Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ओबीसी के लिए रिजर्व होंगे 60 निकाय-प्रमुख, 5 जिला-प्रमुख पद:,कल निकलेगी लॉटरी; 17 को पार्षद-प्रधानों और 18 को पंच-सरपंचों की लॉटरी ओबीसी के लिए रिजर्व होंगे 60 निकाय-प्रमुख, 5 जिला-प्रमुख पद:,कल निकलेगी लॉटरी; 17 को पार्षद-प्रधानों और 18 को पंच-सरपंचों की लॉटरी
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
*ओबीसी के लिए रिजर्व होंगे 60 निकाय-प्रमुख, 5 जिला-प्रमुख पद:,कल निकलेगी लॉटरी; 17 को पार्षद-प्रधानों और 18 को पंच-सरपंचों की लॉटरी ओबीसी के लिए रिजर्व होंगे 60 निकाय-प्रमुख, 5 जिला-प्रमुख पद:,कल निकलेगी लॉटरी; 17 को पार्षद-प्रधानों और 18 को पंच-सरपंचों की लॉटरी
- मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)बाली, पाली, राजस्थान🤝16 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- जन हॉस्पिटल में आज ओपीडी रही निशुल्क, पैथोलॉजी जांच, सोनोग्राफी एवं एक्स-रे पर मिली 50 प्रतिशत छूट मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली शहर के नया गांव रोड स्थित जन हॉस्पिटल में आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक बुधवार को विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान शुरू किया है। इसके तहत आज आयोजित शिविर में मरीजों को सभी ओपीडी सेवाएं 100 प्रतिशत निशुल्क उपलब्ध करवाई गई, उसी के साथसभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच, सोनोग्राफी एवं एक्सरे पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई। आज आयोजित शिविर मरीजों ने मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल एवं शिशु रोग, डायलिसिस, जेरियाट्रिक केयर, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नवजात क्रिटिकल केयर, डेंटल तथा फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन जैसी विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ लेते हुआ अपना उपचार करवाकर शिविर का लाभ लिया।1
- सिरियारी के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू:परेड, मार्च-पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रैक्टिस में जुटे छात्र मारवाड़ जंक्शन,पाली सिरियारी के पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित आसपास के निजी और सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रधानाचार्य मांगीलाल प्रहेरिया ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सामूहिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की इस स्कूल परिसर में सभी स्कूलों के एक साथ सामूहिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा परेड, मार्च-पास्ट, व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शारीरिक शिक्षक की अगुवाई में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं इन कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।4
- पाली आज हरियाली अमावस पर शिवलिंग की सजावट बागर मोहल्ला पाली बागेश्वर महादेव बागर मोहल्ला स्थित हरियाली अमावस पर शिवलिंग का श्रृंगार शहरवासियों का आकर्षण केन्द्र बना मन्दिर के पूजारी राज कुमार व्यास ने बताया कि आज दिन भर भक्तों के पेड़ नजर आई सावन महीने में सर दिन अलग-अलग श्रंगार की जाता है व मन्दिर परिसर में दिन भर भजन कीर्तन करती है1
- हरियाली अमावस्या पर देवगढ़ में उमडा शिव भक्तों का सैलाब तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में वर्षा शिव भक्ति का रंग, 9 लाख 11 हजार के नोटों से सजा देवगढ़ का माधव विलास मंदिर, हरियाली अमावस्या पर दर्शनों के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, विशेष आयोजन को लेकर एक माह से चल रही थी तैयारीया, राजसमंद के देवगढ़ सावन मास के हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर समूचा देवगढ़ नगर शिव भक्ति के अनूठे और दिव्य रंग में रंगा नजर आया। अलसुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध माधव विलास शिव मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। अल सुबह तड़के हुई रिमझिम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, जिससे श्रद्धालुओं के उत्साह में और भी इजाफा देखने को मिला।माधव विलास मंदिर के पुजारी विनोद दाधीच ने बताया कि सावन के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का 9 लाख 11 हजार रुपये मूल्य के भारतीय नोटों और ताजे आकर्षक फूलों से विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया। नोटों और फूलों के अद्भुत संयोजन से सजे भोलेनाथ के इस दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और सुंदर पुष्प-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। महाआरती और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर विशेष श्रृंगार के पश्चात विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक महाआरती संपन्न करवाई गई। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण 'हर-हर महादेव', 'जय भोलेनाथ' और 'ओम नमः शिवाय' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत एवं उपवास रखकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शनार्थियों के आने का यह सिलसिला देर रात तक निर्बाध रूप से जारी रहा।4
- BREAKING NEWS: जालोर में गहराया राजनीतिक घमासान, भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार पलटवार खुली बहस की चुनौती: जालोर विधायक व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के वायरल वीडियो पर विवाद; जिला कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने गर्ग को विकास के मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी। सार्वजनिक माफी की मांग: कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी भवन में प्रेस वार्ता कर विधायक गर्ग की भाषा को अमर्यादित करार देते हुए सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण और माफी मांगने की मांग की। जनसमस्याओं पर घेरा: सीवरेज, पेयजल, बदहाल सड़कों और बिजली आपूर्ति जैसे मूलभूत मुद्दों पर भाजपा पर विफलता का आरोप लगाया। महिला सम्मान का मुद्दा: आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी ने विधायक की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए जनप्रतिनिधियों से मर्यादित आचरण की अपील की।2
- जालोर में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार योगेंद्र सिंह कुम्पावत की खुली बहस की चुनौती “जोगेश्वर गर्ग ने जालोर के विकास के लिए कुछ किया हो तो खुली बहस के लिए हम तैयार।” भाजपा नगर मंडल की बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल कांग्रेस ने विधायक जोगेश्वर गर्ग से बयान पर स्पष्टीकरण और खेद व्यक्त करने की मांग की पेयजल, सड़क, सीवरेज और बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा से मांगा हिसाब सरोज चौधरी ने महिला जनप्रतिनिधि पर कथित टिप्पणी को लेकर जताई आपत्ति बसंत सुथार और लक्ष्मण सांखला ने भी विधायक से जवाब देने की मांग की कांग्रेस बोली—आगामी चुनाव विकास और जनसमस्याओं के मुद्दे पर लड़ा जाएगा समाचार नेशन | ब्यूरो चीफ जालोर3
- हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में बारिश की बेरुखी से निराश तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 राजसमंद में नाराज मानसून से निराश, ऑरेंज अलर्ट के बावजूद रूठी बारिश की बौछारें, हरियाली अमावस्या के दिन भी पार्कों में पसरा सन्नाटा, खेतों में मक्का की फसल सूखने की कगार पर, बारिश की कमी के चलते चौपाया जानवरों में भी दिखी निराश,1
- बांगड़ अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, कर्मयोगी संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांगड़ अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर कर्मयोगी संगठन ने बुधवार को जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार गोस्वामी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मंडली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लाखोटिया महादेव मंदिर से एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने यूरोलॉजी विभाग में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ यूरोलॉजिस्ट के लिए पृथक जांच कक्ष और ऑपरेशन थिएटर में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि इससे पथरी सहित पेशाब संबंधी गंभीर रोगों के ऑपरेशन बांगड़ अस्पताल में ही किए जा सकेंगे। *सोनोग्राफी के लिए अतिरिक्त डॉक्टर लगाने की मांग* ज्ञापन में सोनोग्राफी विभाग में कम से कम दो अतिरिक्त विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि पूरे जिले से मरीज बांगड़ अस्पताल आते हैं और डॉक्टरों की संख्या कम होने से कई बार मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। निजी केंद्रों पर जांच कराने से मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। *सुरक्षा गार्डों का बकाया वेतन दिलाने की मांग* संगठन ने अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के कई महीनों से लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र कराने की मांग भी उठाई। ज्ञापन के अनुसार वेतन नहीं मिलने के कारण करीब 30 सुरक्षा गार्ड नौकरी छोड़ चुके हैं, जबकि अन्य कर्मचारी भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। *एंबुलेंस की जांच और ट्रॉमा सेंटर पर उचित व्यवस्था की मांग* कर्मयोगी संगठन ने ट्रॉमा सेंटर के सामने जीवन रक्षक एंबुलेंस की व्यवस्था रखने तथा गंभीर मरीजों को जोधपुर रेफर करते समय परिजनों को मरीज की स्थिति के अनुसार उचित एंबुलेंस के बारे में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। साथ ही अस्पताल परिसर में संचालित एंबुलेंस की जांच करवाकर यह सुनिश्चित करने की मांग की गई कि जिन वाहनों में आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण नहीं हैं, उन पर ‘आईसीयू ऑन व्हील’ जैसे शब्द अंकित नहीं हों, ताकि मरीजों और परिजनों को भ्रमित होने से बचाया जा सके। *बांगड़ अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाने की मांग* ज्ञापन में बांगड़ अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। संगठन ने कहा कि एमआरआई जांच के लिए मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें करीब 5 हजार रुपए या इससे अधिक का खर्च उठाना पड़ता है। अस्पताल में मशीन उपलब्ध होने से जिलेभर के मरीजों को राहत मिलेगी और गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक बोझ कम होगा। इस दौरान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मंडली, सलाहकार ताड़केश्वर शुक्ला सहित लक्ष्मीनारायण डाबी, किशनलाल सैन, गेनाराम बावरी, पनाराम बावरी, ओमप्रकाश मेघवाल, धनाराम बावरी, रमेश प्रजापत पिपलिया, सुनील कुमार, अमृत प्रजापत, चम्पालाल प्रजापत, राजू राणा, मुकेश नायक, खीमाराम लोहार, राजू सोनी, प्रकाश नायक, सुरेश राणा सहित संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- देवपुर ग्राम की पुल पुकार* *आसिफाबाद रमेश सोलंकी* देवपुर, कोलामगुड़ा मंडल, केरामेरी जिला, कुमुरम भीम आसिफाबाद। देवपुर ग्राम की स्थिति केवल विकास की कमी नहीं, बल्कि एक गहरा मानवीय संकट है। सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव यहाँ के लोगों के जीवन को हर दिन जोखिम में डाल रहा है। *गर्भवती महिलाओं की पीड़ा* ग्रामवासियों का कहना है कि अंबुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती। गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल ले जाना असंभव हो जाता है। कई बार प्रसव के दौरान महिलाओं को जान जोखिम में डालकर वागु पार करना पड़ता है। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं की विफलता और प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है। *बरसात में अलग-थलग गाँव* बरसात के दिनों में वागु उफान पर होता है और गाँव का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। बच्चों की शिक्षा बाधित होती है, किसान अपनी उपज बाज़ार तक नहीं पहुँचा पाते और बीमारों को इलाज नहीं मिल पाता। यह केवल विकास का प्रश्न नहीं, बल्कि जीवन और मृत्यु का सवाल है। *सरकार की जिम्मेदारी* सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह आदिवासी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़े। पुल निर्माण केवल एक तकनीकी कार्य नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का उपाय है। जब तक पुल नहीं बनेगा, तब तक देवपुर ग्रामवासी असुरक्षित और उपेक्षित बने रहेंगे। देवपुर ग्राम का संकट हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या विकास योजनाएँ वास्तव में ज़मीन पर उतर रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच हर नागरिक का अधिकार है। सरकार को चाहिए कि वह इस समस्या को प्राथमिकता दे और तत्काल पुल निर्माण को मंजूरी दे। देवपुर ग्राम की पुकार केवल एक गाँव की आवाज़ नहीं, बल्कि उन सभी आदिवासी समाजों की है जो आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यह मानवीय संकट है और इसे दूर करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।1