कमीशन के लालच में साइबर ठगों का 'म्यूल अकाउंट' बना युवक गिरफ्तार, देशभर की ठगी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस लालसोट। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लालसोट की मंडावरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को कमीशन के बदले अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चंदन कुमार वैष्णव पुत्र रामसहाय वैष्णव, निवासी बड़ेखन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी से हासिल रकम अपने बैंक खाते में जमा करवाता था। ऐसे खातों को साइबर अपराध की भाषा में 'म्यूल बैंक अकाउंट' कहा जाता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन के बदले अपना बैंक खाता साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए देता था, जिससे ठगी की रकम उसके खाते में ट्रांसफर होती थी और अपराधियों की पहचान छिपाने में मदद मिलती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी साइबर ठगी से जुड़े मामलों की शिकायतें दर्ज हैं। मंडावरी थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच थानाधिकारी हरलाल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर पूरे साइबर नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लालसोट) विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी शीशराम मीणा के सुपरविजन में मंडावरी थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। क्या होता है 'म्यूल अकाउंट'? म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है, जिसे कोई व्यक्ति लालच, कमीशन, नौकरी या किराए के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराता है। ठगी की रकम ऐसे खातों में ट्रांसफर कर आगे भेजी जाती है, जिससे असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
कमीशन के लालच में साइबर ठगों का 'म्यूल अकाउंट' बना युवक गिरफ्तार, देशभर की ठगी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस लालसोट। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लालसोट की मंडावरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को कमीशन के बदले अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चंदन कुमार वैष्णव पुत्र रामसहाय वैष्णव, निवासी बड़ेखन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी से हासिल रकम अपने बैंक खाते में जमा करवाता था। ऐसे खातों को साइबर अपराध की भाषा में 'म्यूल बैंक अकाउंट' कहा जाता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन के बदले अपना बैंक खाता साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए देता था, जिससे ठगी की रकम उसके खाते में ट्रांसफर होती थी और अपराधियों की पहचान छिपाने में मदद मिलती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी साइबर ठगी से जुड़े मामलों की शिकायतें दर्ज हैं। मंडावरी थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच थानाधिकारी हरलाल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर पूरे साइबर नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लालसोट) विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी शीशराम मीणा के सुपरविजन में मंडावरी थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। क्या होता है 'म्यूल अकाउंट'? म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है, जिसे कोई व्यक्ति लालच, कमीशन, नौकरी या किराए के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराता है। ठगी की रकम ऐसे खातों में ट्रांसफर कर आगे भेजी जाती है, जिससे असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
- सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम को दी गई गरिमामयी में विदाई सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- महिला सुरक्षा का बुलंद संकल्प: दौसा में निकली जागरूकता यात्रा, समाज को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश दौसा। राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को दौसा में जनजागरूकता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे पीजी कॉलेज से गांधी चौराहा तक पैदल एवं वाहन रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में दौसा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, कानूनों की जानकारी, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। इसी क्रम में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित और संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा संकल्प के उद्देश्यों पर वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दौसा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना, अपराधों के प्रति सतर्कता विकसित करना तथा प्रत्येक नागरिक को महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥3
- ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना पर फिर भड़का किसानों का आक्रोश, जनसुनवाई शिविर में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध बामनवास , सवाई माधोपुर बामनवास क्षेत्र के बिछोछ गांव में आयोजित भूमि अवाप्ति जनसुनवाई शिविर के दौरान ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं काले झंडों के साथ शिविर में पहुंचीं तथा SDM मोहन चौधरी के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर अलाइनमेंट की पुनः तकनीकी समीक्षा, वैकल्पिक मार्ग, MDR सड़क एवं रेलवे क्रॉसिंग का पुनर्मूल्यांकन तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। प्रशासन की ओर से समझाइश के बावजूद किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।4
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- साइबर अपराधों पर अंकुश को लेकर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी सख्त, आमजन से की सतर्क रहने की अपील साइबर अपराधों पर अंकुश को लेकर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी सख्त, आमजन से की सतर्क रहने की अपील "बैंकिंग जानकारी और OTP साझा न करें, छोटी-सी सावधानी बचाएगी बड़े साइबर फ्रॉड से" सवाई माधोपुर (ब्यूरो/संवाददाता)। जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और आमजन को वित्तीय ठगी से सुरक्षित रखने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है। सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जिलेवासियों के नाम एक बेहद महत्वपूर्ण सुरक्षा अपील जारी की है। SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि आज के दौर में अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ आमजन की सतर्कता भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, "आपकी एक छोटी-सी सावधानी आपको बहुत बड़े साइबर फ्रॉड से बचा सकती है।" बैंक खातों व नई सिम के सुरक्षित उपयोग पर जोर पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से बैंक अकाउंट और नई सिम के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी सिम या बैंक खाता इस्तेमाल न करने दें, क्योंकि अपराधी इनका उपयोग अवैध गतिविधियों में कर सकते हैं। एसपी द्वारा जारी साइबर सुरक्षा के मुख्य सुझाव: गोपनीयता बरतें: अपने बैंक खाते की जानकारी, OTP, ATM PIN और पासवर्ड किसी के साथ भी साझा न करें। संदिग्ध कॉल/लिंक से बचें: किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी संदिग्ध व्यक्ति के कॉल पर भरोसा करें। झांसे में न आएं: बैंक प्रतिनिधि या सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने वाले ठगों की बातों में न आएं। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत SP मैत्रेयी ने बताया कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (Cyber Crime Portal) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। समय पर दी गई सूचना से ठगे गए पैसों को होल्ड कराया जा सकता है।1
- सवाई माधोपुर साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की अपील सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर पुलिस ने आमजन से बैंक खाते और नए सिम कार्ड का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है। ज्येष्ठा मेत्रेयी ने कहा कि बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध कॉल पर भरोसा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।1
- मीणा हाईकोर्ट के मंच से पूर्व मंत्री गोलमा देवी की युवाओं को सीख मीणा हाईकोर्ट के मंच से पूर्व मंत्री गोलमा देवी की युवाओं को सीख "मोबाइल का करें सही इस्तेमाल, IAS-IPS बनकर देश की सेवा करें युवा" जयपुर/दौसा | मीणा हाईकोर्ट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती गोलमा देवी जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा और समय के महत्व पर विशेष जोर दिया। मंच से युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में तकनीक का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। पूर्व मंत्री ने मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग की सलाह देते हुए कहा, "यह मोबाइल जितना उपयोगी है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। इसका सदुपयोग करें, समय बिल्कुल बर्बाद न करें।" उन्होंने आगे कहा कि युवा शक्ति को चाहिए कि वे एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और कड़ी मेहनत कर IAS, IPS जैसे उच्च पदों पर पहुँचकर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर समाज की किसी भी बुराई और पिछड़ेपन को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन, समाज के प्रतिनिधि और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्व मंत्री के विचारों का करतल ध्वनि से स्वागत किया।1