नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कन्या पाठशाला में बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों की सैकड़ों बच्चियां पढ़ती हैं। स्कूल बंद करने का तुगलकी फरमान जारी करके सरकार ने उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के कुछ नेता स्कूल की बहाली को लेकर झूठ का सहारा लेकर सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर को जनता भलीभांति जानती है। यदि कन्या पाठशाला की बहाली के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी नहीं किए गए तो भाजपा बड़े आंदोलन का बिगुल बजा देगी। कमल गौतम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने साढ़े तीन वर्ष होने जा रहे हैं। इस अवधि में इस सरकार ने कोई नया संस्थान खोलना तो दूर, भाजपा कार्यकाल में जनहित में खोले गए संस्थानों पर तालाबंदी करने का ही काम किया है। चाहे एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन आॅफिस हो, या हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी और कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन, कांग्रेस इन सभी पर ताले लगा चुकी है। वर्ष 1971 से बिलासपुर में चल रहा एमएंडटी सर्कल भी हमीरपुर भेज दिया गया। 28 प्राईमरी और मिडल स्कूल बंद करके छोटे-छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ा दी गई। कमल गौतम ने कहा कि इसी कड़ी में अब वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला को बंद कर दिया गया है। कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं कि यह स्कूल बंद नहीं हुआ है। ऐसा कहकर वे सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी रग-रग को पहचानती है। मई 2025 में बिलासपुर गल्र्स आईटीआई भी बंद कर दी गई थी। उस समय भी इन कांग्रेस नेताओं ने यही कहा था कि आईटीआई बंद नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है, लेकिन आज तक वह आईटीआई बहाल नहीं हो पाई है। अब कन्या पाठशाला को बंद करके प्रिंसीपल को आनन-फानन में वहां से रिलीव करके शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करवा दिया गया। कांग्रेस नेताओं के दावों के विपरीत अभी तक सरकार की ओर से इस स्कूल को बहाल करने की कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। यदि कन्या पाठशाला को तुरंत बहाल नहीं किया गया तो भाजपा बेटियों, उनके अभिभावकों और आम लोगों की भावनाओं के अनुरूप बड़ा आंदोलन करेगी। इससे पैदा होने वाली किसी भी तरह की स्थिति के लिए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग जिम्मेदार होंगे।

- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को बताया शहर विरोधी,महापौर को महिला विरोधी बोलने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण शिमला नगर निगम द्वारा बीते दिन पेश किए गए बजट का वाकआउट करने पर कांग्रेस पार्षद महापौर सुरेंद्र चौहान के पक्ष में उतर आए है और भाजपा पार्षदों द्वारा बजट का वाकआउट करने को शहर की जनता के साथ धोखा करार दिया । शनिवार को नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा ओर बजट के वाकआउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और नगर निगम के बजट को ऐतिहासिक कर दिया। कांग्रेस पार्षद कुलदीप ठाकुर ने कहा नगर निगम के महापौर ओर उप महापौर द्वारा बीतें दिन जो बजट पेश किया गया है वह ऐतिहासिक है अब तक के नगर निगम के बजट में सबसे ज्यादा बजट इस बार पेश किया गया है जिसमें शहर के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है लेकिन जिस तरह से बीते दिन बजट की शुरू होते ही भाजपा ने वाकआउट किया जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बजट सुन लेना चाहिए था उसके बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। शहर की जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है और बजट साल में एक बार पेश किया जाता है ऐसे में बजट का वाकआउट करना शहर के लोगो के साथ धोखा है। बाईट। कुलदीप ठाकुर कांग्रेस पार्षद वही भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर को महिला विरोधी कहने पर कांग्रेस महिला पार्षदों ने पलटवार किया और भाजपा को पुरुष विरोधी करार दिया। कांग्रेस पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि बीते दिन भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर पर महिलाओ के शोषण के आरोप लगाए जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर सभी महिलाओ को सम्मान देते है।भाजपा 20217 से 2022 तक नगर निगम में काबिज रही और उन्होंने ढाई साल बाद भी महिला को ही महापौर बनाया जबकि पुरुष को महापौर बनाया जाना था ऐसे में भाजपा महिला विरोधी है। महापौर का कार्यकाल सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और विधानसभा में एक्ट भी पास किया गया है। भाजपा के पार्षद इसको लेकर हाईकोर्ट गए है और वहां मामला विचारधीन है। ऐसे में भाजपा का वाकआउट करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बाईट। ममता चंदेल कांग्रेस पार्षद2
- चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश, होमगार्ड जवान की तत्परता से बची जान खबर: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रोटोकॉल में दर्शन करने पहुंचे एक बुजुर्ग श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पंजाब के एक डीआईजी के पिता हैं और परिवार सहित माता रानी के दर्शन करने आए हुए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वे माता रानी की पिंडी के दर्शन कर रहे थे, अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। मौके पर तैनात हवलदार होमगार्ड जनक राज ने बिना देर किए तुरंत उन्हें सीआरपी (CPR) दी, जिससे कुछ ही देर में उन्हें होश आ गया।इसके बाद एहतियात के तौर पर बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत स्थिर होने पर परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल चंडीगढ़ ले गए।परिजनों ने हवलदार जनक राज की त्वरित सूझबूझ और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका दिल से धन्यवाद किया।3
- ऊना। हॉकी हिमाचल द्वारा राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन करने के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉकी चीफ सिलेक्टर अजीत ठाकुर की देखरेख में प्रशिक्षकों ने खिलाडिय़ों की प्रतिभा को परखा। हॉकी चीफ सिलेक्टर अजीत ठाकुर ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से लगभग 60 खिलाड़ी पहुंचे। चयन प्रक्रिया की शुरुआत खिलाडिय़ों की फिटनेस जांच से की गई, जिसके अंतर्गत यो-यो टेस्ट लिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकी ड्रिल्स करवाई गईं और मैदान पर खिलाडिय़ों की पासिंग, ड्रिब्लिंग, डिफेंस और आक्रमण कौशल का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 1 से 12 अप्रैल तक बिहार के राजगढ़ में आयोजित होगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम हिस्सा लेगी। अंतिम टीम का चयन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर किया।2
- सुजानपुर उप मंडल सुजानपुर के साथ लगती पंचायत जांगल के गाँव साई में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां की नालेश्वर महादेव कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष पंचायत के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है कार्यक्रम में विशेष रूप से सीनियर आईएएस अधिकारी संदीप कुमार उपस्थित हुए संदीप कुमार वर्तमान में डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा सहित सेटलमेंट अधिकारी जिला कांगड़ा के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का कमेटी प्रबंधक विनोद मेहरा सहित तमाम सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया नालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया इस दौरान करीब तीन दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने अलग-अलग पायदान में अपने क्षेत्र सहित अपने पंचायत अपने प्रदेश अपने परिजनों का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया गया प्रबंधक विनोद मेहरा ने बताया कि कमेटी द्वारा यह आठवां कार्यक्रम आयोजित किया गया हमारा उद्देश्य यही है कि हमारी पंचायत एक आदर्श पंचायत बने संस्कारी पंचायत बने यहां के बच्चे बड़े-बड़े पदों पर विराजमान हो उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ संस्कार जरूरी है इस मौके पर मुख्य अतिथि ने तमाम मेधावी छात्र छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नालेश्वर महादेव कमेटी बेहतरीन कार्य कर रही है इस कमेटी की सोच सबसे अलग है जो प्रेरणादायक है उद्देश्य सही होना चाहिए तो हर कार्य सफल होता है जो इस कमेटी ने करके दिखाया है उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करके किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है बस इरादा सही होना चाहिए उन्होंने तमाम छात्र छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस मौके पर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यहां सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया भक्ति संगीत का कार्यक्रम चला नाचते गाते भक्ति में चूर होकर लोगों ने प्रभु गुणगान किया3
- Post by Ramesh Dhami1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- देश के लिए 'शर्म' है राहुल गांधी, भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत के लिए देश से मांगे माफी - कड़शोली शिमला नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट सम्मिट के दौरान यूथ कांग्रेस प्रदर्शनकरियों के खिलाफ भाजपा ने देशभर में मोर्चा खोल रखा है. भाजपा ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत को शर्मनाक और देश विरोधी करार देते हुए देशभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिमला में भी भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सुशील कड़शोली ने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए शर्म है और इस हरकत के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। सुशील कड़शोली ने कहा कि भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हुड़दंग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया। उन्होंने कहा कि AI इंपैक्ट सम्मिट कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह एक वैश्विक स्तर का आयोजन था जिसमें करीब 100 देशों ने भागीदारी की, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, बड़ी कंपनियों के सीईओ और अन्य गणमान्य मौजूद थे। करीब ढाई लाख लोगों ने इस समिट के लिए पंजीकरण कराया था। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर और फाड़कर हंगामा करना देश की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर इस तरह की हरकत राष्ट्र के लिए शर्म की बात है और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बाइट -- सुशील कड़शोली, महामंत्री, हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा2
- Message मैड़ी मेले से पहले मां चिंतपूर्णी दरबार में बढ़ी रौनक, रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ खबर: रविवार को मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल देखने को मिली। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर तक पुरानी बस स्टैंड से आगे तक पहुंच गईं।खिली-खिली धूप के बीच श्रद्धालु दो लाइनों में अनुशासित ढंग से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और श्रद्धा भाव से माता रानी के दर्शन किए। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन पास सिस्टम का लाभ भी उठाया। कई भक्त लिफ्ट के जरिए सीधे मंदिर परिसर तक पहुंचे और आसानी से माथा टेका।बताते चलें कि मैड़ी मेला भी शुरू होने वाला है, जिसके चलते अब मां चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। मंदिर प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व व्यवस्थाओं को सुचारू रखा गया, जिससे पूरे दिन दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती रही।4