Shuru
Apke Nagar Ki App…
बोलिया परासली रोड पर लाइट लगाई गई
Sanjay Kumar yati
बोलिया परासली रोड पर लाइट लगाई गई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बोलिया परासली रोड पर लाइट लगाई गई1
- स्कूलों की बसों की सघन जांच कई कमियां पाई गई.. अभियान चलाया गरोठ मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत मंगलवार को एसडीएम राहुल चौहान द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दो मैजिक वाहन, चंबल कॉन्वेंट स्कूल खड़ावदा, शारदा कॉन्वेंट स्कूल गरोठ, कमला सकलेचा स्कूल भानपुरा आदि चार स्कूलों की बसों को जप्त कर थाने पहुंचाया गया।1
- सफलता की कहानी पीएम केयर्स योजना बनी इसरार के भविष्य का संबल10 लाख रुपये की सहायता से मिली आर्थिक सुरक्षा और आगे बढ़ने का विश्वास नीमच, 2 सितम्बर 2026। कोरोना महामारी का कठिन दौर इसरार पठान के परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक रहा। कोरोना संक्रमण के दौरान उनके माता-पिता का निधन हो गया। इस कठिन परिस्थिति में इसरार के सामने भविष्य और पढ़ाई को लेकर कई चुनौतियां खड़ी हो गईं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील पहल पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना उनके लिए सहारा बनी। नीमच जिले की तहसील सिंगोली के ग्राम अलोरी गड़वाड़ा निवासी इसरार पठान वर्ष 2020 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत थे। कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021 में उनके माता-पिता का निधन हो गया। इसके बाद योजना के तहत 18 वर्ष की आयु में उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई,जो 23 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। इस राशि पर उन्हें हर माह 5 हजार रुपये से अधिक का ब्याज भी प्राप्त होता रहा। इससे उन्हें आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने, आगे की पढ़ाई जारी रखने और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार मिला। इसरार बताते हैं कि माता-पिता को खोने के बाद जीवन में आए कठिन दौर में पीएम केयर्स योजना से मिली सहायता उनके लिए बड़ा संबल बनी। आर्थिक सुरक्षा मिलने से उन्हें भविष्य को लेकर भरोसा मिला और आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में सरकार द्वारा उनके भविष्य की चिंता करते हुए दी गई सहायता ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का विश्वास दिया है। माता-पिता के निधन से उपजे कठिन दौर में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना इसरार के लिए उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा का आधार बनी। योजना से मिले संबल ने उन्हें परिस्थितियों से उबरकर आत्मविश्वास के साथ बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने की राह दिखाई।2
- झालावाड _दुग्ध विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी,दूध की खरीद 12 रूपये फैट से करने की मांग,दूध की दुकानो पर भी 10 रूपये प्रति लीटर बढाये दाम,आज से बढी हुई कीमते लागू करने की दी सूचना,कम कीमत पर दूध बेचने वाले विक्रेता पर दुग्ध विक्रेता संघ लगाएगा जुर्माना,कहा पशु आहार सहित अन्य बढ़ते खर्च के चलते बढ़ानी पड़ रही है कीमतें । झालावाड़-जिले मे आज पशुपालको और किसान संघ ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक शहर के खंडिया क्षेत्र में इकट्ठा हुए और रैली के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और दूध के दामों में बढ़ोतरी के आदेश जारी करने की मांग की। पशुपालकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कल से वे दूध का वितरण बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि सभी पशुपालक और किसान संघ धरने पर बैठेंगे, जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है। दूध विक्रेता पशुपालक संघ ने ज्ञापन में बताया कि पशुपालन अब लगातार मुश्किल और महंगा होता जा रहा है। चारे की बढ़ती कीमतों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। सूखा और हरा चारा, खल, चुनी और दाने जैसे पशु आहार के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा पशुओं की चिकित्सा, डॉक्टर की फीस और रखरखाव का खर्च भी बढ़ गया है। ऐसे में पुराने दामों पर दूध बेचने से उन्हें लागत भी नहीं मिल पा रही है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। पशुपालकों ने सरकार से मांग की है कि उनके हितों को देखते हुए दूध और दुग्ध उत्पादों के नए और सही दाम तय किए जाएं। उन्होंने 12 रुपए प्रति लीटर फैट, गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर और भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की। इसके साथ ही देसी घी का दाम 1000 रुपए प्रति किलो और गाय के घी का दाम 1500 रुपए प्रति किलो तय करने की मांग भी रखी गई। पशुपालकों का कहना है कि दूध की दरों में बढ़ोतरी से उन्हें बढ़ती लागत से राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेकर आदेश जारी किए जाएं।3
- जीरन पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 12 क्विंटल 50 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नीमच। जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है! जीरन पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक राजस्थान पासिंग आयशर ट्रक को दबोचा। जब पुलिस ने इस संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए! शातिर तस्करों ने ट्रक में सोयाबीन की चूरी के नीचे 12 क्विंटल 50 किलो अवैध डोडाचूरा छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया है। इस मामले में जोधपुर, राजस्थान के दो तस्करों शोभाराम जाट और कालूराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि नशे की ये भारी खेप कहाँ से लाई गई थी।1
- आगर-मालवा में बलराम जयंती मनाई किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की दी जानकारी आगर-मालवा, 2 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में कृषि विज्ञान केन्द्र, आगर-मालवा म भगवान बलराम जयंती पर कृषकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के कृषकों, कृषि अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ किसानों के आराध्य भगवान बलराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने कहा कि भगवान बलराम भारतीय कृषि संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र गवली ने संतुलित पोषण प्रबंधन, मृदा परीक्षण एवं फसल उत्पादन संबंधी वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव ने कृषि नवाचारों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मनीष सिंह ने फसलों में लगने वाले रोग एवं कीटों के नियंत्रण, जल प्रबंधन एवं कृषि आधारित उद्यमों के माध्यम से आय वृद्धि के उपायों पर जानकारी दी।1
- रावतभाटा में मच्छरों की रोकथाम को लेकर नगर पालिका ने कराया फॉगिंग कार्य रावतभाटा में मच्छरों की रोकथाम को लेकर नगर पालिका ने कराया फॉगिंग कार्य नगर पालिका रावतभाटा द्वारा मच्छरों की रोकथाम एवं आमजन को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से पालिका क्षेत्र में फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तेंदुआ बस्ती, महुपुरा, सणीता एवं वार्ड नंबर 1 में फॉगिंग कर मच्छरों के प्रजनन एवं उनके फैलाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। नगर पालिका द्वारा लगातार फॉगिंग कार्य कर क्षेत्रवासियों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। फॉगिंग कार्य के दौरान पालिका के प्रवीण आदिवाल, अमित भाटी एवं साहिल खान सहित कर्मचारी मौजूद रहे।2
- रहवासी इलाके में घुसा मगरमच्छ का बच्चा.. सुरक्षित रेसक्यू किया.. मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के रतन पिपल्या गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रात करीब 9 बजे रहवासी इलाके में 3 से 4 फीट लंबा मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित तरीके से पास ही शिवना नदी में छोड़ दिया।1