logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेंहदावल/संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान दो आरोपियों जिनमे पहला अवनीश सिंह उर्फ टोनी पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर व दूसरे आरोपी अविनाश सिंह उर्फ टिंकू पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को भरवलिया बाबू नहर पुलिया के पास स्थित मछली फार्म के टिन शेड से 22.3 किलोग्राम अवैध गाँजे के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । इस बाबत गिरफ्तार करने में एसओ सुरेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 नंदा प्रसाद, उ0नि0 सतीश कुमार तिवारी हे0का0 मोतीलाल यादव, का0 रंजन राजभर आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे

43 min ago
user_आलोक कुमार बर्नवाल
आलोक कुमार बर्नवाल
मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
43 min ago
5ffd5366-9241-4b46-813e-8e6b730f17f8

मेंहदावल/संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान दो आरोपियों जिनमे पहला अवनीश सिंह उर्फ टोनी पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू

थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर व दूसरे आरोपी अविनाश सिंह उर्फ टिंकू पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को भरवलिया बाबू नहर पुलिया के पास स्थित मछली फार्म के टिन शेड से 22.3 किलोग्राम अवैध गाँजे के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः

पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । इस बाबत गिरफ्तार करने में एसओ सुरेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 नंदा प्रसाद, उ0नि0 सतीश कुमार तिवारी हे0का0 मोतीलाल यादव, का0 रंजन राजभर आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेंहदावल/संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान दो आरोपियों जिनमे पहला अवनीश सिंह उर्फ टोनी पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर व दूसरे आरोपी अविनाश सिंह उर्फ टिंकू पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को भरवलिया बाबू नहर पुलिया के पास स्थित मछली फार्म के टिन शेड से 22.3 किलोग्राम अवैध गाँजे के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । इस बाबत गिरफ्तार करने में एसओ सुरेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 नंदा प्रसाद, उ0नि0 सतीश कुमार तिवारी हे0का0 मोतीलाल यादव, का0 रंजन राजभर आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे
    3
    मेंहदावल/संतकबीरनगर।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान दो आरोपियों जिनमे पहला अवनीश सिंह उर्फ टोनी पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर व दूसरे आरोपी अविनाश सिंह उर्फ टिंकू पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम भरवलिया बाबू थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को भरवलिया बाबू नहर पुलिया के पास स्थित मछली फार्म के टिन शेड से 22.3 किलोग्राम अवैध गाँजे के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया  गया ।
इस बाबत गिरफ्तार करने में एसओ सुरेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0  नंदा प्रसाद, उ0नि0 सतीश कुमार तिवारी हे0का0 मोतीलाल यादव, का0 रंजन राजभर आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • 30-10_2026 ई0, सन्त कबीर नगर - ब्रेकिंग न्यूज़ "! भगवानपुर पंचायत भवन का मुख्य गेट तोड़ा गया। कारण :- " चुनावी रंजिश का आरोप "! सन्त कबीर नगर, 26 अक्टूबर 2026 ई0,, जनपद सन्त कबीर नगर ( उत्तर प्रदेश) के ग्राम पंचायत भगवानपुर में असामाजिक तत्वों ने पंचायत भवन को निशाना बनाया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर 2026 ई० के रात में अज्ञात लोगों ने पंचायत भवन के मुख्य गेट को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया । ग्रामीणों ने बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह जब पंचायत भवन के रास्ते से गुजर रहे थे मुख्य गेट टूटा हुआ दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना अड़ोस पड़ोस में आज की तरह फैल गई । 👉🏾 स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना चुनावी रंजिश के कारण की गई है। प्रधान का चुनाव नजदीक आ रहा है। ✅ ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाए और पंचायत भवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। रिपोर्टर :- कमलाकांत तिवारी ( संत कबीर नगर )! सम्पर्क :- 9451 509784, # आकाशवाणी🙏 # कमलाकान्त तिवारी # सामाजिक कार्यकर्ता भगवानपुर बघौली खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश।
    1
    30-10_2026  ई0, 
सन्त कबीर नगर - ब्रेकिंग न्यूज़ "! 
भगवानपुर पंचायत भवन का मुख्य गेट तोड़ा गया। 
कारण :- " चुनावी रंजिश का आरोप "! 
सन्त कबीर नगर, 26 अक्टूबर 2026  ई0,, 
जनपद सन्त कबीर नगर ( उत्तर प्रदेश) के ग्राम पंचायत भगवानपुर में असामाजिक तत्वों ने पंचायत भवन को निशाना बनाया है । 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर 2026  ई० के रात में अज्ञात लोगों ने पंचायत भवन के मुख्य गेट को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया । 
ग्रामीणों ने बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह जब पंचायत भवन के रास्ते से गुजर रहे थे मुख्य गेट टूटा हुआ दिखाई दे रहा था। 
घटना की सूचना  अड़ोस पड़ोस में आज की तरह फैल गई । 
👉🏾 स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना चुनावी रंजिश के कारण की गई है। 
प्रधान का चुनाव नजदीक आ रहा है। 
✅ ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाए और पंचायत भवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 
रिपोर्टर  :- कमलाकांत तिवारी
( संत कबीर नगर )!
सम्पर्क  :- 9451 509784,
# आकाशवाणी🙏
# कमलाकान्त तिवारी
# सामाजिक कार्यकर्ता भगवानपुर बघौली खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Insurance Agent Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
  • दीपावली के त्यौहार में 700 रसोइया बहनों का सम्मान कर विधायक विनय वर्मा ने बढ़ाया हौसला सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक के परसा स्टेशन में शुक्रवार को रसोइया कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपनी पत्नी बबीता वर्मा के साथ पहुंचकर बढ़नी एवं आंशिक इटवा ब्लॉक की करीब 700 रसोइया बहनों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि रसोइया बहनें विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी भी निभाती हैं। उनका परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव सराहनीय है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में योगदान देने वाले प्रत्येक मेहनतकश व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। रसोइया बहनें सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं। उनके योगदान को पहचानना और उनका उत्साह बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विधायक एवं उनकी पत्नी ने सभी रसोइया बहनों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस पहल से उत्साहित महिलाओं ने विधायक विनय वर्मा और बबीता वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, एसडीआई अरुण कुमार एवं महेंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष सिंह, प्रदीप कमलापुरी, पंकज गौड़, रामदास मौर्य, अनिल मिश्र, विपिन कुमार सोनी, अरविन्द वर्मा, रत्नेश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    दीपावली के त्यौहार  में 700 रसोइया बहनों का सम्मान कर विधायक विनय वर्मा ने बढ़ाया हौसला

सिद्धार्थनगर जिले के  बढ़नी ब्लॉक के परसा स्टेशन में शुक्रवार को रसोइया कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपनी पत्नी बबीता वर्मा के साथ पहुंचकर बढ़नी एवं आंशिक इटवा ब्लॉक की करीब 700 रसोइया बहनों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि रसोइया बहनें विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी भी निभाती हैं। उनका परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव सराहनीय है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में योगदान देने वाले प्रत्येक मेहनतकश व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। रसोइया बहनें सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं। उनके योगदान को पहचानना और उनका उत्साह बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विधायक एवं उनकी पत्नी ने सभी रसोइया बहनों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस पहल से उत्साहित महिलाओं ने विधायक विनय वर्मा और बबीता वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, एसडीआई अरुण कुमार एवं महेंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष सिंह, प्रदीप कमलापुरी, पंकज गौड़, रामदास मौर्य, अनिल मिश्र, विपिन कुमार सोनी, अरविन्द वर्मा, रत्नेश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में बदहाल सड़कें, नेवास से इटार तक जगह-जगह उखड़ी सड़कें घघसरा/गोरखपुर। सरकार की ओर से सड़कों के विकास और बेहतर आवागमन के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गोरखपुर जनपद की सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में सड़कों की हालत इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। क्षेत्र के नेवास, डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तो कहीं सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह टूट चुकी है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। तस्वीरों में सड़क की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब है। कई बार सड़क निर्माण और मरम्मत की उम्मीद जगी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि विकास के दावों के बीच सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र की इन सड़कों की सुध आखिर कब ली जाएगी? नेवास से लेकर डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार तक सड़क निर्माण और मरम्मत की जरूरत है। अब ग्रामीणों को जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों से ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।
    4
    सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में बदहाल सड़कें, नेवास से इटार तक जगह-जगह उखड़ी सड़कें
घघसरा/गोरखपुर। सरकार की ओर से सड़कों के विकास और बेहतर आवागमन के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गोरखपुर जनपद की सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में सड़कों की हालत इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। क्षेत्र के नेवास, डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बेहद खराब है।
सड़कों पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तो कहीं सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह टूट चुकी है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। तस्वीरों में सड़क की बदहाली साफ दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब है। कई बार सड़क निर्माण और मरम्मत की उम्मीद जगी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि विकास के दावों के बीच सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र की इन सड़कों की सुध आखिर कब ली जाएगी? नेवास से लेकर डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार तक सड़क निर्माण और मरम्मत की जरूरत है। अब ग्रामीणों को जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों से ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    Farmer सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कंधों पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति पाने वालों में थाना धनघटा में तैनात वीरेंद्र कुमार यादव एवं राजेश कुमार दुबे तथा थाना महुली में तैनात परवेज अहमद शामिल हैं। एसपी ने कहा कि पदोन्नति उनके परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी निरीक्षक पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने तथा आमजन की सेवा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, एसपी पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कंधों पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति पाने वालों में थाना धनघटा में तैनात वीरेंद्र कुमार यादव एवं राजेश कुमार दुबे तथा थाना महुली में तैनात परवेज अहमद शामिल हैं। एसपी ने कहा कि पदोन्नति उनके परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी निरीक्षक पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने तथा आमजन की सेवा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, एसपी पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • बांसी में बजरंग दल के जिला संयोजक पर जानलेवा हमला, दुकान में घुसकर पीटा; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर बांसी में बजरंग दल के जिला संयोजक पर जानलेवा हमला, दुकान में घुसकर पीटा; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर बांसी,सिद्धार्थनगर। कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धानी मार्ग स्थित दुकान पर काम कर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक पर बोलेरो सवार हमलावरों ने दुकान में घुसकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय बांसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित राहुल कुमार अग्रहरि (28 वर्ष, पुत्र राममिलन), निवासी राप्ती नगर बांसी, धानी मार्ग स्थित अपनी दुकान पर कार्य कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि दोपहर करीब 12:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी से 7-8 लोग अचानक उतरे और दुकान में घुसकर अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमलावर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष के गुर्गे बताए जा रहे हैं।दुकान के भीतर हुई इस अचानक मारपीट से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहुल की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के मोहल्लेवासी व स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तो हमलावर इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से हवा में असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के तत्काल बाद परिजनों द्वारा लहूलुहान अवस्था में राहुल को संयुक्त जिला चिकित्सालय (50 शैया) बांसी लाया गया। बांसी अस्पताल में डॉ. एम.के. चौधरी की देखरेख में प्राथमिक इलाज शुरू किया गया, लेकिन सिर में गहरी चोट होने और हालत चिंताजनक देखकर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बांसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर और स्थिति के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    3
    बांसी में बजरंग दल के जिला संयोजक पर जानलेवा हमला, दुकान में घुसकर पीटा; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बांसी में बजरंग दल के जिला संयोजक पर जानलेवा हमला, दुकान में घुसकर पीटा; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
बांसी,सिद्धार्थनगर। कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धानी मार्ग स्थित दुकान पर काम कर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक पर बोलेरो सवार हमलावरों ने दुकान में घुसकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय बांसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित राहुल कुमार अग्रहरि (28 वर्ष, पुत्र राममिलन), निवासी राप्ती नगर बांसी, धानी मार्ग स्थित अपनी दुकान पर कार्य कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि दोपहर करीब 12:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी से 7-8 लोग अचानक उतरे और दुकान में घुसकर अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमलावर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष  के गुर्गे बताए जा रहे हैं।दुकान के भीतर हुई इस अचानक मारपीट से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहुल की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के मोहल्लेवासी व स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तो हमलावर इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से हवा में असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के तत्काल बाद परिजनों द्वारा लहूलुहान अवस्था में राहुल को संयुक्त जिला चिकित्सालय (50 शैया) बांसी लाया गया। बांसी अस्पताल में डॉ. एम.के. चौधरी की देखरेख में प्राथमिक इलाज शुरू किया गया, लेकिन सिर में गहरी चोट होने और हालत चिंताजनक देखकर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बांसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर और स्थिति के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Ajeet kumar maurya
    Ajeet kumar maurya
    Court reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान की आशंका घघसरा/गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम बदलने और बेमौसम बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। कहीं फसल पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी है तो कहीं अभी धान की बालियां कच्ची हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि अगले 24 घंटे तक इसी तरह बारिश होती रही तो खेतों में पानी भर जाएगा, जिससे तैयार धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। कई स्थानों पर धान की फसल पहले से ही गिर चुकी है। बारिश के कारण गिरी हुई फसल की कटाई में भी परेशानी होगी और अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, बारिश का असर रबी की फसलों की तैयारी पर भी पड़ सकता है। सरसों, मटर और आलू की बुवाई में देरी होने की संभावना है। जिन किसानों ने सरसों की बुवाई कर दी है, उन्हें भी खेतों में पानी भरने से नुकसान का डर सता रहा है। किसान जमुना प्रसाद, शंकर, धनई, कन्हैया लाल और राजेंद्र ने बताया कि इस समय खेतों में धान की फसल अलग-अलग अवस्थाओं में है। कुछ फसल पूरी तरह पक चुकी है, जबकि कुछ अभी कच्ची है। ऐसे समय में अचानक हुई बेमौसम बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। किसानों ने बताया कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो धान के साथ-साथ आगामी रबी फसलों की खेती भी प्रभावित हो सकती है। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मेहनत और लागत पर पानी फिरने की आशंका पैदा कर दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम साफ होने पर टिकी हैं।
    4
    बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान की आशंका

घघसरा/गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम बदलने और बेमौसम बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। कहीं फसल पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी है तो कहीं अभी धान की बालियां कच्ची हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
किसानों का कहना है कि यदि अगले 24 घंटे तक इसी तरह बारिश होती रही तो खेतों में पानी भर जाएगा, जिससे तैयार धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। कई स्थानों पर धान की फसल पहले से ही गिर चुकी है। बारिश के कारण गिरी हुई फसल की कटाई में भी परेशानी होगी और अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
वहीं, बारिश का असर रबी की फसलों की तैयारी पर भी पड़ सकता है। सरसों, मटर और आलू की बुवाई में देरी होने की संभावना है। जिन किसानों ने सरसों की बुवाई कर दी है, उन्हें भी खेतों में पानी भरने से नुकसान का डर सता रहा है।
किसान जमुना प्रसाद, शंकर, धनई, कन्हैया लाल और राजेंद्र ने बताया कि इस समय खेतों में धान की फसल अलग-अलग अवस्थाओं में है। कुछ फसल पूरी तरह पक चुकी है, जबकि कुछ अभी कच्ची है। ऐसे समय में अचानक हुई बेमौसम बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। किसानों ने बताया कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो धान के साथ-साथ आगामी रबी फसलों की खेती भी प्रभावित हो सकती है।
मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मेहनत और लागत पर पानी फिरने की आशंका पैदा कर दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम साफ होने पर टिकी हैं।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    Farmer सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महराजगंज में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार आवास योजना का पैसा दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगे थे एक लाख रुपये, नकदी और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद महराजगंज। निचलौल पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25,200 रुपये नकद, पंजाब नेशनल बैंक के चार चेक, एक मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में निचलौल पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी दशरथ सिंह 14 अक्टूबर को भारतीय स्टेट बैंक की निचलौल शाखा से अपने खाते से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान कटरा चौराहे के पास आरोपियों ने उन्हें आवास योजना का पैसा दिलाने का झांसा दिया और एक लाख रुपये ले लिए। इसके बदले उन्हें दो लाख रुपये का कूटरचित चेक दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद 30 अक्टूबर को टिकुलहिया पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में घुघली थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा श्रीवास्तव निवासी सुखवन, संजय पटेल निवासी जुड़ापड़ी और मंगल यादव निवासी नारायणपुर, जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कृष्णा श्रीवास्तव और मंगल यादव का नाम घुघली थाने में वर्ष 2023 में दर्ज एक अन्य मुकदमे में भी सामने आया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निचलौल के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, स्वाट प्रभारी आशीष सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। डीडी इंडिया न्यूज़ रिपोर्टर: धीरेंद्र द्विवेदी
    1
    महराजगंज में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
आवास योजना का पैसा दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगे थे एक लाख रुपये, नकदी और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद
महराजगंज। निचलौल पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25,200 रुपये नकद, पंजाब नेशनल बैंक के चार चेक, एक मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में निचलौल पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी दशरथ सिंह 14 अक्टूबर को भारतीय स्टेट बैंक की निचलौल शाखा से अपने खाते से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान कटरा चौराहे के पास आरोपियों ने उन्हें आवास योजना का पैसा दिलाने का झांसा दिया और एक लाख रुपये ले लिए। इसके बदले उन्हें दो लाख रुपये का कूटरचित चेक दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद 30 अक्टूबर को टिकुलहिया पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में घुघली थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा श्रीवास्तव निवासी सुखवन, संजय पटेल निवासी जुड़ापड़ी और मंगल यादव निवासी नारायणपुर, जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कृष्णा श्रीवास्तव और मंगल यादव का नाम घुघली थाने में वर्ष 2023 में दर्ज एक अन्य मुकदमे में भी सामने आया था।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निचलौल के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, स्वाट प्रभारी आशीष सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
डीडी इंडिया न्यूज़
रिपोर्टर: धीरेंद्र द्विवेदी
    user_DD INDIA NEWS
    DD INDIA NEWS
    Voice of people फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.