चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश, होमगार्ड जवान की तत्परता से बची जान चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश, होमगार्ड जवान की तत्परता से बची जान खबर: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रोटोकॉल में दर्शन करने पहुंचे एक बुजुर्ग श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पंजाब के एक डीआईजी के पिता हैं और परिवार सहित माता रानी के दर्शन करने आए हुए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वे माता रानी की पिंडी के दर्शन कर रहे थे, अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। मौके पर तैनात हवलदार होमगार्ड जनक राज ने बिना देर किए तुरंत उन्हें सीआरपी (CPR) दी, जिससे कुछ ही देर में उन्हें होश आ गया।इसके बाद एहतियात के तौर पर बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत स्थिर होने पर परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल चंडीगढ़ ले गए।परिजनों ने हवलदार जनक राज की त्वरित सूझबूझ और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका दिल से धन्यवाद किया।
चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश, होमगार्ड जवान की तत्परता से बची जान चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश, होमगार्ड जवान की तत्परता से बची जान खबर: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रोटोकॉल में दर्शन करने पहुंचे एक बुजुर्ग श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि
बुजुर्ग पंजाब के एक डीआईजी के पिता हैं और परिवार सहित माता रानी के दर्शन करने आए हुए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वे माता रानी की पिंडी के दर्शन कर रहे थे, अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। मौके पर तैनात हवलदार होमगार्ड जनक राज ने बिना देर किए तुरंत उन्हें सीआरपी (CPR) दी, जिससे कुछ ही
देर में उन्हें होश आ गया।इसके बाद एहतियात के तौर पर बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत स्थिर होने पर परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल चंडीगढ़ ले गए।परिजनों ने हवलदार जनक राज की त्वरित सूझबूझ और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका दिल से धन्यवाद किया।
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- सुजानपुर नाचते-गाते और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच करोट पंचायत के विभिन्न गाँवों खिड़की, निहारी और सरघून में विधायक का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह रविवार को “विधायक घर-द्वार” कार्यक्रम के तहत करोट पंचायत पहुँचे, जहाँ ग्रामीणों ने फूलमालाओं, शाल और टोपी पहनाकर उनका सम्मान किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से अपना स्नेह प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएँ कर ग्रामीणों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि करोट पंचायत के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी गई है। उन्होंने विशेष रूप से डे-बोर्डिंग स्कूल की सौगात का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को सशक्त करने का माध्यम भी बनेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही किसी भी समाज की वास्तविक पूंजी होती है और करोट पंचायत को यह सौगात इसी सोच के साथ दी गई है। विधायक ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। रास्तों के निर्माण, डंगे और रेलिंग लगाने के लिए राशि जारी की जा चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दुर्गम हिस्सों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रही है, ताकि विकास की धारा हर घर तक पहुँचे। महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए विधायक ने घोषणा की कि करोट पंचायत में महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि महिला मंडल समाज की रीढ़ हैं और उनके लिए एक समर्पित भवन सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। यह भवन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सामूहिक गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करेगा। जनसभाओं के दौरान ग्रामीणों ने apninस्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की बात भी कही, ताकि कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि “विधायक घर-द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य ही यही है कि जनप्रतिनिधि सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुनें और मौके पर समाधान की दिशा में कदम उठाएँ। विधायक ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने करोट पंचायत के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो प्यार, स्नेह और सम्मान उन्हें मिला है, वह उन्हें और अधिक सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी तथा करोट पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने एक बार फिर तालियों और नारों के साथ विधायक का अभिनंदन किया। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक वातावरण है और जनता व जनप्रतिनिधि के बीच संवाद और विश्वास की मजबूत कड़ी स्थापित हो रही है। करोट पंचायत में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल स्वागत का अवसर बना, बल्कि विकास, संवाद और जनसहभागिता का प्रतीक भी साबित हुआ।2
- बिलासपुर। बिलासपुर जिला के ओहर क्षेत्र में रविवार को द्वितीय इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरपूर इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में प्रेस इलेवन और फॉरेस्ट इलेवन के बीच रोमांचक मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में फॉरेस्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 15 ओवर के निर्धारित मैच में फॉरेस्ट की टीम प्रेस इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 10.4 ओवर में मात्र 66 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेस टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 66 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब बिलासपुर की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर बल्लेबाज विजय चंदेल और सुभाष ठाकुर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उसके बाद सुभाष ठाकुर आउट हो गए। बाद में युवा खिलाड़ी शुभम राही ने लंबी पारी खेलते हुए टीम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाया और उनके साथ हेमंत नेगी भी बैटिंग में मौजूद रहे। वही, अंतिम स्कोर के समय शुभम राही ओर हेमंत नेगी आउट हो गए और टीम के खिलाड़ी संजय शर्मा और संजय चंदेल ने टीम की जीत दिलाई। टीम ने केवल 10 ओवर में 67 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया और बिना किसी दबाव के लक्ष्य को हासिल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रेस क्लब के खिलाड़ी शुभम राही को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे फॉरेस्ट टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट के आयोजक एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से विभागों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।1
- Champions Academy में आप का स्वागत है1
- जोगिंद्रनगर के ब्रिज मंडी स्थित असेंट पब्लिक स्कूल में आज बच्चों द्वारा जमा दो की कक्षा के लिये फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बच्चों सहित स्कूल के एडी लक्की ठाकुर व स्टाफ ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये। वहीं स्कूल के निदेशक ने जमा दो के बच्चों से कहा कि वे परीक्षाओं में अच्छे अंक लेकर उतीर्ण हों जिसके लिये पूरी तैयारी करें वहीं उज्जवल भविष्य की भी कामना की। आज की फेयरवैल पार्टी में सुहाना मिस और शिवम को मिस्टर पर्सनैलिटी के बैच से नवाजा गया तथा कनिष्ठा को मिस तथा आर्यन राज राणा को मिस्टर फेयरवैल चुना गया वहीं रवनीत को मिस और ईशान को मिस्टर असेंट चुना गया।1
- सोलन जिला के नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर की प्राचीन कृष्ण मंदिर में हुई रातों-रात चोरी पैसा चुराकर फरार1
- ज्वाल की ऐतिहासिक बावड़ी में चला स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छ जल-स्वच्छ मन’ के तहत संगत ने की सेवा खबर: संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को प्रोजेक्ट अमृत “स्वच्छ जल-स्वच्छ मन” अभियान के तहत ज्वाल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक बावड़ी में विशेष स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा अभियान में सेवादल वर्दी सहित बड़ी संख्या में संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता सेवा का कार्य सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने मिलकर बावड़ी परिसर की सफाई की और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। सेवा कार्य पूर्ण होने के बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक महात्मा रणजीत के निवास स्थान पर संगत का आयोजन किया गया। संगत उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। मिशन के पदाधिकारियों ने सभी महापुरुषों एवं संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सेवा भावना से ऐसे अभियान सफल होते हैं। इस अवसर पर दास मुखी सुरेश कुमार, सेवादल संचालक तरसेम लाल तथा शिक्षक अमन भारद्वाज सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।3
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कन्या पाठशाला में बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों की सैकड़ों बच्चियां पढ़ती हैं। स्कूल बंद करने का तुगलकी फरमान जारी करके सरकार ने उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के कुछ नेता स्कूल की बहाली को लेकर झूठ का सहारा लेकर सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर को जनता भलीभांति जानती है। यदि कन्या पाठशाला की बहाली के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी नहीं किए गए तो भाजपा बड़े आंदोलन का बिगुल बजा देगी। कमल गौतम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने साढ़े तीन वर्ष होने जा रहे हैं। इस अवधि में इस सरकार ने कोई नया संस्थान खोलना तो दूर, भाजपा कार्यकाल में जनहित में खोले गए संस्थानों पर तालाबंदी करने का ही काम किया है। चाहे एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन आॅफिस हो, या हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी और कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन, कांग्रेस इन सभी पर ताले लगा चुकी है। वर्ष 1971 से बिलासपुर में चल रहा एमएंडटी सर्कल भी हमीरपुर भेज दिया गया। 28 प्राईमरी और मिडल स्कूल बंद करके छोटे-छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ा दी गई। कमल गौतम ने कहा कि इसी कड़ी में अब वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला को बंद कर दिया गया है। कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं कि यह स्कूल बंद नहीं हुआ है। ऐसा कहकर वे सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी रग-रग को पहचानती है। मई 2025 में बिलासपुर गल्र्स आईटीआई भी बंद कर दी गई थी। उस समय भी इन कांग्रेस नेताओं ने यही कहा था कि आईटीआई बंद नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है, लेकिन आज तक वह आईटीआई बहाल नहीं हो पाई है। अब कन्या पाठशाला को बंद करके प्रिंसीपल को आनन-फानन में वहां से रिलीव करके शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करवा दिया गया। कांग्रेस नेताओं के दावों के विपरीत अभी तक सरकार की ओर से इस स्कूल को बहाल करने की कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। यदि कन्या पाठशाला को तुरंत बहाल नहीं किया गया तो भाजपा बेटियों, उनके अभिभावकों और आम लोगों की भावनाओं के अनुरूप बड़ा आंदोलन करेगी। इससे पैदा होने वाली किसी भी तरह की स्थिति के लिए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग जिम्मेदार होंगे।1