logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटरा टीला में हुई शिव परिवार की स्थापना ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज की तपोस्थली है इटरा टीला हमीरपुर। ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी की तपोस्थली सुमेरपुर क्षेत्र के इटरा टीला में बुधवार को जेके सीमेंट की ओर से विधि-विधान के साथ शिव परिवार की स्थापना कराई गई। स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें इटरा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उत्तर भारत के ख्यातिलब्ध संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी ने इटरा गांव के समीप निर्जन स्थान पर टीले में बैठकर कई दिनों तक साधना की थी। तभी से यह स्थान उनकी तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। इसी पावन स्थल पर जेके सीमेंट की ओर से शिव परिवार की स्थापना के लिए हवन-पूजन कराया गया। आचार्य जुगल किशोर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस दौरान कंपनी के यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी, मैनेजर अरुण कुमार दीक्षित, सुरेंद्र कुमार, अविनाश, अनिल पालीवाल, अजय पालीवाल, पुनीत पालीवाल, संतोष कुशवाहा, अखिलेश तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित विशाल भंडारे में इटरा, चंद्रपुरवा बुजुर्ग, सुमेरपुर, इंगोहटा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

2 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
8f186ca3-997a-45b4-b540-d9030ca53ce0

इटरा टीला में हुई शिव परिवार की स्थापना ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज की तपोस्थली है इटरा टीला हमीरपुर। ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी की तपोस्थली सुमेरपुर क्षेत्र के इटरा टीला में बुधवार को जेके सीमेंट की ओर से विधि-विधान के साथ शिव परिवार की स्थापना कराई गई।

0dfb0840-d61c-4a32-a2d2-1fa03b6f5bc5

स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें इटरा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उत्तर भारत के ख्यातिलब्ध संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी ने इटरा गांव के समीप निर्जन स्थान पर टीले में बैठकर कई दिनों तक साधना की थी।

0580ff19-8d71-4231-a8ae-e53a8d2b296c

तभी से यह स्थान उनकी तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। इसी पावन स्थल पर जेके सीमेंट की ओर से शिव परिवार की स्थापना के लिए हवन-पूजन कराया गया। आचार्य जुगल किशोर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस दौरान कंपनी के यूनिट हेड

37e2c7cd-ac98-42e7-9005-54f822bb3462

पंकज त्रिवेदी, मैनेजर अरुण कुमार दीक्षित, सुरेंद्र कुमार, अविनाश, अनिल पालीवाल, अजय पालीवाल, पुनीत पालीवाल, संतोष कुशवाहा, अखिलेश तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित विशाल भंडारे में इटरा, चंद्रपुरवा बुजुर्ग, सुमेरपुर, इंगोहटा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे नारे हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे  नारे
हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।
जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यह देखिए सर ग्राम भरसवां में इन विचारों का बरसात के कारण घर गिर गया है और इस घर में तीन परिवार का गुजारा होता है कृपया इनको प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं कृपया ग्राम प्रधानों से निवेदन है ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कृपा करें तो महान दया
    1
    यह देखिए सर ग्राम भरसवां में इन विचारों का बरसात के कारण घर गिर गया है और इस घर में तीन परिवार का गुजारा होता है कृपया इनको प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं कृपया ग्राम प्रधानों से निवेदन है ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कृपा करें तो महान दया
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है
    1
    मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम
साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा  में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विधायक आवास के पीछे नारकीय हालात: बारिश के बाद नाली और सड़क हुई एक, नगर पालिका बेखबर घाटमपुर। कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल उत्तरी में नगर पालिका की एक बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिल रही है। यहाँ लंबे समय से सड़क न बनने के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। सबसे हैरत की बात यह है कि यह बदहाली क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील के आवास के ठीक पीछे की है।हाल ही में हुई बारिश के बाद इस इलाके के हालात बद से बदतर हो गए हैं। सड़क न होने की वजह से पूरी गली में जलभराव हो गया है, जिससे नाली और सड़क का अंतर पूरी तरह खत्म हो चुका है। गंदा पानी और कीचड़ लोगों के घरों के सामने जमा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।इस अव्यवस्था के कारण मोहल्ले के आम लोगों को आने-जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सत्ताधारी विधायक के घर के पीछे होने के बावजूद नगर पालिका इस समस्या पर आंखें मूंदे बैठी है। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की इस अनदेखी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।
    1
    विधायक आवास के पीछे नारकीय हालात: बारिश के बाद नाली और सड़क हुई एक, नगर पालिका बेखबर
घाटमपुर। कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल उत्तरी में नगर पालिका की एक बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिल रही है। यहाँ लंबे समय से सड़क न बनने के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। सबसे हैरत की बात यह है कि यह बदहाली क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील के आवास के ठीक पीछे की है।हाल ही में हुई बारिश के बाद इस इलाके के हालात बद से बदतर हो गए हैं। सड़क न होने की वजह से पूरी गली में जलभराव हो गया है, जिससे नाली और सड़क का अंतर पूरी तरह खत्म हो चुका है। गंदा पानी और कीचड़ लोगों के घरों के सामने जमा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।इस अव्यवस्था के कारण मोहल्ले के आम लोगों को आने-जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सत्ताधारी विधायक के घर के पीछे होने के बावजूद नगर पालिका इस समस्या पर आंखें मूंदे बैठी है। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की इस अनदेखी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    12 hrs ago
  • कैंट क्षेत्र की जनसमस्या पर जनप्रतिनिधियों से अपील माननीय भाजपा सांसद महोदय एवं भाजपा के सम्मानित पार्षदों से विनम्र निवेदन है कि कैंट क्षेत्र स्थित मेथाडिस्ट स्कूल के आसपास बरसात के दिनों में भारी जलभराव हो जाता है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र की सड़क भी काफी खराब हो चुकी है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। बरसात के दौरान बच्चों को जलभराव और टूटी सड़क के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। जनहित में अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द संज्ञान लेकर जलनिकासी और सड़क मरम्मत की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।
    1
    कैंट क्षेत्र की जनसमस्या पर जनप्रतिनिधियों से अपील
माननीय भाजपा सांसद महोदय एवं भाजपा के सम्मानित पार्षदों से विनम्र निवेदन है कि कैंट क्षेत्र स्थित मेथाडिस्ट स्कूल के आसपास बरसात के दिनों में भारी जलभराव हो जाता है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र की सड़क भी काफी खराब हो चुकी है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। बरसात के दौरान बच्चों को जलभराव और टूटी सड़क के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है।
जनहित में अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द संज्ञान लेकर जलनिकासी और सड़क मरम्मत की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर :खुल्ले कराने गया रिक्शा चालक, पीछे से रिक्शा लेकर फरार हुआ सवारी बैठा चोर मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में बुधवार को एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। फत्तेपुरवा नई बस्ती निवासी सुरेश साहू पुत्र रामपाल साहू ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह मालिकुआं चौराहे से एक सवारी को रिक्शे पर बैठाकर तहसील रोड स्थित ठेके के पास पहुंचा। सुरेश के मुताबिक सवारी ने 200 रुपये का नोट देकर खुल्ले मांगे। उसके पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए वह खुल्ले कराने के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान सवारी मौका पाकर उसका रिक्शा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिक्शे की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    1
    हमीरपुर :खुल्ले कराने गया रिक्शा चालक, पीछे से रिक्शा लेकर फरार हुआ सवारी बैठा चोर
मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में बुधवार को एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। फत्तेपुरवा नई बस्ती निवासी सुरेश साहू पुत्र रामपाल साहू ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह मालिकुआं चौराहे से एक सवारी को रिक्शे पर बैठाकर तहसील रोड स्थित ठेके के पास पहुंचा।
सुरेश के मुताबिक सवारी ने 200 रुपये का नोट देकर खुल्ले मांगे। उसके पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए वह खुल्ले कराने के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान सवारी मौका पाकर उसका रिक्शा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिक्शे की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खिड़की तोड़कर 41 हजार रुपए नगदी एलईडी टीवी वह सीसीटीवी कैमरे चोरी मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से 41 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, नौ सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा विद्यालय पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। खिड़की टूटी थी और दीवारों पर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    खिड़की तोड़कर 41 हजार रुपए नगदी एलईडी टीवी वह सीसीटीवी कैमरे चोरी
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से 41 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, नौ सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा विद्यालय पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। खिड़की टूटी थी और दीवारों पर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना का हुआ सीधा प्रसारण हमीरपुर। महिला समानता दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिला यात्रियों तथा उनके साथ एक सहयात्री को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन ‘महिलाओं का सम्मान-हमारी प्राथमिकता’ एवं ‘बराबरी से ही बनेगा बेहतर कल’ के संकल्प के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से महिलाओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा अंकित गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो राम प्रताप साहू, डिपो प्रभारी निरंजन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया।
    1
    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना का हुआ सीधा प्रसारण
हमीरपुर। महिला समानता दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।
योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिला यात्रियों तथा उनके साथ एक सहयात्री को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन ‘महिलाओं का सम्मान-हमारी प्राथमिकता’ एवं ‘बराबरी से ही बनेगा बेहतर कल’ के संकल्प के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से महिलाओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।
इस अवसर पर नगरपालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा अंकित गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो राम प्रताप साहू, डिपो प्रभारी निरंजन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.