logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम के पहले दौरे में सीएचसी और तहसील का औचक निरीक्षण, दो सेंटर सीज बदलापुर। जौनपुर के नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने मंगलवार की दोपहर बदलापुर में अपने पहले दौरे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और तहसील का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सीएचसी के निरीक्षण के बाद डीएम ने अस्पताल के सामने संचालित मेडिकल स्टोरों के साथ एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की भी जांच कराई। कार्रवाई के दौरान एक एक्स-रे सेंटर और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज किए जाने की जानकारी सामने आई। डीएम की छापेमारी की सूचना मिलते ही कुछ मेडिकल स्टोर और जांच केंद्रों के संचालक दुकानें व सेंटर बंद कर मौके से चले गए। इसके बाद डीएम ने बदलापुर तहसील का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण व्यवस्था समेत कार्यालयों की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसी दौरान डीएम से मिलने के लिए तहसील परिसर में खड़े कुछ अधिवक्ताओं और फरियादियों को पुलिस एवं स्कॉर्ट टीम के लोगों ने रोक दिया। इसको लेकर अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ देर तक तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति संभाली। डीएम के पहले दौरे और अचानक हुई कार्रवाई को लेकर पूरे दिन तहसील और स्वास्थ्य विभाग में चर्चा बनी रही।

9 hrs ago
user_Lokwani Times
Lokwani Times
Local News Reporter बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

डीएम के पहले दौरे में सीएचसी और तहसील का औचक निरीक्षण, दो सेंटर सीज बदलापुर। जौनपुर के नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने मंगलवार की दोपहर बदलापुर में अपने पहले दौरे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और तहसील का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सीएचसी के निरीक्षण के बाद डीएम ने अस्पताल के सामने संचालित मेडिकल स्टोरों के साथ एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की भी जांच कराई। कार्रवाई के दौरान एक एक्स-रे सेंटर और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज किए जाने की जानकारी सामने आई। डीएम की छापेमारी की सूचना मिलते ही कुछ मेडिकल स्टोर और जांच केंद्रों के संचालक दुकानें व सेंटर बंद कर मौके से चले गए। इसके बाद डीएम ने बदलापुर तहसील का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण व्यवस्था समेत कार्यालयों की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसी दौरान डीएम से मिलने के लिए तहसील परिसर में खड़े कुछ अधिवक्ताओं और फरियादियों को पुलिस एवं स्कॉर्ट टीम के लोगों ने रोक दिया। इसको लेकर अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ देर तक तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति संभाली। डीएम के पहले दौरे और अचानक हुई कार्रवाई को लेकर पूरे दिन तहसील और स्वास्थ्य विभाग में चर्चा बनी रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा में फूट, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे* *शेड्यूल बदलने का आरोप,समर्थकों ने चौकिया चौराहे पर किया विरोध* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* बुधवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा भाजपा नेताओं के नेतृत्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर लम्भुआ बाजार होते हुए दियरा रोड से गुजरी और वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में विधायक सीताराम वर्मा, जिला महामंत्री व तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक विजय त्रिपाठी, प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, संजीव पांडेय, हरिओम व प्रधानाचार्य गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-छात्र मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। *शेड्यूल बदलने को लेकर हुआ विवाद* यात्रा संपन्न होने के बाद चौकिया चौराहे पर समर्थकों ने जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी का विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। समर्थकों का आरोप है कि तय शेड्यूल के अनुसार यात्रा को चौकिया चौराहे स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के बाद कॉलेज में समाप्त होना था। लेकिन आरोप है कि विजय त्रिपाठी ने राजनीतिक व चुनावी रंजिश के चलते विजय त्रिपाठी द्वारा यात्रा को दियरा चौराहे से ही मोड़कर सीधे कॉलेज ले गए। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद व समर्थकों ने कहा कि चौकिया मोड़ पर भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा कार्यक्रम दिए जाने के बाद ही तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों के लिए भोजन व फूल माला की व्यवस्था की गई थी,लेकिन यात्रा वहां न पहुंचने से सभी समर्थक मायूस हो गए।
    1
    *तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा में फूट, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे*  
*शेड्यूल बदलने का आरोप,समर्थकों ने चौकिया चौराहे पर किया विरोध*
*लम्भुआ, सुलतानपुर।*
बुधवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा भाजपा नेताओं के नेतृत्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया।
यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर लम्भुआ बाजार होते हुए दियरा रोड से गुजरी और वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में विधायक सीताराम वर्मा, जिला महामंत्री व तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक विजय त्रिपाठी, प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, संजीव पांडेय, हरिओम व प्रधानाचार्य गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-छात्र मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
*शेड्यूल बदलने को लेकर हुआ विवाद* 
यात्रा संपन्न होने के बाद चौकिया चौराहे पर समर्थकों ने जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी का विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
समर्थकों का आरोप है कि तय शेड्यूल के अनुसार यात्रा को चौकिया चौराहे स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के बाद कॉलेज में समाप्त होना था। लेकिन आरोप है कि विजय त्रिपाठी ने राजनीतिक व चुनावी रंजिश के चलते विजय त्रिपाठी द्वारा यात्रा को दियरा चौराहे से ही मोड़कर सीधे कॉलेज ले गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद व समर्थकों ने कहा कि चौकिया मोड़ पर भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा कार्यक्रम दिए जाने के बाद ही तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों के लिए भोजन व फूल माला की व्यवस्था की गई थी,लेकिन यात्रा वहां न पहुंचने से सभी समर्थक मायूस हो गए।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार --अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है। : अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
    1
    मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार --अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार 
मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा।
मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है।
मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है।
विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं।
फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है।
: अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
    user_अवधेश पांडेय
    अवधेश पांडेय
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सद्भावना पुल पर मानव श्रृंखला के कार्यक्रम में बिजली कटौती, अंधेरे में हुआ शुभारंभ नैमिष टुडे, जौनपुर जौनपुर। सद्भावना पुल पर मंगलवार देर रात आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब कार्यक्रम शुरू होने के ऐन वक्त पर बिजली विभाग ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। बिजली कटौती के चलते कार्यक्रम स्थल पर अचानक अंधेरा छा गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर महज पांच मिनट के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध किया, ताकि मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ रोशनी में कराया जा सके। हालांकि, इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न आने के कारण जिला अधिकारी ने अंधेरे में ही मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्था के बाधित होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, विद्युत कटौती के वास्तविक कारण और इस संबंध में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है या नहीं, इसकी पुष्टि किया जाना बाकी है।
    1
    सद्भावना पुल पर मानव श्रृंखला के कार्यक्रम में बिजली कटौती, अंधेरे में हुआ शुभारंभ
नैमिष टुडे, जौनपुर 
जौनपुर। सद्भावना पुल पर मंगलवार देर रात आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब कार्यक्रम शुरू होने के ऐन वक्त पर बिजली विभाग ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। बिजली कटौती के चलते कार्यक्रम स्थल पर अचानक अंधेरा छा गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर महज पांच मिनट के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध किया, ताकि मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ रोशनी में कराया जा सके। हालांकि, इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बिजली न आने के कारण जिला अधिकारी ने अंधेरे में ही मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्था के बाधित होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, विद्युत कटौती के वास्तविक कारण और इस संबंध में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है या नहीं, इसकी पुष्टि किया जाना बाकी है।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *मध्यांचल के रसिया अधिशाषी अभियंता का वीडियो वायरल!!* अधिशाषी अभियंता को कंप्यूटर ऑपरेटर से हुआ प्यार लखनऊ *मध्यांचल के रसिया अधिशाषी अभियंता का वीडियो वायरल!!* अधिशाषी अभियंता को कंप्यूटर ऑपरेटर से हुआ प्यार!! अधिशासी अभियंता उदय प्रताप निकले रसिया!! कंप्यूटर ऑपरेटर महिला साहब के बाँदा दफ्तर में तैनात थी!! उसी दौरान साहब की बढ़ गई नजदीकिया!! साहब का ट्रांसफर गोंडा हो गया!! साहब ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को लखनऊ होटल में बुलाया!! खुद गोंडा से लखनऊ पहुंच गए!! साहब और कम्प्यूटर ऑपरेटर होटल के कमरे में निजी पल बिता रहे थे!! इसकी जानकारी ऑपरेटर महोदया के पति को हो गई!! जिसके बाद पति भी गोली की रफ्तार से होटल जा पहुंचा!! होटल के कमरे में पत्नी को साहब के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया!! जिसके बाद होटल में हुआ हंगामा वीडियो वायरल!!
    1
    *मध्यांचल के रसिया अधिशाषी अभियंता का वीडियो वायरल!!*

अधिशाषी अभियंता को कंप्यूटर ऑपरेटर से हुआ प्यार
लखनऊ
*मध्यांचल के रसिया अधिशाषी अभियंता का वीडियो वायरल!!*
अधिशाषी अभियंता को कंप्यूटर ऑपरेटर से हुआ प्यार!!
अधिशासी अभियंता उदय प्रताप निकले रसिया!!
कंप्यूटर ऑपरेटर महिला साहब के बाँदा दफ्तर में तैनात थी!!
उसी दौरान साहब की बढ़ गई नजदीकिया!!
साहब का ट्रांसफर गोंडा हो गया!!
साहब ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को लखनऊ होटल में बुलाया!!
खुद गोंडा से लखनऊ पहुंच गए!!
साहब और कम्प्यूटर ऑपरेटर होटल के कमरे में निजी पल बिता रहे थे!!
इसकी जानकारी ऑपरेटर महोदया के पति को हो गई!!
जिसके बाद पति भी गोली की रफ्तार से होटल जा पहुंचा!!
होटल के कमरे में पत्नी को साहब के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया!!
जिसके बाद होटल में हुआ हंगामा वीडियो वायरल!!
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    18 hrs ago
  • सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ,,हर घर तिरंगा ,,के तहत, निकाली गई , भव्य तिरंगा यात्रा सुल्तानपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हर घर तिरंगा के दौरान वर्ष 2026 में 15 अगस्त को लेकर पूर्ण रूप से तैयारी करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली, जहां पर पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही
    1
    सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ,,हर घर तिरंगा ,,के तहत, निकाली गई , भव्य तिरंगा यात्रा
सुल्तानपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हर घर तिरंगा के दौरान वर्ष 2026 में 15 अगस्त को लेकर पूर्ण रूप से तैयारी करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली, जहां पर पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • “ब्राह्मणों को जो सताएगा, सत्ता से साफ हो जाएगा—2027” गोरखपुर— कहां है योगी सरकार के कानून व्यवस्था के दावे ठेकेदार शिवकुमार तिवारी दिनदहाडे हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। “ब्राह्मणों को जो सताएगा, सत्ता से साफ हो जाएगा—2027” गोरखपुर— कहां है योगी सरकार के कानून व्यवस्था के दावे ठेकेदार शिवकुमार तिवारी दिनदहाडे हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद ब्राह्मण समाज में सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। जब वोट चाहिए तो ब्राह्मण याद आते हैं। लेकिन हत्या और उत्पीड़न के समय सरकार की संवेदनाएं क्यों मर जाती हैं। प्रदेश में पिछले एक दशक से ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ लगातार हो रही घटनाओं को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार में ‘गांधारी’ बने बैठे मंत्री और नेताओं की आंखों से आखिर पट्टी कब हटेगी? ब्राह्मण समाज के लोगों को न्याय और सुरक्षा कब मिलेगी
    1
    “ब्राह्मणों को जो सताएगा, सत्ता से साफ हो जाएगा—2027”

गोरखपुर— कहां है योगी सरकार के कानून व्यवस्था के दावे ठेकेदार शिवकुमार तिवारी दिनदहाडे हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
“ब्राह्मणों को जो सताएगा, सत्ता से साफ हो जाएगा—2027”
गोरखपुर— कहां है योगी सरकार के कानून व्यवस्था के दावे ठेकेदार शिवकुमार तिवारी दिनदहाडे हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद ब्राह्मण समाज में सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। जब वोट चाहिए तो ब्राह्मण याद आते हैं। लेकिन हत्या और उत्पीड़न के समय सरकार की संवेदनाएं क्यों मर जाती हैं।
प्रदेश में पिछले एक दशक से ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ लगातार हो रही घटनाओं को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार में ‘गांधारी’ बने बैठे मंत्री और नेताओं की आंखों से आखिर पट्टी कब हटेगी?
ब्राह्मण समाज के लोगों को न्याय और सुरक्षा कब मिलेगी
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.