Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपायुक्त ने किया स्व-गणना, आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील* गुमला: भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण कार्य, राज्य में दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
Shivam Singh
उपायुक्त ने किया स्व-गणना, आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील* गुमला: भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण कार्य, राज्य में दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- गुमला: भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण कार्य, राज्य में दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।4
- Post by Altamas Rja1
- घाघरा थाना क्षेत्र के मसरिया मोड़ स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान दोदांग ग्राम निवासी रोहित उरांव व घायल की पहचान सोनू उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि बीती देर रात दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव दोदांग से घाघरा की ओर जा रहे थे। इसी बीच कस्तूरबा विद्यालय के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।जहा चिकित्सक ने रोहित उरांव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू का इलाज जारी है।2
- सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पंडरानी, सिसई में योगगुरु गजराज महतो द्वारा योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न आसान बताये गये। विद्यालय परिसर में योग गुरु गजराज जी ने ऋषियों की अनमोल योग परंपरा को अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले 21 जून 2026 दिन रविवार को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। इस दिन योग प्रोटोकॉल के तहत पुरा विश्व के लोग योगाभ्यास करेंगे। वहीं 21 जून को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल के तहत पूरे देश में योग कराया जाएगा। लेकिन एक दिन ही योग करने से कुछ नहीं होगा हमें सपरिवार मिलकर नियमित रूप से प्रतिदिन योगाभ्यास करना होगा तभी हम सभी निरोगी व खुशहाल जीवन का आनंद उठा पाएंगे। योग गुरु ने विद्यालय के सभी छात्राओं को ध्यान शक्ति के विकास हेतु सुखासन मुद्रा में बैठने का अभ्यास कराया। साथ ही तीन जीवन दायिनी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया कि इनके नियमित अभ्यास से आज्ञा चक्र में ध्यान केंद्रित रहता है और अंदर के सात कोमल अंग हमेशा स्वस्थ व दिर्घायु बने रहते हैं। कमर व मेरुदंड को स्वस्थ रखने के लिए चक्की आसन का अभ्यास कराया गया।साथ ही हाथ व पैरों के सुदृढ़ता के लिए सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया गया। और थायराइड के बीमारी से छुटकारा हेतु उज्ययी प्राणायाम का विधि पूर्वक अभ्यास कराया गया। वहीं मन को पवित्र व निर्मल रखने के लिए ईश वंदन कराया गया। अंत में शांति पाठ कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस योग सत्र में सभी छात्राओं के साथ साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व शिक्षिकाओं ने भी योगाभ्यास किया।4
- सिसई प्रखंड भदौली पंचायत अंतर्गत प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो का पुनर्निर्माण किया गया हैं। जिसमें स्थापित नंदी महाराज और बजरंग बली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई रविवार को 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला जा रहा हैं। पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर में कलश और नारियल का वितरण किया जाएगा। सुबह 6 बजे कलश यात्रा निकाला जाएगा।1
- चैनपुर: गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक अनियंत्रित बोलोरो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप गाड़ी संख्या जेएच-01- जीडी -2033 चैनपुर से गुमला की ओर काफी तीव्र गति से जा रही थी। इसी दौरान तीखा मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण गाड़ी फिसल गई और अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे और सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीखा मोड़ पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। खतरे को भांपते हुए चालक ने गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गाड़ी को हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और इसे लेकर गुमला ले जाया जा रहा था।हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाड़ी बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी। बाद में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।1
- उच्च न्यायालय के न्यायधीश निजी चतुर्थ वर्गीय कर्मी झारखंड राज्य के लिए बनी मिशाल मिला संपूर्ण योजना का लाभ1
- गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा आज शनिवार को पालकोट प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षों, शौचालयों एवं कार्यालय परिसर में फैली गंदगी पर उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीडीओ को स्पष्ट चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय का प्रत्येक कक्ष, चैम्बर एवं वॉशरूम स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहना चाहिए तथा सभी कर्मी इसकी जवाबदेही सुनिश्चित करें। साथ ही उपायुक्त ने पूरे प्रखंड कार्यालय का विस्तृत भ्रमण करते हुए प्रत्येक चैम्बर का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिया कि सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों के लिए बैठने की समुचित एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी, रोकड़ पंजी एवं वेतन पंजी की जांच की गई। एक कर्मी (नाजीर) के बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया। साथ ही लंबित मामलों पर गंभीरता नहीं बरतने पर नाराजगी जताते हुए म्यूटेशन, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाणपत्रों के लंबित आवेदनों को शून्य करने का सख्त निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। उपायुक्त ने आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके आवासों का जियो-टैगिंग तत्काल कराने एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी सेवाओं की समीक्षा के दौरान एलएस एवं सीडीपीओ को फील्ड विजिट बढ़ाने, सेविकाओं की मॉनिटरिंग करने तथा पोषण वाटिका को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु प्राप्त वेट मशीन एवं पंखों के शीघ्र वितरण का आदेश दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन तैयार होने के बावजूद डॉक्टरों की भारी कमी है तथा मात्र तीन चिकित्सकों के भरोसे व्यवस्था संचालित हो रही है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप ओपीडी सेवाओं को प्रभावी बनाया जाए, ताकि स्थानीय मरीजों को अनावश्यक रूप से जिला अस्पताल रेफर न करना पड़े। अस्पताल में बिजली व्यवस्था दो दिनों से बाधित रहने एवं 108 एम्बुलेंस के खराब रहने पर गहरी नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एक जले हुए मरीज से मुलाकात कर उसके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।2