Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल, समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण कराई,
Arvind Gautam HRD
समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल, समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण कराई,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल, समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण कराई,1
- इंजेक्शन लगने के कुछ ही क्षण बाद वृद्ध की मौत, डॉक्टर पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप ब्रेकिंग न्यूज़ | सहसवान, बदायूं इंजेक्शन लगने के कुछ ही क्षण बाद वृद्ध की मौत, डॉक्टर पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप सहसवान। बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर में इंजेक्शन लगने के कुछ ही क्षण बाद एक वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर संजय माहेश्वरी उर्फ बबलू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, इंजेक्शन लगाए जाने के दौरान वृद्ध की हालत बिगड़ गई और सिरिंज निकालने के कुछ ही क्षण बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, मोहल्ले के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि संबंधित डॉक्टर एक ही सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाते हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इलाज के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की जांच और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।1
- संभल में 50 साल पुरानी ऑप्टिकल शॉप के नीचे बेसमेंट की दीवार ढही! संभल में 50 साल पुरानी ऑप्टिकल शॉप के नीचे बेसमेंट की दीवार ढही! अचानक भरभराकर गिरे बेशमेंट में धड़ाम से नीचे गिरे डॉक्टर और मरीज़! मलबे में दबने से ज़ख्मी हुए डॉक्टर और मरीज़! बेसमेंट में कई लोगों के दबे होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस! CO कुलदीप कुमार और नगर पालिका के JE सचिन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे! आसपास के दुकानदारों ने मलबे में दबे डॉक्टर और मरीज को सकुशल बाहर निकाला! गनीमत रही कि हादसे में डॉक्टर और मरीज बच निकले! हादसा तब हुआ जब डॉक्टर वीरेंद्र रस्तोगी अपने मरीज की आंखों का कर रहे थे परीक्षण! हादसे के बाद ऑप्टिकल शॉप को तत्काल कराया गया बंद! CO संभल कुलदीप कुमार बोले, एहतियातन आसपास की दुकानें भी बंद कराई गईं! बताया जा रहा कि चिकित्सक ओर दुकान मालिक के बीच कोर्ट में चल रहा है विवाद! हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही फिर आई सामने! लगातार हादसों से भी सबक नहीं ले रहा प्रशासन ! सदर कोतवाली से 100 कदम की दूरी का मामला4
- बरेली में दबंगों का तांडव,दलित महिला से मारपीट, 12 दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR बरेली। दलित महिला को बुरी तरह पीटा गया घटना के बारह दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं ,बरेली से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आ रही है। अलीगंज थाना क्षेत्र के चुरहा नवदिया गांव में दबंगों की हरकतों से परेशान पीड़ित महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़िता शीला गौतमी का आरोप है कि गंभीर घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। जमीन पर लकड़ी और मिट्टी हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने लाठी, फावड़ा, लोहे की रॉड और चाकू लेकर हमला करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, पीड़िता को जातिसूचक शब्द कहे गए, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता महिला का आरोप है उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो बौखलाए दबंगों ने पीड़िता के घर पहुंचकर दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग भी की। आरोप है घटना के समय उसने गैनी चौकी में तहरीर दी थाना अलीगंज में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई परेशान होकर पीड़िता महिला ने अब क्षेत्राधिकारी आंवला के पास पहुंचकर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बरेली में 8 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | भमोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई बरेली के थाना भमोरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 890 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान करीब साढ़े दस बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर निवासी 22 वर्षीय निशांत सिंह और 28 वर्षीय राघव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 890 ग्राम अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक चालकों और अन्य लोगों को अफीम बेचने की बात बताई है। इस मामले में थाना भमोरा में मुकदमा संख्या 418/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।1
- सम्भल में खरीफ फसलों की उत्पादकता का आकलन: जिलाधिकारी ने ग्राम भवन और एडीएम ने ग्राम आनंदपुर में की धान की क्रॉप कटिंग ग्राम भवन और आनंदपुर में अधिकारियों ने स्वयं हंसिया चलाकर काटी धान की फसल ग्राम आनंदपुर में 43.30 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्राप्त हुआ 25.800 किलोग्राम धान सम्भल (बहजोई): जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद सम्भल में खरीफ फसलों की उत्पादकता का सटीक आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर क्रॉप कटिंग की कार्यवाही का न सिर्फ निरीक्षण किया, बल्कि खेत में उतरकर स्वयं भी धान की फसल काटी। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने विकासखंड बहजोई के अंतर्गत ग्राम भवन में क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी वैज्ञानिक पद्धति से कराई जा रही कटाई को देखा और किसानों का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद भी धान की फसल काटी। दूसरी ओर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह ने विकासखंड बहजोई की न्याय पंचायत राजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आनंदपुर में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। एडीएम ने यहाँ किसान नौशे के खेत (खसरा संख्या 393) में निर्धारित मानकों के अनुसार क्रॉप कटिंग कराई। उन्होंने स्वयं भी फसल की कटाई में हाथ बटाया। ग्राम आनंदपुर में 43.30 वर्गमीटर के निर्धारित क्षेत्रफल में कुल 25.800 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि क्रॉप कटिंग की यह कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार यादृच्छिक (रैंडम) आधार पर चयनित खेतों में की जाती है। इससे प्रति इकाई क्षेत्रफल में प्राप्त उपज का सटीक आकलन कर जनपद की औसत उत्पादकता निर्धारित करने में मदद मिलती है। ये आंकड़े शासन को भेजे जाते हैं, जिससे कृषि योजनाओं और फसल बीमा के निर्धारण में सहायता मिलती है।3
- बरेली के रहपुरा में जल्द चमकेगी किस्मत: इंडस्ट्रियल हब बनने की राह साफ, बंद रबर फैक्ट्री के भविष्य पर भी जल्द आएगा बड़ा फैसला- विधायक डॉ. डीसी वर्मा बरेली के रहपुरा में जल्द चमकेगी किस्मत: इंडस्ट्रियल हब बनने की राह साफ, बंद रबर फैक्ट्री के भविष्य पर भी जल्द आएगा बड़ा फैसला- विधायक डॉ. डीसी वर्मा1
- बरेली में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट... #aonla #bareilly #khabarbharatki24 #bhimarmy #yogi बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले बारह अक्टूबर की रात से ही आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट करना शुरू कर दिया इसी क्रम में भीम आर्मी नेता व आसपा संस्थापक सदस्य अतुल वाल्मीकि को बारह अक्टूबर की रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया अतुल वाल्मीकि का कहना है उन्होंने किसी प्रकार के विरोध- प्रदर्शन का आहवान नहीं किया फिर भी उन्हें रात को भारी पुलिस फोर्स के साथ हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र व संवैधानिक अधिकारों का हनन है। वहीं आंवला में भीम आर्मी नेता शंकर वाल्मीकि प्रभाकर जाटव विशाल कुमार रबी कुमार अलीगंज किशन जाटव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले अतुल वाल्मीकि के घर भारी पुलिस बल तैनात किया गया जिससे गुस्साए सैकड़ों भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अतुल वाल्मीकि के साथ घर से निकल पड़े रास्ते में पुलिस ने घेरा बंदी कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया और उच्च अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता कर उनका ज्ञापन लिया गया । इस पूरे प्रकरण पर भीम आर्मी का कहना कि सरकार और प्रशासन लगातार लोकतंत्र का गाला घोट रही हैं । ज्ञापन देने के दौरान अतुल वाल्मीकि, खुर्शीद ख़ान, शरीफ अल्वी, असलम , विकाश, विनय प्रकाश, गुल्लू, कमर रज़ा, अज़हर , मीनू , जितेंद्र, सफल, आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे । आंवला बरेली उत्तर प्रदेश व अन्य खबरें देखने के लिए खबर भारत की ट्वेंटी फोर को फॉलो करें।1