logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,,

3 hrs ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•
3 hrs ago

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,,

More news from Shahdol and nearby areas
  • Post by Durgesh Kumar Gupta
    1
    Post by Durgesh Kumar Gupta
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    3 hrs ago
  • Post by Manoj Dwivdi
    1
    Post by Manoj Dwivdi
    user_Manoj Dwivdi
    Manoj Dwivdi
    Artist रामपुर नैकिन, सीधी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • === राममयी हुआ शहडोल श्रीराम नवमी पर ‘प्राकट्य पर्व’ में गूंजे भक्ति और संस्कृति के सुर === शहडोल 28 मार्च 2026- मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन शहडोल के सहयोग से श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जानकी (पंचायती) मंदिर, शहडोल में एक दिवसीय ‘प्राकट्य पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बघेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और श्रीराम की महिमा का सुमधुर संगम देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन मानव समाज के लिए एक आदर्श मार्गदर्शक के रूप में सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। श्री राम ने अपने जीवन में हर भूमिका बालक, पुत्र, पति, पिता तथा राजा को अत्यंत मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि श्री राम का चरित्र हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। एक आदर्श पुत्र के रूप में उन्होंने अपने पिता के वचन की मर्यादा रखी, एक आदर्श पति के रूप में पत्नी के प्रति समर्पण दिखाया, और एक आदर्श राजा के रूप में प्रजा के कल्याण को सर्वाेपरि रखा। श्रीमती सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने प्राचीन काल में थे। उनका जीवन हमें समाज में नैतिक मूल्यों, भाईचारे और न्याय की स्थापना का संदेश देता है। ऐसे आदर्श सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जनपद अध्यक्ष सोहागपुर श्रीमती हीरावती कोल, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले दलों के कलाकारों का अतिथियों ने माल्यार्पण से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रीवा से आईं सुविख्यात लोकगायिका सुश्री रीता तिवारी एवं उनके साथियों द्वारा बघेली लोकगायन से हुई। उन्होंने सोहर, बधाई, गैलहाई, बनरा एवं बेलनहाई, देवी गीत, विवाह गीत जैसे पारंपरिक गीतों के माध्यम से भगवान श्रीराम और माता जानकी के प्रति अगाध श्रद्धा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उनके गायन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात अखण्ड सुदर्पण जन कल्याण समिति, खंडवा द्वारा ‘हनुमान लीला’ की प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसमें भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के जीवन प्रसंगों श्रीराम से मिलन, सुग्रीव संधि, लंका गमन, माता सीता की खोज एवं रावण के अहंकार के दमन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। अंत में श्री हनुमान चालीसा एवं श्रीराम-हनुमान वंदना के साथ प्रस्तुति का समापन हुआ। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में भोपाल की प्रसिद्ध गायिका सुश्री भारती विश्वनाथन ने भक्ति गायन प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। उन्होंने ‘राम ही तन में, राम ही मन में’, ‘भजमन राम चरण सुखदाई’ जैसे भजनों के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरके मंगलानी, नोडल अधिकारी श्री अमरनाथ सिंह, सहायक नोडल अधिकारी श्री विवेक पाण्डेय, प्रियम त्रिपाठी, गोपाल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भक्ति, संगीत व नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शहडोल पूरी तरह राममयी हो गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का भी सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।
    1
    ===
राममयी हुआ शहडोल श्रीराम नवमी पर ‘प्राकट्य पर्व’ में गूंजे भक्ति और संस्कृति के सुर
===
शहडोल 28 मार्च 2026- मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन शहडोल के सहयोग से श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जानकी (पंचायती) मंदिर, शहडोल में एक दिवसीय ‘प्राकट्य पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बघेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और श्रीराम की महिमा का सुमधुर संगम देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन मानव समाज के लिए एक आदर्श मार्गदर्शक के रूप में सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। श्री राम ने अपने जीवन में हर भूमिका बालक, पुत्र, पति, पिता तथा राजा को अत्यंत मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग के साथ निभाया।
उन्होंने कहा कि श्री राम का चरित्र हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। एक आदर्श पुत्र के रूप में उन्होंने अपने पिता के वचन की मर्यादा रखी, एक आदर्श पति के रूप में पत्नी के प्रति समर्पण दिखाया, और एक आदर्श राजा के रूप में प्रजा के कल्याण को सर्वाेपरि रखा।
श्रीमती सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने प्राचीन काल में थे। उनका जीवन हमें समाज में नैतिक मूल्यों, भाईचारे और न्याय की स्थापना का संदेश देता है। ऐसे आदर्श सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जनपद अध्यक्ष सोहागपुर श्रीमती हीरावती कोल, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले दलों के कलाकारों का अतिथियों ने माल्यार्पण से स्वागत किया। 
कार्यक्रम की शुरुआत रीवा से आईं सुविख्यात लोकगायिका सुश्री रीता तिवारी एवं उनके साथियों द्वारा बघेली लोकगायन से हुई। उन्होंने सोहर, बधाई, गैलहाई, बनरा एवं बेलनहाई, देवी गीत, विवाह गीत जैसे पारंपरिक गीतों के माध्यम से भगवान श्रीराम और माता जानकी के प्रति अगाध श्रद्धा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उनके गायन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके पश्चात अखण्ड सुदर्पण जन कल्याण समिति, खंडवा द्वारा ‘हनुमान लीला’ की प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसमें भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के जीवन प्रसंगों श्रीराम से मिलन, सुग्रीव संधि, लंका गमन, माता सीता की खोज एवं रावण के अहंकार के दमन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। अंत में श्री हनुमान चालीसा एवं श्रीराम-हनुमान वंदना के साथ प्रस्तुति का समापन हुआ।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में भोपाल की प्रसिद्ध गायिका सुश्री भारती विश्वनाथन ने भक्ति गायन प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। उन्होंने ‘राम ही तन में, राम ही मन में’, ‘भजमन राम चरण सुखदाई’ जैसे भजनों के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरके मंगलानी, नोडल अधिकारी श्री अमरनाथ सिंह, सहायक नोडल अधिकारी श्री विवेक पाण्डेय, प्रियम त्रिपाठी, गोपाल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भक्ति, संगीत व नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शहडोल पूरी तरह राममयी हो गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का भी सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    2
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • रामनवमी के दिन लौटाया घरों में उजाला: गुलाब शुक्ला जन सहयोग मंच ने पूरा किया अपना संकल्प, ​माझगवां : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, 'रामनवमी' के पावन अवसर पर माझगवां की खैरवार पंचायत (भठवां) के ग्रामीणों के लिए खुशियों की एक नई रोशनी आई है। लंबे समय से अंधेरे का सामना कर रहे इस गांव में गुलाब शुक्ला जन सहयोग मंच के प्रयासों और साथ ही अधिकारियों की मदद से सालों से जला पड़ा ट्रांसफार्मर बदल दिया गया, जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई । ​हाल ही में गांव के एक गरीब परिवार (रवि पिता गोविंद खैरवार) का घर आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया था। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी गुलाब शुक्ला जी ने पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर न केवल उन्हें सांत्वना दी, बल्कि हरसंभव मदद भी की गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने अपनी सालों पुरानी बिजली की समस्या साझा की। गुलाब शुक्ला जी ने उसी क्षण संकल्प लिया था कि वे गांव को अंधेरे से मुक्त कराएंगे। ​अपने वादे पर अडिग रहते हुए, रामनवमी के शुभ दिन उन्होंने नया ट्रांसफार्मर लगवाकर गांव में बिजली बहाल करवा दी। वर्षों की उपेक्षा के बाद जब घरों में रोशनी लौटी, तो पूरा गांव 'गुलाब शुक्ला की जय' के नारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने नम आंखों से उनका आभार जताते हुए कहा कि जिस निस्वार्थ भावना से यह मंच लोगों की सेवा कर रहा है, वह आज के समय में मिसाल है। निस्वार्थ सेवा और जन-आशीर्वाद के संकल्प के साथ खड़ा यह मंच अब क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण बन चुका है।
    2
    रामनवमी के दिन लौटाया घरों में उजाला: गुलाब शुक्ला जन सहयोग मंच ने पूरा किया अपना संकल्प,
​माझगवां : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, 'रामनवमी' के पावन अवसर पर माझगवां की खैरवार पंचायत (भठवां) के ग्रामीणों के लिए खुशियों की एक नई रोशनी आई है। लंबे समय से अंधेरे का सामना कर रहे इस गांव में गुलाब शुक्ला जन सहयोग मंच के प्रयासों और साथ ही अधिकारियों की मदद से सालों से जला पड़ा ट्रांसफार्मर बदल दिया गया, जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई ।
​हाल ही में गांव के एक गरीब परिवार (रवि पिता गोविंद खैरवार) का घर आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया था। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी गुलाब शुक्ला जी ने पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर न केवल उन्हें सांत्वना दी, बल्कि हरसंभव मदद भी की गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने अपनी सालों पुरानी बिजली की समस्या साझा की। गुलाब शुक्ला जी ने उसी क्षण संकल्प लिया था कि वे गांव को अंधेरे से मुक्त कराएंगे।
​अपने वादे पर अडिग रहते हुए, रामनवमी के शुभ दिन उन्होंने नया ट्रांसफार्मर लगवाकर गांव में बिजली बहाल करवा दी। वर्षों की उपेक्षा के बाद जब घरों में रोशनी लौटी, तो पूरा गांव 'गुलाब शुक्ला की जय' के नारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने नम आंखों से उनका आभार जताते हुए कहा कि जिस निस्वार्थ भावना से यह मंच लोगों की सेवा कर रहा है, वह आज के समय में मिसाल है। निस्वार्थ सेवा और जन-आशीर्वाद के संकल्प के साथ खड़ा यह मंच अब क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण बन चुका है।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • Post by पत्रकार,Kuber Tomar
    1
    Post by पत्रकार,Kuber Tomar
    user_पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार, संवाददाता,रिपोर्टर Gopadbanas, Sidhi•
    50 min ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्रीराम नवमी:- आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम #RamNavami #RamRajaSarkar #शहडोल #shahdol
    1
    श्रीराम नवमी:- आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम
#RamNavami  #RamRajaSarkar #शहडोल #shahdol
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.