Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना दुधारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 22 किलो 300 ग्राम अवैध गाँजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गयी बाईट ।*
Ashwini Kumar Pandey
*थाना दुधारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 22 किलो 300 ग्राम अवैध गाँजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गयी बाईट ।*
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कंधों पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति पाने वालों में थाना धनघटा में तैनात वीरेंद्र कुमार यादव एवं राजेश कुमार दुबे तथा थाना महुली में तैनात परवेज अहमद शामिल हैं। एसपी ने कहा कि पदोन्नति उनके परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी निरीक्षक पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने तथा आमजन की सेवा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, एसपी पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।4
- सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में बदहाल सड़कें, नेवास से इटार तक जगह-जगह उखड़ी सड़कें घघसरा/गोरखपुर। सरकार की ओर से सड़कों के विकास और बेहतर आवागमन के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गोरखपुर जनपद की सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में सड़कों की हालत इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। क्षेत्र के नेवास, डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तो कहीं सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह टूट चुकी है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। तस्वीरों में सड़क की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब है। कई बार सड़क निर्माण और मरम्मत की उम्मीद जगी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि विकास के दावों के बीच सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र की इन सड़कों की सुध आखिर कब ली जाएगी? नेवास से लेकर डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार तक सड़क निर्माण और मरम्मत की जरूरत है। अब ग्रामीणों को जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों से ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- मेंहदावल/संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान दो आरोपियों जिनमे पहला अवनीश सिंह उर्फ टोनी पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर व दूसरे आरोपी अविनाश सिंह उर्फ टिंकू पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को भरवलिया बाबू नहर पुलिया के पास स्थित मछली फार्म के टिन शेड से 22.3 किलोग्राम अवैध गाँजे के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । इस बाबत गिरफ्तार करने में एसओ सुरेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 नंदा प्रसाद, उ0नि0 सतीश कुमार तिवारी हे0का0 मोतीलाल यादव, का0 रंजन राजभर आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे3
- हार के बाद संजयन त्रिपाठी का बड़ा बयान! बोले- अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे संजय त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार और समर्पण व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें उनकी कल्पना से कहीं अधिक सम्मान और स्नेह दिया है। अब उनका लक्ष्य 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते देखना है। सुनिए उनका पूरा बयान। #SanjayanTripathi #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #UPPolitics #UPElection2027 #GorakhpurNews #TeacherMLC #UttarPradesh #DainikAdhyay1
- करवा चौथ की पूजा कर रही महिला की नाक में लगी गोली, मचा हड़कंप छत पर कथा सुनते समय हुआ हादसा, पुलिस को मिली गोली; एयरगन से फायरिंग की आशंका गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोहल्ले में करवा चौथ की पूजा के दौरान 45 वर्षीय विजया चौहान की नाक में गोली लग गई। पति की लंबी उम्र की कामना कर रहीं विजया लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। घटना से छत पर मौजूद महिलाओं में अफरातफरी मच गई। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विजया घर की तीसरी मंजिल की छत पर परिवार की महिलाओं और किराएदारों के साथ पूजा व कथा सुन रही थीं। इसी दौरान पूरब दिशा से आई गोली उनकी नाक में लग गई। परिजनों ने डायल 112 पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। करीब आधे घंटे बाद वे घायल महिला को लेकर रामगढ़ताल थाने पहुंचे। वहां से पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। रात करीब 10:30 बजे हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने छत पर मिली एक गोली पुलिस को सौंप दी। एसपी सिटी निमिष पाटील के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एयरगन से गोली लगने की आशंका है। पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। गोली कहां से चली और घटना के पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।1
- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- *थाना दुधारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 22 किलो 300 ग्राम अवैध गाँजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गयी बाईट ।*1