Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद,,होली में गड़बड़ी की कोशिश पड़ सकती है भारी,कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।
News Today Jharkhand
धनबाद,,होली में गड़बड़ी की कोशिश पड़ सकती है भारी,कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।
More news from Jharkhand and nearby areas
- धनबाद,,होली में गड़बड़ी की कोशिश पड़ सकती है भारी,कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।1
- धनबाद। (रिपोर्ट प्रेम कुमार). होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बुधवार को धनबाद टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आदित्य रंजन ने की. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिस तरह नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, उसी तरह होली का त्योहार भी शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। जरूरत पड़ने पर धारा 160 का उपयोग भी किया जाएगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं और सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।1
- सिर्फ शक… और शुरू मारपीट! बाघमारा में बवाल1
- ब्रेकिंग: धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एसपी को ईमेल; परिसर खाली कर डॉग स्क्वाड से जांच **************************** धनबाद। धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह धमकी धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को ईमेल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीम पहुंचकर सघन जांच कर रही है। पूरे परिसर को घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।1
- निरसा जिला परिषद 15वी वित्त आयोग के तहत जिला परिषद सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंग के द्वारा निरसा प्रखंड के डंगापारा गांव में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति किया गया जिसका आज भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न ग्रामीणों ने जिप सदस्य का किया भव्य स्वागत !1
- आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार, 25 फरवरी को एमपीएल ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पलारपुर पंचायत की मुखिया अपर्णा देवी, झामुमो के जिला सह सचिव तपन तिवारी समेत आसपास के गांवों के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान निरसा अंचल अधिकारी विक्रम आनंद भी विशेष रूप से मौजूद रहे और सभी से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।2
- बक्सर (बिहार) नयन मोदक 9852507403 ..................... बक्सर (बिहार), 24 फरवरी 2026। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोला में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब जयमाला की रस्म के दौरान स्टेज पर चढ़े एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। सैकड़ों मेहमानों और दूल्हे के सामने हुई इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुल्हन: आरती कुमारी (18 वर्ष), पिता – नंदजी मल्लाह आरोपी: दीनबंधु मल्लाह (पड़ोसी), कथित तौर पर एकतरफा प्रेम में आसक्त समय: रात करीब 10:30–11 बजे बारात: बलिया जिले के सुलेमनपुर/सुरेमनपुर से आई थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन जयमाला की रस्म निभा रहे थे। इसी दौरान चेहरा नकाब/मास्क से ढके युवक ने भीड़ चीरते हुए स्टेज पर चढ़कर देसी तमंचा निकाला और दुल्हन के पेट में गोली दाग दी। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि आरोपी ने चिल्लाते हुए कहा— “तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं!”— और मौके से फरार हो गया। घायल आरती को तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनका ऑपरेशन जारी है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में होश में आने पर दुल्हन ने कथित तौर पर हमलावर का नाम लिया है। अब तक मृत्यु की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बक्सर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना एकतरफा प्रेम और अवैध हथियारों के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। शादी जैसे सार्वजनिक समारोह में सुरक्षा इंतजामों की कमी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है। परिवार और स्थानीय लोग आरती के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।1
- धनबाद में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का तांडव, तीन महिलाओं की बेरहमी से पिटाई।1