Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पिपराडीह गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 300 लीटर अवैध देशी टनाका शराब बरामद की है। यह शराब कुल 40 पेटियों में लदी हुई थी। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बीते शाम मिली सूचना के बाद पुलिस सतर्क थी और संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और अवैध शराब को जब्त कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और क्षेत्र में शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी रखने का दावा किया है।
कुणाल सिंह 9304927827
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पिपराडीह गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 300 लीटर अवैध देशी टनाका शराब बरामद की है। यह शराब कुल 40 पेटियों में लदी हुई थी। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बीते शाम मिली सूचना के बाद पुलिस सतर्क थी और संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और अवैध शराब को जब्त कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और क्षेत्र में शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी रखने का दावा किया है।
More news from बिहार and nearby areas
- औरंगाबाद की स्थायी लोक अदालत ने जिलेवासियों के लिए यातायात चालान से संबंधित मामलों के निस्तारण को लेकर नई जानकारी साझा की है। स्थायी लोक अदालत, औरंगाबाद के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक राज ने बताया कि अब तक अदालत सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों को सुलझाती रही है, जिसमें परिवहन, डाक, टेलीफोन, विद्युत, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, शैक्षणिक और आवास से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। पटना उच्च न्यायालय द्वारा सीडब्ल्यूजेसी संख्या- 20071/2025 में दिनांक 23.06.2026 को पारित न्यायादेश और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के प्रावधानों के आधार पर अब समझौता योग्य यातायात चालान मामलों का निपटारा भी स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकेगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को त्वरित, सुलभ और कम खर्चीला न्याय प्रदान करना है। अशोक राज ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों के पास लंबित समझौता योग्य यातायात चालान के मामले हैं, वे उनके सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए स्थायी लोक अदालत, औरंगाबाद में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।1
- औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड स्थित बलिगांव में 9 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान जननायक जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाना था, जिसकी तैयारियों में पिछले करीब दो महीने से क्षेत्र के लोग जुटे हुए थे। कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलने के बाद से ही ग्रामीणों में गहरा उत्साह निराशा में बदल गया है। ग्रामीणों के अनुसार, आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था, जिसके चलते कई लोग दूसरे राज्यों से भी अपने गांव पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के लिए की गई तैयारियों के तहत प्रतिमा स्थल के पास स्थित करीब आधा दर्जन दुकानों और झोपड़ियों को हटा दिया गया था, जिससे अब उन परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एस.के. कुमार, उपेंद्र कुमार और विनोद चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की नई तिथि की घोषणा जल्द से जल्द की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यक्रम के दोबारा आयोजन से ही उनकी लंबे समय से की जा रही तैयारियों और उम्मीदों को पूरा किया जा सकेगा।1
- बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस अचानक आए फैसले के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अभिषेक सिन्हा के इस निर्णय से बांकीपुर उपचुनाव का पूरा समीकरण बदल जाएगा।1
- चतरा जिले में हाल ही में घोषित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के परिणाम में चन्द्री गोविंदपुर पंचायत के छह अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस परीक्षा में बाजी मारने वाले सफल अभ्यर्थियों में नमिता कुमारी, नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, शारदा कुमारी, राकेश कुमार और आलोक कुमार शामिल हैं, जिन्होंने अपनी सफलता से पंचायत का नाम रोशन किया है। इन नवचयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया, जहाँ राजद नेता एवं चन्द्री गोविंदपुर पंचायत के मुखिया पति जितेंद्र सार्थक ने सभी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जितेंद्र सार्थक ने सभी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि पूरी पंचायत के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पिपराडीह गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 300 लीटर अवैध देशी टनाका शराब बरामद की है। यह शराब कुल 40 पेटियों में लदी हुई थी। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बीते शाम मिली सूचना के बाद पुलिस सतर्क थी और संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और अवैध शराब को जब्त कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और क्षेत्र में शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी रखने का दावा किया है।1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में चाकू हमले के मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज घायल मनाउल्लाह के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस मामले में घायल की पत्नी फरजाना खातून ने वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फरजाना खातून के अनुसार, रफीगंज थाना कांड संख्या 245/2026 में नामजद 11 आरोपी, जिनमें मो. सुहैल, मो. आदिल, मो. कैला, मो. तन्नू, मो. छाठु, मो. जफर आलम और मो. इमरान शामिल हैं, खुलेआम घूम रहे हैं और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना 22 जून 2026 की रात की है, जब मनाउल्लाह मोहर्रम का जुलूस देखने के बाद स्कूल के पीछे गए थे। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर चाकू और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर 8 से 10 गंभीर जख्म आए। परिजनों ने हमलावरों पर सोने की चेन और 10 हजार रुपये नकद छीनने का भी आरोप लगाया है। मनाउल्लाह को उनके भाई मोहम्मद अब्दुल्लाह और ग्रामीणों ने पहले रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि वर्ष 2023 में मनाउल्लाह पर हुए एक हमले का मामला (रफीगंज थाना कांड संख्या 156/2023) पहले से ही न्यायालय में लंबित है, जिसमें पुलिस ढिलाई बरत रही है। इस मामले पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1