logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी दस्तावेजों से CISF नौकरी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार दंतेवाड़ा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए CISF में नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सत्यम दीक्षित पर दंतेवाड़ा का फर्जी निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है। आरोपी ने इन दस्तावेजों का इस्तेमाल CISF भर्ती प्रक्रिया में किया था, जिसके बाद वह देवली राजस्थान में नौकरी कर रहा था। राजस्व अधिकारियों और तहसील कार्यालय से सत्यापन के दौरान प्रमाण पत्रों से जुड़ी गड़बड़ी सामने आई। पुलिस ने आरोपी को देवली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में

23 hrs ago
user_Kamlesh singh thakur
Kamlesh singh thakur
दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
23 hrs ago

फर्जी दस्तावेजों से CISF नौकरी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार दंतेवाड़ा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए CISF में नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सत्यम दीक्षित पर दंतेवाड़ा का फर्जी निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है। आरोपी ने इन दस्तावेजों का इस्तेमाल CISF भर्ती प्रक्रिया में किया था, जिसके बाद वह देवली राजस्थान में नौकरी कर रहा था। राजस्व अधिकारियों और तहसील कार्यालय से सत्यापन के दौरान प्रमाण पत्रों से जुड़ी गड़बड़ी सामने आई। पुलिस ने आरोपी को देवली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद कमें एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
    1
    *धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* 


धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* 
भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद कमें एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया।
घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया।
घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • सिन्हा कलार समाज के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद में सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। यहां विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित सिन्हा कलार समाज के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए आशीर्वाद का दीया अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमसे कह रहे हैं- तेल बचाओ, तेल कम खाओ और बचे हुए तेल से दीया जलाओ। बघेल ने महंगाई और बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
    1
    सिन्हा कलार समाज के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बालोद में सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। यहां विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित सिन्हा कलार समाज के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए आशीर्वाद का दीया अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमसे कह रहे हैं- तेल बचाओ, तेल कम खाओ और बचे हुए तेल से दीया जलाओ। बघेल ने महंगाई और बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 🚨थाना देवभोग की कार्यवाही। गरियाबंद - नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 21.09.2026 थाना देवभोग में मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास कच्ची महुआ शराब रखा है और उसे ब्रिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना देवभोग से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) का रहने वाला बताया। विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर संदेही रघुलाल यादव के कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कच्ची महुआ शराब ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप पाउच का भरा हुआ 85 पाउच कच्ची महुआ शराब भरा होना पाया तथा प्रत्येक पाउच में 200 - 200 एमएल शराब भरा, कुल 17 बल्क लीटर होना पाया गया, कीमती 4250 रूपये, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी रघुलाल यादव का कृत्य धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम के तहत पाये जाने पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मेें लिया गया तथा आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपी - 01.रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) जप्त सामाग्री - ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप 85 पाउच, कुल 17 बल्क लीटर, कीमती 4250 रूपये।
    1
    गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 
गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 
🚨थाना देवभोग की कार्यवाही।
गरियाबंद - नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 21.09.2026 थाना देवभोग में मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास कच्ची महुआ शराब रखा है और उसे ब्रिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना देवभोग से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) का रहने वाला बताया। विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर संदेही रघुलाल यादव के कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कच्ची महुआ शराब ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप पाउच का भरा हुआ 85 पाउच कच्ची महुआ शराब भरा होना पाया तथा प्रत्येक पाउच में 200 - 200 एमएल शराब भरा, कुल 17 बल्क लीटर होना पाया गया, कीमती 4250 रूपये, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी रघुलाल यादव का कृत्य धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम के तहत पाये जाने पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मेें लिया गया तथा आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । 
गिरफ्तार आरोपी -
01.रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0)
जप्त सामाग्री -
ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप 85 पाउच, कुल 17 बल्क लीटर, कीमती 4250 रूपये।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • 🇮🇳 ICC T20I रैंकिंग में भारत फिर नंबर-1! जापान के खिलाफ 2 रन की रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया ने वापस हासिल किया शीर्ष स्थान स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | 22 सितंबर 2026 आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में भारत एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंच गया है। जापान के खिलाफ अपने पहले ऐतिहासिक टी20 मैच में 2 रन से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर-1 का ताज वापस हासिल कर लिया। जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में बारिश के कारण मैच महज 5-5 ओवर का रह गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर सिर्फ 32 रन बनाए। जवाब में जापानी टीम 30 रन ही बना सकी और भारत ने 2 रन से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के बाद दोनों टीमों (भारत और इंग्लैंड) के 269 रेटिंग अंक हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 260 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। भारत डेसिमल पॉइंट्स के आधार पर नंबर-1 पर काबिज है। यह जीत ऐतिहासिक भी साबित हुई। भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद जापानी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि विकेट पर स्पिन काफी काम कर रही थी। भारत अब एशियन गेम्स 2026 की तैयारी में जुटेगा, जहां वह सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेगा। पूर्ण स्कोर: भारत 32/4 (5 ओवर) जापान 30/3 (5 ओवर) भारत जीता 2 रन से #TeamIndiaNo1 #ICCT20Rankings #IndiaVsJapan #MenInBlue #T20WorldChampions #BharatFirst #CricketFever #SwatantraNewsCG #India200Wins #SanoThriller #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    🇮🇳 ICC T20I रैंकिंग में भारत फिर नंबर-1!
जापान के खिलाफ 2 रन की रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया ने वापस हासिल किया शीर्ष स्थान
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | 22 सितंबर 2026
आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में भारत एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंच गया है। जापान के खिलाफ अपने पहले ऐतिहासिक टी20 मैच में 2 रन से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर-1 का ताज वापस हासिल कर लिया।
जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में बारिश के कारण मैच महज 5-5 ओवर का रह गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर सिर्फ 32 रन बनाए। जवाब में जापानी टीम 30 रन ही बना सकी और भारत ने 2 रन से मुकाबला जीत लिया।
इस जीत के बाद दोनों टीमों (भारत और इंग्लैंड) के 269 रेटिंग अंक हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 260 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। भारत डेसिमल पॉइंट्स के आधार पर नंबर-1 पर काबिज है।
यह जीत ऐतिहासिक भी साबित हुई। भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई।
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद जापानी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि विकेट पर स्पिन काफी काम कर रही थी।
भारत अब एशियन गेम्स 2026 की तैयारी में जुटेगा, जहां वह सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेगा।
पूर्ण स्कोर:
भारत 32/4 (5 ओवर)
जापान 30/3 (5 ओवर)
भारत जीता 2 रन से
#TeamIndiaNo1 #ICCT20Rankings #IndiaVsJapan #MenInBlue #T20WorldChampions #BharatFirst #CricketFever #SwatantraNewsCG #India200Wins #SanoThriller
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त *कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त* ▪️ *कुम्हारी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग के दौरान परसदा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹3,000 तथा शराब बिक्री की रकम ₹100 बरामद की गई।* ▪️ *पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।* ▪️ *कुम्हारी पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।* मुख्य बिंदु दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि केवलचाम रोड, परसदा, कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब मिली। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की रकम ₹100 भी बरामद की गई। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा शराब को प्लास्टिक बोरी में रखकर क्षेत्र में पुलिस की नजर से बचते हुए अवैध रूप से बिक्री किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। घटना स्थल केवलचाम रोड, परसदा, थाना कुम्हारी क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, कीमत लगभग ₹3,000। 2. शराब बिक्री की रकम ₹100। कुल जुमला कीमत ₹3,100। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के पीएसआई गगासागर पात्र, आरक्षक क्रमांक 1734 दशरथ सेठी एवं आरक्षक क्रमांक 840 राजेश पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    2
    कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त
*कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई – अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त*
▪️ *कुम्हारी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग के दौरान परसदा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।*
▪️ *आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹3,000 तथा शराब बिक्री की रकम ₹100 बरामद की गई।*
▪️ *पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।*
▪️ *कुम्हारी पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22.09.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि केवलचाम रोड, परसदा, कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब मिली। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की रकम ₹100 भी बरामद की गई।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा शराब को प्लास्टिक बोरी में रखकर क्षेत्र में पुलिस की नजर से बचते हुए अवैध रूप से बिक्री किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
घटना स्थल
केवलचाम रोड, परसदा, थाना कुम्हारी क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, कीमत लगभग ₹3,000।
2. शराब बिक्री की रकम ₹100।
कुल जुमला कीमत ₹3,100।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के पीएसआई गगासागर पात्र, आरक्षक क्रमांक 1734 दशरथ सेठी एवं आरक्षक क्रमांक 840 राजेश पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • गणेशोत्सव विसर्जन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित 22 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे जिला कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार,गणेशोत्सव के समापन के बाद 24 सितंबर दो हजार 26 को प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने,आज 22 सितंबर को बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, नगर पालिका अधिकारी, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, नगर सेना, यातायात प्रभारी और जिला खनिज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। तहसीलदार कांकेर एवं थाना प्रभारी को गणेशोत्सव समितियों को भी बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    गणेशोत्सव विसर्जन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित
22 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे जिला कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार,गणेशोत्सव के समापन के बाद 24 सितंबर दो हजार 26 को प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने,आज 22 सितंबर को बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी।
बैठक में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, नगर पालिका अधिकारी, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, नगर सेना, यातायात प्रभारी और जिला खनिज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। तहसीलदार कांकेर एवं थाना प्रभारी को गणेशोत्सव समितियों को भी बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद। यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा एक सराहनीय और जनहितैशी कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के विशेष दिशा-निर्देशन में गरियाबंद पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न थानों में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को बिना किसी परेशानी के वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा, "अक्सर देखा जाता है कि जागरूकता की कमी या प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण कई युवा और ग्रामीण बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं, जो कि कानूनन वैध नहीं होने के साथ-साथ बेहद असुरक्षित भी है। गरियाबंद पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जिम्मेदार चालक बनाना है। परिवहन विभाग के साथ मिलकर किया गया यह संयुक्त प्रयास इसी दिशा में एक कदम है। थानों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से जनता और पुलिस के बीच समन्वय भी मजबूत होता है।" ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेज़ों के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और लर्निंग लाइसेंस की प्रारंभिक प्रक्रियाओं को निःशुल्क और बेहद सरल तरीके से पूरा किया गया।
    1
    गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस
गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस
गरियाबंद। यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा एक सराहनीय और जनहितैशी कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के विशेष दिशा-निर्देशन में गरियाबंद पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न थानों में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को बिना किसी परेशानी के वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा, "अक्सर देखा जाता है कि जागरूकता की कमी या प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण कई युवा और ग्रामीण बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं, जो कि कानूनन वैध नहीं होने के साथ-साथ बेहद असुरक्षित भी है। गरियाबंद पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जिम्मेदार चालक बनाना है। परिवहन विभाग के साथ मिलकर किया गया यह संयुक्त प्रयास इसी दिशा में एक कदम है। थानों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से जनता और पुलिस के बीच समन्वय भी मजबूत होता है।"
ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेज़ों के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और लर्निंग लाइसेंस की प्रारंभिक प्रक्रियाओं को निःशुल्क और बेहद सरल तरीके से पूरा किया गया।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ भारत ने रचा इतिहास, टी20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी सानो (जापान), 22 सितंबर 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर टीम इंडिया पुरुष टी20आई में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि किसी भी राष्ट्रीय या फ्रैंचाइजी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी। बारिश के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 32/4 रन ही बना पाया। जवाब में जापान को 33 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें 30/3 पर रोक दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन एक्सआर पटेल ने सिर्फ 5 रन ही दिए और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच की मुख्य बातें: भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा पहले ही बॉल पर आउट हो गए। जापान की ओर से कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि एक्सआर पटेल ने आखिरी ओवर में निर्णायक भूमिका निभाई। पूरा मैच स्पिन का रहा। दोनों टीमों ने मिलाकर सिर्फ 4 बाउंड्री ही लगाईं। भारत के टी20आई माइलस्टोन: माइलस्टोन प्रतिद्वंद्वी स्थान साल मार्जिन पहली जीत दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2006 6 विकेट 50वीं जीत श्रीलंका कोलंबो (आरपीएस) 2017 7 विकेट 100वीं जीत वेस्टइंडीज कोलकाता 2022 8 रन 150वीं जीत ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 2024 24 रन 200वीं जीत जापान सानो 2026 2 रन भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था। अब तक टीम 291 मैच खेलकर 200 जीत हासिल कर चुकी है (जिसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं)। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने करीब 300 मैचों में 174-176 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड काफी पीछे हैं। टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। जापान के खिलाफ यह दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20आई मुकाबला था। भारत अगले सप्ताह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा। यह जीत सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की निरंतरता और वर्चस्व का प्रतीक है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी टीमों के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी जरूरी है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ
भारत ने रचा इतिहास, टी20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
सानो (जापान), 22 सितंबर 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर टीम इंडिया पुरुष टी20आई में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि किसी भी राष्ट्रीय या फ्रैंचाइजी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी।
बारिश के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 32/4 रन ही बना पाया। जवाब में जापान को 33 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें 30/3 पर रोक दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन एक्सआर पटेल ने सिर्फ 5 रन ही दिए और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
मैच की मुख्य बातें:
भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा पहले ही बॉल पर आउट हो गए।
जापान की ओर से कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि एक्सआर पटेल ने आखिरी ओवर में निर्णायक भूमिका निभाई।
पूरा मैच स्पिन का रहा। दोनों टीमों ने मिलाकर सिर्फ 4 बाउंड्री ही लगाईं।
भारत के टी20आई माइलस्टोन:
माइलस्टोन
प्रतिद्वंद्वी
स्थान
साल
मार्जिन
पहली जीत
दक्षिण अफ्रीका
जोहान्सबर्ग
2006
6 विकेट
50वीं जीत
श्रीलंका
कोलंबो (आरपीएस)
2017
7 विकेट
100वीं जीत
वेस्टइंडीज
कोलकाता
2022
8 रन
150वीं जीत
ऑस्ट्रेलिया
ग्रोस आइलेट
2024
24 रन
200वीं जीत
जापान
सानो
2026
2 रन
भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था। अब तक टीम 291 मैच खेलकर 200 जीत हासिल कर चुकी है (जिसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं)। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने करीब 300 मैचों में 174-176 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड काफी पीछे हैं।
टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। जापान के खिलाफ यह दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20आई मुकाबला था। भारत अगले सप्ताह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा।
यह जीत सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की निरंतरता और वर्चस्व का प्रतीक है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी टीमों के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी जरूरी है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • टिकट चेकिंग के दौरान महिला यात्री और TTE में विवाद, Video Viral दावा किया जा रहा है कि टिकट चेकिंग के दौरान TTE ने महिला यात्री से टिकट दिखाने को कहा। महिला ने कथित तौर पर पैसे देने की पेशकश की और अपने भाई के TTE होने की बात कही। विवाद के दौरान वीडियो में महिला अपने कपड़े फाड़ती हुई नजर आती है,,, टिकट चेकिंग के दौरान महिला यात्री और TTE में विवाद, Video Viral दावा किया जा रहा है कि टिकट चेकिंग के दौरान TTE ने महिला यात्री से टिकट दिखाने को कहा। महिला ने कथित तौर पर पैसे देने की पेशकश की और अपने भाई के TTE होने की बात कही। विवाद के दौरान वीडियो में महिला अपने कपड़े फाड़ती हुई नजर आती है और बाद में TTE पर छूने का आरोप लगाती है। TTE ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग की और महिला से 112 पर कॉल करने को कहा। मामले में सामने आए दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। Railway | TTE | Passenger | Ticket | Dispute | Train | Video | Viral | Incident | Argument | Recording | Safety |
    1
    टिकट चेकिंग के दौरान महिला यात्री और TTE में विवाद, Video Viral दावा किया जा रहा है कि टिकट चेकिंग के दौरान TTE ने महिला यात्री से टिकट दिखाने को कहा। महिला ने कथित तौर पर पैसे देने की पेशकश की और अपने भाई के TTE होने की बात कही। विवाद के दौरान वीडियो में महिला अपने कपड़े फाड़ती हुई नजर आती है,,,
टिकट चेकिंग के दौरान महिला यात्री और TTE में विवाद, Video Viral दावा किया जा रहा है कि टिकट चेकिंग के दौरान TTE ने महिला यात्री से टिकट दिखाने को कहा। महिला ने कथित तौर पर पैसे देने की पेशकश की और अपने भाई के TTE होने की बात कही। विवाद के दौरान वीडियो में महिला अपने कपड़े फाड़ती हुई नजर आती है और बाद में TTE पर छूने का आरोप लगाती है। TTE ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग की और महिला से 112 पर कॉल करने को कहा। मामले में सामने आए दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। Railway | TTE | Passenger | Ticket | Dispute | Train | Video | Viral | Incident | Argument | Recording | Safety |
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.