Shuru
Apke Nagar Ki App…
#घुमारवीं—: कुल्लारु के पास ट्रक और स्कूटी कि टक्कर में 11 वर्षीय बच्चे कि दर्द#नाक मौ#त का वि#डीयो आया सामने
न्यूज रिपोर्टर
#घुमारवीं—: कुल्लारु के पास ट्रक और स्कूटी कि टक्कर में 11 वर्षीय बच्चे कि दर्द#नाक मौ#त का वि#डीयो आया सामने
More news from Bilaspur and nearby areas
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- बिलासपुर। बिलासपुर जिला के ओहर क्षेत्र में रविवार को द्वितीय इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरपूर इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में प्रेस इलेवन और फॉरेस्ट इलेवन के बीच रोमांचक मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में फॉरेस्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 15 ओवर के निर्धारित मैच में फॉरेस्ट की टीम प्रेस इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 10.4 ओवर में मात्र 66 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेस टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 66 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब बिलासपुर की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर बल्लेबाज विजय चंदेल और सुभाष ठाकुर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उसके बाद सुभाष ठाकुर आउट हो गए। बाद में युवा खिलाड़ी शुभम राही ने लंबी पारी खेलते हुए टीम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाया और उनके साथ हेमंत नेगी भी बैटिंग में मौजूद रहे। वही, अंतिम स्कोर के समय शुभम राही ओर हेमंत नेगी आउट हो गए और टीम के खिलाड़ी संजय शर्मा और संजय चंदेल ने टीम की जीत दिलाई। टीम ने केवल 10 ओवर में 67 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया और बिना किसी दबाव के लक्ष्य को हासिल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रेस क्लब के खिलाड़ी शुभम राही को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे फॉरेस्ट टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट के आयोजक एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से विभागों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।1
- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाहलवीं और आघार के चारों बूथों के पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों एवं महिला मंडलों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया। इस समारोह में विधायक की ओर से 170 पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और 18 महिला मंडलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित सुना। इस मौके पर विधायक ने कहा कि देश सेवा में सैनिकों का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। जिसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। इन सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य आज मिला। उन्होंने समारोह में पधारे समस्त पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं समस्त कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरहद पर सैनिक देश की रक्षा करता हे, तभी हम सब अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला वीरभूमि के नाम से जाना जाता है, जहां पर हर दूसरे घर से सैनिक देश रक्षा में तैनात है। हम सौभागशाली हैं कि इस वीरभूमि पर हमनें जन्म लिया। इस मौके पर उन्होंने दोनों पंचायतों में विधायक निधि से करवाए कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा। इस मौके पर स्थानीय जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा एवं प्रमोद पटियाल, विधायक की धर्मपत्नी स्वाति जार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रवि, बूथ अध्यक्ष अशोक, गिरधारी लाल, रिखी राम एवं कुलवीर, कैप्टन अश्वनी कटोच, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बाला, एससी मोर्चा अध्यक्ष कुलवीर सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम, मंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।3
- महाविद्यालय बंगाणा के एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया शिवा प्रोजेक्ट का एक्सपोज़र भ्रमण बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव मुच्छाली में शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कार्यों का एक्सपोज़र भ्रमण किया। इस शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बागवानी विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान बागवानी विभाग से वंदना देवी ने विद्यार्थियों को शिवा प्रोजेक्ट की महत्ता, उसके उद्देश्य और किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से किसानों को तारबंदी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय बढ़ सके। एनएसएस प्रभारी सिकंदर नेगी ने बताया कि मुच्छाली गांव को एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिया गया है और यहां समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के सहयोग से गांव में श्रमदान, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा ने महाविद्यालय प्रशासन एवं एनएसएस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की प्रभारी और टीम गांव की नियमित देखरेख कर स्वच्छता की भी पूर्ण ध्यान रखते हैं1
- चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश, होमगार्ड जवान की तत्परता से बची जान खबर: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रोटोकॉल में दर्शन करने पहुंचे एक बुजुर्ग श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पंजाब के एक डीआईजी के पिता हैं और परिवार सहित माता रानी के दर्शन करने आए हुए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वे माता रानी की पिंडी के दर्शन कर रहे थे, अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। मौके पर तैनात हवलदार होमगार्ड जनक राज ने बिना देर किए तुरंत उन्हें सीआरपी (CPR) दी, जिससे कुछ ही देर में उन्हें होश आ गया।इसके बाद एहतियात के तौर पर बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत स्थिर होने पर परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल चंडीगढ़ ले गए।परिजनों ने हवलदार जनक राज की त्वरित सूझबूझ और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका दिल से धन्यवाद किया।3
- सुजानपुर उप मंडल सुजानपुर के साथ लगती पंचायत जांगल के गाँव साई में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां की नालेश्वर महादेव कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष पंचायत के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है कार्यक्रम में विशेष रूप से सीनियर आईएएस अधिकारी संदीप कुमार उपस्थित हुए संदीप कुमार वर्तमान में डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा सहित सेटलमेंट अधिकारी जिला कांगड़ा के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का कमेटी प्रबंधक विनोद मेहरा सहित तमाम सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया नालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया इस दौरान करीब तीन दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने अलग-अलग पायदान में अपने क्षेत्र सहित अपने पंचायत अपने प्रदेश अपने परिजनों का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया गया प्रबंधक विनोद मेहरा ने बताया कि कमेटी द्वारा यह आठवां कार्यक्रम आयोजित किया गया हमारा उद्देश्य यही है कि हमारी पंचायत एक आदर्श पंचायत बने संस्कारी पंचायत बने यहां के बच्चे बड़े-बड़े पदों पर विराजमान हो उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ संस्कार जरूरी है इस मौके पर मुख्य अतिथि ने तमाम मेधावी छात्र छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नालेश्वर महादेव कमेटी बेहतरीन कार्य कर रही है इस कमेटी की सोच सबसे अलग है जो प्रेरणादायक है उद्देश्य सही होना चाहिए तो हर कार्य सफल होता है जो इस कमेटी ने करके दिखाया है उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करके किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है बस इरादा सही होना चाहिए उन्होंने तमाम छात्र छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस मौके पर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यहां सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया भक्ति संगीत का कार्यक्रम चला नाचते गाते भक्ति में चूर होकर लोगों ने प्रभु गुणगान किया3
- Post by न्यूज रिपोर्टर1