Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार के👉 बगल में खुल गया पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना मुक्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ आपके सरगुजा संभाग का मेन ऑफिस आपके नगर पंचायत मेन रोड पटना जिला कोरिया में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे और पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का भरपूर लाभ उठाए अधिक जानकारी हेतु 7828559006 पर संपर्क करे,, धन्यवाद
Guru Reality Show
श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार के👉 बगल में खुल गया पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना मुक्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ आपके सरगुजा संभाग का मेन ऑफिस आपके नगर पंचायत मेन रोड पटना जिला कोरिया में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे और पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का भरपूर लाभ उठाए अधिक जानकारी हेतु 7828559006 पर संपर्क करे,, धन्यवाद
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- एंकर, सूरजपुर जिला के प्रेम नगर थाना अंतर्गत ग्राम महेशपुर चितखई पारा में पूर्वजों की काबिज भूमि कक्ष क्रमांक 1947 जमती ठिहाई में दलित परिवार के लोग निवासरत है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 12/12/2025 गांव के ही राम देव राम यादव, अंचल प्रसाद रजवाड़े दबंग व्यक्तियों ने दलित परिवार के झाला झोपड़ी को तोड़-फोड़ तथा घसिया जाति नीच कहकर गाली गलौज किया गया था ।जिसका लिखित शिकायत आदिम जाति कल्याण थाना सूरजपुर में केश दर्ज करवाया था। पुलिस जांच के दौरान आदिम जाति कल्याण थाना सूरजपुर एस आई अश्विनी कुमार पांडे के द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था। तथा एस आई अश्विनी कुमार पांडेय दबंग व्यक्तियों से मिली भगत से कोई कार्रवाई नहीं किया गया । इसी समस्या से प्रताड़ित होकर आज दिनांक 16/4/2026 को आवेदक ने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंबिकापुर से लगाई न्याय की गुहार3
- कोतमा बस स्टैंड स्थित शराब की दुकान पर शराब के ओवर रेट (प्रिंट रेट से अधिक दाम) पर बिक्री और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा और आस-पास के क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने जैसी गतिविधियों के खिलाफ हाल ही में कई कार्रवाईयाँ की गई हैं:2
- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के बीच टक्कर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब रनवे की ओर बढ़ते समय स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान ग्राउंड मूवमेंट कर रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार नहीं थी कि कोई बड़ी अनहोनी होती, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों विमानों के पिछले हिस्से स्पष्ट रूप से क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों की ‘टेल’ एक-दूसरे से रगड़ खा गई, जिससे मामूली नुकसान हुआ है। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दी। अधिकारियों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह चूक पायलट की थी या एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देशों में कोई कमी रह गई थी। वर्तमान में दोनों विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया है और उन्हें तकनीकी मरम्मत के लिए हैंगर में भेज दिया गया है। राहत की बात यह रही कि इस टक्कर के दौरान किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है। हालांकि, इस घटना ने देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर विमानों के सुरक्षित संचालन और ग्राउंड ट्रैफिक मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभावित विमानों में सवार यात्रियों के लिए एयरलाइंस द्वारा वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें गंतव्य तक पहुँचाया जा सके1
- * *अलर्ट मोड में प्रशासन* रीवा के बीहर नदी पुल में दरार आने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इस बदलाव के कारण बेला क्षेत्र में 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। भारी वाहनों की कतारों के बीच छोटे वाहन और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी घंटों से फंसी हुई हैं। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद वाहन रेंगने को मजबूर हैं। यात्री परेशान हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- टाटी आतर ग्रामीण काफी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और सचिन की हटाने की मांग की यदि सचिन नहीं हटता है तो उग्र आंदोलन करने की बात कही1
- सी न्यूज़ संवाददाता न्यूज | सरई (सिंगरौली) नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 4 (थाना रोड) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। एडवोकेट गोमती जायसवाल के निवास पर चल रही इस संगीतमय कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही भगवान का जन्म हुआ,पूरा पंडाल 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वामन अवतार और कृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन। कथा व्यास पूज्या देवी चित्रा शुक्ला ने कथा के चौथे दिन भगवान के वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और विनाशकारी शक्तियों के अंत के लिए अवतार लेते हैं। भगवान का अवतार केवल कंस के वध के लिए नहीं, बल्कि प्रेम और भक्ति की स्थापना के लिए भी था। भक्ति में डूबे श्रद्धालु, आकर्षण का केंद्र रही झांकी। श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग के दौरान बाल गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही। कान्हा के जन्म की खुशी में महिलाओं और बच्चों ने जमकर भजन-कीर्तन किया और नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इलाके में भक्तिमय माहौल। इस धार्मिक आयोजन की मुख्य आयोजक एडवोकेट गोमती जायसवाल एवं एडवोकेट जावित्री जायसवाल हैं। कार्यक्रम में थाना रोड क्षेत्र सहित आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में भगवान की अन्य बाल लीलाओं और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा।3
- अमरकंटक के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) में हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने और खराब गुणवत्ता के विरोध में छात्राओं ने रात में जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में सांसद हिमाद्री सिंह ने संज्ञान लेते हुए प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई और मेस संचालक पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।1