logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुघस में 29 वर्षीय सीमा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई रिंकू कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि सीमा दो दिन पहले ही अपने मायके मुरैना खुर्द से पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में ससुराल गई थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। रिंकू कुशवाहा का यह भी दावा है कि उन्हें घटना की सूचना करीब पांच घंटे बाद दी गई और जब वे मौके पर पहुंचे तो सीमा के मुंह से खून निकल रहा था और उसके दांत भी टूटे हुए थे। मृतका के मामा गुलाब सिंह कुशवाहा ने बताया कि सीमा के पति संदीप कुशवाहा की करीब छह-सात महीने पहले सचिव पद पर नौकरी लगने के बाद से उसकी प्रताड़ना बढ़ गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संदीप के किसी अन्य युवती से संबंध थे, जिसके कारण वह सीमा को परेशान करता था। परिवार का यह भी कहना है कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते कराए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जौरा थाने में पदस्थ एसआई नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

2 hrs ago
user_Mahesh singh
Mahesh singh
Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुघस में 29 वर्षीय सीमा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई रिंकू कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि सीमा दो दिन पहले ही अपने मायके मुरैना खुर्द से पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में ससुराल गई थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। रिंकू कुशवाहा का यह भी दावा है कि उन्हें घटना की सूचना करीब पांच घंटे बाद दी गई और जब वे मौके पर पहुंचे तो सीमा के मुंह से खून निकल रहा था और उसके दांत भी टूटे हुए थे। मृतका के मामा गुलाब सिंह कुशवाहा ने बताया कि सीमा के पति संदीप कुशवाहा की करीब छह-सात महीने पहले सचिव पद पर नौकरी लगने के बाद से उसकी प्रताड़ना बढ़ गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संदीप के किसी अन्य युवती से संबंध थे, जिसके कारण वह सीमा को परेशान करता था। परिवार का यह भी कहना है कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते कराए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जौरा थाने में पदस्थ एसआई नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुघस में 29 वर्षीय सीमा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई रिंकू कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि सीमा दो दिन पहले ही अपने मायके मुरैना खुर्द से पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में ससुराल गई थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। रिंकू कुशवाहा का यह भी दावा है कि उन्हें घटना की सूचना करीब पांच घंटे बाद दी गई और जब वे मौके पर पहुंचे तो सीमा के मुंह से खून निकल रहा था और उसके दांत भी टूटे हुए थे। मृतका के मामा गुलाब सिंह कुशवाहा ने बताया कि सीमा के पति संदीप कुशवाहा की करीब छह-सात महीने पहले सचिव पद पर नौकरी लगने के बाद से उसकी प्रताड़ना बढ़ गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संदीप के किसी अन्य युवती से संबंध थे, जिसके कारण वह सीमा को परेशान करता था। परिवार का यह भी कहना है कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते कराए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जौरा थाने में पदस्थ एसआई नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
    1
    जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुघस में 29 वर्षीय सीमा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के भाई रिंकू कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि सीमा दो दिन पहले ही अपने मायके मुरैना खुर्द से पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में ससुराल गई थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। रिंकू कुशवाहा का यह भी दावा है कि उन्हें घटना की सूचना करीब पांच घंटे बाद दी गई और जब वे मौके पर पहुंचे तो सीमा के मुंह से खून निकल रहा था और उसके दांत भी टूटे हुए थे। मृतका के मामा गुलाब सिंह कुशवाहा ने बताया कि सीमा के पति संदीप कुशवाहा की करीब छह-सात महीने पहले सचिव पद पर नौकरी लगने के बाद से उसकी प्रताड़ना बढ़ गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संदीप के किसी अन्य युवती से संबंध थे, जिसके कारण वह सीमा को परेशान करता था। परिवार का यह भी कहना है कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते कराए गए थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जौरा थाने में पदस्थ एसआई नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सबलगढ़ में नगर पालिका परिषद सबलगढ़ की मूलभूत सुविधाओं, सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहा जनहित सत्याग्रह आज 47वें दिन भी जारी रहा। इस सत्याग्रह में उपाध्यक्ष पति मनोज प्रताप, पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी, पार्षद कैलाश चंद भगत, पार्षद रचना अशरफ, पार्षद सुशील श्रीवास, पार्षद लक्ष्मण जाटव समेत अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी ने नगर पालिका के नए MPPSC सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी नए हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली पुरानी नजर आ रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान कार्यकाल में भी करोड़ों रुपये के भुगतान किए जा चुके हैं, जबकि कई कार्य आज भी अधूरे पड़े हैं। पार्षद पचौरी ने आगे आरोप लगाया कि रामपुर रोड स्थित FST प्लांट की एक मशीन आज तक चालू नहीं हुई है और न ही एक बार भी कचरे से खाद का उत्पादन हुआ है, इसके बावजूद प्लांट के लिए लगभग 50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इसके साथ ही, जल आवर्धन योजना सहित अन्य विकास कार्यों में फर्जी मूल्यांकन करके करोड़ों रुपये का भुगतान करने का आरोप भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि नगर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, वहीं सफाई व्यवस्था, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति आज भी संतोषजनक नहीं है। जनहित सत्याग्रह के 47 दिनों से लगातार शांतिपूर्ण रहने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सत्याग्रहकारियों ने मांग की है कि जल आवर्धन योजना, FST प्लांट और नगर पालिका के सभी विवादित विकास कार्यों की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो दोषी अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, नगर की सभी मूलभूत समस्याओं का शीघ्र और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के सबलगढ़ में नगर पालिका परिषद सबलगढ़ की मूलभूत सुविधाओं, सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहा जनहित सत्याग्रह आज 47वें दिन भी जारी रहा। इस सत्याग्रह में उपाध्यक्ष पति मनोज प्रताप, पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी, पार्षद कैलाश चंद भगत, पार्षद रचना अशरफ, पार्षद सुशील श्रीवास, पार्षद लक्ष्मण जाटव समेत अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी ने नगर पालिका के नए MPPSC सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी नए हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली पुरानी नजर आ रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान कार्यकाल में भी करोड़ों रुपये के भुगतान किए जा चुके हैं, जबकि कई कार्य आज भी अधूरे पड़े हैं।

पार्षद पचौरी ने आगे आरोप लगाया कि रामपुर रोड स्थित FST प्लांट की एक मशीन आज तक चालू नहीं हुई है और न ही एक बार भी कचरे से खाद का उत्पादन हुआ है, इसके बावजूद प्लांट के लिए लगभग 50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इसके साथ ही, जल आवर्धन योजना सहित अन्य विकास कार्यों में फर्जी मूल्यांकन करके करोड़ों रुपये का भुगतान करने का आरोप भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि नगर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, वहीं सफाई व्यवस्था, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति आज भी संतोषजनक नहीं है।

जनहित सत्याग्रह के 47 दिनों से लगातार शांतिपूर्ण रहने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सत्याग्रहकारियों ने मांग की है कि जल आवर्धन योजना, FST प्लांट और नगर पालिका के सभी विवादित विकास कार्यों की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो दोषी अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, नगर की सभी मूलभूत समस्याओं का शीघ्र और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • राजस्थान के धौलपुर जिले में नगरपरिषद आयुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।
    1
    राजस्थान के धौलपुर जिले में नगरपरिषद आयुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    9 min ago
  • धौलपुर नगर परिषद में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत गुमानसिंह सैनी को जयपुर निवासी एक संवेदक संतोष कुमार शर्मा द्वारा ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। संवेदक शर्मा 6 माह पुराने एक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर सैनी से भुगतान प्राप्त करना चाहता है। नगर परिषद प्रशासन ने संतोष कुमार शर्मा से तगावली में एसटीपी के रखरखाव के लिए अनुबंध किया था। इस मामले को लेकर अधिशासी अभियंता सैनी ने जिला कलक्टर से मिलकर सारी बात बताई है। बताया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस थाने में संवेदक संतोष कुमार शर्मा के खिलाफ ब्लैकमेल करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।
    1
    धौलपुर नगर परिषद में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत गुमानसिंह सैनी को जयपुर निवासी एक संवेदक संतोष कुमार शर्मा द्वारा ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। संवेदक शर्मा 6 माह पुराने एक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर सैनी से भुगतान प्राप्त करना चाहता है। नगर परिषद प्रशासन ने संतोष कुमार शर्मा से तगावली में एसटीपी के रखरखाव के लिए अनुबंध किया था।

इस मामले को लेकर अधिशासी अभियंता सैनी ने जिला कलक्टर से मिलकर सारी बात बताई है। बताया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस थाने में संवेदक संतोष कुमार शर्मा के खिलाफ ब्लैकमेल करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 min ago
  • धौलपुर में भव्य श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को एक विशाल एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ हुआ। यह कलश यात्रा मानसा पूर्ण बालाजी मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल तक पहुँची, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, माताएं-बहनें और युवा भक्त पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के हाथों में कलश और भगवा ध्वज थे, तथा भगवान शिव के जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और "हर हर महादेव" तथा "ॐ नमः शिवाय" के गगनभेदी उद्घोषों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। नगरवासियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर इस दिव्य शोभायात्रा के दर्शन किए। कलश यात्रा के उपरांत, कथा स्थल मानसा पूर्ण बालाजी मंदिर, गौरव पथ पर श्री संतोष सागर जी महाराज के श्रीमुख से श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। महाराज श्री ने प्रथम दिवस की कथा में भगवान शिव की अनंत महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि शिव भक्ति मनुष्य के जीवन को पवित्र, शांत और कल्याणकारी बनाती है, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूज्य श्री रामदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजकों ने जानकारी दी कि यह कथा 23 जून से 29 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी, और उन्होंने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिवकथा का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया।
    3
    धौलपुर में भव्य श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को एक विशाल एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ हुआ। यह कलश यात्रा मानसा पूर्ण बालाजी मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल तक पहुँची, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, माताएं-बहनें और युवा भक्त पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के हाथों में कलश और भगवा ध्वज थे, तथा भगवान शिव के जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और "हर हर महादेव" तथा "ॐ नमः शिवाय" के गगनभेदी उद्घोषों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। नगरवासियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर इस दिव्य शोभायात्रा के दर्शन किए।

कलश यात्रा के उपरांत, कथा स्थल मानसा पूर्ण बालाजी मंदिर, गौरव पथ पर श्री संतोष सागर जी महाराज के श्रीमुख से श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। महाराज श्री ने प्रथम दिवस की कथा में भगवान शिव की अनंत महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि शिव भक्ति मनुष्य के जीवन को पवित्र, शांत और कल्याणकारी बनाती है, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूज्य श्री रामदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजकों ने जानकारी दी कि यह कथा 23 जून से 29 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी, और उन्होंने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिवकथा का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    59 min ago
  • धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कथित तौर पर 32,000 रुपए की रिश्वत लेते और गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घूस की राशि ढाई प्रतिशत कमीशन के रूप में ली गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    1
    धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कथित तौर पर 32,000 रुपए की रिश्वत लेते और गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घूस की राशि ढाई प्रतिशत कमीशन के रूप में ली गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    user_जोगेंद्र सागर 9784571640
    जोगेंद्र सागर 9784571640
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जौरा शहर में एक दुकान पर नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत मिलने के बाद श्रम विभाग ने कार्रवाई करते हुए निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान पर नाबालिग बच्चे काम करते हुए पाए गए, जिसके उपरांत विभाग ने संबंधित दुकान संचालक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। श्रम विभाग के अधिकारी लकी शिवारे ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और इसमें नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद दुकान संचालक को भविष्य में किसी भी नाबालिग बच्चे से काम न कराने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारी ने यह भी बताया कि बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नाबालिग बच्चों से काम कराया जाता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    1
    जौरा शहर में एक दुकान पर नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत मिलने के बाद श्रम विभाग ने कार्रवाई करते हुए निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान पर नाबालिग बच्चे काम करते हुए पाए गए, जिसके उपरांत विभाग ने संबंधित दुकान संचालक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्रम विभाग के अधिकारी लकी शिवारे ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और इसमें नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद दुकान संचालक को भविष्य में किसी भी नाबालिग बच्चे से काम न कराने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारी ने यह भी बताया कि बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नाबालिग बच्चों से काम कराया जाता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ में हुए एक अग्नि कांड में कम से कम 15 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि कुछ अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस भीषण घटना के दौरान, छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने का प्रयास किया, जिसमें कुछ लोगों की मृत्यु भी हो गई। सरकार से तत्काल यह अपील की गई है कि वह प्रभावित छात्रों का जल्द से जल्द इलाज सुनिश्चित करे।
    1
    लखनऊ में हुए एक अग्नि कांड में कम से कम 15 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि कुछ अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस भीषण घटना के दौरान, छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने का प्रयास किया, जिसमें कुछ लोगों की मृत्यु भी हो गई। सरकार से तत्काल यह अपील की गई है कि वह प्रभावित छात्रों का जल्द से जल्द इलाज सुनिश्चित करे।
    user_Rahul kaurav
    Rahul kaurav
    Farmer बामोर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.