logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक ने विश्रामपुरी के कुम्हारपारा में आंगनबाड़ी केंद्र का किया भूमिपूजन **विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी के कुम्हारपारा में किया आंगनबाड़ी केंद्र भवन का भूमिपूजन, वर्षों पुरानी मांग को मिली सौगात विश्रामपुरी। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी स्थित कुम्हारपारा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह भवन क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है। **विधायक नीलकंठ टेकाम ने 15 फरवरी 2027 को आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण करने की बात कही।** उन्होंने निर्धारित तिथि तक भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही, ताकि स्थानीय बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम में **पुष्पा चांदेकर - सरपंच, ग्राम पंचायत विश्रामपुरी-ब; सेवक राम नेताम - भाजपा जिला अध्यक्ष, कोंडागांव; अनिता नेताम - भाजपा उपाध्यक्ष; मनाराम मरकाम - विश्रामपुरी मंडल अध्यक्ष; किशन पांडे - वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता; दुखाराम मरकाम - जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा; रविंद्र पांडे - मंडल महामंत्री; शंभू चांदेकर - जिला संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ** *जीवन मानिकपुरी -महामंत्री बड़ेराजपुर* सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Hemraj Bhardwaj
Hemraj Bhardwaj
Construction Contractor फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

विधायक ने विश्रामपुरी के कुम्हारपारा में आंगनबाड़ी केंद्र का किया भूमिपूजन **विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी के कुम्हारपारा में किया आंगनबाड़ी केंद्र भवन का भूमिपूजन, वर्षों पुरानी मांग को मिली सौगात विश्रामपुरी। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी स्थित कुम्हारपारा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह भवन क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है। **विधायक नीलकंठ टेकाम ने 15 फरवरी 2027 को आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण करने की बात कही।** उन्होंने निर्धारित तिथि तक भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही, ताकि स्थानीय बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम में **पुष्पा चांदेकर - सरपंच, ग्राम पंचायत विश्रामपुरी-ब; सेवक राम नेताम - भाजपा जिला अध्यक्ष, कोंडागांव; अनिता नेताम - भाजपा उपाध्यक्ष; मनाराम मरकाम - विश्रामपुरी मंडल अध्यक्ष; किशन पांडे - वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता; दुखाराम मरकाम - जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा; रविंद्र पांडे - मंडल महामंत्री; शंभू चांदेकर - जिला संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ** *जीवन मानिकपुरी -महामंत्री बड़ेराजपुर* सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • विधायक ने विश्रामपुरी के कुम्हारपारा में आंगनबाड़ी केंद्र का किया भूमिपूजन **विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी के कुम्हारपारा में किया आंगनबाड़ी केंद्र भवन का भूमिपूजन, वर्षों पुरानी मांग को मिली सौगात विश्रामपुरी। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी स्थित कुम्हारपारा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह भवन क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है। **विधायक नीलकंठ टेकाम ने 15 फरवरी 2027 को आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण करने की बात कही।** उन्होंने निर्धारित तिथि तक भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही, ताकि स्थानीय बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम में **पुष्पा चांदेकर - सरपंच, ग्राम पंचायत विश्रामपुरी-ब; सेवक राम नेताम - भाजपा जिला अध्यक्ष, कोंडागांव; अनिता नेताम - भाजपा उपाध्यक्ष; मनाराम मरकाम - विश्रामपुरी मंडल अध्यक्ष; किशन पांडे - वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता; दुखाराम मरकाम - जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा; रविंद्र पांडे - मंडल महामंत्री; शंभू चांदेकर - जिला संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ** *जीवन मानिकपुरी -महामंत्री बड़ेराजपुर* सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    1
    विधायक ने विश्रामपुरी के  कुम्हारपारा में आंगनबाड़ी केंद्र का किया भूमिपूजन
**विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी के कुम्हारपारा में किया आंगनबाड़ी केंद्र भवन का भूमिपूजन, वर्षों पुरानी मांग को मिली सौगात
विश्रामपुरी।
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी स्थित कुम्हारपारा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह भवन क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है।
**विधायक नीलकंठ टेकाम ने 15 फरवरी 2027 को आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण करने की बात कही।** उन्होंने निर्धारित तिथि तक भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही, ताकि स्थानीय बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में **पुष्पा चांदेकर - सरपंच, ग्राम पंचायत विश्रामपुरी-ब; सेवक राम नेताम - भाजपा जिला अध्यक्ष, कोंडागांव; अनिता नेताम - भाजपा उपाध्यक्ष; मनाराम मरकाम - विश्रामपुरी मंडल अध्यक्ष; किशन पांडे - वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता; दुखाराम मरकाम - जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा; रविंद्र पांडे - मंडल महामंत्री; शंभू चांदेकर - जिला संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ** *जीवन मानिकपुरी -महामंत्री बड़ेराजपुर* सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    user_Hemraj Bhardwaj
    Hemraj Bhardwaj
    Construction Contractor फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • फरसगांव में बालाजी मोबाईल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 26 साल पूरे, ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका ऑफर की शुरुआत फरसगांव में बालाजी मोबाईल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 26 साल पूरे, ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका ऑफर की शुरुआत *मोटरसाइकिल, स्कूटी, इलेक्ट्रिक स्कूटी, फ्रिज और कूलर सहित 50 से अधिक आकर्षक इनाम जीतने का मौका* *कोंडागांव* :- जिले के फरसगांव में बालाजी मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने 26 साल पूरे होने की खुशी में ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका ऑफर शुरू किया है। 26 अक्टूबर को ऑफर के शुभारंभ के दौरान क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, वहीं ग्राहकों और नगरवासियों को भी उपहार बांटे गए। प्रतिष्ठान के संचालक महेश झा ने बताया कि ग्राहकों के 26 वर्षों के प्यार और विश्वास के प्रति आभार जताने के लिए यह विशेष ऑफर शुरू किया गया है। इसके तहत लकी ड्रॉ के माध्यम से मोटरसाइकिल, स्कूटी, इलेक्ट्रिक स्कूटी, फ्रिज और कूलर सहित 50 से अधिक आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इस ऑफर को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को खरीदारी के साथ अतिरिक्त लाभ देना है। दिवाली के इस खास अवसर पर ग्राहकों को उपहार जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा। अब सभी की नजरें लकी ड्रॉ पर टिकी हैं कि कौन-कौन भाग्यशाली ग्राहक आकर्षक इनाम अपने नाम करता है।
    1
    फरसगांव में बालाजी मोबाईल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 26 साल पूरे, ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका ऑफर की शुरुआत
फरसगांव में बालाजी मोबाईल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 26 साल पूरे, ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका ऑफर की शुरुआत
*मोटरसाइकिल, स्कूटी, इलेक्ट्रिक स्कूटी, फ्रिज और कूलर सहित 50 से अधिक आकर्षक इनाम जीतने का मौका*
*कोंडागांव* :- जिले के फरसगांव में बालाजी मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने 26 साल पूरे होने की खुशी में ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका ऑफर शुरू किया है। 26 अक्टूबर को ऑफर के शुभारंभ के दौरान क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, वहीं ग्राहकों और नगरवासियों को भी उपहार बांटे गए।  प्रतिष्ठान के संचालक महेश झा ने बताया कि ग्राहकों के 26 वर्षों के प्यार और विश्वास के प्रति आभार जताने के लिए यह विशेष ऑफर शुरू किया गया है। इसके तहत लकी ड्रॉ के माध्यम से मोटरसाइकिल, स्कूटी, इलेक्ट्रिक स्कूटी, फ्रिज और कूलर सहित 50 से अधिक आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इस ऑफर को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को खरीदारी के साथ अतिरिक्त लाभ देना है। दिवाली के इस खास अवसर पर ग्राहकों को उपहार जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा। अब सभी की नजरें लकी ड्रॉ पर टिकी हैं कि कौन-कौन भाग्यशाली ग्राहक आकर्षक इनाम अपने नाम करता है।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • *✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर
    1
    *✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰*

पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर
*✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰*
पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • ज्वेलरी दुकान में नकबजनी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 87 हजार की चांदी बरामद धमतरी पुलिस ने ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है,,,,,प्रार्थी राजेन्द्र सोनी की दुकान से 9 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और 6 हजार 500 रुपये नकद चोरी हुए थे जिसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया था,,,,,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आमातालाब के पास घेराबंदी कर जयेश शर्मा और दानेश्वर बनबेर को पकड़ा,,,,उनके पास से 87 हजार की चांदी के 3 टुकड़े, 3 मोबाइल और एक स्कूटी जब्त की गई,,,,सोना बेचने वाले 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    ज्वेलरी दुकान में नकबजनी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 87 हजार की चांदी बरामद
धमतरी पुलिस ने ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है,,,,,प्रार्थी राजेन्द्र सोनी की दुकान से 9 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और 6 हजार 500 रुपये नकद चोरी हुए थे जिसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया था,,,,,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आमातालाब के पास घेराबंदी कर जयेश शर्मा और दानेश्वर बनबेर को पकड़ा,,,,उनके पास से 87 हजार की चांदी के 3 टुकड़े, 3 मोबाइल और एक स्कूटी जब्त की गई,,,,सोना बेचने वाले 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_खबरबाज NEWS
    खबरबाज NEWS
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • दंतेवाड़ा पहुँची माँ दंतेश्वरी की डोली, भक्तिमय हुआ माहौल बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की डोली दंतेवाड़ा पहुँच गई है। माँ की डोली के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बस्तर की समृद्ध परंपरा और संस्कृति में माँ दंतेश्वरी की डोली का विशेष महत्व है। डोली के आगमन के साथ ही भक्तों ने माँ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह धार्मिक परंपरा बस्तर की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। माँ दंतेश्वरी के जयकारों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
    2
    दंतेवाड़ा पहुँची माँ दंतेश्वरी की डोली, भक्तिमय हुआ माहौल
बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की डोली दंतेवाड़ा पहुँच गई है। माँ की डोली के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बस्तर की समृद्ध परंपरा और संस्कृति में माँ दंतेश्वरी की डोली का विशेष महत्व है। डोली के आगमन के साथ ही भक्तों ने माँ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
यह धार्मिक परंपरा बस्तर की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। माँ दंतेश्वरी के जयकारों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सालासर समिति की पहल से 90 दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान दीपावली पर नए कपड़े, मिठाई और नमकीन पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, सेवा के इस कार्य की नगर में हो रही सराहना नवापारा-राजिम। दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में उजाला लाने का पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए नगर की प्रसिद्ध धार्मिक एवं जनकल्याणकारी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति ने 90 दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को दीपावली की खुशियां बांटीं। समिति ने इन बच्चों को नए कपड़े, मिठाई और नमकीन उपलब्ध कराए। इस पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा वातावरण खुशियों से भर गया। समिति ने प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली मनाई। इस दौरान नवागांव बुडेनी स्थित सेवा संकल्प संस्थान के 62 तथा अभनपुर की नेकी की कुटिया के 28 बच्चे शामिल हुए। इन बच्चों में नेत्रहीन, मूक-बधिर, बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित, शारीरिक रूप से दिव्यांग एवं अनाथ बच्चे शामिल थे। नए कपड़े, मिठाई और नमकीन पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। जो बच्चे देख सकते थे, वे अपनी पसंद के कपड़े चुनने में जुटे रहे। बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनकी खुशी देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। यह आयोजन केवल उपहार बांटने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के उन बच्चों के साथ खुशियां साझा करने का माध्यम बना, जिन्हें अक्सर सामाजिक आयोजनों में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाता। सेवा से मिलता है आत्मिक सुख : राजू काबरा संस्था के संस्थापक राजू काबरा ने कहा कि ये बच्चे भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और ईश्वर की संतान हैं। भले ही कुछ बच्चे बोल, देख या सुन नहीं पाते, लेकिन उनके मन में भी इच्छाएं और भावनाएं होती हैं। दूसरे बच्चों की तरह उनका भी मन करता है कि वे त्योहार पर नए कपड़े पहनें, मिठाइयां खाएं और खुशियां मनाएं। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि दीपावली नजदीक आने पर जब बोलने में सक्षम बच्चे उनसे नए कपड़े दिलाने की मांग करते हैं, तो उनका मन भर आता है। ऐसे बच्चों की इच्छाओं को पूरा करना और उनके जीवन में खुशियां लाना ही सच्ची सेवा है। इससे ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं और सेवा करने वालों को आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। काबरा ने बताया कि समिति द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्य नगर एवं अंचल के लोगों के सहयोग से संपन्न होते हैं। समाज के सहयोग से ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता में भी बढ़ाया था हाथ उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी सालासर समिति ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। समिति की ओर से प्रभावित लोगों को भोजन एवं राशन सामग्री वितरित की गई थी। इस सेवा कार्य की भी नगर में काफी सराहना हुई थी। दीपावली पर दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के साथ खुशियां बांटकर समिति ने एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। भजनों से गूंज उठा आयोजन स्थल कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हनुमान चालीसा, 'तीन बाणधारी' और 'राम-राम जप' जैसे भजनों का गायन कर माहौल को भक्तिमय एवं खुशनुमा बना दिया। राजपाल परिवार की ओर से बच्चों को स्वल्पाहार एवं चाय भी पिलाई गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राजू काबरा, संतोष अग्रवाल, रूपेंद्र चंद्राकर, कविता इसरानी, सरिता सिंह, मोहिनी साहू, सुरेश काबरा, गोविंद, दीपेश, प्रवेश राजपाल, नारायण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों की देखरेख करने वाली सेवा संकल्प संस्थान नवागांव बुडेनी की ओर से सुनीता साहू, रूपल शर्मा, अनिता एवं पूजा साहू तथा नेकी की कुटिया अभनपुर की ओर से योशिता गोस्वामी एवं संध्या साहू बच्चों को लेकर पहुंची थीं। समिति की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहार की असली खुशी अपने लिए खुशियां जुटाने में नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन में मुस्कान लाने में है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।
    2
    सालासर समिति की पहल से 90 दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान
दीपावली पर नए कपड़े, मिठाई और नमकीन पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, सेवा के इस कार्य की नगर में हो रही सराहना
नवापारा-राजिम। दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में उजाला लाने का पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए नगर की प्रसिद्ध धार्मिक एवं जनकल्याणकारी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति ने 90 दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को दीपावली की खुशियां बांटीं। समिति ने इन बच्चों को नए कपड़े, मिठाई और नमकीन उपलब्ध कराए। इस पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा वातावरण खुशियों से भर गया।
समिति ने प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली मनाई। इस दौरान नवागांव बुडेनी स्थित सेवा संकल्प संस्थान के 62 तथा अभनपुर की नेकी की कुटिया के 28 बच्चे शामिल हुए। इन बच्चों में नेत्रहीन, मूक-बधिर, बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित, शारीरिक रूप से दिव्यांग एवं अनाथ बच्चे शामिल थे।
नए कपड़े, मिठाई और नमकीन पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। जो बच्चे देख सकते थे, वे अपनी पसंद के कपड़े चुनने में जुटे रहे। बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनकी खुशी देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। यह आयोजन केवल उपहार बांटने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के उन बच्चों के साथ खुशियां साझा करने का माध्यम बना, जिन्हें अक्सर सामाजिक आयोजनों में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाता।
सेवा से मिलता है आत्मिक सुख : राजू काबरा
संस्था के संस्थापक राजू काबरा ने कहा कि ये बच्चे भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और ईश्वर की संतान हैं। भले ही कुछ बच्चे बोल, देख या सुन नहीं पाते, लेकिन उनके मन में भी इच्छाएं और भावनाएं होती हैं। दूसरे बच्चों की तरह उनका भी मन करता है कि वे त्योहार पर नए कपड़े पहनें, मिठाइयां खाएं और खुशियां मनाएं।
उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि दीपावली नजदीक आने पर जब बोलने में सक्षम बच्चे उनसे नए कपड़े दिलाने की मांग करते हैं, तो उनका मन भर आता है। ऐसे बच्चों की इच्छाओं को पूरा करना और उनके जीवन में खुशियां लाना ही सच्ची सेवा है। इससे ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं और सेवा करने वालों को आत्मिक सुख की अनुभूति होती है।
काबरा ने बताया कि समिति द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्य नगर एवं अंचल के लोगों के सहयोग से संपन्न होते हैं। समाज के सहयोग से ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी है।
बाढ़ पीड़ितों की सहायता में भी बढ़ाया था हाथ
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी सालासर समिति ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। समिति की ओर से प्रभावित लोगों को भोजन एवं राशन सामग्री वितरित की गई थी। इस सेवा कार्य की भी नगर में काफी सराहना हुई थी। दीपावली पर दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के साथ खुशियां बांटकर समिति ने एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
भजनों से गूंज उठा आयोजन स्थल
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हनुमान चालीसा, 'तीन बाणधारी' और 'राम-राम जप' जैसे भजनों का गायन कर माहौल को भक्तिमय एवं खुशनुमा बना दिया। राजपाल परिवार की ओर से बच्चों को स्वल्पाहार एवं चाय भी पिलाई गई।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राजू काबरा, संतोष अग्रवाल, रूपेंद्र चंद्राकर, कविता इसरानी, सरिता सिंह, मोहिनी साहू, सुरेश काबरा, गोविंद, दीपेश, प्रवेश राजपाल, नारायण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बच्चों की देखरेख करने वाली सेवा संकल्प संस्थान नवागांव बुडेनी की ओर से सुनीता साहू, रूपल शर्मा, अनिता एवं पूजा साहू तथा नेकी की कुटिया अभनपुर की ओर से योशिता गोस्वामी एवं संध्या साहू बच्चों को लेकर पहुंची थीं।
समिति की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहार की असली खुशी अपने लिए खुशियां जुटाने में नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन में मुस्कान लाने में है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • गौ-तस्करी का भंडाफोड़, 10 गायों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार धमतरी पुलिस ने गौ-तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 10 गोवंश को मुक्त कराया है,,,,कुरुद पुलिस ने मरौद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा,,,,,पुलिस ने अशोक लीलैंड ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 10 गायों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर बिना दाना-पानी के ले जाया जा रहा था,,,,गोवंश को कत्लखाने ले जाने की आशंका थी और जिसके पास कोई वैध सबूत नहीं पाया गया,,,,,पुलिस ने बिलासपुर निवासी प्रदीप कश्यप और कोरबा निवासी मिथलेश पटेल को गिरफ्तार किया,,,,,,उनके कब्जे से 5 लाख की गायें और 15 लाख का ट्रक समेत कुल 20 लाख का मशरूका जब्त किया गया है,,,,,मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
    1
    गौ-तस्करी का भंडाफोड़, 10 गायों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने गौ-तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 10 गोवंश को मुक्त कराया है,,,,कुरुद पुलिस ने मरौद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा,,,,,पुलिस ने अशोक लीलैंड ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 10 गायों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर बिना दाना-पानी के ले जाया जा रहा था,,,,गोवंश को कत्लखाने ले जाने की आशंका थी और जिसके पास कोई वैध सबूत नहीं पाया गया,,,,,पुलिस ने बिलासपुर निवासी प्रदीप कश्यप और कोरबा निवासी मिथलेश पटेल को गिरफ्तार किया,,,,,,उनके कब्जे से 5 लाख की गायें और 15 लाख का ट्रक समेत कुल 20 लाख का मशरूका जब्त किया गया है,,,,,मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
    user_खबरबाज NEWS
    खबरबाज NEWS
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म और,उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने सौरभ कुमार निर्मलकर उम्र 23 वर्ष, निवासी कोलियारी आवासपारा,आमाबेड़ा को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद, फरवरी दोहजार 26 से प्रेम और शादी का झांसा देकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 35/दो हजार 26 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत,मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने 27 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।इस कार्यवाही में निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव, उपनिरीक्षक भुवनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम, आरक्षक विकास कुमार, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, नंदकुमार ठाकुर तथा महिला आरक्षक प्रतिभा यादव और प्रमिला विश्वकर्मा शामिल रहे
    1
    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म और,उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने सौरभ कुमार निर्मलकर उम्र 23 वर्ष, निवासी कोलियारी आवासपारा,आमाबेड़ा को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद, फरवरी दोहजार 26 से प्रेम और शादी का झांसा देकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 35/दो हजार 26 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत,मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने 27 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।इस कार्यवाही में 
निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव, उपनिरीक्षक भुवनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम, आरक्षक विकास कुमार, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, नंदकुमार ठाकुर तथा महिला आरक्षक प्रतिभा यादव और प्रमिला विश्वकर्मा शामिल रहे
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.