Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोलन के रामशहर क्षेत्र मे रात चोर ने चोरी करके पैसा चुराकर फरार सोलन जिला के नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर की प्राचीन कृष्ण मंदिर में हुई रातों-रात चोरी पैसा चुराकर फरार
पवन कुमार पत्रकार
सोलन के रामशहर क्षेत्र मे रात चोर ने चोरी करके पैसा चुराकर फरार सोलन जिला के नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर की प्राचीन कृष्ण मंदिर में हुई रातों-रात चोरी पैसा चुराकर फरार
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सोलन जिला के नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर की प्राचीन कृष्ण मंदिर में हुई रातों-रात चोरी पैसा चुराकर फरार1
- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” — एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का कृत देश की छवि पर आघात: रश्मि धर सूद “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” — सत्ता की लालसा में कांग्रेस कर रही स्तरहीन राजनीति शिमला: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने एआई समिट के दौरान दिल्ली और शिमला में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के समय इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास न केवल अशोभनीय है बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसकी युवा इकाई राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। रश्मि धर सूद ने कहा कि यह समझ से परे है कि प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते कांग्रेस देश की ही आलोचना क्यों करने लगती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और एआई समिट जैसे आयोजनों में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि भारत की प्रगति और नेतृत्व क्षमता की सराहना कर रहे हैं। ऐसे समय में विरोध के नाम पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि आने वाले समय में भी विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और “दूध का दूध और पानी का पानी” करना जानती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान है, वे इस प्रकार की गतिविधियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद में भी कांग्रेस द्वारा महिलाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, जो उनकी राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “जाको राखे साइयां मार सके न कोय” — प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस के ऐसे प्रयास उसकी प्रगति को रोक नहीं सकते। रश्मि धर सूद ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को मजबूत करें तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ पार्टी प्रदेश और देश की सेवा करती रहेगी।1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- बिलासपुर। बिलासपुर जिला के ओहर क्षेत्र में रविवार को द्वितीय इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरपूर इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में प्रेस इलेवन और फॉरेस्ट इलेवन के बीच रोमांचक मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में फॉरेस्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 15 ओवर के निर्धारित मैच में फॉरेस्ट की टीम प्रेस इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 10.4 ओवर में मात्र 66 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेस टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 66 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब बिलासपुर की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर बल्लेबाज विजय चंदेल और सुभाष ठाकुर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उसके बाद सुभाष ठाकुर आउट हो गए। बाद में युवा खिलाड़ी शुभम राही ने लंबी पारी खेलते हुए टीम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाया और उनके साथ हेमंत नेगी भी बैटिंग में मौजूद रहे। वही, अंतिम स्कोर के समय शुभम राही ओर हेमंत नेगी आउट हो गए और टीम के खिलाड़ी संजय शर्मा और संजय चंदेल ने टीम की जीत दिलाई। टीम ने केवल 10 ओवर में 67 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया और बिना किसी दबाव के लक्ष्य को हासिल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रेस क्लब के खिलाड़ी शुभम राही को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे फॉरेस्ट टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट के आयोजक एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से विभागों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।1
- Post by मल्टीमीडिया न्यूज़1
- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान पर नकाबपोश बदमाश ने तमंचा तान दिया, लेकिन दुकानदार ने सावधानी से काम लिया और तिजोरी वाले कमरे में खुद को बंद कर लिया, जिसके बाद बदमाश भाग निकला। #up #devriya #jwellery #Shopee #Crime @highlightउत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान पर नकाबपोश बदमाश ने तमंचा तान दिया, लेकिन दुकानदार ने सावधानी से काम लिया और तिजोरी वाले कमरे में खुद को बंद कर लिया, जिसके बाद बदमाश भाग निकला। #up #devriya #jwellery #Shopee #Crime @highlight1
- Post by Dinesh Kumar1
- नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को बताया शहर विरोधी,महापौर को महिला विरोधी बोलने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण शिमला नगर निगम द्वारा बीते दिन पेश किए गए बजट का वाकआउट करने पर कांग्रेस पार्षद महापौर सुरेंद्र चौहान के पक्ष में उतर आए है और भाजपा पार्षदों द्वारा बजट का वाकआउट करने को शहर की जनता के साथ धोखा करार दिया । शनिवार को नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा ओर बजट के वाकआउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और नगर निगम के बजट को ऐतिहासिक कर दिया। कांग्रेस पार्षद कुलदीप ठाकुर ने कहा नगर निगम के महापौर ओर उप महापौर द्वारा बीतें दिन जो बजट पेश किया गया है वह ऐतिहासिक है अब तक के नगर निगम के बजट में सबसे ज्यादा बजट इस बार पेश किया गया है जिसमें शहर के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है लेकिन जिस तरह से बीते दिन बजट की शुरू होते ही भाजपा ने वाकआउट किया जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बजट सुन लेना चाहिए था उसके बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। शहर की जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है और बजट साल में एक बार पेश किया जाता है ऐसे में बजट का वाकआउट करना शहर के लोगो के साथ धोखा है। बाईट। कुलदीप ठाकुर कांग्रेस पार्षद वही भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर को महिला विरोधी कहने पर कांग्रेस महिला पार्षदों ने पलटवार किया और भाजपा को पुरुष विरोधी करार दिया। कांग्रेस पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि बीते दिन भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर पर महिलाओ के शोषण के आरोप लगाए जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर सभी महिलाओ को सम्मान देते है।भाजपा 20217 से 2022 तक नगर निगम में काबिज रही और उन्होंने ढाई साल बाद भी महिला को ही महापौर बनाया जबकि पुरुष को महापौर बनाया जाना था ऐसे में भाजपा महिला विरोधी है। महापौर का कार्यकाल सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और विधानसभा में एक्ट भी पास किया गया है। भाजपा के पार्षद इसको लेकर हाईकोर्ट गए है और वहां मामला विचारधीन है। ऐसे में भाजपा का वाकआउट करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बाईट। ममता चंदेल कांग्रेस पार्षद2