logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव मुच्छाली में किसानों को मिल रही आधुनिक सुविधाओं की ली जानकारी महाविद्यालय बंगाणा के एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया शिवा प्रोजेक्ट का एक्सपोज़र भ्रमण बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव मुच्छाली में शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कार्यों का एक्सपोज़र भ्रमण किया। इस शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बागवानी विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान बागवानी विभाग से वंदना देवी ने विद्यार्थियों को शिवा प्रोजेक्ट की महत्ता, उसके उद्देश्य और किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से किसानों को तारबंदी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय बढ़ सके। एनएसएस प्रभारी सिकंदर नेगी ने बताया कि मुच्छाली गांव को एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिया गया है और यहां समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के सहयोग से गांव में श्रमदान, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा ने महाविद्यालय प्रशासन एवं एनएसएस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की प्रभारी और टीम गांव की नियमित देखरेख कर स्वच्छता की भी पूर्ण ध्यान रखते हैं

3 hrs ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago

गांव मुच्छाली में किसानों को मिल रही आधुनिक सुविधाओं की ली जानकारी महाविद्यालय बंगाणा के एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया शिवा प्रोजेक्ट का एक्सपोज़र भ्रमण बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव मुच्छाली में शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कार्यों का एक्सपोज़र भ्रमण किया। इस शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बागवानी विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान बागवानी विभाग से वंदना देवी ने विद्यार्थियों को शिवा प्रोजेक्ट की महत्ता, उसके उद्देश्य और किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से किसानों को तारबंदी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय बढ़ सके। एनएसएस प्रभारी सिकंदर नेगी ने बताया कि मुच्छाली गांव को एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिया गया है और यहां समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के सहयोग से गांव में श्रमदान, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा ने महाविद्यालय प्रशासन एवं एनएसएस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की प्रभारी और टीम गांव की नियमित देखरेख कर स्वच्छता की भी पूर्ण ध्यान रखते हैं

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • महाविद्यालय बंगाणा के एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया शिवा प्रोजेक्ट का एक्सपोज़र भ्रमण बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव मुच्छाली में शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कार्यों का एक्सपोज़र भ्रमण किया। इस शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बागवानी विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान बागवानी विभाग से वंदना देवी ने विद्यार्थियों को शिवा प्रोजेक्ट की महत्ता, उसके उद्देश्य और किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से किसानों को तारबंदी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय बढ़ सके। एनएसएस प्रभारी सिकंदर नेगी ने बताया कि मुच्छाली गांव को एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिया गया है और यहां समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के सहयोग से गांव में श्रमदान, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा ने महाविद्यालय प्रशासन एवं एनएसएस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की प्रभारी और टीम गांव की नियमित देखरेख कर स्वच्छता की भी पूर्ण ध्यान रखते हैं
    1
    महाविद्यालय बंगाणा के एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया शिवा प्रोजेक्ट का एक्सपोज़र भ्रमण
बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव मुच्छाली में शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कार्यों का एक्सपोज़र भ्रमण किया। इस शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बागवानी विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान बागवानी विभाग से वंदना देवी ने विद्यार्थियों को शिवा प्रोजेक्ट की महत्ता, उसके उद्देश्य और किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से किसानों को तारबंदी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय बढ़ सके।
एनएसएस प्रभारी सिकंदर नेगी ने बताया कि मुच्छाली गांव को एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिया गया है और यहां समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के सहयोग से गांव में श्रमदान, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है।
स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा ने महाविद्यालय प्रशासन एवं एनएसएस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की प्रभारी और टीम गांव की नियमित देखरेख कर स्वच्छता की भी पूर्ण ध्यान रखते हैं
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश, होमगार्ड जवान की तत्परता से बची जान खबर: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रोटोकॉल में दर्शन करने पहुंचे एक बुजुर्ग श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पंजाब के एक डीआईजी के पिता हैं और परिवार सहित माता रानी के दर्शन करने आए हुए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वे माता रानी की पिंडी के दर्शन कर रहे थे, अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। मौके पर तैनात हवलदार होमगार्ड जनक राज ने बिना देर किए तुरंत उन्हें सीआरपी (CPR) दी, जिससे कुछ ही देर में उन्हें होश आ गया।इसके बाद एहतियात के तौर पर बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत स्थिर होने पर परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल चंडीगढ़ ले गए।परिजनों ने हवलदार जनक राज की त्वरित सूझबूझ और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका दिल से धन्यवाद किया।
    3
    चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश, होमगार्ड जवान की तत्परता से बची जान
खबर:
शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रोटोकॉल में दर्शन करने पहुंचे एक बुजुर्ग श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पंजाब के एक डीआईजी के पिता हैं और परिवार सहित माता रानी के दर्शन करने आए हुए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वे माता रानी की पिंडी के दर्शन कर रहे थे, अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। मौके पर तैनात हवलदार होमगार्ड जनक राज ने बिना देर किए तुरंत उन्हें सीआरपी (CPR) दी, जिससे कुछ ही देर में उन्हें होश आ गया।इसके बाद एहतियात के तौर पर बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत स्थिर होने पर परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल चंडीगढ़ ले गए।परिजनों ने हवलदार जनक राज की त्वरित सूझबूझ और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका दिल से धन्यवाद किया।
    user_Aman Sharma
    Aman Sharma
    Personal Shopper ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    19 min ago
  • हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाहलवीं और आघार के चारों बूथों के पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों एवं महिला मंडलों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया। इस समारोह में विधायक की ओर से 170 पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और 18 महिला मंडलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित सुना। इस मौके पर विधायक ने कहा कि देश सेवा में सैनिकों का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। जिसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। इन सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य आज मिला। उन्होंने समारोह में पधारे समस्त पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं समस्त कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरहद पर सैनिक देश की रक्षा करता हे, तभी हम सब अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला वीरभूमि के नाम से जाना जाता है, जहां पर हर दूसरे घर से सैनिक देश रक्षा में तैनात है। हम सौभागशाली हैं कि इस वीरभूमि पर हमनें जन्म लिया। इस मौके पर उन्होंने दोनों पंचायतों में विधायक निधि से करवाए कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा। इस मौके पर स्थानीय जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा एवं प्रमोद पटियाल, विधायक की धर्मपत्नी स्वाति जार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रवि, बूथ अध्यक्ष अशोक, गिरधारी लाल, रिखी राम एवं कुलवीर, कैप्टन अश्वनी कटोच, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बाला, एससी मोर्चा अध्यक्ष कुलवीर सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम, मंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
    3
    हमीरपुर
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाहलवीं और आघार के चारों बूथों के पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों एवं महिला मंडलों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया। इस समारोह में विधायक की ओर से 170 पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और 18 महिला मंडलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित सुना।  इस मौके पर विधायक ने कहा कि देश सेवा में सैनिकों का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। जिसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। इन सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य आज मिला। उन्होंने समारोह में पधारे समस्त पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं समस्त कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। 
उन्होंने कहा कि सरहद पर सैनिक देश की रक्षा करता हे, तभी हम सब अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला वीरभूमि के नाम से जाना जाता है, जहां पर हर दूसरे घर से सैनिक देश रक्षा में तैनात है। हम सौभागशाली हैं कि इस वीरभूमि पर हमनें जन्म लिया। इस मौके पर उन्होंने दोनों पंचायतों में विधायक निधि से करवाए कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा। इस मौके पर स्थानीय जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा एवं प्रमोद पटियाल, विधायक की धर्मपत्नी स्वाति जार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रवि, बूथ अध्यक्ष अशोक, गिरधारी लाल, रिखी राम एवं कुलवीर, कैप्टन अश्वनी कटोच, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बाला, एससी मोर्चा अध्यक्ष कुलवीर सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम, मंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ऊना। हॉकी हिमाचल द्वारा राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन करने के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉकी चीफ सिलेक्टर अजीत ठाकुर की देखरेख में प्रशिक्षकों ने खिलाडिय़ों की प्रतिभा को परखा। हॉकी चीफ सिलेक्टर अजीत ठाकुर ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से लगभग 60 खिलाड़ी पहुंचे। चयन प्रक्रिया की शुरुआत खिलाडिय़ों की फिटनेस जांच से की गई, जिसके अंतर्गत यो-यो टेस्ट लिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकी ड्रिल्स करवाई गईं और मैदान पर खिलाडिय़ों की पासिंग, ड्रिब्लिंग, डिफेंस और आक्रमण कौशल का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 1 से 12 अप्रैल तक बिहार के राजगढ़ में आयोजित होगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम हिस्सा लेगी। अंतिम टीम का चयन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर किया।
    2
    ऊना। हॉकी हिमाचल द्वारा राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन करने के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉकी चीफ सिलेक्टर अजीत ठाकुर की देखरेख में प्रशिक्षकों ने खिलाडिय़ों की प्रतिभा को परखा। हॉकी चीफ सिलेक्टर अजीत ठाकुर ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से लगभग 60 खिलाड़ी पहुंचे। चयन प्रक्रिया की शुरुआत खिलाडिय़ों की फिटनेस जांच से की गई, जिसके अंतर्गत यो-यो टेस्ट लिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकी ड्रिल्स करवाई गईं और मैदान पर खिलाडिय़ों की पासिंग, ड्रिब्लिंग, डिफेंस और आक्रमण कौशल का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 1 से 12 अप्रैल तक बिहार के राजगढ़ में आयोजित होगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम हिस्सा लेगी। अंतिम टीम का चयन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर किया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुजानपुर उप मंडल सुजानपुर के साथ लगती पंचायत जांगल के गाँव साई में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां की नालेश्वर महादेव कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष पंचायत के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है कार्यक्रम में विशेष रूप से सीनियर आईएएस अधिकारी संदीप कुमार उपस्थित हुए संदीप कुमार वर्तमान में डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा सहित सेटलमेंट अधिकारी जिला कांगड़ा के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का कमेटी प्रबंधक विनोद मेहरा सहित तमाम सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया नालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया इस दौरान करीब तीन दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने अलग-अलग पायदान में अपने क्षेत्र सहित अपने पंचायत अपने प्रदेश अपने परिजनों का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया गया प्रबंधक विनोद मेहरा ने बताया कि कमेटी द्वारा यह आठवां कार्यक्रम आयोजित किया गया हमारा उद्देश्य यही है कि हमारी पंचायत एक आदर्श पंचायत बने संस्कारी पंचायत बने यहां के बच्चे बड़े-बड़े पदों पर विराजमान हो उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ संस्कार जरूरी है इस मौके पर मुख्य अतिथि ने तमाम मेधावी छात्र छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नालेश्वर महादेव कमेटी बेहतरीन कार्य कर रही है इस कमेटी की सोच सबसे अलग है जो प्रेरणादायक है उद्देश्य सही होना चाहिए तो हर कार्य सफल होता है जो इस कमेटी ने करके दिखाया है उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करके किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है बस इरादा सही होना चाहिए उन्होंने तमाम छात्र छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस मौके पर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यहां सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया भक्ति संगीत का कार्यक्रम चला नाचते गाते भक्ति में चूर होकर लोगों ने प्रभु गुणगान किया
    3
    सुजानपुर
उप मंडल सुजानपुर के साथ लगती पंचायत जांगल के गाँव साई में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां की नालेश्वर महादेव कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष पंचायत के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है कार्यक्रम में विशेष रूप से सीनियर आईएएस अधिकारी संदीप कुमार उपस्थित हुए संदीप कुमार वर्तमान में डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा सहित सेटलमेंट अधिकारी जिला कांगड़ा के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का कमेटी प्रबंधक विनोद मेहरा सहित तमाम सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया नालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया इस दौरान करीब तीन दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने अलग-अलग पायदान में अपने क्षेत्र सहित अपने पंचायत अपने प्रदेश अपने परिजनों का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया गया प्रबंधक विनोद मेहरा ने बताया कि कमेटी द्वारा यह आठवां कार्यक्रम आयोजित किया गया हमारा उद्देश्य यही है कि हमारी पंचायत एक आदर्श पंचायत बने संस्कारी पंचायत बने यहां के बच्चे बड़े-बड़े पदों पर विराजमान हो उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ संस्कार जरूरी है इस मौके पर मुख्य अतिथि ने तमाम मेधावी छात्र छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नालेश्वर महादेव कमेटी बेहतरीन कार्य कर रही है इस कमेटी की सोच सबसे अलग है जो प्रेरणादायक है उद्देश्य सही होना चाहिए तो हर कार्य सफल होता है जो इस कमेटी ने करके दिखाया है उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करके किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है बस इरादा सही होना चाहिए उन्होंने तमाम छात्र छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी
इस मौके पर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यहां सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया भक्ति संगीत का कार्यक्रम चला नाचते गाते भक्ति में चूर होकर लोगों ने प्रभु गुणगान किया
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Ghumarwin, Bilaspur•
    26 min ago
  • Message मैड़ी मेले से पहले मां चिंतपूर्णी दरबार में बढ़ी रौनक, रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ खबर: रविवार को मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल देखने को मिली। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर तक पुरानी बस स्टैंड से आगे तक पहुंच गईं।खिली-खिली धूप के बीच श्रद्धालु दो लाइनों में अनुशासित ढंग से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और श्रद्धा भाव से माता रानी के दर्शन किए। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन पास सिस्टम का लाभ भी उठाया। कई भक्त लिफ्ट के जरिए सीधे मंदिर परिसर तक पहुंचे और आसानी से माथा टेका।बताते चलें कि मैड़ी मेला भी शुरू होने वाला है, जिसके चलते अब मां चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। मंदिर प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व व्यवस्थाओं को सुचारू रखा गया, जिससे पूरे दिन दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती रही।
    4
    Message
मैड़ी मेले से पहले मां चिंतपूर्णी दरबार में बढ़ी रौनक, रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
खबर:
रविवार को मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल देखने को मिली। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर तक पुरानी बस स्टैंड से आगे तक पहुंच गईं।खिली-खिली धूप के बीच श्रद्धालु दो लाइनों में अनुशासित ढंग से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और श्रद्धा भाव से माता रानी के दर्शन किए। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन पास सिस्टम का लाभ भी उठाया। कई भक्त लिफ्ट के जरिए सीधे मंदिर परिसर तक पहुंचे और आसानी से माथा टेका।बताते चलें कि मैड़ी मेला भी शुरू होने वाला है, जिसके चलते अब मां चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। मंदिर प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व व्यवस्थाओं को सुचारू रखा गया, जिससे पूरे दिन दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती रही।
    user_Aman Sharma
    Aman Sharma
    Personal Shopper ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.