logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा में फूट, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे* *शेड्यूल बदलने का आरोप,समर्थकों ने चौकिया चौराहे पर किया विरोध* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* बुधवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा भाजपा नेताओं के नेतृत्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर लम्भुआ बाजार होते हुए दियरा रोड से गुजरी और वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में विधायक सीताराम वर्मा, जिला महामंत्री व तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक विजय त्रिपाठी, प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, संजीव पांडेय, हरिओम व प्रधानाचार्य गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-छात्र मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। *शेड्यूल बदलने को लेकर हुआ विवाद* यात्रा संपन्न होने के बाद चौकिया चौराहे पर समर्थकों ने जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी का विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। समर्थकों का आरोप है कि तय शेड्यूल के अनुसार यात्रा को चौकिया चौराहे स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के बाद कॉलेज में समाप्त होना था। लेकिन आरोप है कि विजय त्रिपाठी ने राजनीतिक व चुनावी रंजिश के चलते विजय त्रिपाठी द्वारा यात्रा को दियरा चौराहे से ही मोड़कर सीधे कॉलेज ले गए। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद व समर्थकों ने कहा कि चौकिया मोड़ पर भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा कार्यक्रम दिए जाने के बाद ही तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों के लिए भोजन व फूल माला की व्यवस्था की गई थी,लेकिन यात्रा वहां न पहुंचने से सभी समर्थक मायूस हो गए।

11 hrs ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

*तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा में फूट, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे* *शेड्यूल बदलने का आरोप,समर्थकों ने चौकिया चौराहे पर किया विरोध* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* बुधवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा भाजपा नेताओं के नेतृत्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर लम्भुआ बाजार होते हुए दियरा रोड से गुजरी और वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में विधायक सीताराम वर्मा, जिला महामंत्री व तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक विजय त्रिपाठी, प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, संजीव पांडेय, हरिओम व प्रधानाचार्य गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-छात्र मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। *शेड्यूल बदलने को लेकर हुआ विवाद* यात्रा संपन्न होने के बाद चौकिया चौराहे पर समर्थकों ने जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी का विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। समर्थकों का आरोप है कि तय शेड्यूल के अनुसार यात्रा को चौकिया चौराहे स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के बाद कॉलेज में समाप्त होना था। लेकिन आरोप है कि विजय त्रिपाठी ने राजनीतिक व चुनावी रंजिश के चलते विजय त्रिपाठी द्वारा यात्रा को दियरा चौराहे से ही मोड़कर सीधे कॉलेज ले गए। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद व समर्थकों ने कहा कि चौकिया मोड़ पर भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा कार्यक्रम दिए जाने के बाद ही तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों के लिए भोजन व फूल माला की व्यवस्था की गई थी,लेकिन यात्रा वहां न पहुंचने से सभी समर्थक मायूस हो गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई। इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है। दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं। अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
    1
    सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप
सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई।
इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है।
दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं।
अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga
    1
    Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष

#Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga
Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष
#Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें! इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। जय हिंद!
    1
    79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें!
इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

15 अगस्त 2026
सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे
आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़

आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन

आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
 जय हिंद!
    user_Virendra Kumar shrivtasta
    Virendra Kumar shrivtasta
    Librarian सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।
    1
    मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर
सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की।
पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बाढ़ के बीच हनुमान रथ बनेगा जिंदगी का सहारा आत्याधुनिक तकनीक से लैस पानी और जमीन दोनों पर दौड़ेगा 3 करोड़ का रेस्क्यू वाहन, अंधेरे में भी कैमरे से होगी निगरानी गोंडा। बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए अब राहत एवं बचाव अभियान को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की ‘SHERP’ रेस्क्यू व्हीकल को प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। इस खास वाहन को ‘हनुमान रथ’ नाम दिया गया है। बताया गया है कि यह वाहन जमीन पर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है, जबकि पानी में भी लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि यह 360 डिग्री तक घूमकर कठिन परिस्थितियों में रास्ता बना सकता है। बाढ़ के दौरान लगातार 40 घंटे तक राहत कार्य में इस्तेमाल किए जाने के लिए डिजाइन किए गए इस वाहन में एक बार में करीब 8 से 9 लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की क्षमता बताई गई है। अंधेरे में भी निगरानी के लिए इसमें विशेष कैमरों की सुविधा है।
    1
    बाढ़ के बीच हनुमान रथ बनेगा जिंदगी का सहारा  आत्याधुनिक तकनीक से लैस 
पानी और जमीन दोनों पर दौड़ेगा 3 करोड़ का रेस्क्यू वाहन, अंधेरे में भी कैमरे से होगी निगरानी
गोंडा। बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए अब राहत एवं बचाव अभियान को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की ‘SHERP’ रेस्क्यू व्हीकल को प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। इस खास वाहन को ‘हनुमान रथ’ नाम दिया गया है।
बताया गया है कि यह वाहन जमीन पर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है, जबकि पानी में भी लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि यह 360 डिग्री तक घूमकर कठिन परिस्थितियों में रास्ता बना सकता है।
बाढ़ के दौरान लगातार 40 घंटे तक राहत कार्य में इस्तेमाल किए जाने के लिए डिजाइन किए गए इस वाहन में एक बार में करीब 8 से 9 लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की क्षमता बताई गई है। अंधेरे में भी निगरानी के लिए इसमें विशेष कैमरों की सुविधा है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुल्तानपुर में एएनएम से मारपीट, मोबाइल तोड़ा वैक्सीनेशन विवाद में केस दर्ज, जांच शुरू सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी (एएनएम) के साथ मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। उप-स्वास्थ्य केंद्र उघड़पुर में तैनात एएनएम पूनम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना टीकाकरण से जुड़े एक पुराने विवाद से संबंधित है। पीड़िता पूनम जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत उघड़पुर सब-सेंटर पर कार्यरत हैं। करीब तीन माह पहले उन्होंने उपाध्यायापुर निवासी सचिन के एक वर्षीय बेटे सम्राट का टीकाकरण किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत टीकाकरण के कारण बच्चे की तबीयत खराब हुई थी, हालांकि बाद में इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ हो गया था। 8 अगस्त को शाम करीब 3 बजे एएनएम पूनम टीकाकरण के सिलसिले में फिर उपाध्यायापुर गांव पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान बच्चे की मां हिरन कोरी, नानी सुनीता और मामा विवेक ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने गलत टीकाकरण का आरोप लगाते हुए पूनम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता पूनम के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस दौरान उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। पूनम की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उपनिरीक्षक गुलाब चंद पाल को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सुल्तानपुर में एएनएम से मारपीट, मोबाइल तोड़ा
वैक्सीनेशन विवाद में केस दर्ज, जांच शुरू
सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी (एएनएम) के साथ मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। उप-स्वास्थ्य केंद्र उघड़पुर में तैनात एएनएम पूनम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना टीकाकरण से जुड़े एक पुराने विवाद से संबंधित है। पीड़िता पूनम जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत उघड़पुर सब-सेंटर पर कार्यरत हैं। करीब तीन माह पहले उन्होंने उपाध्यायापुर निवासी सचिन के एक वर्षीय बेटे सम्राट का टीकाकरण किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत टीकाकरण के कारण बच्चे की तबीयत खराब हुई थी, हालांकि बाद में इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ हो गया था।
8 अगस्त को शाम करीब 3 बजे एएनएम पूनम टीकाकरण के सिलसिले में फिर उपाध्यायापुर गांव पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान बच्चे की मां हिरन कोरी, नानी सुनीता और मामा विवेक ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने गलत टीकाकरण का आरोप लगाते हुए पूनम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़िता पूनम के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस दौरान उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया।
पूनम की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उपनिरीक्षक गुलाब चंद पाल को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संदिग्ध पदार्थ खाने से चार छात्रों की हालत बिगड़ी, तीन जिला अस्पताल रेफर पट्टी। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार को संदिग्ध पदार्थ खाने से कक्षा तीन के चार छात्रों की हालत बिगड़ गई। विद्यालय प्रशासन ने सभी बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आर्यन, मयंक और प्रिंस को जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।बताया गया कि आर्यन, मयंक, प्रिंस और आदर्श ने विद्यालय में किसी छात्र द्वारा पुड़िया में लाए गए संदिग्ध पदार्थ का सेवन कर लिया। आर्यन पुत्र बबलू ने बताया कि साथ पढ़ने वाला एक छात्र पुड़िया में कुछ लेकर आया था। उसने स्वयं खाने के बाद अन्य छात्रों को भी वह पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद चारों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।जानकारी होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय सहायक अध्यापकों के साथ सभी बच्चों को लेकर सीएचसी पट्टी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्चों का उपचार शुरू किया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि बच्चों की हालत देखने से किसी नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका प्रतीत हो रही है। हालांकि बच्चों ने किस पदार्थ का सेवन किया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।बच्चों की हालत गंभीर होने पर आर्यन, मयंक और प्रिंस को बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक ही एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद विद्यालय और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।एबीएसए गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बच्चों की तबीयत किस वजह से खराब हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    1
    संदिग्ध पदार्थ खाने से चार छात्रों की हालत बिगड़ी, तीन जिला अस्पताल रेफर
पट्टी। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार को संदिग्ध पदार्थ खाने से कक्षा तीन के चार छात्रों की हालत बिगड़ गई। विद्यालय प्रशासन ने सभी बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आर्यन, मयंक और प्रिंस को जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।बताया गया कि आर्यन, मयंक, प्रिंस और आदर्श ने विद्यालय में किसी छात्र द्वारा पुड़िया में लाए गए संदिग्ध पदार्थ का सेवन कर लिया। आर्यन पुत्र बबलू ने बताया कि साथ पढ़ने वाला एक छात्र पुड़िया में कुछ लेकर आया था। उसने स्वयं खाने के बाद अन्य छात्रों को भी वह पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद चारों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।जानकारी होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडेय सहायक अध्यापकों के साथ सभी बच्चों को लेकर सीएचसी पट्टी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्चों का उपचार शुरू किया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि बच्चों की हालत देखने से किसी नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका प्रतीत हो रही है। हालांकि बच्चों ने किस पदार्थ का सेवन किया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।बच्चों की हालत गंभीर होने पर आर्यन, मयंक और प्रिंस को बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक ही एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद विद्यालय और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।एबीएसए गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बच्चों की तबीयत किस वजह से खराब हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.