Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंखा के बेलमंडई के बेल उगदम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रमदान, जल संरक्षण का लिया संकल्प, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
AMLA NEWS
पंखा के बेलमंडई के बेल उगदम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रमदान, जल संरक्षण का लिया संकल्प, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by AMLA NEWS1
- बैतूल। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चिचोली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक बोलेरो वाहन जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 10 लाख 41 हजार 35 रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी शाहपुर राजेश तिवारी के निर्देशन में की गई। बताया गया कि दिनांक 6 अप्रैल 2026 को चौकी भीमपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खामापुर के फॉरेस्ट बैरियर के पास एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो वाहन में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वाहन में बैठे दो संदिग्धों को पकड़ लिया। *पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम* नरेन्द्र उर्फ राहुल पिता विजयसिंह गुर्जर (26 वर्ष) और जितेन्द्र सिंह पिता ग्यादीन सिंह गुर्जर (30 वर्ष) बताए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से कुल 99 लीटर 320 मिली शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 41 हजार 35 रुपए है, जब्त की। इसके साथ ही सफेद रंग की न्यू बोलेरो जीप, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है, को भी जप्त किया गया। *इस तरह पुलिस ने कुल 10 लाख 41 हजार 35 रुपए का मशरूका जब्त किया है।* पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 107/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। *इनकी रही सराहनीय भूमिका* इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक हरिओम पटेल, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, उपनिरीक्षक सुरेश लाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुभाष काजले और आरक्षक मनीष उइके की सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस की अपील* जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।2
- बैतूल। ग्राम पंचायत सेहरा के एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों नें मंगलवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शीतलझिरी बांध परियोजना में कुटरचित दस्तावेज तैयार कर ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी करने वालो पर कार्यवाही की मांग की है । शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि शीतलझिरी बांध परियोजना में प्रशासन नें उन्हें भू अर्जन समिति में सदस्य चुना था, समिति में कुल सात सदस्य थे परियोजना में किसानों का विस्थापन पलायन एवं सामाजिक नुकसान होने के चलते विशेषज्ञ समिति द्वारा लिए गए निर्णय पत्र पर उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। जिसके बाद पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा निर्णय पत्र पर सरपंच प्रतिनिधि और उपसरपंच दोनों पंचायत प्रतिनिधियों के कुटरचित हस्ताक्षर पाए गए, जो उनके द्वारा नहीं किए गए थे। शीतलझिरी बांध परियोजना विशेषज्ञ समिति के अन्य सदस्यों द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार किए गए जिन पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।1
- Post by Namdev gujre Khabar bhart news1
- ईस्टर मिलन समारोह में आरएसएस विचारक और राष्ट्रीय लोकमत केन्द्र के मार्गदर्शक श्री सुनील पांडेय जी बोले भारतीय धर्म संसद स्वामी विवेकानंद जी के बताए रास्ते पर चलते हुए शांति और सद्भावना का संदेश दे रही है। ग्रेटर नोएडा के फादर एंगल स्कूल में आयोजित ईस्टर मिलन समारोह में श्री पांडेय ने कहा कि भारत के विश्व गुरु बनने का सपना सनातन, भाईचारे और ऋषि मुनियों के बताए रास्ते पर चल कर ही पूरा होगा..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- आठनेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपनी अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु राज्य आयोजना मद 5360 के तहत आठनेर नगर मंडल के ग्राम गोंहदा बोरपानी में-11.22 लाख रूपये ग्राम हीवरा भाग 2 में-11.22 लाख रुपये और आठनेर भाग 8 में-11.22 लाख रूपये की राशि स्विकृत की गई मिली जानकारी अनुसार सभी स्वीकृत भवनों के लिए 8.52लाख की सभी पंचायत को प्रथम किस्त जारी भी की गई है वहीं मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने विधायक हेमंत खंडेलवाल का आभार जताया1
- भीमपुर में जयस संगठन का अनोखा आंदोलन भैंसदेही जयस संगठन भीमपुर ने जनपद कार्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नन्हसिंग चौहान को एक ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2026-27 में जोड़ों की संख्या बढ़ाने और आदिवासी जोड़ों के विवाह को आदिवासी संस्कृति के अनुरूप संपन्न कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो सामाजिक आंदोलन छेड़ा जाएगा। योजना में जोड़ों की सीमित संख्या पर नाराजगी मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस बार भीमपुर और भैंसदेही में 29 अप्रैल को इसका आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन मात्र 200 जोड़ों को ही शामिल करने का निर्णय लिया गया है। संगठन का कहना है कि यह संख्या क्षेत्र की आबादी और आवश्यकता के अनुरूप बिल्कुल अपर्याप्त है। भीमपुर-भैंसदेही एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जो पांच अनुसूचित क्षेत्रों (244/1) के अंतर्गत आता है। यहां विवाह समारोहों में बड़ी संख्या में दंपतियों के शामिल होने की परंपरा रही है। पिछले वर्ष ब्लॉक मुख्यालय पर 700 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था, लेकिन इस बार दो ब्लॉकों को मिलाकर भी संख्या घटाकर 200 कर दी गई है। संगठन ने मध्य प्रदेश शासन से तत्काल जोड़ों की संख्या बढ़ाने का निवेदन किया है। आदिवासी संस्कृति का सम्मान: विशेष मांग ग्रामीणों और संगठन ने यह भी मांग उठाई है कि आदिवासी जोड़ों के विवाह आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए जाएं। उन्होंने बताया कि भारत में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 सीधे तौर पर अनुसूचित जनजातियों (आदिवासियों) पर लागू नहीं होता। इसलिए योजना में आदिवासी संस्कृति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि स्थानीय परंपराओं का सम्मान हो। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, "क्षेत्र की जरूरतों को नजरअंदाज कर योजना का आयोजन करना अन्यायपूर्ण है। यदि मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन की जिम्मेदारी शासन की होगी।"2
- Post by AMLA NEWS1