बरेली में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट... #aonla #bareilly #khabarbharatki24 #bhimarmy #yogi बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले बारह अक्टूबर की रात से ही आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट करना शुरू कर दिया इसी क्रम में भीम आर्मी नेता व आसपा संस्थापक सदस्य अतुल वाल्मीकि को बारह अक्टूबर की रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया अतुल वाल्मीकि का कहना है उन्होंने किसी प्रकार के विरोध- प्रदर्शन का आहवान नहीं किया फिर भी उन्हें रात को भारी पुलिस फोर्स के साथ हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र व संवैधानिक अधिकारों का हनन है। वहीं आंवला में भीम आर्मी नेता शंकर वाल्मीकि प्रभाकर जाटव विशाल कुमार रबी कुमार अलीगंज किशन जाटव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले अतुल वाल्मीकि के घर भारी पुलिस बल तैनात किया गया जिससे गुस्साए सैकड़ों भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अतुल वाल्मीकि के साथ घर से निकल पड़े रास्ते में पुलिस ने घेरा बंदी कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया और उच्च अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता कर उनका ज्ञापन लिया गया । इस पूरे प्रकरण पर भीम आर्मी का कहना कि सरकार और प्रशासन लगातार लोकतंत्र का गाला घोट रही हैं । ज्ञापन देने के दौरान अतुल वाल्मीकि, खुर्शीद ख़ान, शरीफ अल्वी, असलम , विकाश, विनय प्रकाश, गुल्लू, कमर रज़ा, अज़हर , मीनू , जितेंद्र, सफल, आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे । आंवला बरेली उत्तर प्रदेश व अन्य खबरें देखने के लिए खबर भारत की ट्वेंटी फोर को फॉलो करें।
बरेली में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट... #aonla #bareilly #khabarbharatki24 #bhimarmy #yogi बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले बारह अक्टूबर की रात से ही आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट करना शुरू कर दिया इसी क्रम में भीम आर्मी नेता व आसपा संस्थापक सदस्य अतुल वाल्मीकि को बारह अक्टूबर की रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया अतुल वाल्मीकि का कहना है उन्होंने किसी प्रकार के विरोध- प्रदर्शन का आहवान नहीं किया फिर भी उन्हें रात को भारी पुलिस फोर्स के साथ हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र व संवैधानिक अधिकारों का हनन है। वहीं आंवला में भीम आर्मी नेता शंकर वाल्मीकि प्रभाकर जाटव विशाल कुमार रबी कुमार अलीगंज किशन जाटव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले अतुल वाल्मीकि के घर भारी पुलिस बल तैनात किया गया जिससे गुस्साए सैकड़ों भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अतुल वाल्मीकि के साथ घर से निकल पड़े रास्ते में पुलिस ने घेरा बंदी कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया और उच्च अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता कर उनका ज्ञापन लिया गया । इस पूरे प्रकरण पर भीम आर्मी का कहना कि सरकार और प्रशासन लगातार लोकतंत्र का गाला घोट रही हैं । ज्ञापन देने के दौरान अतुल वाल्मीकि, खुर्शीद ख़ान, शरीफ अल्वी, असलम , विकाश, विनय प्रकाश, गुल्लू, कमर रज़ा, अज़हर , मीनू , जितेंद्र, सफल, आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे । आंवला बरेली उत्तर प्रदेश व अन्य खबरें देखने के लिए खबर भारत की ट्वेंटी फोर को फॉलो करें।
- बरेली में दबंगों का तांडव,दलित महिला से मारपीट, 12 दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR बरेली। दलित महिला को बुरी तरह पीटा गया घटना के बारह दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं ,बरेली से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आ रही है। अलीगंज थाना क्षेत्र के चुरहा नवदिया गांव में दबंगों की हरकतों से परेशान पीड़ित महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़िता शीला गौतमी का आरोप है कि गंभीर घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। जमीन पर लकड़ी और मिट्टी हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने लाठी, फावड़ा, लोहे की रॉड और चाकू लेकर हमला करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, पीड़िता को जातिसूचक शब्द कहे गए, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता महिला का आरोप है उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो बौखलाए दबंगों ने पीड़िता के घर पहुंचकर दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग भी की। आरोप है घटना के समय उसने गैनी चौकी में तहरीर दी थाना अलीगंज में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई परेशान होकर पीड़िता महिला ने अब क्षेत्राधिकारी आंवला के पास पहुंचकर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बरेली में 8 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | भमोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई बरेली के थाना भमोरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 890 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान करीब साढ़े दस बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर निवासी 22 वर्षीय निशांत सिंह और 28 वर्षीय राघव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 890 ग्राम अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक चालकों और अन्य लोगों को अफीम बेचने की बात बताई है। इस मामले में थाना भमोरा में मुकदमा संख्या 418/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।1
- समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल, समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण कराई,1
- श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में उतारने का पर्व हैं नवरात्रि : संजीव गायत्री शक्तिपीठ पर मां चंद्रघंटा की आराधना, विश्व कल्याण को दीं विशेष आहुतियां| बदायूॅं / शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर भव्य आरती की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री महामंत्र की गूंज रही। आत्मीय परिजनों ने गायत्री महायज्ञ किया। यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-शांति और जनमंगल की कामना की गई। परिव्राजक लेखराज जायसवाल और ब्रजकिशोर ने वेदमंत्रोंच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस, पराक्रम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उनकी कृपा से साधक निर्भय होकर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नवरात्र शक्ति उपासना के साथ आत्मशुद्धि, सद्विचार और श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में उतारने का पर्व है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्य यजमान नरेंद्र पाल शर्मा, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की जिला समन्वयक माया सक्सेना और वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा ने मां चंद्रघंटा का पूजन किया। इस मौके पर तमाम गायत्री परिजन मौजूद रहे।1
- प्राथमिक विद्यालय आंगनवाड़ी नई सराय में नन्हे-मुन्नों के चेहरों पर मुस्कान लाया इनरव्हील क्लब बदायूं जिला रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बदायूं। इनरव्हील क्लब बदायूं द्वारा आंगनवाड़ी में सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों को आर्ट कॉपी, कलर, पेंसिल एवं बिस्किट वितरित किए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना था। कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी एवं सचिव पूजा रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रिचा, श्वेता एवं अंजना भी उपस्थित रहीं। क्लब समाज सेवा के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।4
- पीस कमेटी ऑफ़ इंडिया के संरक्षक श्री राजकुमार समदर्शी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष सी नदीम इकबाल प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर रस्तोगी चंदौसी वाले प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल ने पटका पहना कर सम्मान किया। पीस कमेटी ऑफ़ इंडिया ने साहूकार से महाराजा अग्रसेन जी की निकलने वाली शोभा यात्रा का सीताराम कूचा पर कैंप लगाकर भव्य स्वागत किया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी चंदौसी वाले प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष श्रीराम किशन रस्तोगी जी महानगर अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण रस्तोगी महानगर उपाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल महानगर सचिव श्री सोनू रस्तोगी उर्फ पिंकू मोनू खान संदीप रस्तोगी अंकित रस्तोगी ओम रस्तोगी शुभम् रस्तोगी और अन्य सदस्यों ने पुष्प वर्षा की और पटका पहना कर स्वागत किया।1
- बरेली में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट... #aonla #bareilly #khabarbharatki24 #bhimarmy #yogi बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले बारह अक्टूबर की रात से ही आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट करना शुरू कर दिया इसी क्रम में भीम आर्मी नेता व आसपा संस्थापक सदस्य अतुल वाल्मीकि को बारह अक्टूबर की रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया अतुल वाल्मीकि का कहना है उन्होंने किसी प्रकार के विरोध- प्रदर्शन का आहवान नहीं किया फिर भी उन्हें रात को भारी पुलिस फोर्स के साथ हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र व संवैधानिक अधिकारों का हनन है। वहीं आंवला में भीम आर्मी नेता शंकर वाल्मीकि प्रभाकर जाटव विशाल कुमार रबी कुमार अलीगंज किशन जाटव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले अतुल वाल्मीकि के घर भारी पुलिस बल तैनात किया गया जिससे गुस्साए सैकड़ों भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अतुल वाल्मीकि के साथ घर से निकल पड़े रास्ते में पुलिस ने घेरा बंदी कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया और उच्च अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता कर उनका ज्ञापन लिया गया । इस पूरे प्रकरण पर भीम आर्मी का कहना कि सरकार और प्रशासन लगातार लोकतंत्र का गाला घोट रही हैं । ज्ञापन देने के दौरान अतुल वाल्मीकि, खुर्शीद ख़ान, शरीफ अल्वी, असलम , विकाश, विनय प्रकाश, गुल्लू, कमर रज़ा, अज़हर , मीनू , जितेंद्र, सफल, आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे । आंवला बरेली उत्तर प्रदेश व अन्य खबरें देखने के लिए खबर भारत की ट्वेंटी फोर को फॉलो करें।1
- बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। गांव के ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा। उसके साथी मौके से भाग निकले। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक ग्रामीण की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव और सनसनी फैल गई है।1