logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर वीडियो जारी किया राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर वीडियो जारी किया #राहुल गांधी #महिला #बिल

4 hrs ago
user_सन्नू हेमला
सन्नू हेमला
Agricultural production बीजापुर, बीजापुर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर वीडियो जारी किया राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर वीडियो जारी किया #राहुल गांधी #महिला #बिल

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर वीडियो जारी किया #राहुल गांधी #महिला #बिल
    1
    राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर वीडियो जारी किया  #राहुल गांधी #महिला #बिल
    user_सन्नू हेमला
    सन्नू हेमला
    Agricultural production बीजापुर, बीजापुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • *एल एंड टी कंपनी के खिलाफ निर्णायक संघर्ष – अब अन्याय नहीं, आर-पार की लड़ाई होगी* रिपोर्ट/रवि सरकार एसपी-3 क्षेत्र में कार्यरत लार्सन एंड टर्बो जैसी बड़ी और विश्व प्रसिद्ध कंपनी का असली चेहरा आज किरंदुल में उजागर हो चुका है, जिस कंपनी का नाम बड़े सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है, वही कंपनी आज गरीब और मेहनतकश मजदूरों का निर्मम शोषण कर रही है, यह केवल एक मुद्दा नहीं,बल्कि श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई है, दो दिन पहले मजदूरों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा,यह कोई सामान्य विरोध नहीं बल्कि उस पीड़ा का विस्फोट है जिसे मजदूर लंबे समय से सहते आ रहे हैं, *श्रमिकों के साथ हो रहा अमानवीय व्यवहार* 12-12 घंटे तक जबरन काम मानवता के खिलाफ अपराध, *न्यूनतम वेतन तक नहीं — सीधा श्रम कानून का उल्लंघन*, मेडिकल सुविधा शून्य — मजदूर बीमार पड़े तो खुद जिम्मेदार, *सुरक्षा उपकरण नहीं — जान जोखिम में डालकर काम*, बसों में जानवरों जैसा व्यवहार — मानव गरिमा का अपमान, रहने और शौचालय की व्यवस्था नहीं — जीवन के बुनियादी अधिकारों का हनन, बोनस और त्योहारों में छुट्टी नहीं — श्रमिकों की भावनाओं का अपमान, यह सब देखकर एक ही सवाल उठता है क्या यही है बड़ी कंपनी का असली चरित्र है क्या? यह केवल लापरवाही नहीं, यह संगठित शोषण और अन्याय है, हम एन यम डी सी लिमिटेड प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी हैं कि वे तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करें, “दिया तले अंधेरा” अब नहीं चलेगा, अगर आपके अधीन काम करने वाली कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है, तो इसकी जिम्मेदारी आपसे भी जुड़ी है, अंतिम चेतावनी – अब आंदोलन रुकेगा नहीं, यदि मजदूरों की मांगों को तुरंत पूरा नहीं किया गया तो मजदूर का कहना यह आंदोलन पूरे क्षेत्र में जनआंदोलन का रूप लेगा और, कंपनी के खिलाफ घेराव, चक्का जाम और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, प्रशासन को मजबूर किया जाएगा कि वह कड़ी कानूनी कार्रवाई करे, जरूरत पड़ी तो यह लड़ाई राज्य स्तर तक ले जाई जाएगी, हमारा संकल्प,मजदूर अब चुप नहीं बैठेगा अन्याय अब सहा नहीं जाएगा अधिकार लेकर रहेंगे, नारे: श्रमिक एकता – जिंदाबाद! शोषण करने वालों – मुर्दाबाद! एल एंड टी कंपनी – होश में आओ! मजदूरों का हक – लेकर रहेंगे, यह सिर्फ विरोध नहीं है, यह एक क्रांति की शुरुआत है
    4
    *एल एंड टी कंपनी के खिलाफ निर्णायक संघर्ष – अब अन्याय नहीं, आर-पार की लड़ाई होगी*
रिपोर्ट/रवि सरकार 
एसपी-3 क्षेत्र में कार्यरत लार्सन एंड टर्बो जैसी बड़ी और विश्व प्रसिद्ध कंपनी का असली चेहरा आज किरंदुल में उजागर हो चुका है, जिस कंपनी का नाम बड़े सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है, वही कंपनी आज गरीब और मेहनतकश मजदूरों का निर्मम शोषण कर रही है,
यह केवल एक मुद्दा नहीं,बल्कि श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई है,
दो दिन पहले मजदूरों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा,यह कोई सामान्य विरोध नहीं बल्कि उस पीड़ा का विस्फोट है जिसे मजदूर लंबे समय से सहते आ रहे हैं,
*श्रमिकों के साथ हो रहा अमानवीय व्यवहार*
12-12 घंटे तक जबरन काम मानवता के खिलाफ अपराध,
*न्यूनतम वेतन तक नहीं — सीधा श्रम कानून का उल्लंघन*,
मेडिकल सुविधा शून्य — मजदूर बीमार पड़े तो खुद जिम्मेदार,
*सुरक्षा उपकरण नहीं — जान जोखिम में डालकर काम*,
बसों में जानवरों जैसा व्यवहार — मानव गरिमा का अपमान,
रहने और शौचालय की व्यवस्था नहीं — जीवन के बुनियादी अधिकारों का हनन,
बोनस और त्योहारों में छुट्टी नहीं — श्रमिकों की भावनाओं का अपमान,
यह सब देखकर एक ही सवाल उठता है क्या यही है बड़ी कंपनी का असली चरित्र है क्या?
यह केवल लापरवाही नहीं, यह संगठित शोषण और अन्याय है,
हम एन यम डी सी लिमिटेड  प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी  हैं कि वे तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करें, “दिया तले अंधेरा” अब नहीं चलेगा, अगर आपके अधीन काम करने वाली कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है, तो इसकी जिम्मेदारी आपसे भी जुड़ी है,
अंतिम चेतावनी – अब आंदोलन रुकेगा नहीं,
यदि मजदूरों की मांगों को तुरंत पूरा नहीं किया गया तो मजदूर का कहना
यह आंदोलन पूरे क्षेत्र में जनआंदोलन का रूप लेगा और,
कंपनी के खिलाफ घेराव, चक्का जाम और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा,
प्रशासन को मजबूर किया जाएगा कि वह कड़ी कानूनी कार्रवाई करे,
जरूरत पड़ी तो यह लड़ाई राज्य स्तर तक ले जाई जाएगी,
हमारा संकल्प,मजदूर अब चुप नहीं बैठेगा
अन्याय अब सहा नहीं जाएगा
अधिकार लेकर रहेंगे,
नारे: श्रमिक एकता – जिंदाबाद!
शोषण करने वालों – मुर्दाबाद!
एल एंड टी कंपनी – होश में आओ!
मजदूरों का हक – लेकर रहेंगे,
यह सिर्फ विरोध नहीं है,
यह एक क्रांति की शुरुआत है
    user_Ravi sarkar
    Ravi sarkar
    बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • लगातार बिजली गुल और लो वोल्टेज से ग्रामीण बेहाल, समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी एंकर :- कोंडागांव जिले में विद्युत विभाग के वितरण केंद्र रांधना अंतर्गत आने वाले ग्राम लुभा, सण्डसा, उलेरा, ठेमगांव, सोडसिवनी, तितना और ओण्डरी सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज के कारण किसानों की फसलें सूखकर नष्ट हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पेयजल की समस्या भी दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्या पर शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि बिजली की समस्या से पूरे क्षेत्र में संकट की स्थिति बनी हुई है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण फरसगांव स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। *बाइट01* :- सुकमन मरकाम, किसान ग्राम लुभा
    2
    लगातार बिजली गुल और लो वोल्टेज से ग्रामीण बेहाल, समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
एंकर :-  कोंडागांव जिले में विद्युत विभाग के वितरण केंद्र रांधना अंतर्गत आने वाले ग्राम लुभा, सण्डसा, उलेरा, ठेमगांव, सोडसिवनी, तितना और ओण्डरी सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।  समस्या से परेशान ग्रामीणों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज के कारण किसानों की फसलें सूखकर नष्ट हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।  वहीं पेयजल की समस्या भी दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्या पर शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।  हालात ऐसे हैं कि बिजली की समस्या से पूरे क्षेत्र में संकट की स्थिति बनी हुई है।
इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण फरसगांव स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
*बाइट01* :- सुकमन मरकाम, किसान ग्राम लुभा
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • परमात्मा साकार है प्रमाण के साथ 💥🥹#santrampaljimaharaj #motivation #viral #live
    1
    परमात्मा साकार है प्रमाण के साथ 💥🥹#santrampaljimaharaj #motivation #viral #live
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • *भानुप्रतापपुर, देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी जिससे आम गरीब जनता का जीना दुभर हो गया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। किंतु सत्ता में बैठी सरकार गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी रोकने कोई उपाय नहीं कर रही है। इसके विरोध में शिवसेना द्वारा पूरे देश भर में जनआंदोलन किया जा रहा है। शिवसेना भानुप्रतापपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम (राजस्व )भानुप्रतापपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है। कि देश में चावल,आटा ,तेल ,दाल ,नमक पेट्रोलियम, पदार्थ, रसोई गैस, भवन निर्माण सामग्री सभी के दर में बेतहास वृद्धि हो गई है । आम जनता अपना आवास नहीं बन पा रहा है।जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। ग्रहणी परेशान है। जनता महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही कर रही है। किंतु केंद्र सरकार इस महंगाई को कम करने हेतु कोई प्रयास नहीं कर रही है। जिससे देश की जनता परेशान है । देश में प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग गरीब से और गरीब होते जा रहे हैं।शिवसेना देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि आप तत्काल आर्थिक, विदेश नीतियों में सुधार करते हुए देश में बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी, अराजकता पर लगाम लगाने की कृपा करेंगे। एवं गरीबी से मर रही देश की जनता को जिंदा रहने का अधिकार देने का कष्ट करेंगे।*
    3
    *भानुप्रतापपुर, देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी जिससे आम गरीब जनता का जीना दुभर हो गया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। किंतु सत्ता में बैठी सरकार गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी रोकने कोई उपाय नहीं कर रही है। इसके विरोध में शिवसेना द्वारा पूरे देश भर में  जनआंदोलन किया जा रहा है। शिवसेना भानुप्रतापपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम (राजस्व )भानुप्रतापपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है। कि देश में चावल,आटा ,तेल ,दाल ,नमक पेट्रोलियम, पदार्थ, रसोई गैस, भवन निर्माण सामग्री सभी के दर में बेतहास वृद्धि हो गई है । आम जनता अपना आवास नहीं बन पा रहा है।जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। ग्रहणी  परेशान है। जनता महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही कर रही है। किंतु केंद्र सरकार इस महंगाई को कम करने हेतु कोई प्रयास नहीं कर रही है। जिससे देश की जनता परेशान है । देश में प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग गरीब से और गरीब होते जा रहे हैं।शिवसेना देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि आप तत्काल आर्थिक, विदेश नीतियों में सुधार करते हुए देश में बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी, अराजकता पर लगाम लगाने की कृपा करेंगे। एवं गरीबी से मर रही देश की जनता को जिंदा रहने का अधिकार देने का कष्ट करेंगे।*
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • राजपुर। आज दिनांक 15.04.2026 को समय लगभग 3:50 बजे थाना क्षेत्र राजपुर के स्टेट बैंक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों व्यक्ति दुकान में आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार द्वारा ₹54,690/- मूल्य का मंगलसूत्र दिखाया गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिसे दुकानदार ने लगभग ₹57,500/- मूल्य का बताया। तत्पश्चात ठगों द्वारा उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान करने तथा शेष ₹2,810/- राशि बाद में समायोजित करने का झांसा दिया गया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी समय लगभग 3:57 बजे मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार हो गए। घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की तो वह पीतल (नकली) की पाई गई, जिससे ठगी की पुष्टि हुई। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा ₹54,690/- मूल्य के मंगलसूत्र की धोखाधड़ी कर ली गई। दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन वहाँ से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों व्यक्ति में से एक व्हाइट शर्ट ब्लू रंग का जींस तथा दूसरा सफेद काला रंग का छींट दार शर्ट व ब्लू जींस पहना हुआ है दोनों का घना दाढ़ी है।वर्तमान में पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी में से एक व्यक्ति बीते दिनांक 13.04.26 को (जेवर दुकान) दीपक अलंकार वाडर्फ़नगर में अंगूठी लेकर बदलने गया था लेकिन वहाँ सफल नहीं हो सका।
    1
    राजपुर। आज दिनांक 15.04.2026 को समय लगभग 3:50 बजे थाना क्षेत्र राजपुर के स्टेट बैंक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों व्यक्ति दुकान में आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार द्वारा ₹54,690/- मूल्य का मंगलसूत्र दिखाया गया।
इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिसे दुकानदार ने लगभग ₹57,500/- मूल्य का बताया। तत्पश्चात ठगों द्वारा उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान करने तथा शेष ₹2,810/- राशि बाद में समायोजित करने का झांसा दिया गया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी समय लगभग 3:57 बजे मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार हो गए।
घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की तो वह पीतल (नकली) की पाई गई, जिससे ठगी की पुष्टि हुई। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा ₹54,690/- मूल्य के मंगलसूत्र की धोखाधड़ी कर ली गई।
दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन वहाँ से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों व्यक्ति में से एक व्हाइट शर्ट ब्लू रंग का जींस तथा दूसरा सफेद काला रंग का छींट दार शर्ट व ब्लू जींस पहना हुआ है दोनों का घना दाढ़ी है।वर्तमान में पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी में से एक व्यक्ति बीते दिनांक 13.04.26 को (जेवर दुकान) दीपक अलंकार वाडर्फ़नगर में अंगूठी लेकर बदलने गया था लेकिन वहाँ सफल नहीं हो सका।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    13 hrs ago
  • धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए बालोद शहर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए के 56 ग्राम हेरोइन, एक मारूति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नगद 4 हजार 240 रुपये सहित कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी बालोद शहर के मुसलमानपारा के निवासी हैं, जिनमें 34 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय अनिता नेताम और इस्लामुद्दीन का छोटा भाई 28 वर्षीय निजामुद्दीन कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब जाकर ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाता था और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद व धमतरी समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करता था। वह पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले सिटी कोतवाली थाना में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने थाना अर्जुनी में धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए बालोद शहर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए के 56 ग्राम हेरोइन, एक मारूति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नगद 4 हजार 240 रुपये सहित कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी बालोद शहर के मुसलमानपारा के निवासी हैं, जिनमें 34 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय अनिता नेताम और इस्लामुद्दीन का छोटा भाई 28 वर्षीय निजामुद्दीन कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब जाकर ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाता था और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद व धमतरी समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करता था। वह पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले सिटी कोतवाली थाना में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने थाना अर्जुनी में धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • नक्सवाद खात्मे के बाद ग्रामीण अब सड़क बिजली स्कूल जैसे सुविधाओं की मांग कर रहे हैं । #बीजापुर #छत्तीसगढ़ #नक्सलवाद
    1
    नक्सवाद खात्मे के बाद ग्रामीण अब सड़क बिजली स्कूल जैसे सुविधाओं की मांग कर रहे हैं । #बीजापुर #छत्तीसगढ़ #नक्सलवाद
    user_सन्नू हेमला
    सन्नू हेमला
    Agricultural production बीजापुर, बीजापुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.