Shuru
Apke Nagar Ki App…
Akshay
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Akshay1
- विधायक मनोज यादव ने चांदन अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर प्रभारी चिकित्सक को लगाई फटकार. चांदन। बेलहर विधायक मनोज यादव ने मंगलवार, 25 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, दवा भंडारण, एक्स-रे मशीन, लेबर रूम, ओपीडी, प्रसव, महिला बंध्याकरण एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अनुसार कुछ डॉक्टरों के ड्यूटी से नदारद रहने की बात सामने आई। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार की उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज नहीं रहने को लेकर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। विधायक ने मौके से ही बांका डीएम अंशुल अग्रवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार को मामले से अवगत कराया और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह एवं एक्स-रे डाटा ऑपरेटर पंचानंद कुमार से भी विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। एक्स-रे सेवा के संबंध में विधायक ने जानकारी ली। बताया गया कि एक्स-रे मशीन बिजली से संचालित होने के कारण बिजली रहने पर सेवा उपलब्ध होती है, जबकि बिजली चले जाने पर एक्स-रे सेवा बाधित हो जाती है। इस पर विधायक ने जानकारी ली तो बताया गया कि इस तरह की समस्या की जानकारी उन्हें पूर्व में नहीं मिली थी। निरीक्षण के दौरान समस्या सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी, ताकि एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों को सुचारू रूप से सेवा मिल सके।विधायक मनोज यादव ने कहा कि अब वह जमाना नहीं रहा, जब डॉक्टर ड्यूटी से नदारद रहें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित चिकित्सक एवं कर्मियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों से पूछताछ के दौरान खान-पान एवं अस्पताल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।अस्पताल से मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत के संबंध में विधायक ने कहा कि अब ऐसी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भी चांदन अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि अनावश्यक रूप से मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़े।विधायक ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद एएनएम इंदू कुमारी एवं शिखा कुमारी से प्रसव संबंधी उपलब्धियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रसव सेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक मनोज यादव ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल की कमियों को गंभीरता से लिया जाएगा और अपने स्तर से भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से समन्वय कर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार कराने की बात कही, ताकि चांदन क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।1
- एलईडी स्क्रीन से बढ़ेगी बांका की खूबसूरती, पर्यटन और व्यापार का होगा प्रचार-प्रसार।1
- अमरपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का हल्लाबोल, पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना! 📢 अमरपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय में जोरदार धरना दिया। ✊ करीब पांच माह से बकाया मानदेय के भुगतान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी का लाभ, पोशाक राशि के जल्द भुगतान और सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर कर्मियों ने आवाज बुलंद की। 📄 धरना के बाद सेविकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हेमा कुमारी को सौंपा। 👥 धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सचिव पूनम रानी दास सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। 👉 आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। 📍 अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- गोराडीह थाना क्षेत्र में 392.160 लीटर विदेशी शराब बरामद, बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार गोराडीह थाना क्षेत्र में 392.160 लीटर विदेशी शराब बरामद, बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार भागलपुर: गोराडीह थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 392.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन को जब्त करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था, भागलपुर ने बताया कि गोराडीह थाना पुलिस को शराब की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब और बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ भागलपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- “जेल जाना पड़े तो जाएंगे!” BPSC Protest में Gen Alpha का जोश, बयान सुनकर गूंज उठी तालियां1
- हमारे देश में Disrespct कई तरीके का है 👇 ⦿ समाज में शर्म के कारण Sexual violence के 99% मामले रिपोर्ट ही नहीं होते ⦿ काम करने के लिए 84% महिलाओं को घर से परमिशन लेनी पड़ती है ⦿ काम में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को 25% कम सैलरी मिलती है और आसानी से प्रमोशन नहीं मिलता — राहुल गांधी 📍 पुणे, महाराष्ट्र1
- बांका समाहरणालय में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लिया हिस्सा1