logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाल विद्यालय प्रसादपुर में वार्षिकोत्सव समारोह कहां बृहत आयोजन संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना अंतर्गत बाल विद्यालय प्रसादपुर में आज वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव और द्वारा मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। जिस अवसर पर आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार के प्रबंधक और अवध नारायण दुबे नीलमणि राजेश चतुर्वेदी सहित सैकड़ो गड़मान्य नागरिक उपस्थित रहै।

1 day ago
user_S R Pandey
S R Pandey
उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
1 day ago
717714ad-6ebc-4971-bb91-47170565520a

बाल विद्यालय प्रसादपुर में वार्षिकोत्सव समारोह कहां बृहत आयोजन संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना अंतर्गत बाल विद्यालय प्रसादपुर में आज वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव और द्वारा मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। जिस अवसर पर आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार के प्रबंधक और अवध नारायण दुबे नीलमणि राजेश चतुर्वेदी सहित सैकड़ो गड़मान्य नागरिक उपस्थित रहै।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौर व वहराडाड़ी में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत मौर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल यादव, कृष्ण मोहन चौहान, अरविंद कुमार, जय नारायण, अनिल कुमार, संत दयाल, सीताराम, जय हिंद, विजयी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। मौर में जयंती समारोह के उपरांत भीमराव अंबेडकर पार्क वहराडाड़ी में कार्यक्रम संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला और जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
    4
    मौर व वहराडाड़ी में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती
धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत मौर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल यादव, कृष्ण मोहन चौहान, अरविंद कुमार, जय नारायण, अनिल कुमार, संत दयाल, सीताराम, जय हिंद, विजयी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है।
मौर में जयंती समारोह के उपरांत भीमराव अंबेडकर पार्क वहराडाड़ी में कार्यक्रम संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला और जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों के कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि— सभी पीआरबी वाहन अपने-अपने निर्धारित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कतापूर्वक उपस्थित रहें। क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों एवं थाना कंट्रोल रूम को दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें। आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सभी पीआरबी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
    4
    आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों के कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि—
सभी पीआरबी वाहन अपने-अपने निर्धारित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कतापूर्वक उपस्थित रहें।
क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों एवं थाना कंट्रोल रूम को दें।
भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें।
आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा की भावना को मजबूत करें।
सभी पीआरबी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
  • खलीलाबाद में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे जय भीम के नारे खलीलाबाद में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए और पूरे वातावरण को “जय भीम” के नारों से गुंजायमान कर दिया।
    1
    खलीलाबाद में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे जय भीम के नारे
खलीलाबाद में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए और पूरे वातावरण को “जय भीम” के नारों से गुंजायमान कर दिया।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • संत कबीर नगर।।।भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे जनपद में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने फूल-मालाओं के साथ बाबा साहेब को नमन किया। पूरे मार्ग में "जय भीम" और सामाजिक समानता के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पांडे ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संघर्ष और संगठन के बल पर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है, यही बाबा साहेब का मूल संदेश है। रोहित पांडे ने आगे कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं, और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क प्याऊ की भी व्यवस्था की गई, जिससे राहगीरों और आमजन को भीषण गर्मी में राहत मिली। यह सेवा कार्य लोगों के बीच काफी सराहनीय रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।
    1
    संत कबीर नगर।।।भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे जनपद में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने फूल-मालाओं के साथ बाबा साहेब को नमन किया। पूरे मार्ग में "जय भीम" और सामाजिक समानता के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पांडे ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संघर्ष और संगठन के बल पर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है, यही बाबा साहेब का मूल संदेश है।
रोहित पांडे ने आगे कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं, और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क प्याऊ की भी व्यवस्था की गई, जिससे राहगीरों और आमजन को भीषण गर्मी में राहत मिली। यह सेवा कार्य लोगों के बीच काफी सराहनीय रहा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • केवटला मठ विवाद: परिवार रजिस्टर एंट्री को लेकर सचिव व पुजारी पर मुकदमा, पूर्व सचिव की भूमिका भी जांच के घेरे में अम्बेडकरनगर। जनपद के विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम सभा केवटला स्थित मठ एवं मंदिर से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को लेकर ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर और मंदिर के पुजारी मनीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले ने न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूर्व ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका को भी जांच के दायरे में ला दिया है। सूत्रों के अनुसार, केवटला मठ के मुख्य महंत की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर ने पुजारी मनीष यादव का नाम परिवार रजिस्टर में गलत तरीके से दर्ज किया। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि, ग्राम प्रधान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि नाम दर्ज करने की प्रक्रिया नियमानुसार ग्राम पंचायत की खुली बैठक में की गई थी। मामले में नया मोड़ तब आया जब यह बात सामने आई कि इससे पहले पूर्व ग्राम पंचायत सचिव अंकुर शर्मा के हस्ताक्षर से परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई थी, जबकि संबंधित नाम मूल रजिस्टर में दर्ज नहीं था। इस विसंगति को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षरों की जांच की मांग उठाई है। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है, तो पूर्व सचिव अंकुर शर्मा पर भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मठ से जुड़े हरिशंकर उर्फ बुलबुली बाबा द्वारा मठ की जमीन और पेड़-पौधों की बिक्री की जा रही है, जिसका पुजारी मनीष यादव विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का दावा है कि इसी विरोध के चलते उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। साथ ही, बुलबुली बाबा के आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के भी आरोप लगाए गए हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह भी सामने आया है कि बुलबुली बाबा का नाम अलग-अलग जनपदों—आजमगढ़ और अंबेडकरनगर—की ग्राम सभाओं के परिवार रजिस्टर में दर्ज होने की बात कही जा रही है। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो उनके खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के तहत कार्रवाई की संभावना भी बन सकती है। इधर, हंसवर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय स्तर पर अभी दोष सिद्ध नहीं हुआ था, इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल, पूरा मामला जांच के अधीन है और प्रशासनिक व पुलिसीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों और संबंधित पक्षों की मांग है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्राम पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रह सके।
    1
    केवटला मठ विवाद: परिवार रजिस्टर एंट्री को लेकर सचिव व पुजारी पर मुकदमा, पूर्व सचिव की भूमिका भी जांच के घेरे में
अम्बेडकरनगर।
जनपद के विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम सभा केवटला स्थित मठ एवं मंदिर से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को लेकर ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर और मंदिर के पुजारी मनीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले ने न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूर्व ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका को भी जांच के दायरे में ला दिया है।
सूत्रों के अनुसार, केवटला मठ के मुख्य महंत की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर ने पुजारी मनीष यादव का नाम परिवार रजिस्टर में गलत तरीके से दर्ज किया। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि, ग्राम प्रधान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि नाम दर्ज करने की प्रक्रिया नियमानुसार ग्राम पंचायत की खुली बैठक में की गई थी।
मामले में नया मोड़ तब आया जब यह बात सामने आई कि इससे पहले पूर्व ग्राम पंचायत सचिव अंकुर शर्मा के हस्ताक्षर से परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई थी, जबकि संबंधित नाम मूल रजिस्टर में दर्ज नहीं था। इस विसंगति को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षरों की जांच की मांग उठाई है। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है, तो पूर्व सचिव अंकुर शर्मा पर भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मठ से जुड़े हरिशंकर उर्फ बुलबुली बाबा द्वारा मठ की जमीन और पेड़-पौधों की बिक्री की जा रही है, जिसका पुजारी मनीष यादव विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का दावा है कि इसी विरोध के चलते उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। साथ ही, बुलबुली बाबा के आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के भी आरोप लगाए गए हैं।
एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह भी सामने आया है कि बुलबुली बाबा का नाम अलग-अलग जनपदों—आजमगढ़ और अंबेडकरनगर—की ग्राम सभाओं के परिवार रजिस्टर में दर्ज होने की बात कही जा रही है। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो उनके खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के तहत कार्रवाई की संभावना भी बन सकती है।
इधर, हंसवर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय स्तर पर अभी दोष सिद्ध नहीं हुआ था, इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
फिलहाल, पूरा मामला जांच के अधीन है और प्रशासनिक व पुलिसीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों और संबंधित पक्षों की मांग है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्राम पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रह सके।
    user_TEESRI AANKHEN
    TEESRI AANKHEN
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत घोरांग गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय बहादुर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली घोरांग गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ डीहवा बाजार तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए। इस अवसर पर धनंजय बहादुर सिंह राठौड़ ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम में सुरजीत कुमार, जितेन्द्र, दिनेश चौहान (बीडीसी), परागी, उदयभान, राम अनुज, सुनील निगम, कैलाशी देवी, राजेश, शंभू गौतम, शकील अहमद, राम जन्म, श्यामलाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत घोरांग गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय बहादुर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली घोरांग गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ डीहवा बाजार तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए।
इस अवसर पर धनंजय बहादुर सिंह राठौड़ ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें।
कार्यक्रम में सुरजीत कुमार, जितेन्द्र, दिनेश चौहान (बीडीसी), परागी, उदयभान, राम अनुज, सुनील निगम, कैलाशी देवी, राजेश, शंभू गौतम, शकील अहमद, राम जन्म, श्यामलाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    22 hrs ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। आज दिनांक 14.04.2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत कस्बा मगहर में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं अपराधों की रोकथाम हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
    3
    (ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
संतकबीरनगर।
आज दिनांक 14.04.2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत कस्बा मगहर में पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं अपराधों की रोकथाम हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
  • Post by BALRAM
    1
    Post by BALRAM
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.