विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में शीतला माता को राबड़ी और दही का भोग,गणगौरी चौक और तालवा बिहाजर रोड मंदिरों में पूजा, महिलाओं ने एक दिन पहले मनाया रंदा पुआ पर्व,मेड क्षेत्र में गणगौरी चौक और तालवा बिहाजर रोड मंदिरों में शीतला माता को ठंडे पकवानों को भोग लगाया । शीतला अष्टमी के अवसर पर मेड क्षेत्र में गणगौरी चौक और तालवा बिहाजर रोड स्थित शीतला माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त माता शीतला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे,श्रद्धालुओं ने माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाया। यह परंपरा है कि इस दिन माता को एक दिन पहले बनाए गए व्यंजन अर्पित किए जाते हैं। शीतला अष्टमी से एक दिन पहले महिलाओं ने 'रंदा पुआ' पर्व मनाया। इस दौरान पुआ पकौड़ी, राबड़ी, पुरी, सिरा और लापसी जैसे विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए। परंपरा के अनुसार भक्तों ने माता को विशेष रूप से राबड़ी, दही और अन्य ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और रोगों से रक्षा की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया।

- O NM bored plkkmGorakhpur, Uttar Pradesh👏3 hrs ago
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- बिहार के बेगूसराय में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के काफिले के सामने कुछ लोगों ने UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाज़ी करते हुए अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया, जिसमें लोगों ने UGC से संबंधित फैसलों के खिलाफ आवाज़ उठाई और सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर राजनीतिक चर्चाएँ तेज हो गई हैं। समर्थकों का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध जनता का अधिकार है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम बताया है। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।1
- Post by Voice of Labour1
- Post by Ram Mishra1
- "शिक्षा से ही समाज का अंधकार किया जा सकता है दूर " सोडावास. सोडावास कस्बे के अजरका रोड राव वीरेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शीतला अष्टमी पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला निदेशक वीरेंद्र यादव ने कहा शिक्षा से ही समाज का अंधकार दूर किया जा सकता है। बालक- बालिकाओं को शिक्षित करने एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। इस कार्यक्रम में समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं भामाशाह व दुकानदार मौजूद रहे।1
- बसवा थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..? 2 दिन पूर्व घर से लापता हुई महिला का शव बसवा थाना क्षेत्र के सबडावली गांव के जंगल में ग्रामीणों ने पड़ा देखा , जिसकी सूचना बसवा पुलिस को दी गई , पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर बसवा सीएचसी पहुंचाया, महिला के शव की शिनाख्त दो दिन पहले आभानेरी से गायब हुई महिला के रुप में हुई , परिजनों ने रोते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाए1
- Post by दिलबाग यादव1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1