logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अत्यंत आवश्यक सूचना* *आमंत्रण* ———————————— *महँगाई के विरोध में हल्लाबोल* सम्मानीय महेंद्र सिंह सोनवाल जिला अलवर पत्रकार 13 मार्च, शुक्रवार* *समय: दोपहर 11.15 बजे* *स्थान: जिला कलेक्टर कार्यालय, पाली* *शिशुपाल सिंह निम्बाडा* *अध्यक्ष* *जिला कांग्रेस कमेटी, पाली *अत्यंत आवश्यक सूचना* *आमंत्रण* ———————————— *महँगाई के विरोध में हल्लाबोल* सम्मानीय कांग्रेस जन एवं नागरिक बंधुओं, केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार की जा रही घरेलू गैस सिलेंडर, कामर्शियल गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीज़ल आदि के दामों में अत्याधिक वृद्धि से आम जनता त्रस्त व परेशान है। इस बड़ती हुई महँगाई की मार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अतः आप सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, सांसद प्रत्याक्षी, विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व सभापति नगर परिषद / नगर पालिका निवर्तमान पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, पूर्व प्रधान / उप प्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी, नगर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी, अग्रिम संगठन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ और विभाग के अध्यक्ष और कार्यकारिणी, वार्ड अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष, बीएलए, व सभी सम्मानित काँग्रेसजन एवं आमजन सादर आमंत्रित हैं। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस महँगाई के विरोध में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में अत्यावश्यक रूप से अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। सादर।

3 hrs ago
user_महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह
Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
3 hrs ago
e90686bb-01b6-4da8-89cb-3eb3efaf041c

अत्यंत आवश्यक सूचना* *आमंत्रण* ———————————— *महँगाई के विरोध में हल्लाबोल* सम्मानीय महेंद्र सिंह सोनवाल जिला अलवर पत्रकार 13 मार्च, शुक्रवार* *समय: दोपहर 11.15 बजे* *स्थान: जिला कलेक्टर कार्यालय, पाली* *शिशुपाल सिंह निम्बाडा* *अध्यक्ष* *जिला कांग्रेस कमेटी, पाली *अत्यंत आवश्यक सूचना* *आमंत्रण* ———————————— *महँगाई के विरोध में हल्लाबोल* सम्मानीय कांग्रेस जन एवं नागरिक बंधुओं, केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार की जा रही घरेलू गैस सिलेंडर, कामर्शियल गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीज़ल आदि के दामों में अत्याधिक वृद्धि से आम जनता त्रस्त व परेशान है। इस

ff981f8c-8e36-4866-8078-5bd5ac521692

बड़ती हुई महँगाई की मार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अतः आप सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, सांसद प्रत्याक्षी, विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व सभापति नगर परिषद / नगर पालिका निवर्तमान पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, पूर्व प्रधान / उप प्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी, नगर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी, अग्रिम संगठन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ और विभाग के अध्यक्ष और कार्यकारिणी, वार्ड अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष, बीएलए, व सभी सम्मानित काँग्रेसजन एवं आमजन सादर आमंत्रित हैं। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस महँगाई के विरोध में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में अत्यावश्यक रूप से अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। सादर।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • इन दिनों सरसों की कटाई के बाद तुड़ी के परिवहन के दौरान ओवरलोड एवं ओवर हाइट ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन आम हो गया है। अवैध रूप से ओवरलोड सरसों तुड़ी से भरे ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्धारित क्षमता से अधिक तुड़ी भरकर ले जाई जा रही हैं। तुड़ी ऊपर तक भरी होने के कारण वाहन का संतुलन भी बिगड़ सकता है और हवा के झोंकों से तुड़ी सड़क पर गिरती रहती है। इससे सड़क पर चलने वाले दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने के कारण जब ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आती है तो अन्य वाहनों को किनारे लगाना पड़ता है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खासकर सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर आवागमन ज्यादा रहने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    इन दिनों सरसों की कटाई के बाद तुड़ी के परिवहन के दौरान ओवरलोड एवं ओवर हाइट ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन आम हो गया है। अवैध रूप से ओवरलोड सरसों तुड़ी से भरे ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्धारित क्षमता से अधिक तुड़ी भरकर ले जाई जा रही हैं। तुड़ी ऊपर तक भरी होने के कारण वाहन का संतुलन भी बिगड़ सकता है और हवा के झोंकों से तुड़ी सड़क पर गिरती रहती है। इससे सड़क पर चलने वाले दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने के कारण जब ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आती है तो अन्य वाहनों को किनारे लगाना पड़ता है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खासकर सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर आवागमन ज्यादा रहने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन भुगतान में हुई गलती के मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक विदेशी महिला के 27 हजार रुपये वापस दिलवा दिए। थानाप्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि स्लोवाकिया रिपब्लिक की वैज्ञानिक निकोला नोस्कोवा आईआईटी दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भारत आई थीं। फ्लाइट कैंसिल होने पर वह दिल्ली से जयपुर घूमने के लिए टैक्सी से आ रही थीं। टैक्सी का किराया 3 हजार रुपये था, लेकिन ऑनलाइन भुगतान करते समय गलती से 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त 27 हजार रुपये 24 घंटे में वापस दिलवा दिए। महिला ने पुलिस का आभार जताया।
    1
    जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन भुगतान में हुई गलती के मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक विदेशी महिला के 27 हजार रुपये वापस दिलवा दिए।
थानाप्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि स्लोवाकिया रिपब्लिक की वैज्ञानिक निकोला नोस्कोवा आईआईटी दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भारत आई थीं। फ्लाइट कैंसिल होने पर वह दिल्ली से जयपुर घूमने के लिए टैक्सी से आ रही थीं।
टैक्सी का किराया 3 हजार रुपये था, लेकिन ऑनलाइन भुगतान करते समय गलती से 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त 27 हजार रुपये 24 घंटे में वापस दिलवा दिए। महिला ने पुलिस का आभार जताया।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    Local News Reporter मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • (कोटपूतली-बहरोड़) बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण और गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की मांग अब एक जन-आंदोलन का रूप लेती जा रही है। इसी कड़ी में आज स्थानीय युवाओं नवीन सैनी द्वारा लगातार जारी दंडवत यात्रा के पांचवें चरण का विधिवत शुभारंभ किया गया। भक्ति और अनुशासन का संगम यह यात्रा स्टेट हाईवे से होते हुए रुंध हनुमान मंदिर तक पहुँची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के प्रमुख मंदिर महंतों ने यात्रा स्थल पर पहुँचकर दोनों श्रद्धालुओं के संकल्प की सराहना की और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। युवाओं ने संभाली सुरक्षा की कमान हाईवे पर यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। युवाओं की टोली ने यातायात प्रबंधन में सहयोग कर संकल्प यात्रा को सुगम बनाया और पुण्य के भागी बने। कठिन तपस्या से प्रशासन को जगाने का प्रयास अपनी अटूट आस्था और गौ-सेवा के संकल्प के साथ युवा साथियों ने मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पांचवीं दंडवत यात्रा शुरू की। भीषण गर्मी और शारीरिक कष्ट की परवाह किए बिना, युवा जमीन पर लेटकर (दंडवत) इस यात्रा को पूरा कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और सरकार का ध्यान दो प्रमुख मांगों की ओर आकर्षित करना है: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करना। बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में एक व्यवस्थित सरकारी गौशाला का निर्माण करना। युवा शक्ति का दिखा जोश आज की यात्रा में नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान "गौमाता की जय" और "गौशाला निर्माण हमारा अधिकार" जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। मुहिम से जुड़े सदस्यों ने कहा कि जब तक नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका यह शांतिपूर्ण संघर्ष और तपस्या जारी रहेगी। जनता का मिल रहा भारी समर्थन इस मुहिम को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने इस मुहिम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। "यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बेसहारा गौवंश को छत दिलाने और हमारी संस्कृति के संरक्षण की एक पुकार है।
    4
    (कोटपूतली-बहरोड़) बर्डोद
नगर पालिका क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण और गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की मांग अब एक जन-आंदोलन का रूप लेती जा रही है। इसी कड़ी में आज स्थानीय युवाओं नवीन सैनी द्वारा लगातार जारी दंडवत यात्रा के पांचवें चरण का विधिवत शुभारंभ किया गया।
भक्ति और अनुशासन का संगम
यह यात्रा स्टेट हाईवे से होते हुए रुंध हनुमान मंदिर तक पहुँची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के प्रमुख मंदिर महंतों ने यात्रा स्थल पर पहुँचकर दोनों श्रद्धालुओं के संकल्प की सराहना की और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
युवाओं ने संभाली सुरक्षा की कमान
हाईवे पर यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। युवाओं की टोली ने यातायात प्रबंधन में सहयोग कर संकल्प यात्रा को सुगम बनाया और पुण्य के भागी बने।
कठिन तपस्या से प्रशासन को जगाने का प्रयास
अपनी अटूट आस्था और गौ-सेवा के संकल्प के साथ युवा साथियों ने मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पांचवीं दंडवत यात्रा शुरू की। भीषण गर्मी और शारीरिक कष्ट की परवाह किए बिना, युवा जमीन पर लेटकर (दंडवत) इस यात्रा को पूरा कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और सरकार का ध्यान दो प्रमुख मांगों की ओर आकर्षित करना है:
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करना।
बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में एक व्यवस्थित सरकारी गौशाला का निर्माण करना।
युवा शक्ति का दिखा जोश
आज की यात्रा में नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान "गौमाता की जय" और "गौशाला निर्माण हमारा अधिकार" जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। मुहिम से जुड़े सदस्यों ने कहा कि जब तक नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका यह शांतिपूर्ण संघर्ष और तपस्या जारी रहेगी।
जनता का मिल रहा भारी समर्थन
इस मुहिम को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने इस मुहिम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।
"यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बेसहारा गौवंश को छत दिलाने और हमारी संस्कृति के संरक्षण की एक पुकार है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by दिलबाग यादव
    1
    Post by दिलबाग यादव
    user_दिलबाग यादव
    दिलबाग यादव
    Agricultural organisation मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Ram Mishra
    1
    Post by Ram Mishra
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • कोटपुतली के पास पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कराया खाली कोटपुतल में स्थित एक पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार दोपहर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज करीब 12:35 बजे पोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ई-मेल मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत सभी ग्राहकों और स्टाफ को बाहर निकलवा दिया और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डिप्टी और थाना अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करवा दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लोगों को कार्यालय से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है।
    1
    कोटपुतली के पास पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कराया खाली
कोटपुतल में स्थित एक पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार दोपहर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज करीब 12:35 बजे पोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।
ई-मेल मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत सभी ग्राहकों और स्टाफ को बाहर निकलवा दिया और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डिप्टी और थाना अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करवा दिया।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में लोगों को कार्यालय से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.