नृत्य के माध्यम से ग्राम कोटपाड़ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नृत्य के माध्यम से ग्राम कोटपाड़ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित फरसगांव :- विकासखंड फरसगांव के अंतर्गत ग्राम कोटपाड़ में जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं एग्रिकोन के संयुक्त तत्वावधान में युवोदय कोंडनार के स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव की युवतियों एवं स्वयंसेवकों - सरस्वती, गोमती, रेशमा और परमेश्वरी ने नृत्य के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। नृत्य और चर्चा के जरिए यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खुलकर बात करना, संतुलित भोजन लेना, पर्याप्त नींद लेना और मनपसंद गतिविधियों में शामिल होना जरूरी है। कार्यक्रम में सरपंच पति रामप्रसाद पोयाम, हाई स्कूल के प्राचार्य सुरेश ठाकुर, शिक्षकगण ओम प्रकाश ठाकुर, रविशंकर शोरी, सतीश शोरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक गूंजा ध्रुव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। युवोदय की ओर से विकासखंड समन्वयक कमल किशोर पांडे, मनीषा पोयाम तथा स्वयंसेवक पूजा पटेल और चंद्रमणि माली ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नृत्य के माध्यम से ग्राम कोटपाड़ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नृत्य के माध्यम से ग्राम कोटपाड़ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित फरसगांव :- विकासखंड फरसगांव के अंतर्गत ग्राम कोटपाड़ में जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं एग्रिकोन के संयुक्त तत्वावधान में युवोदय कोंडनार के स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव की युवतियों एवं स्वयंसेवकों - सरस्वती, गोमती, रेशमा और परमेश्वरी ने नृत्य के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। नृत्य और चर्चा के जरिए यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य को
बेहतर बनाए रखने के लिए खुलकर बात करना, संतुलित भोजन लेना, पर्याप्त नींद लेना और मनपसंद गतिविधियों में शामिल होना जरूरी है। कार्यक्रम में सरपंच पति रामप्रसाद पोयाम, हाई स्कूल के प्राचार्य सुरेश ठाकुर, शिक्षकगण ओम प्रकाश ठाकुर, रविशंकर शोरी, सतीश शोरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक गूंजा ध्रुव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। युवोदय की ओर से विकासखंड समन्वयक कमल किशोर पांडे, मनीषा पोयाम तथा स्वयंसेवक पूजा पटेल और चंद्रमणि माली ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- नारायणपुर जिले के तेलसी मोड़ में रावघाट माइंस प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने अब खुलकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। राजाराव बूढ़ादेव गोद ग्राम विकास समिति रावघाट के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल में बदल चुका है, जिसे परिवहन संघ और श्रमिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।1
- जगदलपुर। बस्तर जिला के श्रद्धालुओं के लिए सोमवार का दिन विशेष और आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहा। नगर में पहली बार सोमनाथ के पवित्र ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का आयोजन किया गया , जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन बाल विहार स्कूल जगदलपुर में सोमवार शाम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडितों द्वारा महारुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन और दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ, जो आम तौर पर केवल तीर्थस्थलों पर ही संभव होता है। इस अवसर पर बाल विहार विद्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित नगर प्रतिष्ठित लोग और बडू संख्या में महिलाएं पहुंची। बस्तर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सदस्य अश्विनी हैप्पी मग्गू ने बताया कि भारत में 12 ज्योतिर्लिंग माने जाते हैं , जिसमें से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ जी हैं । उन्होंने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना युगों पहले चंद्रदेव ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की थीं। यह ज्योतिर्लिंग 1000 साल पुराना है. सोमनाथ मंदिर में मौजूद ज्योतिर्लिंग का अंश है। अश्विनी मग्गू ने बताया कि 1000 साला पहले मोहम्मद गजनवी ने इस खंडित किया था , परंतु अब इसके अवशेष श्री श्री रविशंकर महाराज के पास आए हैं। जिसकी स्थापना वापस सोमनाथ मंदिर में होनी है लेकिन गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज ने इससे पहले देश भर के लोगों को सीके दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने का निर्णय किया, जिसके तहत बस्तर से इसकी शुरुआत हुई है , छत्तीसगढ़ में ज्योतिर्लिंग की यात्रा 10 दिनों की रहेगी। उन्होंने कहा कि ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे,इससे सभी के मन में प्रसन्नता है और प्रसन्न मन ही आशीर्वाद दे सकता है। वहीं वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडित जी प्रणवानन्द ने बताया कि यह ज्योतिर्लिंग,सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का अंश हैं,1000 वर्ष पहले जब मोहम्मद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को खंडित किया था , तब ज्योतिर्लिंग के अवशेष को दक्षिण भारत के अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा संरक्षित कर उसकी 1000 वर्ष से पूजा अर्चना की, फिर भगवान शंकराचार्य के द्वारा उन्हें बताया गया कि इस लिंग के अवशेष को उस दक्षिण भारत के उस संत को सौंप देना जिसके नाम में शंकर है। वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान ने बताया कि जनवरी 2024 में अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज को मूल स्वरूप का ज्योतिर्लिंग समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वही ज्योतिर्लिंग जगदलपुर में आया है जिसका दर्शन और आशीर्वाद सभी सनातनी और अन्य संप्रदाय के लोगों ने प्राप्त किया। बाइट - अश्वनी हैप्पी मग्गू , संस्थापक सदस्य आर्ट ऑफ लिविंग बस्तर बाइट - स्वामी प्रणवानन्द, आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर बैंगलोर1
- भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार आकाश केसरवानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब थार वाहन सुपेला से नेहरू नगर की ओर जा रही थी। नेहरू नगर चौक के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करण सिंह और ऋतिक साहू घायल हुए हैं। करण सिंह को गंभीर हालत में हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। अपील: तेज रफ्तार और लापरवाही किसी की भी जिंदगी छीन सकती है। कृपया वाहन सावधानी से चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट जरूर लगाएं और सुरक्षित रहें।1
- गरियाबदं पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार l गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो थाना प्रभारी छुरा को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना से घटना स्थल ग्राम नवाडीह (साजापाली) पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही के दौरान आरोपी आकाश पाण्डेय निवासी ग्राम नवाडीह (साजापाली) के घर में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- आकाश पाण्डेय पिता श्याम मुरत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष, निवासी नवाडीह(साजापाली), थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0 जप्त सामग्री - 1. एक मटमैला दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकीन में कुल 10 लीटर हाथ भटटी का कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपया।1
- बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण से दुकान में झलमुरी खाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है1
- हंसराज नवयुवक मंडल केवल सहयोगी व मेरे मित्रगण प्रेम चंद्राकर व ईशांत चावड़ा जी के साथ गुनगुनाएं गानों की झलकियां। मुझे अपने पिताजी की कमी लगती हैं इस दुख में मुझे दुर्ग के लोगों व अपनों की सहानुभूति की जरुरत हैं। मैंने अपने पिताजी को बच्चे की तरह संभालकर रखा था पर अफसोस समय रहते लोगों ने मुझे व मेरे समाजसेवी विचारों व कार्यों को समझकर महत्व नहीं दिया जिसकी वजह से अपने पिताजी को वह पारिवारिक खुशी नहीं दें पाया जों लगभग हर पिता चाहता मैं विनम्र निवेदन करता हूं दुर्ग के लोग इस तरह के कष्टमय जीवन जीते हुए समाजसेवी संघर्षों में सहयोग सहायता करें ताकि बेहतर वातावरण निर्माण में आगे कार्य कर सकूं। (मोबाईल क्रमांक-9202219810 ) अधिक जानकारी व सहयोग सहायता या जुड़ने हेतु संपर्क कीजिए।. जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग।. हंसराज नवयुवक मंडल।. 👏👏👏.1
- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।1
- बालोद के दल्लीराजहरा में जंगल नुमा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, शव तीन दिन पुराना, उम्र करीब 50 वर्ष; पुलिस ने शुरू की जांच बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जमही टोल प्लाजा के पास जंगल नुमा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग तीन दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत को देखते हुए पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम अब आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। आत्महत्या या हत्या का मामला अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दूसरी अनजान लाश की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में आशंका और चिंता बढ़ गई है। दोस्तों, मानसिक तनाव या किसी समस्या में फंसने पर अकेले फैसला न लें। परिवार, दोस्तों या हेल्पलाइन से बात करें – मदद हमेशा उपलब्ध है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से घर नहीं लौटा है तो तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों की जांच को प्राथमिकता दें और मृतक की पहचान शीघ्र पूरी करें ताकि परिवार को सूचना मिल सके। मृतक की आत्मा को शांति मिले।1
- गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार। कार्यवाही थाना राजिम गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद। जप्त सामग्री - 1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।1