logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कैमूर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रामगढ़ थाना पुलिस ने मोहनपुर मोड़ के समीप एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद की है। रामगढ़ थाना प्रभारी हरि प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या BR44G3894 को घेर लिया, हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की गई। जब्त शराब में ब्ल्यू लाइम देशी शराब मसाला के 103 कार्टन (4,635 पीस, 200 एमएल प्रति पीस, कुल 927 लीटर), 8 PM स्पेशल विदेशी शराब के 19 कार्टन (912 पीस, 180 एमएल प्रति पीस, कुल 164.16 लीटर), किंगफिशर बियर के 12 कार्टन (286 पीस, 500 एमएल प्रति पीस, कुल 143 लीटर) और रॉयल स्टैग विदेशी शराब के 3 कार्टन (75 पीस, 375 एमएल प्रति पीस, कुल 28.125 लीटर) शामिल हैं। इस तरह पुलिस ने कुल 1,262.285 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। रामगढ़ थाना पुलिस ने फरार चालक और वाहन मालिक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। रामगढ़ थाना प्रभारी हरि प्रसाद ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

2 hrs ago
user_Satyam Kumar Upadhyay
Satyam Kumar Upadhyay
Local News Reporter Bhabua, Patna•
2 hrs ago

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कैमूर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रामगढ़ थाना पुलिस ने मोहनपुर मोड़ के समीप एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद की है। रामगढ़ थाना प्रभारी हरि प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या BR44G3894 को घेर लिया, हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की गई। जब्त शराब में ब्ल्यू लाइम देशी शराब मसाला के 103 कार्टन (4,635 पीस, 200 एमएल प्रति पीस, कुल 927 लीटर), 8 PM स्पेशल विदेशी शराब के

19 कार्टन (912 पीस, 180 एमएल प्रति पीस, कुल 164.16 लीटर), किंगफिशर बियर के 12 कार्टन (286 पीस, 500 एमएल प्रति पीस, कुल 143 लीटर) और रॉयल स्टैग विदेशी शराब के 3 कार्टन (75 पीस, 375 एमएल प्रति पीस, कुल 28.125 लीटर) शामिल हैं। इस तरह पुलिस ने कुल 1,262.285 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। रामगढ़ थाना पुलिस ने फरार चालक और वाहन मालिक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। रामगढ़ थाना प्रभारी हरि प्रसाद ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने विधायकों और पत्रकारों पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हिंसा और हमले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने विधायकों और पत्रकारों पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हिंसा और हमले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    1 day ago
  • गुजरात के समुद्र तट पर स्थित भेंट द्वारिका नाथ में समुद्र का भव्य दर्शन हुआ है। इसके संबंध में बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जी को जो धन भेंट किया था, वह धन इसी समुद्र में समाहित है। भेंट द्वारिका नाथ के तट से समुद्र का यह नजारा बेहद भव्य दिखाई दे रहा है।
    1
    गुजरात के समुद्र तट पर स्थित भेंट द्वारिका नाथ में समुद्र का भव्य दर्शन हुआ है। इसके संबंध में बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जी को जो धन भेंट किया था, वह धन इसी समुद्र में समाहित है। भेंट द्वारिका नाथ के तट से समुद्र का यह नजारा बेहद भव्य दिखाई दे रहा है।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    21 hrs ago
  • वसीम अहमद ने आरोप लगाया है कि सरकारी विद्यालयों को प्राइवेट के हाथों में बेचा जा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।
    1
    वसीम अहमद ने आरोप लगाया है कि सरकारी विद्यालयों को प्राइवेट के हाथों में बेचा जा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक और किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी के नेतृत्व में चल रहे इस धरने का आज 12वां दिन है।
    1
    विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक और किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी के नेतृत्व में चल रहे इस धरने का आज 12वां दिन है।
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र निवासी और नर्सिंग के छात्र अभिषेक कुमार की उसके ही तीन दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने ले जाने के दौरान आरोपियों की हुंडई कार धौडाड़ थाना क्षेत्र में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार सवार दोस्त चोटिल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मृतक अभिषेक कुमार का शव कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जब जांच शुरू की गई, तो इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने धौडाड़ थानाध्यक्ष अमित कुमार की मौजूदगी में छापेमारी कर मामले का उद्भेदन किया। एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार पासवान की बहन और हुंडई कार को लेकर अभिषेक कुमार से लगातार विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में रंजीत पासवान ने अपने दोस्तों अर्थव भारद्वाज उर्फ पियूष उपाध्याय और संजीव कुमार गुप्ता के साथ मिलकर अभिषेक को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी अर्थव भारद्वाज उर्फ पियूष उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
    4
    रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र निवासी और नर्सिंग के छात्र अभिषेक कुमार की उसके ही तीन दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने ले जाने के दौरान आरोपियों की हुंडई कार धौडाड़ थाना क्षेत्र में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार सवार दोस्त चोटिल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मृतक अभिषेक कुमार का शव कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जब जांच शुरू की गई, तो इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ।

रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने धौडाड़ थानाध्यक्ष अमित कुमार की मौजूदगी में छापेमारी कर मामले का उद्भेदन किया। एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार पासवान की बहन और हुंडई कार को लेकर अभिषेक कुमार से लगातार विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में रंजीत पासवान ने अपने दोस्तों अर्थव भारद्वाज उर्फ पियूष उपाध्याय और संजीव कुमार गुप्ता के साथ मिलकर अभिषेक को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी अर्थव भारद्वाज उर्फ पियूष उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
    user_Daya Tiwary
    Daya Tiwary
    संवाददाता सासाराम, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत केनार कला पंचायत के निवासी शाहिद आलम ने नीट परीक्षा में 4883वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के बाद आज उनके घर जाकर शाहिद आलम जी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके आवास पहुंचकर सम्मान देने वालों में पैक्स अध्यक्ष विष्णु शंकर चौबे जी, उप मुखिया देव पूजन दुबे और समाजसेवी रमेश पासवान साथ में मौजूद रहे।
    2
    रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत केनार कला पंचायत के निवासी शाहिद आलम ने नीट परीक्षा में 4883वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के बाद आज उनके घर जाकर शाहिद आलम जी को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उनके आवास पहुंचकर सम्मान देने वालों में पैक्स अध्यक्ष विष्णु शंकर चौबे जी, उप मुखिया देव पूजन दुबे और समाजसेवी रमेश पासवान साथ में मौजूद रहे।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    21 hrs ago
  • वाराणसी के पंचवटी मुख्य तिराहे के आसपास कथित रूप से अवैध गांजे की बिक्री की शिकायतों और इसका वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ स्थानों पर खुलेआम नशीले पदार्थों का कारोबार हो रहा है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और सक्षम एजेंसियों द्वारा जांच होना बाकी है। शिकायतकर्ताओं द्वारा जानकारी मांगे जाने पर आबकारी विभाग के एक निरीक्षक ने कथित तौर पर कहा कि ऐसी कार्रवाई पुलिस के सहयोग से ही प्रभावी ढंग से की जा सकती है। आबकारी निरीक्षक के इस बयान के बाद स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या विभाग अपने उपलब्ध कानूनी अधिकारों और अन्य एजेंसियों के समन्वय का पर्याप्त उपयोग कर रहा है या कार्रवाई में किसी कारणवश देरी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, क्षेत्र में नियमित छापेमारी व निगरानी बढ़ाने और किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका सामने आने पर उसके स्रोत तक पहुंचकर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल यह मामला स्थानीय शिकायतों व कथित बयानों पर आधारित है और वास्तविक स्थिति निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    वाराणसी के पंचवटी मुख्य तिराहे के आसपास कथित रूप से अवैध गांजे की बिक्री की शिकायतों और इसका वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ स्थानों पर खुलेआम नशीले पदार्थों का कारोबार हो रहा है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और सक्षम एजेंसियों द्वारा जांच होना बाकी है।

शिकायतकर्ताओं द्वारा जानकारी मांगे जाने पर आबकारी विभाग के एक निरीक्षक ने कथित तौर पर कहा कि ऐसी कार्रवाई पुलिस के सहयोग से ही प्रभावी ढंग से की जा सकती है। आबकारी निरीक्षक के इस बयान के बाद स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या विभाग अपने उपलब्ध कानूनी अधिकारों और अन्य एजेंसियों के समन्वय का पर्याप्त उपयोग कर रहा है या कार्रवाई में किसी कारणवश देरी हो रही है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, क्षेत्र में नियमित छापेमारी व निगरानी बढ़ाने और किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका सामने आने पर उसके स्रोत तक पहुंचकर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल यह मामला स्थानीय शिकायतों व कथित बयानों पर आधारित है और वास्तविक स्थिति निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर इनायतपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो ने मोटरसाइकिल सवारों और सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बीडीसी इमरान अली सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ऑटो चालक का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना के संबंध में बताया गया है कि कमालपुर निवासी 43 वर्षीय इमरान अहमद अपने बड़े पिता मुस्तफा के बड़े पुत्र 52 वर्षीय इमामुद्दीन को बस पकड़वाने के लिए सकलडीहा जा रहे थे। वे जैसे ही इनायतपुर गांव के पास पहुंचे, गांव के 45 वर्षीय अकबर के मिलने पर बाइक रोककर सड़क किनारे उनसे बात करने लगे। इसी दौरान सकलडीहा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायलों—इमरान अली, इमामुद्दीन अली और अकबर अली को सरकारी एंबुलेंस से धानापुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इमरान अली और इमामुद्दीन की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना को लेकर परिजनों ने कमालपुर पुलिस चौकी में ऑटो चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    3
    सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर इनायतपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो ने मोटरसाइकिल सवारों और सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बीडीसी इमरान अली सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ऑटो चालक का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

घटना के संबंध में बताया गया है कि कमालपुर निवासी 43 वर्षीय इमरान अहमद अपने बड़े पिता मुस्तफा के बड़े पुत्र 52 वर्षीय इमामुद्दीन को बस पकड़वाने के लिए सकलडीहा जा रहे थे। वे जैसे ही इनायतपुर गांव के पास पहुंचे, गांव के 45 वर्षीय अकबर के मिलने पर बाइक रोककर सड़क किनारे उनसे बात करने लगे। इसी दौरान सकलडीहा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने तीनों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायलों—इमरान अली, इमामुद्दीन अली और अकबर अली को सरकारी एंबुलेंस से धानापुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इमरान अली और इमामुद्दीन की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

घटना को लेकर परिजनों ने कमालपुर पुलिस चौकी में ऑटो चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    user_नीरज अग्रहरि
    नीरज अग्रहरि
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.