सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, चार टीमें सेमीफाइनल में सिमडेगा: जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल शाखा) एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ मैदान में सुबह से ही मैचों का सिलसिला शुरू हुआ।पहले हाफ में खेले गए पांच लीग मैचों में एसटीसी सिमडेगा, तैसर, समसेरा, एसटीसी लचरागढ़ और यूसी रेंगारी की टीमों ने जीत दर्ज की। एसटीसी सिमडेगा ने बानो को 4-0, तैसर ने पाकरटांड़ को 1-0, समसेरा ने कोचेडेगा को 3-0, लचरागढ़ ने बरवाडीह को 5-0 तथा यूसी रेंगारी ने केवीएस सिमडेगा को 7-0 से हराया।दूसरे हाफ में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एसटीसी सिमडेगा, एसटीसी लचरागढ़, यूसी रेंगारी और लंवोई की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एसटीसी सिमडेगा ने बरवाडीह को 4-0, लचरागढ़ ने समसेरा को 6-0, यूसी रेंगारी ने बांसजोर को 2-0 तथा लंवोई ने करंगागुड़ी को 2-1 से पराजित किया।प्रतियोगिता में 16 टीमों के बीच कुल 24 लीग मैच खेले गए, जिनमें 103 गोल हुए। प्रत्येक मैच के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में खेल विभाग एवं हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

- सिमडेगा: जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल शाखा) एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ मैदान में सुबह से ही मैचों का सिलसिला शुरू हुआ।पहले हाफ में खेले गए पांच लीग मैचों में एसटीसी सिमडेगा, तैसर, समसेरा, एसटीसी लचरागढ़ और यूसी रेंगारी की टीमों ने जीत दर्ज की। एसटीसी सिमडेगा ने बानो को 4-0, तैसर ने पाकरटांड़ को 1-0, समसेरा ने कोचेडेगा को 3-0, लचरागढ़ ने बरवाडीह को 5-0 तथा यूसी रेंगारी ने केवीएस सिमडेगा को 7-0 से हराया।दूसरे हाफ में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एसटीसी सिमडेगा, एसटीसी लचरागढ़, यूसी रेंगारी और लंवोई की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एसटीसी सिमडेगा ने बरवाडीह को 4-0, लचरागढ़ ने समसेरा को 6-0, यूसी रेंगारी ने बांसजोर को 2-0 तथा लंवोई ने करंगागुड़ी को 2-1 से पराजित किया।प्रतियोगिता में 16 टीमों के बीच कुल 24 लीग मैच खेले गए, जिनमें 103 गोल हुए। प्रत्येक मैच के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में खेल विभाग एवं हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।1
- Post by Ekka Ji2
- गुमला: भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण कार्य, राज्य में दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।4
- Post by हमर जशपुर1
- Post by Altamas Rja1
- घाघरा थाना क्षेत्र के मसरिया मोड़ स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान दोदांग ग्राम निवासी रोहित उरांव व घायल की पहचान सोनू उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि बीती देर रात दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव दोदांग से घाघरा की ओर जा रहे थे। इसी बीच कस्तूरबा विद्यालय के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।जहा चिकित्सक ने रोहित उरांव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू का इलाज जारी है।2
- चैनपुर: गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक अनियंत्रित बोलोरो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप गाड़ी संख्या जेएच-01- जीडी -2033 चैनपुर से गुमला की ओर काफी तीव्र गति से जा रही थी। इसी दौरान तीखा मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण गाड़ी फिसल गई और अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे और सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीखा मोड़ पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। खतरे को भांपते हुए चालक ने गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गाड़ी को हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और इसे लेकर गुमला ले जाया जा रहा था।हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाड़ी बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी। बाद में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।1
- सिमडेगा: मजदूर दिवस के अवसर पर काटूकोना पल्ली में आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा शामिल हुए। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लेकर पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य कला का आकर्षक प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में तिर्रा सीटूटोली ने प्रथम, कसदोहर खास ने द्वितीय और कसईदोहर बरटोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को विधायक ने बर्तन देकर सम्मानित किया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि मजदूर दिवस मेहनतकश लोगों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमारी परंपरा ही हमारी असली पहचान है, जिसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम का सबसे खास क्षण तब रहा जब विधायक स्वयं मंच पर उतरकर कलाकारों के साथ पारंपरिक नृत्य में शामिल हो गए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा।इस अवसर पर सिल्वेस्टर बघवार, फादर पीटर बारला, फादर डोमनिक डांग, बसंती डुंगडुंग, प्रदीप कुजूर, रंजिता खलखो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1