logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिए किया गया जिला बदर. जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को दृष्टिगत रखते हुए दो आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शुभम पिता रामकृपाल सोनी, उम्र 26 साल, निवासी मोहन नगर वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर, जिला सागर को 6 माह एवं सौरभ पिता सरमन अहिरवार, उम्र 25 साल, निवासी किशोर न्यायालय बस्ती, बाघराज वार्ड, थाना सिविल लाइन, सागर, जिला सागर को 6-6 माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। उनके विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वे नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। परंतु इसके पूर्व अनावेदकों को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दंडाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।

22 hrs ago
user_SUNEEL SINGH
SUNEEL SINGH
Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

दो आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिए किया गया जिला बदर. जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को दृष्टिगत रखते हुए दो आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शुभम पिता रामकृपाल सोनी, उम्र 26 साल, निवासी मोहन नगर वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर, जिला सागर को 6 माह एवं सौरभ पिता सरमन अहिरवार, उम्र 25 साल, निवासी किशोर न्यायालय बस्ती, बाघराज वार्ड, थाना सिविल लाइन, सागर, जिला सागर को 6-6 माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। उनके विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वे नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। परंतु इसके पूर्व अनावेदकों को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दंडाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 किलो 980 ग्राम गांजे के साथ एक महिला एक पुरुष गिरफ्तार
    1
    हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 किलो 980 ग्राम गांजे के साथ एक महिला एक पुरुष गिरफ्तार
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बीना में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन । (भाजपा सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप) लोकेशन:--बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी धन के दुरुपयोग और हिंदू आस्था पर चोट करने वाले कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार मध्य प्रदेश और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन जैसे निजी कार्यक्रम के लिए जनता की टैक्स की कमाई को अनुचित रूप से खर्च कर रही है, इस पर रोक लगाई जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा लोकतंत्र में कोई कितने भी बड़े पद पर हो, वह जनता का प्रतिनिधि होता है, राजा नहीं। उसका दायित्व है कि जनता के टैक्स की राशि को लोकहित में खर्च करे, न कि निजी कार्यक्रम पर। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा सरकारी अमले, सचिव, पटवारी को लगाकर घर-घर दिया और तेल पहुंचाना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है, इस पर रोक लगे। खुशी लाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य ने कहा भाजपा जो खर्च कर रही है, वह राशि किस विभाग की अनुमति और किस मद से खर्च हो रही है, यह स्पष्ट किया जाए। मनोज कैथोरिया ने कहा मोदी को भगवान निरूपित कर उनके नाम पर दिया जलवाना हिंदू आस्था पर चोट है, इस पर रोक लगाई जाए। अशोक परिहार ने कहा शिक्षकों को शाम 7 बजे विद्यालय में जाकर दिया जलाने का आदेश तानाशाही है, क्योंकि अधिकतर शिक्षक 20 किलोमीटर दूर से सेवाएं देने आते हैं, यह कहां तक न्यायसंगत है। प्रमोद राय ने कहा सरकार निरंतर अपने निजी कार्यों में शिक्षकों का उपयोग करती है, जैसे नेताओं की सभा में भीड़ जुटाना और अब जन्मदिन पर रंगोली और दिया जलवाना। इससे शिक्षक मानसिक रूप से पीड़ित होते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ता है। इस मौके पर खुर्रम कुरैशी, निर्भय सिंह ठाकुर, मोतीलाल मासाब, अजय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र नवैया, रामकिशन अहिरवार, राजाराम अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी, सुरेंद्र लोधी, सुखलाल बाबू, झन्नू राय, बलराम अहिरवार, ममता अहिरवार, विमल अहिरवार, शिवानी बौद्ध, सत्यपाल पटेल, पासु पंजाबी, लक्ष्मण चंदेल, कल्याण सिंह, देवीलाल, राहुल परिहार, शहजाद हुसैन, अशोक अहिरवार, ओमप्रकाश पासु, राहुल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    बीना में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन ।

(भाजपा सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप)
लोकेशन:--बीना 
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना (सागर) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी धन के दुरुपयोग और हिंदू आस्था पर चोट करने वाले कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की गई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने कहा  भाजपा सरकार मध्य प्रदेश और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन जैसे निजी कार्यक्रम के लिए जनता की टैक्स की कमाई को अनुचित रूप से खर्च कर रही है, इस पर रोक लगाई जाए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा  लोकतंत्र में कोई कितने भी बड़े पद पर हो, वह जनता का प्रतिनिधि होता है, राजा नहीं। उसका दायित्व है कि जनता के टैक्स की राशि को लोकहित में खर्च करे, न कि निजी कार्यक्रम पर।
पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा  सरकारी अमले, सचिव, पटवारी को लगाकर घर-घर दिया और तेल पहुंचाना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है, इस पर रोक लगे।
खुशी लाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य 
ने कहा भाजपा जो खर्च कर रही है, वह राशि किस विभाग की अनुमति और किस मद से खर्च हो रही है, यह स्पष्ट किया जाए।
मनोज कैथोरिया ने कहा  मोदी को भगवान निरूपित कर उनके नाम पर दिया जलवाना हिंदू आस्था पर चोट है, इस पर रोक लगाई जाए।
अशोक परिहार ने कहा शिक्षकों को शाम 7 बजे विद्यालय में जाकर दिया जलाने का आदेश तानाशाही है, क्योंकि अधिकतर शिक्षक 20 किलोमीटर दूर से सेवाएं देने आते हैं, यह कहां तक न्यायसंगत है।
प्रमोद राय ने कहा सरकार निरंतर अपने निजी कार्यों में शिक्षकों का उपयोग करती है, जैसे नेताओं की सभा में भीड़ जुटाना और अब जन्मदिन पर रंगोली और दिया जलवाना। इससे शिक्षक मानसिक रूप से पीड़ित होते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ता है।
इस मौके पर खुर्रम कुरैशी, निर्भय सिंह ठाकुर, मोतीलाल मासाब, अजय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र नवैया, रामकिशन अहिरवार, राजाराम अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी, सुरेंद्र लोधी, सुखलाल बाबू, झन्नू राय, बलराम अहिरवार, ममता अहिरवार, विमल अहिरवार, शिवानी बौद्ध, सत्यपाल पटेल, पासु पंजाबी, लक्ष्मण चंदेल, कल्याण सिंह, देवीलाल, राहुल परिहार, शहजाद हुसैन, अशोक अहिरवार, ओमप्रकाश पासु, राहुल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Kya होगा जब एक गली का कुत्ता अचानक जिले का 'कलेक्टर साहब' बन जाए? जी हां, मध्य प्रदेश के खंडवा में ऐसा ही हैरान करने वाला और चुटीला नजारा देखने को मिला, जहां अपनी मांगों का ज्ञापन लेकर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों को कलेक्टर साहब ने दफ्तर में मौजूद होने के बावजूद घंटों इंतजार करवाया; फिर क्या था, किसानों का भी सब्र टूट गया और उन्होंने वहां घूम रहे एक डॉगी के गले में ही ज्ञापन बांधकर उसे ही अपना 'साहब' मान लिया! इस दौरान किसान नेता शिवकुमार कक्काजी ने भी तीखा तंज कसते हुए सीधा कह डाला कि 'देखते हैं तुममें कितनी अकड़ है, ऐसी अकड़ हमने बहुत निकाली है कलेक्टरों की।' लेकिन जनाब, बात सिर्फ खंडवा की नहीं है, रतलाम में भी जब कलेक्टर साहब किसानों से मिलने नहीं पहुंचे, तो किसानों ने कलेक्ट्रेट में ही डेरा डाल दिया और जोर-जोर से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया; तो अब आप ही बताइए, जब जनता की फरियाद सुनने के लिए साहबों के पास वक्त ही नहीं है, तो क्या अब देश के ज्ञापन सीधा भगवान को सौंपे जाएं या फिर डॉगी साहब को?
    1
    Kya  होगा जब एक गली का कुत्ता अचानक जिले का 'कलेक्टर साहब' बन जाए? जी हां, मध्य प्रदेश के खंडवा में ऐसा ही हैरान करने
वाला और चुटीला नजारा देखने को मिला, जहां अपनी मांगों का ज्ञापन लेकर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों को कलेक्टर साहब ने दफ्तर में मौजूद होने के बावजूद घंटों इंतजार करवाया; फिर क्या था, किसानों का भी सब्र टूट गया और उन्होंने वहां घूम रहे एक डॉगी के गले में ही ज्ञापन बांधकर उसे ही अपना 'साहब' मान लिया! इस दौरान किसान नेता शिवकुमार कक्काजी ने भी तीखा तंज कसते हुए सीधा कह डाला कि 'देखते हैं तुममें कितनी अकड़ है, ऐसी अकड़ हमने बहुत निकाली है कलेक्टरों की।' लेकिन जनाब, बात सिर्फ खंडवा की नहीं है, रतलाम में भी जब कलेक्टर साहब किसानों से मिलने नहीं पहुंचे, तो किसानों ने कलेक्ट्रेट में ही डेरा डाल दिया और जोर-जोर से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया; तो अब आप ही बताइए, जब जनता की फरियाद सुनने के लिए साहबों के पास वक्त ही नहीं है, तो क्या अब देश के ज्ञापन सीधा भगवान को सौंपे जाएं या फिर डॉगी साहब को?
    user_KHABAR WITH KK
    KHABAR WITH KK
    Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील
अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके  बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था।
नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    1 hr ago
  • भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा सुसज्जित घुडबघघियों में महापुरुषों के छायाचित्र हो रहे थे शोभायमान आज क़स्बा मड़ावरा में ब्रह्माण्ड के प्रथम शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य जयंती मनायी गयी इस दौरान कस्बे सहित ग्राम रंनगांव मुख्य मार्ग होकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे वहीं मोती महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे भगवान गणेश महोत्सव आयोजन की समिति द्वारा शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।
    2
    भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
सुसज्जित घुडबघघियों में महापुरुषों के छायाचित्र हो रहे थे शोभायमान
आज क़स्बा मड़ावरा में ब्रह्माण्ड के प्रथम शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य जयंती मनायी गयी इस दौरान कस्बे सहित ग्राम रंनगांव मुख्य मार्ग होकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे वहीं मोती महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे भगवान गणेश महोत्सव आयोजन की समिति द्वारा शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।
    user_प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    Farmer मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विदेशी डेयरी उत्पादों पर रोक, फसलों का लाभकारी मूल्य और जीएसटी समाप्त करने सहित छह मांगें उठाईं लवकुशनगर/मध्यप्रदेश। किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों के हित में नीतिगत निर्णय लेने तथा कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। 15 सितंबर 2026 को दिए गए ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के साथ संगठन ने कृषि एवं किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रधानमंत्री के समक्ष रखे हैं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं— विदेशी डेयरी उत्पाद एवं जीएम फसलों को देश में आने से रोकने तथा कृषि आदान एवं कृषि यंत्रों से जीएसटी पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग। सभी फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य निर्धारित किया जाए। कृषि उत्पादों की आयात-निर्यात नीति किसान हितैषी बनाई जाए तथा किसान की फसल पकने के बाद आवश्यकता के अनुसार आयात नहीं किया जाए। कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले सभी यंत्रों, रासायनिक दवाइयों तथा बीजों पर जीएसटी की दर न्यूनतम की जाए। किसी भी कीमत पर जीएम फसलों (बीजों) को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं देने की मांग। भूमि अधिग्रहण कानून में केवल विकास योजनाओं एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर ही अधिग्रहण किए जाने तथा देश के सभी राज्यों में एक समान कानून लागू करने की मांग। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय लेने का आग्रह किया है।
    4
    किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विदेशी डेयरी उत्पादों पर रोक, फसलों का लाभकारी मूल्य और जीएसटी समाप्त करने सहित छह मांगें उठाईं
लवकुशनगर/मध्यप्रदेश। किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों के हित में नीतिगत निर्णय लेने तथा कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
15 सितंबर 2026 को दिए गए ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के साथ संगठन ने कृषि एवं किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रधानमंत्री के समक्ष रखे हैं।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं—
विदेशी डेयरी उत्पाद एवं जीएम फसलों को देश में आने से रोकने तथा कृषि आदान एवं कृषि यंत्रों से जीएसटी पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग।
सभी फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य निर्धारित किया जाए।
कृषि उत्पादों की आयात-निर्यात नीति किसान हितैषी बनाई जाए तथा किसान की फसल पकने के बाद आवश्यकता के अनुसार आयात नहीं किया जाए।
कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले सभी यंत्रों, रासायनिक दवाइयों तथा बीजों पर जीएसटी की दर न्यूनतम की जाए।
किसी भी कीमत पर जीएम फसलों (बीजों) को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं देने की मांग।
भूमि अधिग्रहण कानून में केवल विकास योजनाओं एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर ही अधिग्रहण किए जाने तथा देश के सभी राज्यों में एक समान कानून लागू करने की मांग।
भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय लेने का आग्रह किया है।
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर में संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर में संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अवैध पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार महरौनी पुलिस की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज ललितपुर महरौनी। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने ग्राम छिल्ला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिल्ला थाना महरौनी के पास चेकिंग के दौरान खेमराज उर्फ लल्ला पुत्र बालकिशन रावत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बार, जनपद ललितपुर में भी मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 3(5), 109, 125, 324(4), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, कांस्टेबल विकास कुमार, कुलदीप कुमार और पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।
    1
    अवैध पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

महरौनी पुलिस की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
ललितपुर महरौनी। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने ग्राम छिल्ला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिल्ला थाना महरौनी के पास चेकिंग के दौरान खेमराज उर्फ लल्ला पुत्र बालकिशन रावत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बार, जनपद ललितपुर में भी मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 3(5), 109, 125, 324(4), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, कांस्टेबल विकास कुमार, कुलदीप कुमार और पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.