Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस में चुनावी हार पर घमासान, पूर्व जिलाध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष को पत्र कपासन और चित्तौड़गढ़ में हार को लेकर कांग्रेस में उठे गंभीर सवाल—पूर्व जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की भूमिका पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Hello Chittorgarh News
कांग्रेस में चुनावी हार पर घमासान, पूर्व जिलाध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष को पत्र कपासन और चित्तौड़गढ़ में हार को लेकर कांग्रेस में उठे गंभीर सवाल—पूर्व जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की भूमिका पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
More news from राजस्थान and nearby areas
- कांग्रेस में चुनावी हार पर घमासान, पूर्व जिलाध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष को पत्र कपासन और चित्तौड़गढ़ में हार को लेकर कांग्रेस में उठे गंभीर सवाल—पूर्व जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की भूमिका पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग1
- गोराजी का निम्बाहेड़ा की बालिकाओं ने अंडर-19 जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लहराया परचम फाइनल में कोटड़ी कला की टीम को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा, विजय जुलूस में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत कपासन, 27/09/2026, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निम्बाहेड़ा तहसील कपासन की बालिकाओं ने बांसी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कप्तान कोमल गाडरी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में निम्बाहेड़ा की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी कला की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता बाघमार ने टीम की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीत का श्रेय शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा के मार्गदर्शन एवं छात्राओं के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीम भावना एवं खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर टीम के निम्बाहेड़ा पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से बालिका खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद विजेता टीम का पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस का विभिन्न स्थानों पर शम्भूलाल जाट, नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति कपासन, प्रशासक दिनेशचंद्र खटीक, रतनलाल शर्मा कचोलिया, भागीरथ जाट, कैलाशचंद्र जाट, कमलेश जैन, दिनेश जाट, लक्ष्मीलाल जैन, हीरालाल कुम्हार, शंकरलाल गाडरी, रतनलाल सोनी, कैलाशचंद्र जाट, सीताराम जाट एवं कमलेश सोनी सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को उपरना ओढ़ाकर, फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई बांटकर बालिकाओं की जीत की खुशी मनाई गई। डीजे की धुन पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ तथा बालक-बालिकाओं ने नृत्य कर विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया। विजय जुलूस के दौरान पूरे गांव में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बालिका खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने बालिका टीम की इस उपलब्धि को विद्यालय एवं पूरे गांव के लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी खिलाड़ियों, कप्तान कोमल गाडरी, शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा एवं सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।2
- घोसुण्डा से चारभुजा नाथ के लिए 29 वीं पैदल यात्रा निकाली गई चित्तौडगढ घोसुण्डा कस्बा से माहेश्वरी समाज ने चारभुजा नाथ के लिए एक पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें 40 भक्तजनों का दल शामिल था। इस अवसर पर विनोद सोमानी ने बताया कि यह यात्रा भक्ति और श्रद्धा के साथ निकाली जा रही है। समस्त माहेश्वरी समाज इस यात्रा में शामिल हुए और भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि यह पैदल यात्रा एक धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें भक्तजन भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए हैं। यात्रा में शामिल भक्तजन भगवान की जयकारे लगा रहे हैं और भजन गा रहे हैं चारभुजा नाथ मंदिर राजस्थान के राजसमंद जिले के गढ़बोर गांव में स्थित है और हजारों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है यह यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान भक्तजन पैदल चलकर चारभुजा नाथ के मंदिर तक पहुंचते हैं और भगवान की पूजा-अर्चना करने हैं।1
- निम्बाहेड़ा मे आनंदचतुर्थी पर गणपति बाप्पा का जुलुस निकला गया देखे खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर1
- 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27 सितम्बर 2026 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27 सितम्बर 2026, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन । प्रशान्त मेवाडा, जिलाध्यक्ष भाजपा भीलवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में एवं श्रीगती जसवन्त कंवर, महापौर नगर निगम भीलवाड़ा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, स्थानीय पार्षद श्रीमती खुशबु कमलकोठारी, अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्यारेलाल खटीक, प्रान्त सहसंयोजक स्वदेशी जागरण मंच डॉ० देवी लाल साहू, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा भीलवाडा कैलाश चन्द्र सुथार, एसीबीईओ सुवाणा सतीश झंवर, श्रीमती सुषमा विश्नोई प्रधानाचार्य सेमुमा राबाउमावि भीलवाड़ा एवं निजी सहायक महापौर हरनारायण माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रामापन समारोह के प्रारम्भ में आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने सभी अतिथियों का माला, उपरना एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत सत्कार एवं अभिनन्दन किया एवं स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयोजक विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि प्रशान्त मेवाड़ा ने अपने उद्बोधन में खेले सीखें और आगे बढ़े का मूल मंत्र देते हुए खिलाड़ियों में जोश एवं उत्साह का संचार किया, जिससे खिलाड़ियों से भरा सम्पूर्ण पाडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कैलाश चन्द्र सुथार, एडीईओ ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन एवं संयम का पालन करते हुए अपने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्साहित किया तथा खेल जगत में भीलवाड़ा का नाम बास्केटबॉल व अन्य खेलों में प्रसिद्ध करने का आहवान किया। श्री राधेश्याम जी सोमानी ने खिलाड़ियों को प्रेरित एवं उत्साहवर्धन करते हुए ओलम्पिक, एशियन व अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत का स्तर विकसित देशों के मुकाबले में प्राप्त पदकों का अन्तर समाप्त कर अधिक से अधिक पदक जीतने का आह्वान किया। डॉ० देवी लाल जी साहू ने स्वावलम्बन पर जोर देते हुए खिलाड़ियों को नौकरी के बजाय स्व-व्यवसाय अपनाने पर जोर दिया एव दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओ का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता संयोजक एवं तकनीकी सलाहकार रणजीत खोईवाल ने प्रतियोगिता प्रारम्भ से लेकर अंत तक की समस्त खेल गतिविधियों का प्रतिवेदन पढ़ते हुए परिणामों की घोषणा की। परिणाम निम्नानुसार रहे- 17 वर्ष छात्र: विजेता -संगम एक्सीलेंस उपविजेता- आदर्श विद्या मंदिर करेड़ा तृतीय- बा.वि.म.आसींद। 19 वर्ष छात्र: विजेता- रा उ मा वि सरदार नगर, उपविजेता- संगम एक्सीलेंस, तृतीय- रा उ मा वि दौलतगढ़। 17 वर्ष छात्रा: विजेता- एसडीएम महिला आश्रम, उपविजेता- स्टीवर्ड मॉरिस, तृतीय स्थान- आवासीय आटूण। 19 वर्ष छात्रा: विजेता- आवासिया आटूण, उपविजेता- सेंटर एकेडमी, तृतीय स्थान- रा उ मा वि करेड़ा। मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी विजेता टीमों को खिताबी ट्रॉफी, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में महापौर श्रीमती जसवन्त कवर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का शुभाशीष देकर प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की तथा ध्वज अवतरण कर विभागीय प्रतिनिधि अटल बिहारी वैष्णव, प्रधानाचार्य राउमावि बडा महुआ को सुपुर्द किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राध्यापक सांवरालाल कुमावत एवं दिनेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येन्द्र माली ने बताया कि इस गरिमामय समारोह में उपप्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक सुरेन्द्र सिंह चौहान, भागचन्द जैन, करण कुमार जाट, मुकेश कुमार माली, चन्द्रशेखर व्यास, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती श्रद्धा शर्मा, श्रीमती ज्योति खटीक, श्रीमती अर्चना जोशी, सहसयोजक गुणवन्त सिंह, शविक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक गोहम्मद रंगरेज, गुकेश कुमार शर्मा, श्रीमती विनीता शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुरेश चन्द्र सेन व सुश्री स्तुति नवहाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाडियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुको एवं सहयोगियो का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। (राजेन्द्र सिंह गहलोत) प्रधानाचार्य राउमावि राजेन्द्रमार्ग भीलवाड़ा मो.नं. 97721-611564
- महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा ने किया स्वागत महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी ने किया स्वागत भीलवाड़ा। समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी की ओर से भीलवाड़ा नगर निगम की प्रथम महिला महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उपमहापौर श्री राधेश्याम सोमानी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अशोक खोईवाल ने महापौर एवं उपमहापौर को माला पहनाकर तथा साफा बांधकर अभिनंदन किया। समारोह के दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी महापौर, उपमहापौर एवं पार्षद किशोर लखवानी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम की नई जिम्मेदारी संभालने पर सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सोसायटी के उपाध्यक्ष राजाराम जैन, महासचिव बाल गोविंद व्यास, लीलाधर शर्मा, राकेश शर्मा, कमलेश पारीक, राजू पारीक, प्रहलाद कुमावत, घनश्याम तेली, धर्मीचंद धोबी, मुकेश खटीक, प्रकाश गुर्जर, रामेश्वर प्रजापत, रघुवीर शर्मा, किशोर लखवानी, देवकरण माली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान समाचार पत्र वितरकों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सोसायटी पदाधिकारियों ने वितरकों के हितों से जुड़े मुद्दों को नगर निगम स्तर पर सहयोग एवं समाधान की दिशा में रखने की बात कही।1
- रावण रुंडी में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, सड़क-सफाई की गुहार के बीच जनप्रतिनिधियों से उठे सवाल, वीडियो वायरल हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि बोले- मीटिंग में जाना है! रावण रुंडी का वीडियो वायरल नीमच के व्हाट नंबर एक शिवनगर रावण रुंडी गांव में भूमि पूजन के बीच ग्रामीणों का दर्द सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्वाति चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया सहित जनप्रतिनिधियों के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर गांव की गली और स्कूल के आसपास सफाई व सड़क बनवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी समस्या सुनने के बजाय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की व्यस्तता बताते रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि जब हमें ही सड़क और सफाई नहीं मिलेगी तो जनप्रतिनिधि किस काम के उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अब ग्रामीणों का सवाल है भूमि पूजन तो हो गया, लेकिन हमारी गली और स्कूल तक सड़क कब बनेगी? जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया क्यों?1
- चित्तौड़गढ़ की 5 बड़ी खबरें: संगठनात्मक कार्रवाई से लेकर सामाजिक बैठकों तक देवराज जटिया संगठन के सभी पदों से मुक्त, राणा पूंजा जयंती की तैयारियां तेज, शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सरपंच चुनाव को लेकर योग्य लोगों से आगे आने की अपील और निर्वाचित पार्षदों का सम्मान1