राजकीय बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुरानी बिल्डिंग के गेट पर लगा दिया जाता है ताला बुजुर्गों को स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए बाबा अवागमन, जिम्मेदार मौन राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालघाट पर पुरानी बिल्डिंग के में मैनगेट को बंद कर दिया जाता है जिससे बुजुर्ग व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए घूम कर जाना पड़ता है। बुजुर्ग व्यक्तियों स्वास्थ्य करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालघाट पर पहुंचने के उपरांत सबसे पहले पेशेंट की पर्ची बनवानी पड़ती है पर्ची को लेकर घूम करके डॉक्टर रूम नई बिल्डिंग में पहुंचकर आपको दिखाना पड़ेगा उसके बाद मेडिकल स्टोर है तो मेडिकल स्टोर पर या फिर आप कर्मचारी है तो आरजीएस के दवाई लेने के लिए बाहर आना पड़ेगा मेडिकल पर आना पड़ेगा कुल मिलाकर बात घूम कर आने की समस्या बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालघाट पर इस प्रकार की समस्या से बुजुर्गों काफी परेशान है क्योंकि उन्हें चढ़ने में और उतरकर आने में समस्या उत्पन्न हो जाती है ऐसे में राज्य सरकार या स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को शीघ्र घूम कर आने वाली समस्या का राजस्थान साधारण बनाने की आवश्यकता है लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण करवाने जैसी समस्याएं उत्पन्न ना हो। करौली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालघाट में पेशेंट को देखने के लिए स्टाफ की कमी खलती नजर आ रही है वहीं नर्सिंग स्टाफ भी हम दिखाई पड़ता है तो बिल्डिंग निर्माण कार्य काफी लंबे समय से चल रहा है लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। पूर्व में पुरानी बिल्डिंग से निकाल कर जाने का रास्ता था लेकिन अब वह बंद हो जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेड़ों की संख्या भी बड़ा क्षेत्र होने के उपरांत भी नहीं बढ़ाई गई है। बड़ों की संख्या बढ़ा दी जाए और आपातकालीन व्यवस्थाओं को देखते हुए डॉक्टर महोदय को 24 घंटे से वाराणसी रहे तो मालवा तहसील क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिल जायेगी। एक अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन, एक्स-रे मशीन कैसी व्यवस्था करनी चाहिए सभी दर्शकों से अनुरोध है की बालाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपने दर पर क्या-क्या व्यवस्थाएं होनी चाहिए और क्या-क्या काम चल रही है कमेंट कर बता सकते हैं

- *महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* *अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी4
- हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन.. हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।3
- महवा ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया2
- सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया। नगर परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।2
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छांवा से बाबा कुशालगढ़ के श्याम मंदिर की ध्वजा पदयात्रा1
- चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में बामनवास नगरपालिका बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।1
- अरनिया पीएम श्री स्कूल में लगा विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट से दिखाई प्रतिभा दौसा। बाँदीकुई पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित विभिन्न मॉडल, चार्ट एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतियों के जरिए इन विषयों की उपयोगिता समझाई। मेला प्रभारी रामावतार मेहरा, उप प्राचार्य जय प्रकाश सैनी, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कक्षा 6 से 8 की चार्ट प्रतियोगिता में केशव बैरवा प्रथम, लक्ष्य प्रजापत द्वितीय और विष्णु महावर तृतीय रहे। कक्षा 9 से 12 की चार्ट प्रतियोगिता में प्रियंशी शर्मा प्रथम, कृष्ण जोगी द्वितीय और शिवम महावर तृतीय रहे। मॉडल प्रतियोगिता में कोमल सैनी प्रथम रहीं। रोबोटिक रोवर डिवाइस मॉडल के लिए अंकिता गुर्जर द्वितीय और पवन चक्की मॉडल के लिए हर्ष शर्मा तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रीति बैरवा प्रथम, राजकुमारी योगी द्वितीय और कोमल बैरवा तृतीय रहीं। विद्यालय प्रशासन ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, समस्या समाधान और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं।4
- महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर, हादसे में बाल बाल बचे कार सवार महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया2