logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य वाहन रैली के साथ धूमधाम से मनाया गया हिंदू नव वर्ष महोत्सव। आबूरोड। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में मानपुर क्षेत्र में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चमत्कारी गणेश मंदिर, मानपुर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में बाइक, कार एवं पिकअप वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वाहनों को भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा। विशेष आकर्षण के रूप में गौ माता की झांकी एवं भगवा रंग से सुसज्जित भगवान श्रीराम का भव्य रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक नारों एवं जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यह रैली बालाजी हनुमान जी मंदिर, नया खेड़ा पहुंची, जहां भगवान श्रीराम एवं बालाजी महाराज की विधिवत आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू जागरण मंच के जिला सह-संयोजक गोविंद मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चनार, गिरवर एवं वनवासी क्षेत्रों से भी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ गई। इस आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व खंड संयोजक प्रताप सिंह, खंड कार्यकारिणी सदस्य बाबू भाई गरासिया, धर्मेंद्र पवार, युवा आयाम जिला प्रमुख देवराज सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशिक लोहार, नगर कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र मिश्रा, गोविंद राठौड़, गोविंद मेवाड़ा, पंकज माली, नरेंद्र मिश्रा, मोना राम गरासिया, दिलीप भाई अग्रवाल, गिरवर के विक्रम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया तथा हिंदू नव वर्ष के स्वागत को यादगार बना दिया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड

4 hrs ago
user_Ritik Sargara
Ritik Sargara
पत्रकार Abu Road, Sirohi•
4 hrs ago

भव्य वाहन रैली के साथ धूमधाम से मनाया गया हिंदू नव वर्ष महोत्सव। आबूरोड। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में मानपुर क्षेत्र में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चमत्कारी गणेश मंदिर, मानपुर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में बाइक, कार एवं पिकअप वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वाहनों को भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा। विशेष आकर्षण के रूप में गौ माता की

झांकी एवं भगवा रंग से सुसज्जित भगवान श्रीराम का भव्य रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक नारों एवं जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यह रैली बालाजी हनुमान जी मंदिर, नया खेड़ा पहुंची, जहां भगवान श्रीराम एवं बालाजी महाराज की विधिवत आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू जागरण मंच के जिला सह-संयोजक गोविंद मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चनार, गिरवर एवं वनवासी क्षेत्रों से भी सैकड़ों

कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ गई। इस आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व खंड संयोजक प्रताप सिंह, खंड कार्यकारिणी सदस्य बाबू भाई गरासिया, धर्मेंद्र पवार, युवा आयाम जिला प्रमुख देवराज सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशिक लोहार, नगर कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र मिश्रा, गोविंद राठौड़, गोविंद मेवाड़ा, पंकज माली, नरेंद्र मिश्रा, मोना राम गरासिया, दिलीप भाई अग्रवाल, गिरवर के विक्रम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया तथा हिंदू नव वर्ष के स्वागत को यादगार बना दिया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मनाए जा रहे स्वच्छ सप्ताह के तहत नगर पालिका आबू रोड अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार झिगोंनिया के निर्देशानुसार स्वच्छता में भागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मानपुर क्षेत्र में एक प्रभात फेरी निकाली। इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जोरदार नारे लगाए। उन्होंने नारों के माध्यम से लोगों से खुले में कचरा न फेंकने, पॉलीथिन का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण की अपील की। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को घर के कूड़े-कचरे को नगर पालिका की गाड़ी में ही डालने की समझाइश दी और खुले में कचरा फेंकने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में टीम नगर पालिका एंव फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इन संस्थाओं ने कूड़े के उचित निस्तारण और जनजागरूकता फैलाने में विशेष योगदान दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
    4
    राजस्थान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मनाए जा रहे स्वच्छ सप्ताह के तहत नगर पालिका आबू रोड अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार झिगोंनिया के निर्देशानुसार  स्वच्छता में भागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मानपुर क्षेत्र में एक प्रभात फेरी निकाली। इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जोरदार नारे लगाए। उन्होंने नारों के माध्यम से लोगों से खुले में कचरा न फेंकने, पॉलीथिन का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण की अपील की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को घर के कूड़े-कचरे को नगर पालिका की गाड़ी में ही डालने की समझाइश दी और खुले में कचरा फेंकने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में टीम नगर पालिका एंव फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इन संस्थाओं ने कूड़े के उचित निस्तारण और जनजागरूकता फैलाने में विशेष योगदान दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आबूरोड। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में मानपुर क्षेत्र में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चमत्कारी गणेश मंदिर, मानपुर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में बाइक, कार एवं पिकअप वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वाहनों को भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा। विशेष आकर्षण के रूप में गौ माता की झांकी एवं भगवा रंग से सुसज्जित भगवान श्रीराम का भव्य रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक नारों एवं जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यह रैली बालाजी हनुमान जी मंदिर, नया खेड़ा पहुंची, जहां भगवान श्रीराम एवं बालाजी महाराज की विधिवत आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू जागरण मंच के जिला सह-संयोजक गोविंद मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चनार, गिरवर एवं वनवासी क्षेत्रों से भी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ गई। इस आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व खंड संयोजक प्रताप सिंह, खंड कार्यकारिणी सदस्य बाबू भाई गरासिया, धर्मेंद्र पवार, युवा आयाम जिला प्रमुख देवराज सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशिक लोहार, नगर कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र मिश्रा, गोविंद राठौड़, गोविंद मेवाड़ा, पंकज माली, नरेंद्र मिश्रा, मोना राम गरासिया, दिलीप भाई अग्रवाल, गिरवर के विक्रम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया तथा हिंदू नव वर्ष के स्वागत को यादगार बना दिया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
    3
    आबूरोड। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में मानपुर क्षेत्र में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चमत्कारी गणेश मंदिर, मानपुर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में बाइक, कार एवं पिकअप वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वाहनों को भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा। विशेष आकर्षण के रूप में गौ माता की झांकी एवं भगवा रंग से सुसज्जित भगवान श्रीराम का भव्य रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक नारों एवं जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यह रैली बालाजी हनुमान जी मंदिर, नया खेड़ा पहुंची, जहां भगवान श्रीराम एवं बालाजी महाराज की विधिवत आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हिंदू जागरण मंच के जिला सह-संयोजक गोविंद मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चनार, गिरवर एवं वनवासी क्षेत्रों से भी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ गई। इस आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व खंड संयोजक प्रताप सिंह, खंड कार्यकारिणी सदस्य बाबू भाई गरासिया, धर्मेंद्र पवार, युवा आयाम जिला प्रमुख देवराज सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशिक लोहार, नगर कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र मिश्रा, गोविंद राठौड़, गोविंद मेवाड़ा, पंकज माली, नरेंद्र मिश्रा, मोना राम गरासिया, दिलीप भाई अग्रवाल, गिरवर के विक्रम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया तथा हिंदू नव वर्ष के स्वागत को यादगार बना दिया। 
रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    4 hrs ago
  • रेवदर उपखंड क्षेत्र में मोबाइल छीनने की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर अनादरा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। यह था मामला थानाधिकारी कमलेश गहलोत ने बताया कि 20 जनवरी को थल निवासी हरजीराम कोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 14 जनवरी की शाम को उनका नाबालिग बेटा दूध लेकर घर लौट रहा था। डबानी मोड़ के पास रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उससे मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में गहन पूछताछ की, तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया और संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी। जांच के दौरान दो युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया, जिसके बाद उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजा उर्फ राजू पुत्र मावा गरासिया और लाला पुत्र बाबू गरासिया निवासी सिबलिया फली चंडेला (आबूरोड) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कमलेश गहलोत, हेड कांस्टेबल हीराराम, कांस्टेबल बदाराम, जीवराज और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    रेवदर उपखंड क्षेत्र में मोबाइल छीनने की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर अनादरा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।
यह था मामला
थानाधिकारी कमलेश गहलोत ने बताया कि 20 जनवरी को थल निवासी हरजीराम कोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 14 जनवरी की शाम को उनका नाबालिग बेटा दूध लेकर घर लौट रहा था। डबानी मोड़ के पास रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उससे मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में गहन पूछताछ की, तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया और संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी। जांच के दौरान दो युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया, जिसके बाद उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजा उर्फ राजू पुत्र मावा गरासिया और लाला पुत्र बाबू गरासिया निवासी सिबलिया फली चंडेला (आबूरोड) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कमलेश गहलोत, हेड कांस्टेबल हीराराम, कांस्टेबल बदाराम, जीवराज और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कार्य जारी है।
    1
    पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कार्य जारी है।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    4 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में राजकीय कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह शिकायत भाजपा के ही पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल द्वारा उठाई गई है, जिससे मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है।जब इस मुद्दे पर सिरोही के प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री विश्नोई ने यह भी भरोसा दिलाया कि शिकायत की जांच संबंधित विभागों के माध्यम से करवाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है और अब सभी की नजरें संभावित जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में राजकीय कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह शिकायत भाजपा के ही पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल द्वारा उठाई गई है, जिससे मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है।जब इस मुद्दे पर सिरोही के प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री विश्नोई ने यह भी भरोसा दिलाया कि शिकायत की जांच संबंधित विभागों के माध्यम से करवाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है और अब सभी की नजरें संभावित जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • Post by Reporter Rajesh pahadiya
    1
    Post by Reporter Rajesh pahadiya
    user_Reporter Rajesh pahadiya
    Reporter Rajesh pahadiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बाघपुरा में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
    1
    बाघपुरा में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • आबूरोड। गांधीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 में विद्युत विभाग कार्यालय के पीछे पूर्व में हुए अवैध निर्माण को नगर पालिका ने किया ध्वस्त। अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया का सख्त रूप। अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में चलाई गई थी सिलसिलेवार खबर। पूर्व में पदस्थापित अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव की आशंका के चलते नहीं हुई थी अवैध निर्माणों पर कार्यवाही। हाल ही में पद स्थापित अधिशासी अधिकारी झिंगोनिया ने किया स्पष्ट "अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण किसी भी स्थिति में नहीं है स्वीकार"। अवैध निर्माणों को किया जाएगा ध्वस्त साथ ही अतिक्रमणकरियो का सामान बिना किसी पूर्व सूचना के किया जाएगा जप्त, किसी भी परिस्थिति में कोई भी सिफारिश पर नहीं होगा अमल। अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया की अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्यवाही से आमजन एवं राहगीर दिखे संतुष्ट।
    2
    आबूरोड। गांधीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 में विद्युत विभाग कार्यालय के पीछे पूर्व में हुए अवैध निर्माण को नगर पालिका ने किया ध्वस्त।
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया का सख्त रूप।
अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में चलाई गई थी सिलसिलेवार खबर।
पूर्व में पदस्थापित अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव की आशंका के चलते नहीं हुई थी अवैध निर्माणों पर कार्यवाही।
हाल ही में पद स्थापित अधिशासी अधिकारी झिंगोनिया ने किया स्पष्ट "अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण किसी भी स्थिति में नहीं है स्वीकार"।
अवैध निर्माणों को किया जाएगा ध्वस्त साथ ही अतिक्रमणकरियो का सामान बिना किसी पूर्व सूचना के किया जाएगा जप्त, किसी भी परिस्थिति में कोई भी सिफारिश पर नहीं होगा अमल।
अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया की अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्यवाही से आमजन एवं राहगीर दिखे संतुष्ट।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.