मऊ में गमगीन माहौल में मनाया गया चेहल्लुम का पर्व, नौहाख्वानी व मातम के साथ इमाम हुसैन को किया याद मऊ शहर के मुंशीपुरा स्थित सेल टैक्स रोड पर मंज़र इमाम एडवोकेट के आवास (इमामबाड़ा) से चेहल्लुम का जुलूस मंगलवार को अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हज़रत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में नौहाख्वानी और मातम किया। जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने कदीमी मार्ग से होकर निकला और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने अनुशासित ढंग से मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस अवसर पर शमीम कमाल, मज़हर इमाम, मंज़र इमाम, जमाल अख्तर, शाहिद इमाम, इस्राइल, टिल्लू, अफ्फान, लकी, आतिफ, आमिर, अमन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। पूरे आयोजन का समापन कर्बला में फातिहा और दुआ के साथ हुआ।
मऊ में गमगीन माहौल में मनाया गया चेहल्लुम का पर्व, नौहाख्वानी व मातम के साथ इमाम हुसैन को किया याद मऊ शहर के मुंशीपुरा स्थित सेल टैक्स रोड पर मंज़र इमाम एडवोकेट के आवास (इमामबाड़ा) से चेहल्लुम का जुलूस मंगलवार को अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हज़रत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में नौहाख्वानी और मातम किया। जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने कदीमी मार्ग से होकर निकला और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने अनुशासित ढंग से मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस अवसर पर शमीम कमाल, मज़हर इमाम, मंज़र इमाम, जमाल अख्तर, शाहिद इमाम, इस्राइल, टिल्लू, अफ्फान, लकी, आतिफ, आमिर, अमन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। पूरे आयोजन का समापन कर्बला में फातिहा और दुआ के साथ हुआ।
- मऊ जिले के मोहम्दाबाद गोहाना विकास खंड की ग्राम सभा सैदपुर पंचायत से एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जांच एक बार फिर चर्चा में है। यह मामला वर्ष 2023 से लंबित बताया जा रहा है।1
- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था को आधुनिकीकरण योजना व उ0प्र0 सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत 02 इण्टरसेप्टर दो पहिया वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना बलिया।। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशानुसार प्रेदश में यातायात व्यवस्था को आधुनिकीकरण व उ0प्र0 सड़क सुरक्षा योजना के तहत के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के अनुमोदन के पश्चात् यातायात निदेशालय द्वारा प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व उल्लघंन करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु प्रदेश के जनपदों को आधुनिक उपकरणों से युक्त चार पहिया व दो पहिया इण्टरसेप्टर वाहनों का आवंटन किया गया है, प्रेदश के 25 जनपदों को 02-02 इण्टरसेप्टर चार पहिया वाहन व 31 जनपदों को 02-02 इण्टरसेप्टर दो पहिया वाहन का आवंटन किया गया है। इसी क्रम में जनपद बलिया को आवंटित 02 इण्टरसेप्टर दो पहिया वाहन का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलिया से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । आधुनिक सुविधाओं से युक्त इण्टरसेप्टर वाहन जनपद में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही कर सकेगा व जनपद में लापरवाही से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद करेगा। इण्टरसेप्टर वाहन का उपयोग निम्नलिखित रूप से किया जायेगा- 1. ओवरस्पीडिंग की रोकथाम/प्रवर्तन की कार्यवाही 2. यातायात उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही। 3. मादक दृव्यों का सेवन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी अंकुश लगाना । 4. रैश ड्राइविंग व स्टंटबाजी पर अंकुश लगाना 5. ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम । 6. जाम की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से जाम स्थल पर पहुंचकर जाम को तत्काल हटाना व यातायात को सुगम व सुचारू करना । 7. अति विशिष्ठ महानुभावों- मा० प्रधानमंत्री, भारत सरकार/मा० राष्ट्रपति, भारत सरकार/मा0 मुख्यमंत्री, उ०प्र० व मा० राज्यपाल, उ०प्र० की फ्लीट हेतु । उक्त इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System), ब्रेथ एनालाइज़र, अल्कोहल मीटर, लाल-नीली चेतावनी बत्ती एवं हूटर सहित विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन तकनीकों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इन इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग जनपद के प्रमुख मार्गों, नगर क्षेत्र तथा संवेदनशील स्थानों पर ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना), रैश एवं स्टंट ड्राइविंग, ध्वनि प्रदूषण, प्रदूषणकारी वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही हेतु किया जाएगा। साथ ही Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत जनपद के चिन्हित दुर्घटना क्षेत्र संभावित स्थलों पर विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी लाइन/ट्रैफिक सुश्री मंजरी राव, पुलिस अधीक्षक पीआरओ निरीक्षक चन्द्रभास्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक अनवर अली व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।1
- 5 August San 2026 janeshwar Mishra s*** s*** Naman sapa Karyalay Lucknow जनेश्वर को क्यों कहते हैं छोटे लोहिया 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभ नाथहि गांव में पैदा हुए जनेश्वर मिश्रा समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के बड़े अनुयायियों में गिने जाते हैं। छात्र जीवन में ही उनके ऊपर लोहिया के विचारों का प्रभाव पड़ गया था। समाजवादी युवजन सभा जॉइन करने के बाद मिश्रा पहली❤️ बार राम मनोहर लोहिया के संपर्क में आए। यूपी के पूर्व मंत्री नारद राय की मानें तो मिश्रा ने राम मनोहर लोहिया के साथ लंबे समय तक काम किया था। इस दौरान उन्होंने लोहिया के विचारों और उनके काम करने के तरीकों को ऐसे अपना लिया था, जैसे वह उनकी परछाईं हों। यही कारण था कि एक बार इलाहाबाद में आयोजित जनसभा में समाजवादी नेता छुन्नू ने कहा था कि जनेश्वर मिश्र के अंदर राम मनोहर लोहिया के सारे गुण हैं और इसलिए वे एक तरह से 'छोटे लोहिया' हैं। इसके बाद से ही जनेश्वर मिश्र का नाम छोटे लोहिया मशहूर हो गया। फूलपुर से बने सांसद छोटे लोहिया ने साल 1967 में अपने करियर का पहला संसदीय चुनाव लड़ा था। पहले ही चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी जवाहर लाल नेहरू की बहन और कांग्रेस नेता विजयलक्ष्मी पंडित थीं। इलाहाबाद की मशहूर फूलपुर लोकसभा सीट थी। यह चुनौती छोटे लोहिया के लिए बहुत मुश्किल थी और वह इसमें विफल भी हो गए लेकिन साल 1968 में विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र चली गईं। इसके बाद फूलपुर में उपचुनाव हुआ और इस बार मिश्र ने बाजी मार ली। उन्होंने कांग्रेस के केडी मालवीय को हराकर चुनाव जीत लिया और पहली बार लोकसभा पहुंचे। फूलपुर सीट से चुनाव जीतने वाले मिश्र पहले गैर-कांग्रेसी नेता थे।1
- Mayawati Guest House Kand पर बड़ा बयान: "2 जून को क्या हुआ था भूल गए?"1
- जॉब पाने के लिए पुरे देश के लोग बिहार में आए ऐसा बिहार बनाना है "मेरा सपना मुख्यमंत्री बनना नहीं है। मेरा सपना है कि अपने जीवनकाल में ऐसा बिहार बने, जहाँ हरियाणा, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र से लोग नौकरी और रोजगार के लिए बिहार आएँ। तभी मानूँगा कि बिहार का विकास हुआ है।"1
- मऊ में गमगीन माहौल में मनाया गया चेहल्लुम का पर्व, नौहाख्वानी व मातम के साथ इमाम हुसैन को किया याद मऊ शहर के मुंशीपुरा स्थित सेल टैक्स रोड पर मंज़र इमाम एडवोकेट के आवास (इमामबाड़ा) से चेहल्लुम का जुलूस मंगलवार को अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हज़रत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में नौहाख्वानी और मातम किया। जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने कदीमी मार्ग से होकर निकला और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने अनुशासित ढंग से मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस अवसर पर शमीम कमाल, मज़हर इमाम, मंज़र इमाम, जमाल अख्तर, शाहिद इमाम, इस्राइल, टिल्लू, अफ्फान, लकी, आतिफ, आमिर, अमन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। पूरे आयोजन का समापन कर्बला में फातिहा और दुआ के साथ हुआ।1
- मऊ की सैदपुर पंचायत में जांच तेज, पूर्व प्रधान और 5 पूर्व ग्राम सचिव जांच के दायरे में सूत्रों के अनुसार, विकास खंड स्तर के अधिकारी पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल में हुए विभिन्न विकास कार्यों की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में उस समय तैनात रहे पांच पूर्व ग्राम सचिव भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जांच लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक इसकी अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जांच कब पूरी होगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो क्या संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? अब सभी की निगाहें विकास खंड प्रशासन और जिला प्रशासन पर टिकी हैं। देखना होगा कि जांच कब पूरी होती है और प्रशासन इस मामले में क्या आधिकारिक फैसला लेता है।1
- 2027 में समाजवादी सरकार बनने जा रही है जन-जन की यही पुकार अबकी बार समाजवादी सरकार देवरिया में अखिलेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनवाया 2027 के चुनाव में जनता ने वोट बना लिया है समाजवादी सरकार बनाने का1
- अमेरिकी नागरिक ने हिंदुस्तान के झंडा को अपमानित किया क्या हमारे मोदी सरकार एक्शन नहीं ले सकती है अमेरिकी नागरिक ने हिंदुस्तान के झंडा को अपमानित किया क्या हमारे मोदी सरकार एक्शन नहीं ले सकती है1