logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देश के लिए 'शर्म' है राहुल गांधी, भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत के लिए देश से मांगे माफी - कड़शोली शिमला नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट सम्मिट के दौरान यूथ कांग्रेस प्रदर्शनकरियों के खिलाफ भाजपा ने देशभर में मोर्चा खोल रखा है. भाजपा ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत को शर्मनाक और देश विरोधी करार देते हुए देशभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिमला में भी भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सुशील कड़शोली ने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए शर्म है और इस हरकत के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। सुशील कड़शोली ने कहा कि भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हुड़दंग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया। उन्होंने कहा कि AI इंपैक्ट सम्मिट कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह एक वैश्विक स्तर का आयोजन था जिसमें करीब 100 देशों ने भागीदारी की, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, बड़ी कंपनियों के सीईओ और अन्य गणमान्य मौजूद थे। करीब ढाई लाख लोगों ने इस समिट के लिए पंजीकरण कराया था। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर और फाड़कर हंगामा करना देश की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर इस तरह की हरकत राष्ट्र के लिए शर्म की बात है और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बाइट -- सुशील कड़शोली, महामंत्री, हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा

13 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
13 hrs ago

देश के लिए 'शर्म' है राहुल गांधी, भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत के लिए देश से मांगे माफी - कड़शोली शिमला नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट सम्मिट के दौरान यूथ कांग्रेस प्रदर्शनकरियों के खिलाफ भाजपा ने देशभर में मोर्चा खोल रखा है. भाजपा ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत को शर्मनाक और देश विरोधी करार देते हुए देशभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिमला में भी भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सुशील कड़शोली ने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए शर्म है और इस हरकत के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। सुशील कड़शोली ने कहा कि भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच

पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हुड़दंग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया। उन्होंने कहा कि AI इंपैक्ट सम्मिट कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह एक वैश्विक स्तर का आयोजन था जिसमें करीब 100 देशों ने भागीदारी की, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, बड़ी कंपनियों के सीईओ और अन्य गणमान्य मौजूद थे। करीब ढाई लाख लोगों ने इस समिट के लिए पंजीकरण कराया था। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर और फाड़कर हंगामा करना देश की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर इस तरह की हरकत राष्ट्र के लिए शर्म की बात है और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बाइट -- सुशील कड़शोली, महामंत्री, हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” — एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का कृत देश की छवि पर आघात: रश्मि धर सूद “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” — सत्ता की लालसा में कांग्रेस कर रही स्तरहीन राजनीति शिमला: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने एआई समिट के दौरान दिल्ली और शिमला में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के समय इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास न केवल अशोभनीय है बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसकी युवा इकाई राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। रश्मि धर सूद ने कहा कि यह समझ से परे है कि प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते कांग्रेस देश की ही आलोचना क्यों करने लगती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और एआई समिट जैसे आयोजनों में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि भारत की प्रगति और नेतृत्व क्षमता की सराहना कर रहे हैं। ऐसे समय में विरोध के नाम पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि आने वाले समय में भी विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और “दूध का दूध और पानी का पानी” करना जानती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान है, वे इस प्रकार की गतिविधियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद में भी कांग्रेस द्वारा महिलाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, जो उनकी राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “जाको राखे साइयां मार सके न कोय” — प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस के ऐसे प्रयास उसकी प्रगति को रोक नहीं सकते। रश्मि धर सूद ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को मजबूत करें तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ पार्टी प्रदेश और देश की सेवा करती रहेगी।
    1
    “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” — एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का कृत देश की छवि पर आघात: रश्मि धर सूद
“नाच न जाने आंगन टेढ़ा” — सत्ता की लालसा में कांग्रेस कर रही स्तरहीन राजनीति
शिमला: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने एआई समिट के दौरान दिल्ली और शिमला में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के समय इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास न केवल अशोभनीय है बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसकी युवा इकाई राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
रश्मि धर सूद ने कहा कि यह समझ से परे है कि प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते कांग्रेस देश की ही आलोचना क्यों करने लगती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और एआई समिट जैसे आयोजनों में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि भारत की प्रगति और नेतृत्व क्षमता की सराहना कर रहे हैं। ऐसे समय में विरोध के नाम पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि आने वाले समय में भी विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और “दूध का दूध और पानी का पानी” करना जानती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान है, वे इस प्रकार की गतिविधियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद में भी कांग्रेस द्वारा महिलाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, जो उनकी राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “जाको राखे साइयां मार सके न कोय” — प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस के ऐसे प्रयास उसकी प्रगति को रोक नहीं सकते।
रश्मि धर सूद ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को मजबूत करें तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ पार्टी प्रदेश और देश की सेवा करती रहेगी।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    4 hrs ago
  • रामशहर के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
    2
    रामशहर के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोलन जिला के नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर की प्राचीन कृष्ण मंदिर में हुई रातों-रात चोरी पैसा चुराकर फरार
    1
    सोलन जिला के नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर की प्राचीन कृष्ण मंदिर में हुई रातों-रात चोरी पैसा चुराकर फरार
    user_पवन कुमार पत्रकार
    पवन कुमार पत्रकार
    Local News Reporter बद्दी, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर। बिलासपुर जिला के ओहर क्षेत्र में रविवार को द्वितीय इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरपूर इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में प्रेस इलेवन और फॉरेस्ट इलेवन के बीच रोमांचक मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में फॉरेस्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 15 ओवर के निर्धारित मैच में फॉरेस्ट की टीम प्रेस इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 10.4 ओवर में मात्र 66 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेस टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 66 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब बिलासपुर की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर बल्लेबाज विजय चंदेल और सुभाष ठाकुर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उसके बाद सुभाष ठाकुर आउट हो गए। बाद में युवा खिलाड़ी शुभम राही ने लंबी पारी खेलते हुए टीम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाया और उनके साथ हेमंत नेगी भी बैटिंग में मौजूद रहे। वही, अंतिम स्कोर के समय शुभम राही ओर हेमंत नेगी आउट हो गए और टीम के खिलाड़ी संजय शर्मा और संजय चंदेल ने टीम की जीत दिलाई। टीम ने केवल 10 ओवर में 67 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया और बिना किसी दबाव के लक्ष्य को हासिल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रेस क्लब के खिलाड़ी शुभम राही को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे फॉरेस्ट टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट के आयोजक एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से विभागों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।
    1
    बिलासपुर।
बिलासपुर जिला के ओहर क्षेत्र में रविवार को द्वितीय इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरपूर इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में प्रेस इलेवन और फॉरेस्ट इलेवन के बीच रोमांचक मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में फॉरेस्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 15 ओवर के निर्धारित मैच में फॉरेस्ट की टीम प्रेस इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 10.4 ओवर में मात्र 66 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेस टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
66 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब बिलासपुर की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर बल्लेबाज विजय चंदेल और सुभाष ठाकुर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उसके बाद सुभाष ठाकुर आउट हो गए। बाद में युवा खिलाड़ी शुभम राही ने लंबी पारी खेलते हुए टीम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाया और उनके साथ हेमंत नेगी भी बैटिंग में मौजूद रहे। वही, अंतिम स्कोर के समय शुभम राही ओर हेमंत नेगी आउट हो गए और टीम के खिलाड़ी संजय शर्मा और संजय चंदेल ने टीम की जीत दिलाई। टीम ने केवल 10 ओवर में 67 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया और बिना किसी दबाव के लक्ष्य को हासिल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रेस क्लब के खिलाड़ी शुभम राही को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे फॉरेस्ट टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट के आयोजक एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से विभागों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Ghumarwin, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Ramesh Dhami
    1
    Post by Ramesh Dhami
    user_Ramesh Dhami
    Ramesh Dhami
    Court reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को बताया शहर विरोधी,महापौर को महिला विरोधी बोलने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण शिमला नगर निगम द्वारा बीते दिन पेश किए गए बजट का वाकआउट करने पर कांग्रेस पार्षद महापौर सुरेंद्र चौहान के पक्ष में उतर आए है और भाजपा पार्षदों द्वारा बजट का वाकआउट करने को शहर की जनता के साथ धोखा करार दिया । शनिवार को नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा ओर बजट के वाकआउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और नगर निगम के बजट को ऐतिहासिक कर दिया। कांग्रेस पार्षद कुलदीप ठाकुर ने कहा नगर निगम के महापौर ओर उप महापौर द्वारा बीतें दिन जो बजट पेश किया गया है वह ऐतिहासिक है अब तक के नगर निगम के बजट में सबसे ज्यादा बजट इस बार पेश किया गया है जिसमें शहर के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है लेकिन जिस तरह से बीते दिन बजट की शुरू होते ही भाजपा ने वाकआउट किया जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बजट सुन लेना चाहिए था उसके बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। शहर की जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है और बजट साल में एक बार पेश किया जाता है ऐसे में बजट का वाकआउट करना शहर के लोगो के साथ धोखा है। बाईट। कुलदीप ठाकुर कांग्रेस पार्षद वही भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर को महिला विरोधी कहने पर कांग्रेस महिला पार्षदों ने पलटवार किया और भाजपा को पुरुष विरोधी करार दिया। कांग्रेस पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि बीते दिन भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर पर महिलाओ के शोषण के आरोप लगाए जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर सभी महिलाओ को सम्मान देते है।भाजपा 20217 से 2022 तक नगर निगम में काबिज रही और उन्होंने ढाई साल बाद भी महिला को ही महापौर बनाया जबकि पुरुष को महापौर बनाया जाना था ऐसे में भाजपा महिला विरोधी है। महापौर का कार्यकाल सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और विधानसभा में एक्ट भी पास किया गया है। भाजपा के पार्षद इसको लेकर हाईकोर्ट गए है और वहां मामला विचारधीन है। ऐसे में भाजपा का वाकआउट करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बाईट। ममता चंदेल कांग्रेस पार्षद
    2
    नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी,महापौर को महिला विरोधी बोलने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
शिमला नगर निगम द्वारा बीते दिन पेश किए गए बजट का वाकआउट करने पर कांग्रेस पार्षद महापौर सुरेंद्र चौहान के पक्ष में उतर आए है और भाजपा पार्षदों द्वारा बजट का वाकआउट करने को शहर की जनता के साथ धोखा करार दिया । शनिवार को नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा ओर बजट के वाकआउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और  नगर निगम के बजट को ऐतिहासिक कर दिया।
कांग्रेस पार्षद कुलदीप ठाकुर ने कहा नगर निगम के महापौर ओर उप महापौर द्वारा बीतें दिन  जो बजट पेश किया गया है वह ऐतिहासिक है अब तक के नगर निगम के बजट में सबसे ज्यादा बजट इस बार पेश किया गया है जिसमें शहर के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है लेकिन जिस तरह से बीते दिन बजट की शुरू होते ही भाजपा ने वाकआउट किया जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बजट सुन लेना चाहिए था उसके बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। शहर की जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है और बजट साल में एक बार पेश किया जाता है ऐसे में बजट का वाकआउट करना शहर के लोगो के साथ धोखा है। 
बाईट। कुलदीप ठाकुर कांग्रेस पार्षद
वही भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर को महिला विरोधी कहने पर कांग्रेस महिला पार्षदों ने पलटवार किया और भाजपा को पुरुष विरोधी करार दिया। कांग्रेस पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि बीते दिन भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर पर महिलाओ के शोषण के आरोप लगाए जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर सभी महिलाओ को सम्मान देते है।भाजपा 20217 से 2022 तक नगर निगम में काबिज रही और उन्होंने ढाई साल बाद भी  महिला को ही महापौर  बनाया जबकि पुरुष को महापौर बनाया जाना था ऐसे में भाजपा महिला विरोधी है।  महापौर का कार्यकाल सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और विधानसभा में एक्ट भी पास किया गया है। भाजपा के पार्षद इसको लेकर हाईकोर्ट गए है और वहां मामला विचारधीन है। ऐसे में भाजपा का वाकआउट करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 
बाईट। ममता चंदेल कांग्रेस पार्षद
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.