logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"सिवनी मालवा में बड़ा हादसा! बिजली तार पेड़ से टकराए, लगी भीषण आग🔥" सिवनी मालवा तहसील के ग्राम मुंडिया खेड़ी में बिजली तार पेड़ों से टकराने के कारण आग लग गई। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देखिए पूरी रिपोर्ट…

6 hrs ago
user_Pramod patel
Pramod patel
Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

"सिवनी मालवा में बड़ा हादसा! बिजली तार पेड़ से टकराए, लगी भीषण आग🔥" सिवनी मालवा तहसील के ग्राम मुंडिया खेड़ी में बिजली तार पेड़ों से टकराने के कारण आग लग गई। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देखिए पूरी रिपोर्ट…

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गौ हत्या के विरोध में एवं नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में थाना परिसर में कांग्रेस ने दिया धरना हरदा /- टिमरनी तहसील के ग्राम छिदगांव क्षेत्र में हुई गौवंश हत्या की घटना को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि 26 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 6 गायों को रेल पटरी पर बांध दिया गया, जिससे उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही उन्होंने नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताई, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह ने भी संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है तथा जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 7 दिनों बाद बड़ा घेराव,आंदोलन किया जाएगा। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नगर में लगातार बढ़ रही चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियां कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखी गईं— दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई हो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए पूछताछ के दौरान मृत रामदास कोरकू के मामले की भी जांच हो नगर में बढ़ती चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राहतगांव अध्यक्ष रामदीन पटेल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनकिया, पार्षद श्रीमती हीरा घोड़े, ऋतु सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि ओम मिश्रा, यूसुफ गोरी, शिवम कनौजिया, मनवीर रघुवंशी, दिनेश विश्वकर्मा, जित्तू, जसपाल, गंगाराम गुर्जर, मनवीर रघुवंशी, इजराइल खान, अनीश शाह,सत्तू पटेल दिनेश चमन, राजेंद्र नगरे , दीपक जैन,,एवं सचिन सेठ सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    4
    गौ हत्या के विरोध में एवं नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में थाना परिसर में कांग्रेस ने दिया धरना
हरदा /-
टिमरनी तहसील के ग्राम छिदगांव क्षेत्र में हुई गौवंश हत्या की घटना को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि 26 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 6 गायों को रेल पटरी पर बांध दिया गया, जिससे उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
इसके साथ ही उन्होंने नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताई, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है।
इस मामले में क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह ने भी संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है तथा जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 7 दिनों बाद बड़ा घेराव,आंदोलन किया जाएगा।
वहीं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नगर में लगातार बढ़ रही चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियां कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखी गईं—
दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई हो
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए
पूछताछ के दौरान मृत रामदास कोरकू के मामले की भी जांच हो
नगर में बढ़ती चोरी, जुआ और सट्टा गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए
अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए
अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राहतगांव अध्यक्ष रामदीन पटेल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनकिया, पार्षद श्रीमती हीरा घोड़े, ऋतु सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि ओम मिश्रा, यूसुफ गोरी, शिवम कनौजिया, मनवीर रघुवंशी, दिनेश विश्वकर्मा, जित्तू, जसपाल, गंगाराम गुर्जर, मनवीर रघुवंशी, इजराइल  खान, अनीश शाह,सत्तू पटेल दिनेश  चमन, राजेंद्र नगरे , दीपक जैन,,एवं सचिन सेठ सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नीचे 100 केएम/ह से ट्रेन कमलापुर की विंध्याचल पहाड़ियों को काटकर बन रही ये सबसे बड़ी टनल और सबसे खास बात - लाखों पेड़-पौधों को बचाया जा रहा है 3262 करोड़ का ये प्रोजेक्ट 2029 तक बदल देगा पूरा सफर! और टनल पार करने में सिर्फ 8 मिनट लगेंगे ऐसी ही अपडेट के लिए अभी फॉलो करो
    1
    नीचे 100 केएम/ह से ट्रेन कमलापुर की विंध्याचल पहाड़ियों को काटकर बन रही ये सबसे बड़ी टनल और सबसे खास बात - लाखों पेड़-पौधों को बचाया जा रहा है 3262 करोड़ का ये प्रोजेक्ट 2029 तक बदल देगा पूरा सफर! और टनल पार करने में सिर्फ 8 मिनट लगेंगे ऐसी ही अपडेट के लिए अभी फॉलो करो
    user_Vinit Rajput
    Vinit Rajput
    खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    3
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोहागपुर में भाजपा की जीत का कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, निकला भव्य जुलूस सोहागपुर में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत के उपलक्ष्य में सोमवार शाम 6:00 बजे भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान नगर में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरा, जहां नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने जीत को जनता के विश्वास और विकास की नीतियों की जीत बताया। अंत में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    1
    सोहागपुर में भाजपा की जीत का कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, निकला भव्य जुलूस
सोहागपुर में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत के उपलक्ष्य में सोमवार शाम 6:00 बजे भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान नगर में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरा, जहां नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने जीत को जनता के विश्वास और विकास की नीतियों की जीत बताया। अंत में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल की झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि भाजपा विकसित भारत का संकल्प पूरा करेगी। इस दौरान भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल में झालमुड़ी को एक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया था, ऐसे में कार्यकर्ताओं ने आज झालमुड़ी एक दूसरे को खिलाई जश्न की एक नई परंपरा की शुरुआत कर दी है।
    1
    देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल की झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि भाजपा विकसित भारत का संकल्प पूरा करेगी। इस दौरान भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल में झालमुड़ी को एक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया था, ऐसे में कार्यकर्ताओं ने आज झालमुड़ी एक दूसरे को खिलाई जश्न की एक नई परंपरा की शुरुआत कर दी है।
    user_Rakesh Sharma
    Rakesh Sharma
    Insurance Agent बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बाँसखापा में बिजली को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के कार्यालय में किया प्रदर्शन सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम बाँसखापा में बिजली व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। खेती के लिए लगाए गए तीन ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटे वाली लाइन से जोड़ने पर अन्य ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, बिजली कार्यालय पहुंचे और धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तीनों ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए थे, जिन्हें बकाया राशि के चलते विभाग ने ठीक नहीं कराया। वहीं कुछ लोगों ने निजी ट्रांसफॉर्मर लगवाकर उन्हें 24 घंटे वाली डीएलएफ लाइन से जोड़ लिया, जिससे अन्य लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोग तेज आवाज में डीजे बजाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं, साथ ही बिजली विभाग पर पैसे लेकर काम करने के आरोप भी लगाए। धरने में हरिशंकर पटेल, वीरेन्द्र पटेल, संतोष पटेल, ललन पटेल, विक्रम पटेल, सुनील कुशवाहा, रज्जो बाई, चंदा बाई, कपिल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
    1
    बाँसखापा में बिजली को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के कार्यालय में किया प्रदर्शन
सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम बाँसखापा में बिजली व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। खेती के लिए लगाए गए तीन ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटे वाली लाइन से जोड़ने पर अन्य ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, बिजली कार्यालय पहुंचे और धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तीनों ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए थे, जिन्हें बकाया राशि के चलते विभाग ने ठीक नहीं कराया। वहीं कुछ लोगों ने निजी ट्रांसफॉर्मर लगवाकर उन्हें 24 घंटे वाली डीएलएफ लाइन से जोड़ लिया, जिससे अन्य लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोग तेज आवाज में डीजे बजाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं, साथ ही बिजली विभाग पर पैसे लेकर काम करने के आरोप भी लगाए।
धरने में हरिशंकर पटेल, वीरेन्द्र पटेल, संतोष पटेल, ललन पटेल, विक्रम पटेल, सुनील कुशवाहा, रज्जो बाई, चंदा बाई, कपिल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.