सेविका के शैक्षणिक पंजीयन को लेकर सवाल, आईसीडीएस विभाग से जांच व बर्खास्तगी की मांग असरगंज/मुंगेर। प्रखंड असरगंज के ग्राम खरबा स्थित केंद्र संख्या 29 में सेविका पद पर कार्यरत महिला के शैक्षणिक पंजीयन को लेकर मामला सामने आया है। इस संबंध में बालिका उच्च विद्यालय कदराचक, बांका के प्रधानाध्यापक द्वारा वर्ष 2020 में जारी एक लिखित पत्र सामने आया है। पत्र में सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में संबंधित छात्रा के विद्यालय पंजीयन का विवरण दिया गया है। पत्र के अनुसार वर्ष 2009 में पंजीयन संख्या 32032-05923-09 का उल्लेख है। वहीं पत्र में यह भी लिखा है कि संबंधित कागजात के आधार पर वर्ष 2015 में पुनः पंजीयन संख्या 32032-7140-15 कराया गया है। अब इसी दस्तावेज को आधार बनाकर संबंधित सेविका की नियुक्ति में प्रस्तुत शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पंजीयन अभिलेखों की जांच की मांग उठ रही है। मांग है कि आईसीडीएस विभाग द्वारा मामले की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में नियमों के विरुद्ध नियुक्ति या दस्तावेजों में गंभीर अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित सेविका को पद से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाए। मामले में विभागीय स्तर पर नियुक्ति अभिलेख, मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र तथा संबंधित विद्यालय के रिकॉर्ड का सत्यापन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपलब्ध पत्र अकेले किसी फर्जीवाड़े की अंतिम पुष्टि नहीं करता; वास्तविक स्थिति जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगी।
सेविका के शैक्षणिक पंजीयन को लेकर सवाल, आईसीडीएस विभाग से जांच व बर्खास्तगी की मांग असरगंज/मुंगेर। प्रखंड असरगंज के ग्राम खरबा स्थित केंद्र संख्या 29 में सेविका पद पर कार्यरत महिला के शैक्षणिक पंजीयन को लेकर मामला सामने आया है। इस संबंध में बालिका उच्च विद्यालय कदराचक, बांका के प्रधानाध्यापक द्वारा वर्ष 2020 में जारी एक लिखित पत्र सामने आया है। पत्र में सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में संबंधित छात्रा के विद्यालय पंजीयन का विवरण दिया गया है। पत्र के अनुसार वर्ष 2009 में पंजीयन संख्या 32032-05923-09 का उल्लेख है। वहीं पत्र में यह भी लिखा है कि संबंधित कागजात के आधार पर वर्ष 2015 में पुनः पंजीयन संख्या 32032-7140-15 कराया गया है। अब इसी दस्तावेज को आधार बनाकर संबंधित सेविका की नियुक्ति में प्रस्तुत शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पंजीयन अभिलेखों की जांच की मांग उठ रही है। मांग है कि आईसीडीएस विभाग द्वारा मामले की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में नियमों के विरुद्ध नियुक्ति या दस्तावेजों में गंभीर अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित सेविका को पद से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाए। मामले में विभागीय स्तर पर नियुक्ति अभिलेख, मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र तथा संबंधित विद्यालय के रिकॉर्ड का सत्यापन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपलब्ध पत्र अकेले किसी फर्जीवाड़े की अंतिम पुष्टि नहीं करता; वास्तविक स्थिति जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगी।
- लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम INTRO.... भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय आंगनबाड़ी यूनियन बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेविका के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम INTRO.... भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय आंगनबाड़ी यूनियन बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेविका के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। अपने मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए, बिहार सरकार और भारत सरकार द्वारा जमकर नारेबाजी की, सुलतानगंज आंगनबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा, बिहार सरकार और भारत सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को नो हजार दे रही थी वह भी समय पर नहीं दे रही। जिसमें सेविका, सहायिका की घर की आर्थिक स्थिति दैनिया हों गया हैं। सेविका का कहना है,आठ घंटे काम लेती हैं सरकार,ना तो मोबाइल फोन उपलब्ध कराया गया,ना मोबाइल रिचार्ज की राशि। छह माह से वेतन नहीं मिला है।कर्ज लेकर घर चलाना पर रहा है। बाइट... सुलतानगंज आंगनबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष, रीना कुमारी बाइट, सेविका,उषा कुमारी4
- आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत ( 12 सितंबर ) को लेकर विषय पर श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित ..1
- बांका में नल-जल योजना पर बड़ा सवाल, जलमीनार निर्माण में गड़बड़ी का आरोप! 🚨 बांका से बड़ी खबर! 🚨 जिले में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कराए गए जलमीनार और वाटर स्टैंड पोस्ट निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सह आरटीआई एक्टिविस्ट नवीन कुमार भगत ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। 📄 आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई स्थानों पर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के साथ अनियमितता बरती गई है। वहीं, हर घर नल का जल योजना के बावजूद कई इलाकों में लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है। 🚰 आवेदनकर्ता ने संवेदकों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने तथा लोगों को नियमित स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। ⚠️ अब देखना होगा कि इस शिकायत पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करता है। 📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📰 खबर वही, जो आपके गांव और शहर से जुड़ी हो।1
- बिहार में शराबबंदी कानून समाप्त? शराबबंदी कानून के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार का दख़ल? मोदी-शाह के एजेंट को लागू करने की तैयारी में सम्राट सरकार? NCAER रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार पूर्ण शराबबंदी कानून की समीक्षा के लिए तैयार? राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के पूर्ण शराबबंदी कानून को 440 वोल्ट का झटका1
- विधायक मनोज यादव ने चांदन अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर प्रभारी चिकित्सक को लगाई फटकार. चांदन। बेलहर विधायक मनोज यादव ने मंगलवार, 25 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, दवा भंडारण, एक्स-रे मशीन, लेबर रूम, ओपीडी, प्रसव, महिला बंध्याकरण एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अनुसार कुछ डॉक्टरों के ड्यूटी से नदारद रहने की बात सामने आई। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार की उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज नहीं रहने को लेकर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। विधायक ने मौके से ही बांका डीएम अंशुल अग्रवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार को मामले से अवगत कराया और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह एवं एक्स-रे डाटा ऑपरेटर पंचानंद कुमार से भी विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। एक्स-रे सेवा के संबंध में विधायक ने जानकारी ली। बताया गया कि एक्स-रे मशीन बिजली से संचालित होने के कारण बिजली रहने पर सेवा उपलब्ध होती है, जबकि बिजली चले जाने पर एक्स-रे सेवा बाधित हो जाती है। इस पर विधायक ने जानकारी ली तो बताया गया कि इस तरह की समस्या की जानकारी उन्हें पूर्व में नहीं मिली थी। निरीक्षण के दौरान समस्या सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी, ताकि एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों को सुचारू रूप से सेवा मिल सके।विधायक मनोज यादव ने कहा कि अब वह जमाना नहीं रहा, जब डॉक्टर ड्यूटी से नदारद रहें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित चिकित्सक एवं कर्मियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों से पूछताछ के दौरान खान-पान एवं अस्पताल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।अस्पताल से मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत के संबंध में विधायक ने कहा कि अब ऐसी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भी चांदन अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि अनावश्यक रूप से मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़े।विधायक ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद एएनएम इंदू कुमारी एवं शिखा कुमारी से प्रसव संबंधी उपलब्धियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रसव सेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक मनोज यादव ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल की कमियों को गंभीरता से लिया जाएगा और अपने स्तर से भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से समन्वय कर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार कराने की बात कही, ताकि चांदन क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।1
- Post by Akshay1
- एएसआई संतोष सिंह हत्याकांड में आठ दोषी करार, 7 सितंबर को सजा पर सुनवाई मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में डायल-112 के एएसआई संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में अदालत ने आठ आरोपितों को दोषी करार दिया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ कुमारी मनीषा की अदालत ने सोमवार को मामले में सुनवाई करते हुए सभी आठों को हत्या के मामले में दोषी पाया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 7 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। दोषी करार दिए गए आरोपितों में रणवीर कुमार, रंजीत कुमार, राजू कुमार, गुड्डू कुमार, विकास कुमार, रेखा देवी, सरिता देवी और मौसम कुमारी शामिल हैं। घटना 14 मार्च 2025 को होली के दिन हुई थी। विवाद की सूचना पर पहुंचे एएसआई संतोष कुमार सिंह पर आरोपितों ने लोहे की छड़, दबिया, हुक और लात-घूंसों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल संतोष सिंह की इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में मौत हो गई थी।1
- दिन के उजाले में अपराधियों ने घर घुसकर हाथ साफ किया सहरसा साहिल राज आगाज टाइम सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े लूट की गई जिससे स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल हुआ, दिन के उजाले में अपराधियों ने घर घुसकर हाथ साफ किया सहरसा साहिल राज आगाज टाइम सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े लूट की गई जिससे स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल हुआ, पामा गाँव वार्ड नंबर 9 के निवासी, बलराम कुमार उर्फ राजा कुमार पिता: स्वर्गीय भोला मेहता सुबह में जिरवा चौँक के समीप एक किराना का दुकान खोल रखा है, सभी परिवार साथ में बच्चे उसी दुकान पर थे, ग्रामीणों द्वारा बलराम उर्फ राजा को सूचना मिले की आप के घर पर शोर गुल हो रहा है। तब वह सभी परिवार घर पर आए तो देखें कि मकान के रूम का ताला टूटा हुआ घर में अटैची एवं बक्से का कपड़ा सामान बिखरा हुआ था, अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया। लूटपाट की। वारदात के दौरान अपराधी घर में रखे सोने-चांदी, सोने कि नकमुनी, कान का झुमका, गले चैन, चांदी का पायल एवं तीन लाख सतासि हजार नगद राशि, पाँच लाख कि लगभग जेवरात कीमती जेवरात और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। पस्तपार् थाना अध्यक्ष को सूचना मिलने के बाद, पूरा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल एवं चर्चा की पीड़ित परिवार ने पस्तपार थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के खुलासे के लिए स्क्वायड डॉग को भी मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वायड की मदद से अपराधियों के भागने की दिशा और संभावित सुराग जुटाने की कोशिश की गई, 4
- कटोरिया में आज बड़ा आयोजन, हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जुटेंगे लोग 🚨 बांका से बड़ी खबर! कटोरिया में आज हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 📍 यह कार्यक्रम कटोरिया हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा। 🤝 कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक ओलामा काउंसिल, बांका के सचिव मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकीम अहमद ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 📢 कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। 📍 स्थान: कटोरिया हाई स्कूल मैदान 🕧 समय: दोपहर 12:30 बजे 📅 दिन: बुधवार, 26 अगस्त 2026 Banka Today News Digital संवाददाता बिकाश शर्मा1