सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा के तहत हरिहर धाम बदराणा में हुआ आषाढ़ी तोल, वर्षा और कृषि को लेकर शुभ संकेत सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा के तहत हरिहर धाम बदराणा में हुआ आषाढ़ी तोल, वर्षा और कृषि को लेकर शुभ संकेत झाड़ोल के बदराणा स्थित अति प्राचीन भगवान श्री हरिहर मंदिर में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही आषाढ़ी तोल की परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। हरिहर धर्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमर सिंह झाला ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा पर भगवान श्री हरिहर के विशेष श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना के बाद प्राचीन चांदी के तोले से 13 प्रकार की वस्तुओं एवं अनाज का तुलन किया गया। इनमें नमक, गेहूं, चावल, कांगणी, उड़द, कपास, तिल्ली, घास, मक्का, चना, जौ, काली मिट्टी और पीली मिट्टी शामिल थीं। सभी वस्तुओं को समान मात्रा में तौलकर अलग-अलग केसरिया कपड़ों में बांधकर मिट्टी के कलश में रख भगवान के चरणों में अर्पित किया गया। श्रावण कृष्ण प्रतिपदा, संवत 2083 को विशेष पूजा के बाद कलश खोला गया और सभी वस्तुओं का पुनः तुलन किया गया। इस दौरान मक्का, चना, जौ और काली मिट्टी में एक रत्ती की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि नमक, गेहूं, चावल, कांगणी, उड़द, कपास, घास और तिल्ली समान मात्रा में पाए गए। केवल पीली मिट्टी में कमी देखी गई। परंपरा के अनुसार मक्का, चना, जौ और काली मिट्टी में बढ़ोतरी अच्छी वर्षा, कृषि समृद्धि तथा मानव एवं पशुधन के स्वस्थ रहने का संकेत मानी जाती है। वहीं नमक का समतोल रहना पिछले वर्ष के समान वर्षा होने का संकेत माना गया। पीली मिट्टी में कमी सामान्य व्यापार एवं धातु (जेवरात) कारोबार में मंदी का संकेत मानी गई। समिति के अनुसार वर्षों से चली आ रही यह आषाढ़ी तोल परंपरा आज तक कभी गलत साबित नहीं हुई है। कार्यक्रम में मंदिर के बड़े मुखिया चंद्रकांत सांचीहर, अमर सिंह झाला, भेरूलाल लोहार, तुलसीदास सांचीहर, माधव सांचीहर, निखिल सांचीहर सहित आसपास के सैकड़ों किसान एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। जैसे-जैसे तुलन के परिणाम सामने आए, मंदिर परिसर भगवान श्री हरिहर, इंद्रदेव और गिरिराज धरण के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

- Jay aadivasi Jay aadivasi Jay aadivasi Jay Johar Jay aadivasi Jay Johar Jay aadivasi Jay aadivasi Jay aadivasi Jay Johar Jay aadivasi Jay Johar2
- भींडर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भींडर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 ग्राम 81 मिलीग्राम अवैध एमडी (MD) के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत के सुपरविज़न में थानाधिकारी मुकेशचन्द्र मय टीम द्वारा कानोड रोड स्थित मेड़ीखेड़ा बस स्टैंड पर नाकाबंदी की गई।1
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन सेवा संगठन डूंगरपुर कमेटी ने गुरु से लिया आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन सेवा संगठन कमेटी डूंगरपुर ने गुरु के द्वार पर जाकर गुरु से प्राप्त किया आशीर्वाद तथा गुरु वाणी और सत्संग का भी लिया लाभ।2
- लोकेशन डूंगरपुर संवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है महिला कांग्रेस महासचिव राजकुमारी पालीवाल का दौरा लोकेशन डूंगरपुर संवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है महिला कांग्रेस महासचिव राजकुमारी पालीवाल का दौरा एंकर इंट्रो महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव डूंगरपुर दौरा राजकुमारी पालीवाल का सर्किट हाउस पहुंची महिला कांग्रेस ने शाल ओडा कर किया भव्य स्वागत महिला कांग्रेस राजकुमारी ने कहा कि महिलाओं को चुनाव में भागीदारी निभानी चाहिए महिलाएं इंदिरा गांधी , सोनिया गांधी के आदर्शों पर महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए घर घर जाकर महिलाओं को जोड़ने का करें काम भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम से वोट बटो रही हैं कांग्रेस की योजनाओं को धरातल पर बताएं कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को मिली है हर सुविधा भाजपा सरकार में नहीं हो रहे हैं नरेगा के काम डूंगरपुर में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा कला सुआ, सेवादल जिला अध्यक्ष उर्मिला आहारी, डूंगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रीना बरडा चिकली ब्लॉक अध्यक्ष मेनका डामोर , पूर्व प्रधान आशा डेंडोर, मझोला सरपंच जमना देवी गोगरा, लीला दर्जी, हंसा रावत, टीना यादव ओबरी, सुशीला ,आदि मौजूद रहे बाइट प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस राजकुमारी पालीवाल4
- खर्चभंडार में सम्पन्न हुआ आषाढ़ी तौल, इस वर्ष अनाज श्रेष्ठ व वर्षा सामान्य से अधिक रहने का अनुमान नाथद्वारा। प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को श्रीनाथजी मंदिर के ‘खर्च भण्डार’ में प्राचीन परंपरानुसार विभिन्न धान्यादी भौतिक वस्तुओं के तौल से आगामी वर्ष में पैदावार एवं व्यापार हेतु पूर्वानुमान लगाया जाता है जिसे ‘आषाढ़ी तौलना’ कहते हैं । कल पूर्णिमा पर तौल कर रखे धान आदि वस्तुओं को आज सुबह ग्वाल के दर्शनों में पुनः श्रीजी के मुख्य पंड्या परेश नागर के सांनिध्य में खर्च भंडार के भंडारी प्रकाशचंद्र सनाढय व कर्मचारियों की उपस्थिति में तौला गया जिसके आधार पर इस वर्ष धान्य की पैदावार में श्रेष्ठ बतायी गयी है, पंड्या परेश नागर ने बताया कि वर्षा सामान्य से अधिक रहेगी जिसमें आषाढ़ में तीन आना, श्रावण में पांच आना, भाद्रपद (भादवा) में पांच आना व आसोज में दो आना ओर वायु पूर्व दिशा की होगी । गुड़, नमक, मनुष्य व पशु में कमी ओर इसके अलावा सभी जिंसों में बढ़ोतरी नापी गई व हरा मूंग, उड़द, सरसों व घास समान रहे। ज्ञात हो कि परम्परानुसार श्रीनाथजी मंदिर में हर वर्ष छोटे-बड़े विभिन्न पात्रों में भर कर मूंग हरा, मक्का, बाजरा, ज्वार, तिल्ली, गेहूं आदि 27 भौतिक सामग्रियों को श्रीजी के मुख्य पंड्या व खर्च भंडारी आदि की देखरेख में तौल कर खर्च भण्डार के एक कोठे में रख दिया जाता हैं. अगले दिन श्रावण कृष्ण प्रतिपदा के दिन उन सभी पात्रों में रखी वस्तुओं को पुनः श्रीजी के मुख्य पंड्या आदि के सानिध्य में तौला जाता है एवं इन में हुई वृद्धि अथवा कमी के आधार पर आने वाले वर्ष में फसलों, धन-धान्य, पशुओं के चारे, आपदाओं, वर्षा की मात्रा, वायु का रुख आदि का अनुमान लगाया जाता है जो कि कई हद तक आने वाले समय का सटीक फलित करता है। आसपास के गावों के ग्रामीण आदि इस आधार पर आगामी वर्ष में फसलों की बुवाई की तो वहीँ कई अनाज आदि के व्यापारी अपने व्यापार में स्टॉक आदि की योजना बनाते हैं।3
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान सागवाड़ा/डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र में इन दिनों रक्त की कमी के चलते कई जरूरतमंद मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सपना फाउंडेशन लगातार रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बोन मैरो (Bone Marrow) से पीड़ित एक मरीज, जिसे प्रत्येक माह लगभग 5 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, के लिए पुनः रक्त की जरूरत सामने आई। सूचना मिलते ही सपना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्तवीरों से संपर्क किया और कुछ ही समय में आवश्यक रक्त की व्यवस्था कर मरीज की सहायता की। इस अवसर पर सपना फाउंडेशन डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, रॉयल ग्रुप सागवाड़ा प्रभारी मयूर भोई, ब्लड बैंक इंचार्ज योगेश अरेकर, चिराग सोमपुरा, आनंद भोई, पायल पाटीदार, रोहित एवं मनीष जैन ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान अभियान के दौरान सपना फाउंडेशन सागवाड़ा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही, डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, सहप्रभारी गौरक्षक अजय बुज, रॉयल ग्रुप से मयूर भोई एवं राजा भोई, साथ ही कोऑर्डिनेटर राहुल अहारी, रोहित पाटीदार, रोहन चौबीसा, सुमित भगत विवेकानंद युवा संस्थान, बर्बोदनिया तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सपना फाउंडेशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।2
- हिंदी गुरुजी हम1
- मालेश्वर आश्रम वाना में राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर वाना स्थित श्री मालेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी जी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधि भामाशाह एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री मालेश्वर मठ वाना पहुंच श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः काल से ही मठ में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति व गौरक्षार्थ हवन का शुभारंभ हुआ जो बुधवार सायंकाल पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । डूंगरपुर, 29 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके कार्यालय भाग्योदय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने प्रियकांत पंड्या के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती रही है। जन्मदिन समारोह में उपस्थित नेताओं ने प्रियकांत पंड्या के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कारीलाल सालेड़ा, पूर्व लोकपाल एवं प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष चिराग पंड्या, जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1