logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत तक पहुंचने का रास्ता बंद, जमीन विवाद ने पकड़ा तूल 30 साल से खेती का दावा, ट्रैक्टर से खेत जोतने और मेड़ तोड़ने का आरोप; शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने पर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण मुरैना। सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्राम छत्ते का पूरा गौसपुर में कृषि भूमि को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गया है। मामला केवल जमीन पर कब्जे के आरोप तक सीमित नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता का कहना है कि खेत और घर तक पहुंचने वाला रास्ता भी कथित रूप से बंद कर दिया गया है। इससे परिवार को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

1 hr ago
user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

खेत तक पहुंचने का रास्ता बंद, जमीन विवाद ने पकड़ा तूल 30 साल से खेती का दावा, ट्रैक्टर से खेत जोतने और मेड़ तोड़ने का आरोप; शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने पर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण मुरैना। सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्राम छत्ते का पूरा गौसपुर में कृषि भूमि को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गया है। मामला केवल जमीन पर कब्जे के आरोप तक सीमित नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता का कहना है कि खेत और घर तक पहुंचने वाला रास्ता भी कथित रूप से बंद कर दिया गया है। इससे परिवार को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🩺 GBS ने छीनी थी चलने-फिरने की ताकत, फिजियोथेरेपी ने लौटाया आत्मविश्वास! 💪 मुरैना जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी ने सबलगढ़ निवासी आदित्य बंसल की जिंदगी में फिर से उम्मीद जगाई। गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के कारण आदित्य के हाथ-पैरों में इतनी कमजोरी आ गई थी कि वे चलना-फिरना, उठना-बैठना, सामान पकड़ना और यहां तक कि खुद भोजन करना भी नहीं कर पा रहे थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। जिला चिकित्सालय मुरैना के फिजियोथेरेपी विभाग में नियमित उपचार, लगातार अभ्यास और चिकित्सकीय निगरानी के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। आज आदित्य करीब 90 प्रतिशत तक स्वस्थ हो चुके हैं। वे बिना सहारे चल-फिर सकते हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं। 🙏 डॉ. अनिल इंदौलिया एवं डॉ. विकास सविता के मार्गदर्शन में हुए उपचार ने आदित्य को सिर्फ शारीरिक ताकत ही नहीं दी, बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी वापस दिलाई। 🎥 देखिए आदित्य की संघर्ष से स्वस्थ होने तक की पूरी कहानी वायरल वीडियो में।
    2
    🩺 GBS ने छीनी थी चलने-फिरने की ताकत, फिजियोथेरेपी ने लौटाया आत्मविश्वास! 💪
मुरैना जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी ने सबलगढ़ निवासी आदित्य बंसल की जिंदगी में फिर से उम्मीद जगाई।
गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के कारण आदित्य के हाथ-पैरों में इतनी कमजोरी आ गई थी कि वे चलना-फिरना, उठना-बैठना, सामान पकड़ना और यहां तक कि खुद भोजन करना भी नहीं कर पा रहे थे।
लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। जिला चिकित्सालय मुरैना के फिजियोथेरेपी विभाग में नियमित उपचार, लगातार अभ्यास और चिकित्सकीय निगरानी के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ।
आज आदित्य करीब 90 प्रतिशत तक स्वस्थ हो चुके हैं। वे बिना सहारे चल-फिर सकते हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं। 🙏
डॉ. अनिल इंदौलिया एवं डॉ. विकास सविता के मार्गदर्शन में हुए उपचार ने आदित्य को सिर्फ शारीरिक ताकत ही नहीं दी, बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी वापस दिलाई।
🎥 देखिए आदित्य की संघर्ष से स्वस्थ होने तक की पूरी कहानी वायरल वीडियो में।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवाओं ने की तिरंगा लगाने की तैयारी भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते भाजपा युवा नेता हरेंद्र सोवरन सिंह,मंडल अध्यक्ष विवेक जैन,चितोरा मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी तिरंगा लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।तथा सभी को तिरंगा वितरण किया जा रहा है। शनिवार को लगभग 5 बजे युवा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
    1
    भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवाओं ने की तिरंगा लगाने की तैयारी
भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते भाजपा युवा नेता हरेंद्र सोवरन सिंह,मंडल अध्यक्ष विवेक जैन,चितोरा मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी तिरंगा लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।तथा सभी को तिरंगा वितरण किया जा रहा है। शनिवार को लगभग 5 बजे युवा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल! मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए। आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है। बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। जांच और कार्रवाई की मांग मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4: 500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय

हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही
कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है।
बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल!
मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए।
आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है।
बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग
मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला  सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4: 500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा
अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश 📍 पोरसा | कौथर कला सहित कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम 🎭 महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम संगीता थापक के मार्गदर्शन में ग्राम कौथर कला, कौथर खुर्द, गढ़िया पोरसा, मटियापुरा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए। 🎭 नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करने और बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर देने का संदेश दिया। 📚 ‘बेटी है तो कल है’ ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बालिकाओं की शिक्षा बीच में न रोकने, उन्हें विद्यालय भेजने, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई। 👧 बेटियों को बोझ नहीं, समाज की ताकत समझें। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। 🎥 देखिए कैसे नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचाया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश।
    3
    नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

📍 पोरसा | कौथर कला सहित कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम

🎭
महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम संगीता थापक के मार्गदर्शन में ग्राम कौथर कला, कौथर खुर्द, गढ़िया पोरसा, मटियापुरा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए।
🎭 नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करने और बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर देने का संदेश दिया।
📚 ‘बेटी है तो कल है’
ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बालिकाओं की शिक्षा बीच में न रोकने, उन्हें विद्यालय भेजने, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई।
👧 बेटियों को बोझ नहीं, समाज की ताकत समझें।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
🎥 देखिए कैसे नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचाया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई,महुआ की गुली की मिलावट की शिकायत पर सरसों का तेल जब्त मौ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल द्वारा शनिवार को लगभग 1 बजे कार्यवाही की गई। जिसमें शिकायत मिल रही थी कि तेल कारोबारी अवैध रूप से महुआ की गुली मिलाकर सरसों का तेल बना रहे हैं। जिसके चलते तारोली रोड़ वार्ड 14 में पवन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्यवाही की।जांच में पाया गया कि तेल कारोबारी बिना लाइसेंस के अवैध रूप से तेल का कारोबार चला रहा था। जांच में लगभग 7 लाख रुपये कीमत का तेल जब्त किया है। मौके से सरसों के तेल के नमूने जांच हेतु एकत्रित किए गए जो जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे।
    1
    खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई,महुआ की गुली की मिलावट की शिकायत पर सरसों का तेल जब्त
मौ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल द्वारा शनिवार को लगभग 1 बजे कार्यवाही की गई। जिसमें शिकायत मिल रही थी कि तेल कारोबारी अवैध रूप से महुआ की गुली मिलाकर सरसों का तेल बना रहे हैं। जिसके चलते  तारोली रोड़ वार्ड 14 में पवन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्यवाही की।जांच में पाया गया कि तेल कारोबारी बिना लाइसेंस के अवैध रूप से तेल का कारोबार चला रहा था। जांच में लगभग 7 लाख रुपये कीमत का तेल जब्त किया है। मौके से सरसों के तेल के नमूने जांच हेतु एकत्रित किए गए जो जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    1
    अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।
रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।
रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    user_Malkhan parmar
    Malkhan parmar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.