logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” — एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का कृत देश की छवि पर आघात: रश्मि धर सूद “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” — सत्ता की लालसा में कांग्रेस कर रही स्तरहीन राजनीति शिमला: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने एआई समिट के दौरान दिल्ली और शिमला में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के समय इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास न केवल अशोभनीय है बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसकी युवा इकाई राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। रश्मि धर सूद ने कहा कि यह समझ से परे है कि प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते कांग्रेस देश की ही आलोचना क्यों करने लगती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और एआई समिट जैसे आयोजनों में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि भारत की प्रगति और नेतृत्व क्षमता की सराहना कर रहे हैं। ऐसे समय में विरोध के नाम पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि आने वाले समय में भी विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और “दूध का दूध और पानी का पानी” करना जानती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान है, वे इस प्रकार की गतिविधियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद में भी कांग्रेस द्वारा महिलाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, जो उनकी राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “जाको राखे साइयां मार सके न कोय” — प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस के ऐसे प्रयास उसकी प्रगति को रोक नहीं सकते। रश्मि धर सूद ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को मजबूत करें तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ पार्टी प्रदेश और देश की सेवा करती रहेगी।

4 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
4 hrs ago

“खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” — एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का कृत देश की छवि पर आघात: रश्मि धर सूद “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” — सत्ता की लालसा में कांग्रेस कर रही स्तरहीन राजनीति शिमला: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने एआई समिट के दौरान दिल्ली और शिमला में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के समय इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास न केवल अशोभनीय है बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसकी युवा इकाई राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। रश्मि धर सूद ने कहा कि यह समझ से परे है कि प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते कांग्रेस देश की ही आलोचना क्यों करने लगती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और एआई समिट जैसे आयोजनों में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि भारत की प्रगति और नेतृत्व क्षमता की सराहना कर रहे हैं। ऐसे समय में विरोध के नाम पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि आने वाले समय में भी विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और “दूध का दूध और पानी का पानी” करना जानती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान है, वे इस प्रकार की गतिविधियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद में भी कांग्रेस द्वारा महिलाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, जो उनकी राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “जाको राखे साइयां मार सके न कोय” — प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस के ऐसे प्रयास उसकी प्रगति को रोक नहीं सकते। रश्मि धर सूद ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को मजबूत करें तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ पार्टी प्रदेश और देश की सेवा करती रहेगी।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • अर्की विधायक संजय अवस्थी ने सेरी सेरला गांव के सुरेंद्र गौतम द्वारा लिखित वैदिक गणित पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    1
    अर्की विधायक संजय अवस्थी ने सेरी सेरला गांव के सुरेंद्र गौतम द्वारा लिखित वैदिक गणित पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कन्या पाठशाला में बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों की सैकड़ों बच्चियां पढ़ती हैं। स्कूल बंद करने का तुगलकी फरमान जारी करके सरकार ने उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के कुछ नेता स्कूल की बहाली को लेकर झूठ का सहारा लेकर सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर को जनता भलीभांति जानती है। यदि कन्या पाठशाला की बहाली के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी नहीं किए गए तो भाजपा बड़े आंदोलन का बिगुल बजा देगी। कमल गौतम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने साढ़े तीन वर्ष होने जा रहे हैं। इस अवधि में इस सरकार ने कोई नया संस्थान खोलना तो दूर, भाजपा कार्यकाल में जनहित में खोले गए संस्थानों पर तालाबंदी करने का ही काम किया है। चाहे एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन आॅफिस हो, या हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी और कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन, कांग्रेस इन सभी पर ताले लगा चुकी है। वर्ष 1971 से बिलासपुर में चल रहा एमएंडटी सर्कल भी हमीरपुर भेज दिया गया। 28 प्राईमरी और मिडल स्कूल बंद करके छोटे-छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ा दी गई। कमल गौतम ने कहा कि इसी कड़ी में अब वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला को बंद कर दिया गया है। कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं कि यह स्कूल बंद नहीं हुआ है। ऐसा कहकर वे सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी रग-रग को पहचानती है। मई 2025 में बिलासपुर गल्र्स आईटीआई भी बंद कर दी गई थी। उस समय भी इन कांग्रेस नेताओं ने यही कहा था कि आईटीआई बंद नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है, लेकिन आज तक वह आईटीआई बहाल नहीं हो पाई है। अब कन्या पाठशाला को बंद करके प्रिंसीपल को आनन-फानन में वहां से रिलीव करके शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करवा दिया गया। कांग्रेस नेताओं के दावों के विपरीत अभी तक सरकार की ओर से इस स्कूल को बहाल करने की कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। यदि कन्या पाठशाला को तुरंत बहाल नहीं किया गया तो भाजपा बेटियों, उनके अभिभावकों और आम लोगों की भावनाओं के अनुरूप बड़ा आंदोलन करेगी। इससे पैदा होने वाली किसी भी तरह की स्थिति के लिए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग जिम्मेदार होंगे।
    1
    नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार 
नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कन्या पाठशाला में बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों की सैकड़ों बच्चियां पढ़ती हैं। स्कूल बंद करने का तुगलकी फरमान जारी करके सरकार ने उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के कुछ नेता स्कूल की बहाली को लेकर झूठ का सहारा लेकर सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर को जनता भलीभांति जानती है। यदि कन्या पाठशाला की बहाली के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी नहीं किए गए तो भाजपा बड़े आंदोलन का बिगुल बजा देगी।
कमल गौतम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने साढ़े तीन वर्ष होने जा रहे हैं। इस अवधि में इस सरकार ने कोई नया संस्थान खोलना तो दूर, भाजपा कार्यकाल में जनहित में खोले गए संस्थानों पर तालाबंदी करने का ही काम किया है। चाहे एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन आॅफिस हो, या हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी और कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन, कांग्रेस इन सभी पर ताले लगा चुकी है। वर्ष 1971 से बिलासपुर में चल रहा एमएंडटी सर्कल भी हमीरपुर भेज दिया गया। 28 प्राईमरी और मिडल स्कूल बंद करके छोटे-छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ा दी गई।
कमल गौतम ने कहा कि इसी कड़ी में अब वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला को बंद कर दिया गया है। कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं कि यह स्कूल बंद नहीं हुआ है। ऐसा कहकर वे सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी रग-रग को पहचानती है। मई 2025 में बिलासपुर गल्र्स आईटीआई भी बंद कर दी गई थी। उस समय भी इन कांग्रेस नेताओं ने यही कहा था कि आईटीआई बंद नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है, लेकिन आज तक वह आईटीआई बहाल नहीं हो पाई है। अब कन्या पाठशाला को बंद करके प्रिंसीपल को आनन-फानन में वहां से रिलीव करके शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करवा दिया गया। कांग्रेस नेताओं के दावों के विपरीत अभी तक सरकार की ओर से इस स्कूल को बहाल करने की कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। यदि कन्या पाठशाला को तुरंत बहाल नहीं किया गया तो भाजपा बेटियों, उनके अभिभावकों और आम लोगों की भावनाओं के अनुरूप बड़ा आंदोलन करेगी। इससे पैदा होने वाली किसी भी तरह की स्थिति के लिए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग जिम्मेदार होंगे।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Ghumarwin, Bilaspur•
    5 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ramesh Dhami
    1
    Post by Ramesh Dhami
    user_Ramesh Dhami
    Ramesh Dhami
    Court reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रिपोर्ट-22 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। भक्ति जब सेवा और कर्म से जुड़ती है, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। इसी उद्देश्य के साथ संत निरंकारी मिशन द्वारा 'प्रोजेक्ट अमृत' के चौथे चरण के तहत बंजार सहित पुरे कुल्लू जिले में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। ​मुख्य आकर्षण: ​संयुक्त प्रयास: बंजार, च्वाई, लूहरी और बागीपुल शाखाओं ने मिलकर बंजार के राउनाल स्थित जल स्रोत की सफाई की। ​विशाल स्तर: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में देश के 1600 से अधिक स्थानों पर लगभग 12 लाख स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। ​प्रेरक संदेश: "सच्ची श्रद्धांजलि शब्दों से नहीं, कर्मों से दी जाती है।" - माता सुदीक्षा जी महाराज। ​अभियान का उद्देश्य: ​यह पहल केवल कचरा साफ करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का एक जीवन-दर्शन है। मिशन द्वारा 'वननेस वन' (वृक्षारोपण) और 'प्रोजेक्ट अमृत' जैसे कार्यों से मानवता और प्रकृति के बीच सामंजस्य बिठाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ​"स्वच्छ जल, स्वच्छ मन" - जल की निर्मलता के साथ मन की चेतना को जगाने का संकल्प।
    1
    रिपोर्ट-22 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
भक्ति जब सेवा और कर्म से जुड़ती है, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। इसी उद्देश्य के साथ संत निरंकारी मिशन द्वारा 'प्रोजेक्ट अमृत' के चौथे चरण के तहत बंजार सहित पुरे कुल्लू जिले में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
​मुख्य आकर्षण:
​संयुक्त प्रयास: बंजार, च्वाई, लूहरी और बागीपुल शाखाओं ने मिलकर बंजार के राउनाल स्थित जल स्रोत की सफाई की।
​विशाल स्तर: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में देश के 1600 से अधिक स्थानों पर लगभग 12 लाख स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।
​प्रेरक संदेश: "सच्ची श्रद्धांजलि शब्दों से नहीं, कर्मों से दी जाती है।" - माता सुदीक्षा जी महाराज।
​अभियान का उद्देश्य:
​यह पहल केवल कचरा साफ करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का एक जीवन-दर्शन है। मिशन द्वारा 'वननेस वन' (वृक्षारोपण) और 'प्रोजेक्ट अमृत' जैसे कार्यों से मानवता और प्रकृति के बीच सामंजस्य बिठाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
​"स्वच्छ जल, स्वच्छ मन" - जल की निर्मलता के साथ मन की चेतना को जगाने का संकल्प।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देश के लिए 'शर्म' है राहुल गांधी, भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत के लिए देश से मांगे माफी - कड़शोली शिमला नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट सम्मिट के दौरान यूथ कांग्रेस प्रदर्शनकरियों के खिलाफ भाजपा ने देशभर में मोर्चा खोल रखा है. भाजपा ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत को शर्मनाक और देश विरोधी करार देते हुए देशभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिमला में भी भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सुशील कड़शोली ने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए शर्म है और इस हरकत के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। सुशील कड़शोली ने कहा कि भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हुड़दंग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया। उन्होंने कहा कि AI इंपैक्ट सम्मिट कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह एक वैश्विक स्तर का आयोजन था जिसमें करीब 100 देशों ने भागीदारी की, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, बड़ी कंपनियों के सीईओ और अन्य गणमान्य मौजूद थे। करीब ढाई लाख लोगों ने इस समिट के लिए पंजीकरण कराया था। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर और फाड़कर हंगामा करना देश की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर इस तरह की हरकत राष्ट्र के लिए शर्म की बात है और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बाइट -- सुशील कड़शोली, महामंत्री, हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा
    2
    देश के लिए 'शर्म' है राहुल गांधी, भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत के लिए देश से मांगे माफी - कड़शोली
शिमला 
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट सम्मिट के दौरान यूथ कांग्रेस प्रदर्शनकरियों के खिलाफ भाजपा ने देशभर में मोर्चा खोल रखा है.  भाजपा ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत को शर्मनाक और देश विरोधी करार देते हुए देशभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिमला में भी भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सुशील कड़शोली ने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए शर्म है और इस हरकत के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
सुशील कड़शोली ने कहा कि भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हुड़दंग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया। उन्होंने कहा कि AI इंपैक्ट सम्मिट कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह एक वैश्विक स्तर का आयोजन था जिसमें करीब 100 देशों ने भागीदारी की, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, बड़ी कंपनियों के सीईओ और अन्य गणमान्य मौजूद थे। करीब ढाई लाख लोगों ने इस समिट के लिए पंजीकरण कराया था। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर और फाड़कर हंगामा करना देश की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर इस तरह की हरकत राष्ट्र के लिए शर्म की बात है और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
बाइट -- सुशील कड़शोली, महामंत्री, हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    13 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Naina Devi, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • रिपोर्ट- 22 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। घाटी की घाटी की फाटी शेंशर के आराध्य देव मनु महाराज तथा बागी श्याड्डी के जगदंब ऋषि का रविबार क़ो शेंशर में देव मिलन हुआ।इसके बाद दोनों देवता मनु महाराज मंदिर के लिए रवाना हो गए जहां पर भी एक देव परंपरा का निर्माण करेंगे। जिसमें क्षेत्र के सभी लोग शामिल रहेंगे।
    1
    रिपोर्ट- 22 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
घाटी की घाटी की फाटी शेंशर के आराध्य देव मनु महाराज तथा बागी श्याड्डी के जगदंब ऋषि का रविबार क़ो शेंशर में देव मिलन हुआ।इसके बाद दोनों देवता  मनु महाराज मंदिर के लिए रवाना हो गए जहां पर भी एक देव परंपरा का निर्माण करेंगे। जिसमें क्षेत्र के सभी लोग शामिल रहेंगे।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.