logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रावतभाटा में मच्छरों की रोकथाम को लेकर नगर पालिका ने कराया फॉगिंग कार्य रावतभाटा में मच्छरों की रोकथाम को लेकर नगर पालिका ने कराया फॉगिंग कार्य नगर पालिका रावतभाटा द्वारा मच्छरों की रोकथाम एवं आमजन को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से पालिका क्षेत्र में फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तेंदुआ बस्ती, महुपुरा, सणीता एवं वार्ड नंबर 1 में फॉगिंग कर मच्छरों के प्रजनन एवं उनके फैलाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। नगर पालिका द्वारा लगातार फॉगिंग कार्य कर क्षेत्रवासियों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। फॉगिंग कार्य के दौरान पालिका के प्रवीण आदिवाल, अमित भाटी एवं साहिल खान सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Pawan Mehar
Pawan Mehar
Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago

रावतभाटा में मच्छरों की रोकथाम को लेकर नगर पालिका ने कराया फॉगिंग कार्य रावतभाटा में मच्छरों की रोकथाम को लेकर नगर पालिका ने कराया फॉगिंग कार्य नगर पालिका रावतभाटा द्वारा मच्छरों की रोकथाम एवं आमजन को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से पालिका क्षेत्र में फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तेंदुआ बस्ती, महुपुरा, सणीता एवं वार्ड नंबर 1 में फॉगिंग कर मच्छरों के प्रजनन एवं उनके फैलाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। नगर पालिका द्वारा लगातार फॉगिंग कार्य कर क्षेत्रवासियों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। फॉगिंग कार्य के दौरान पालिका के प्रवीण आदिवाल, अमित भाटी एवं साहिल खान सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from Kota and nearby areas
  • रीति-रिवाज और भक्ति के रंग में निकली तीज माता की सवारी बूंदी की ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध कजली तीज महोत्सव के तहत मंगलवार को तीज माता की भव्य सवारी धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और राजस्थानी परंपराओं के रंग में सराबोर होकर निकली। तीज माता की सवारी को लेकर शहर में दिनभर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सवारी के मार्ग में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उमड़े और जगह-जगह तीज माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। तीज माता की सवारी में अनेक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। सजी-धजी गाड़ियों, हाथी, रथ, डीजे, बैंड-बाजे सहित विभिन्न झांकियों ने शोभायात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। विष्णु भगवान, हनुमानजी तथा राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। राजस्थानी संस्कृति की झलक भी सवारी में देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के नृत्य और लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने राह चलते लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित किया। नगर परिषद की ओर से आयोजित कजली तीज महोत्सव में इस बार आयोजन को धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक स्वरूप के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास दिखाई दिया। कजली तीज की सवारी के दौरान शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की भीड़ रही। तीज माता के जयकारों, ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और राजस्थानी लोकधुनों से शहर का वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवी बना रहा।
    1
    रीति-रिवाज और भक्ति के रंग में निकली तीज माता की सवारी 
बूंदी की ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध कजली तीज महोत्सव के तहत मंगलवार को तीज माता की भव्य सवारी धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और राजस्थानी परंपराओं के रंग में सराबोर होकर निकली। तीज माता की सवारी को लेकर शहर में दिनभर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सवारी के मार्ग में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उमड़े और जगह-जगह तीज माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
तीज माता की सवारी में अनेक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। सजी-धजी गाड़ियों, हाथी, रथ, डीजे, बैंड-बाजे सहित विभिन्न झांकियों ने शोभायात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। विष्णु भगवान, हनुमानजी तथा राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। राजस्थानी संस्कृति की झलक भी सवारी में देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के नृत्य और लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने राह चलते लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित किया।
नगर परिषद की ओर से आयोजित कजली तीज महोत्सव में इस बार आयोजन को धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक स्वरूप के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास दिखाई दिया। कजली तीज की सवारी के दौरान शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की भीड़ रही। तीज माता के जयकारों, ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और राजस्थानी लोकधुनों से शहर का वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवी बना रहा।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    7 hrs ago
  • 16 बा महाधिवेशन एवं कोटा का द्वितीय अधिवेशन की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष ने चर्चा करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष और व्यापार संघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने पत्रकारों को जानकारी दी।
    1
    16 बा महाधिवेशन एवं कोटा का द्वितीय अधिवेशन की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष ने चर्चा करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष और व्यापार संघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने पत्रकारों को जानकारी दी।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • छतरपुर में तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतज़ार करती रही प्रसूता डबल इंजन की सरकार वाले राज्य की हालत: एम्बुलेंस नहीं मिली, तो खाट बनी 'जननी एक्सप्रेस': छतरपुर में प्रसूता तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतज़ार करती रही, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची: मजबूर परिजनों को 2 किलोमीटर कीचड़ में पैदल चलकर खाट पर प्रसूता को अस्पताल पहुंचाना पड़ा...
    1
    छतरपुर में तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतज़ार करती रही प्रसूता
डबल इंजन की सरकार वाले राज्य की हालत: एम्बुलेंस नहीं मिली, तो खाट बनी 'जननी एक्सप्रेस': छतरपुर में प्रसूता तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतज़ार करती रही, लेकिन एंबुलेंस  नहीं पहुंची: मजबूर परिजनों को 2 किलोमीटर कीचड़ में पैदल चलकर खाट पर प्रसूता को अस्पताल पहुंचाना पड़ा...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सफलता की कहानी पीएम केयर्स योजना बनी इसरार के भविष्य का संबल10 लाख रुपये की सहायता से मिली आर्थिक सुरक्षा और आगे बढ़ने का विश्वास नीमच, 2 सितम्बर 2026। कोरोना महामारी का कठिन दौर इसरार पठान के परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक रहा। कोरोना संक्रमण के दौरान उनके माता-पिता का निधन हो गया। इस कठिन परिस्थिति में इसरार के सामने भविष्य और पढ़ाई को लेकर कई चुनौतियां खड़ी हो गईं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील पहल पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना उनके लिए सहारा बनी। नीमच जिले की तहसील सिंगोली के ग्राम अलोरी गड़वाड़ा निवासी इसरार पठान वर्ष 2020 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत थे। कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021 में उनके माता-पिता का निधन हो गया। इसके बाद योजना के तहत 18 वर्ष की आयु में उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई,जो 23 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। इस राशि पर उन्हें हर माह 5 हजार रुपये से अधिक का ब्याज भी प्राप्त होता रहा। इससे उन्हें आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने, आगे की पढ़ाई जारी रखने और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार मिला। इसरार बताते हैं कि माता-पिता को खोने के बाद जीवन में आए कठिन दौर में पीएम केयर्स योजना से मिली सहायता उनके लिए बड़ा संबल बनी। आर्थिक सुरक्षा मिलने से उन्हें भविष्य को लेकर भरोसा मिला और आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में सरकार द्वारा उनके भविष्य की चिंता करते हुए दी गई सहायता ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का विश्वास दिया है। माता-पिता के निधन से उपजे कठिन दौर में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना इसरार के लिए उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा का आधार बनी। योजना से मिले संबल ने उन्हें परिस्थितियों से उबरकर आत्मविश्वास के साथ बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने की राह दिखाई।
    2
    सफलता की कहानी 
पीएम केयर्स योजना बनी इसरार के भविष्य का संबल10 लाख रुपये की सहायता से मिली आर्थिक सुरक्षा और आगे बढ़ने का विश्वास
नीमच, 2 सितम्बर 2026। कोरोना महामारी का कठिन दौर इसरार पठान के परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक रहा। कोरोना संक्रमण के दौरान उनके माता-पिता का निधन हो गया। इस कठिन परिस्थिति में इसरार के सामने भविष्य और पढ़ाई को लेकर कई चुनौतियां खड़ी हो गईं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील पहल पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना उनके लिए सहारा बनी।
नीमच जिले की तहसील सिंगोली के ग्राम अलोरी गड़वाड़ा निवासी इसरार पठान वर्ष 2020 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत थे। कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021 में उनके माता-पिता का निधन हो गया। इसके बाद योजना के तहत 18 वर्ष की आयु में उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई,जो 23 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।
इस राशि पर उन्हें हर माह 5 हजार रुपये से अधिक का ब्याज भी प्राप्त होता रहा। इससे उन्हें आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने, आगे की पढ़ाई जारी रखने और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार मिला।
इसरार बताते हैं कि माता-पिता को खोने के बाद जीवन में आए कठिन दौर में पीएम केयर्स योजना से मिली सहायता उनके लिए बड़ा संबल बनी। आर्थिक सुरक्षा मिलने से उन्हें भविष्य को लेकर भरोसा मिला और आगे बढ़ने का अवसर मिला।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में सरकार द्वारा उनके भविष्य की चिंता करते हुए दी गई सहायता ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का विश्वास दिया है।
माता-पिता के निधन से उपजे कठिन दौर में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना इसरार के लिए उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा का आधार बनी। योजना से मिले संबल ने उन्हें परिस्थितियों से उबरकर आत्मविश्वास के साथ बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने की राह दिखाई।
    user_अजीमुल्ला खान
    अजीमुल्ला खान
    रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बोलिया परासली रोड पर लाइट लगाई गई
    1
    बोलिया परासली रोड पर लाइट लगाई गई
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जीरन पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 12 क्विंटल 50 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नीमच। जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है! जीरन पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक राजस्थान पासिंग आयशर ट्रक को दबोचा। जब पुलिस ने इस संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए! शातिर तस्करों ने ट्रक में सोयाबीन की चूरी के नीचे 12 क्विंटल 50 किलो अवैध डोडाचूरा छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया है। इस मामले में जोधपुर, राजस्थान के दो तस्करों शोभाराम जाट और कालूराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि नशे की ये भारी खेप कहाँ से लाई गई थी।
    1
    जीरन पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 12 क्विंटल 50 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नीमच। जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है! जीरन पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक राजस्थान पासिंग आयशर ट्रक को दबोचा। जब पुलिस ने इस संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए! शातिर तस्करों ने ट्रक में सोयाबीन की चूरी के नीचे 12 क्विंटल 50 किलो अवैध डोडाचूरा छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया है। इस मामले में जोधपुर, राजस्थान के दो तस्करों शोभाराम जाट और कालूराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि नशे की ये भारी खेप कहाँ से लाई गई थी।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • वार्ड 19 में चुनावी घमासानः कांग्रेस से टिकट कटने के बाद निखिल गौतम बने निर्दलीय उम्मीदवार वार्ड 19 में चुनावी घमासानः कांग्रेस से टिकट कटने के बाद निखिल गौतम बने निर्दलीय उम्मीदवार, आधिकारिक प्रत्याशीयों की राह हुई मुश्किल * स्थानीय वार्ड 19 के चुनावी रण में मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे निखिल गौतम ने पार्टी द्वारा सिंबल न दिए जाने के बाद बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। निखिल गौतम के इस फैसले से वार्ड 19 के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। बगावत से समीकरण बिगड़े, आधिकारिक उम्मीदवारो के लिए चुनौती लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय निखिल गौतम कांग्रेस से दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन पार्टी की ओर से टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गई। समर्थकों के दबाव और स्थानीय पकड़ के दम पर उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया।
    1
    वार्ड 19 में चुनावी घमासानः कांग्रेस से टिकट कटने के बाद निखिल गौतम बने निर्दलीय उम्मीदवार
वार्ड 19 में चुनावी घमासानः कांग्रेस से टिकट कटने के बाद निखिल गौतम बने निर्दलीय उम्मीदवार, आधिकारिक प्रत्याशीयों की राह हुई मुश्किल *
स्थानीय वार्ड 19 के चुनावी रण में मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा हो गया है। 
कांग्रेस पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे निखिल गौतम ने पार्टी द्वारा सिंबल न दिए जाने के बाद बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। 
निखिल गौतम के इस फैसले से वार्ड 19 के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। बगावत से समीकरण बिगड़े, आधिकारिक उम्मीदवारो के लिए चुनौती
लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय निखिल गौतम कांग्रेस से दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन पार्टी की ओर से टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गई। 
समर्थकों के दबाव और स्थानीय पकड़ के दम पर उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कोटा शहर में सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के बाड कमाक 44 के प्रत्याशी प्रेम सिंह गौड़ के कार्यालय का उद्धघाटन आज शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व वरिष्ठ पषद राकेश पुटरा सहित सैकड़ो महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    कोटा शहर में सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के बाड कमाक 44 के प्रत्याशी प्रेम सिंह गौड़ के कार्यालय का उद्धघाटन आज शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने किया।
 उक्त अवसर पर पूर्व वरिष्ठ पषद राकेश पुटरा सहित सैकड़ो महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 day ago
  • NEWS:-सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर विद्युत कर्मचारियों की सेफ्टी ड्रिल आयोजित मनासा। मंगलवार को मनासा शहर एवं ग्रामीण वितरण केंद्र के कर्मचारियों के लिए सुरक्षा नियमों के पालन एवं सुरक्षा उपकरणों के समुचित उपयोग को लेकर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को विद्युत कार्य के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए। सेफ्टी ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए सुरक्षा उपकरणों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में किसी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को नया सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि कोई कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करता हुआ नहीं पाया गया, तो उसका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। सहायक यंत्री डी.के. मालवीय ने कहा कि सभी कर्मचारी स्वेच्छा से सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकेगा।
    1
    NEWS:-सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर विद्युत कर्मचारियों की सेफ्टी ड्रिल आयोजित
मनासा। मंगलवार को मनासा शहर एवं ग्रामीण वितरण केंद्र के कर्मचारियों के लिए सुरक्षा नियमों के पालन एवं सुरक्षा उपकरणों के समुचित उपयोग को लेकर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को विद्युत कार्य के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
सेफ्टी ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए सुरक्षा उपकरणों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में किसी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को नया सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि कोई कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करता हुआ नहीं पाया गया, तो उसका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। सहायक यंत्री डी.के. मालवीय ने कहा कि सभी कर्मचारी स्वेच्छा से सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकेगा।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.