प्रेस क्लब बिलासपुर की शानदार जीत, शुभम राही बने मैन ऑफ द मैच बिलासपुर। बिलासपुर जिला के ओहर क्षेत्र में रविवार को द्वितीय इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरपूर इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में प्रेस इलेवन और फॉरेस्ट इलेवन के बीच रोमांचक मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में फॉरेस्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 15 ओवर के निर्धारित मैच में फॉरेस्ट की टीम प्रेस इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 10.4 ओवर में मात्र 66 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेस टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 66 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब बिलासपुर की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर बल्लेबाज विजय चंदेल और सुभाष ठाकुर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उसके बाद सुभाष ठाकुर आउट हो गए। बाद में युवा खिलाड़ी शुभम राही ने लंबी पारी खेलते हुए टीम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाया और उनके साथ हेमंत नेगी भी बैटिंग में मौजूद रहे। वही, अंतिम स्कोर के समय शुभम राही ओर हेमंत नेगी आउट हो गए और टीम के खिलाड़ी संजय शर्मा और संजय चंदेल ने टीम की जीत दिलाई। टीम ने केवल 10 ओवर में 67 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया और बिना किसी दबाव के लक्ष्य को हासिल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रेस क्लब के खिलाड़ी शुभम राही को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे फॉरेस्ट टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट के आयोजक एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से विभागों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।
प्रेस क्लब बिलासपुर की शानदार जीत, शुभम राही बने मैन ऑफ द मैच बिलासपुर। बिलासपुर जिला के ओहर क्षेत्र में रविवार को द्वितीय इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरपूर इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में प्रेस इलेवन और फॉरेस्ट इलेवन के बीच रोमांचक मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में फॉरेस्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 15 ओवर के निर्धारित मैच में फॉरेस्ट की टीम प्रेस इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 10.4 ओवर में मात्र 66 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेस टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 66 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब बिलासपुर की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर बल्लेबाज विजय चंदेल और सुभाष ठाकुर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उसके बाद सुभाष ठाकुर आउट हो गए। बाद में युवा खिलाड़ी शुभम राही ने लंबी पारी खेलते हुए टीम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाया और उनके साथ हेमंत नेगी भी बैटिंग में मौजूद रहे। वही, अंतिम स्कोर के समय शुभम राही ओर हेमंत नेगी आउट हो गए और टीम के खिलाड़ी संजय शर्मा और संजय चंदेल ने टीम की जीत दिलाई। टीम ने केवल 10 ओवर में 67 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया और बिना किसी दबाव के लक्ष्य को हासिल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रेस क्लब के खिलाड़ी शुभम राही को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे फॉरेस्ट टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट के आयोजक एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से विभागों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।
- बिलासपुर। बिलासपुर जिला के ओहर क्षेत्र में रविवार को द्वितीय इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरपूर इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में प्रेस इलेवन और फॉरेस्ट इलेवन के बीच रोमांचक मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में फॉरेस्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 15 ओवर के निर्धारित मैच में फॉरेस्ट की टीम प्रेस इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 10.4 ओवर में मात्र 66 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेस टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 66 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब बिलासपुर की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर बल्लेबाज विजय चंदेल और सुभाष ठाकुर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उसके बाद सुभाष ठाकुर आउट हो गए। बाद में युवा खिलाड़ी शुभम राही ने लंबी पारी खेलते हुए टीम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाया और उनके साथ हेमंत नेगी भी बैटिंग में मौजूद रहे। वही, अंतिम स्कोर के समय शुभम राही ओर हेमंत नेगी आउट हो गए और टीम के खिलाड़ी संजय शर्मा और संजय चंदेल ने टीम की जीत दिलाई। टीम ने केवल 10 ओवर में 67 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया और बिना किसी दबाव के लक्ष्य को हासिल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रेस क्लब के खिलाड़ी शुभम राही को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे फॉरेस्ट टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट के आयोजक एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से विभागों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- Post by Dinesh Kumar1
- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” — एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का कृत देश की छवि पर आघात: रश्मि धर सूद “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” — सत्ता की लालसा में कांग्रेस कर रही स्तरहीन राजनीति शिमला: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने एआई समिट के दौरान दिल्ली और शिमला में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के समय इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास न केवल अशोभनीय है बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसकी युवा इकाई राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। रश्मि धर सूद ने कहा कि यह समझ से परे है कि प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते कांग्रेस देश की ही आलोचना क्यों करने लगती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और एआई समिट जैसे आयोजनों में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि भारत की प्रगति और नेतृत्व क्षमता की सराहना कर रहे हैं। ऐसे समय में विरोध के नाम पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि आने वाले समय में भी विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और “दूध का दूध और पानी का पानी” करना जानती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान है, वे इस प्रकार की गतिविधियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद में भी कांग्रेस द्वारा महिलाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, जो उनकी राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “जाको राखे साइयां मार सके न कोय” — प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस के ऐसे प्रयास उसकी प्रगति को रोक नहीं सकते। रश्मि धर सूद ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को मजबूत करें तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ पार्टी प्रदेश और देश की सेवा करती रहेगी।1
- सोलन जिला के नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर की प्राचीन कृष्ण मंदिर में हुई रातों-रात चोरी पैसा चुराकर फरार1
- हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाहलवीं और आघार के चारों बूथों के पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों एवं महिला मंडलों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया। इस समारोह में विधायक की ओर से 170 पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और 18 महिला मंडलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित सुना। इस मौके पर विधायक ने कहा कि देश सेवा में सैनिकों का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। जिसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। इन सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य आज मिला। उन्होंने समारोह में पधारे समस्त पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं समस्त कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरहद पर सैनिक देश की रक्षा करता हे, तभी हम सब अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला वीरभूमि के नाम से जाना जाता है, जहां पर हर दूसरे घर से सैनिक देश रक्षा में तैनात है। हम सौभागशाली हैं कि इस वीरभूमि पर हमनें जन्म लिया। इस मौके पर उन्होंने दोनों पंचायतों में विधायक निधि से करवाए कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा। इस मौके पर स्थानीय जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा एवं प्रमोद पटियाल, विधायक की धर्मपत्नी स्वाति जार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रवि, बूथ अध्यक्ष अशोक, गिरधारी लाल, रिखी राम एवं कुलवीर, कैप्टन अश्वनी कटोच, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बाला, एससी मोर्चा अध्यक्ष कुलवीर सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम, मंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।3
- महाविद्यालय बंगाणा के एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया शिवा प्रोजेक्ट का एक्सपोज़र भ्रमण बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव मुच्छाली में शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कार्यों का एक्सपोज़र भ्रमण किया। इस शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बागवानी विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान बागवानी विभाग से वंदना देवी ने विद्यार्थियों को शिवा प्रोजेक्ट की महत्ता, उसके उद्देश्य और किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से किसानों को तारबंदी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय बढ़ सके। एनएसएस प्रभारी सिकंदर नेगी ने बताया कि मुच्छाली गांव को एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिया गया है और यहां समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के सहयोग से गांव में श्रमदान, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा ने महाविद्यालय प्रशासन एवं एनएसएस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की प्रभारी और टीम गांव की नियमित देखरेख कर स्वच्छता की भी पूर्ण ध्यान रखते हैं1
- नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार नगर परिषद बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रवक्ता कमल गौतम ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर को बंद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कन्या पाठशाला में बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों की सैकड़ों बच्चियां पढ़ती हैं। स्कूल बंद करने का तुगलकी फरमान जारी करके सरकार ने उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के कुछ नेता स्कूल की बहाली को लेकर झूठ का सहारा लेकर सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर को जनता भलीभांति जानती है। यदि कन्या पाठशाला की बहाली के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी नहीं किए गए तो भाजपा बड़े आंदोलन का बिगुल बजा देगी। कमल गौतम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने साढ़े तीन वर्ष होने जा रहे हैं। इस अवधि में इस सरकार ने कोई नया संस्थान खोलना तो दूर, भाजपा कार्यकाल में जनहित में खोले गए संस्थानों पर तालाबंदी करने का ही काम किया है। चाहे एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन आॅफिस हो, या हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी और कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन, कांग्रेस इन सभी पर ताले लगा चुकी है। वर्ष 1971 से बिलासपुर में चल रहा एमएंडटी सर्कल भी हमीरपुर भेज दिया गया। 28 प्राईमरी और मिडल स्कूल बंद करके छोटे-छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ा दी गई। कमल गौतम ने कहा कि इसी कड़ी में अब वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला को बंद कर दिया गया है। कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं कि यह स्कूल बंद नहीं हुआ है। ऐसा कहकर वे सरकार का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी रग-रग को पहचानती है। मई 2025 में बिलासपुर गल्र्स आईटीआई भी बंद कर दी गई थी। उस समय भी इन कांग्रेस नेताओं ने यही कहा था कि आईटीआई बंद नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है, लेकिन आज तक वह आईटीआई बहाल नहीं हो पाई है। अब कन्या पाठशाला को बंद करके प्रिंसीपल को आनन-फानन में वहां से रिलीव करके शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करवा दिया गया। कांग्रेस नेताओं के दावों के विपरीत अभी तक सरकार की ओर से इस स्कूल को बहाल करने की कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। यदि कन्या पाठशाला को तुरंत बहाल नहीं किया गया तो भाजपा बेटियों, उनके अभिभावकों और आम लोगों की भावनाओं के अनुरूप बड़ा आंदोलन करेगी। इससे पैदा होने वाली किसी भी तरह की स्थिति के लिए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग जिम्मेदार होंगे।1