logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक मनोज यादव ने चांदन अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर प्रभारी चिकित्सक को लगाई फटकार. चांदन। बेलहर विधायक मनोज यादव ने मंगलवार, 25 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, दवा भंडारण, एक्स-रे मशीन, लेबर रूम, ओपीडी, प्रसव, महिला बंध्याकरण एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अनुसार कुछ डॉक्टरों के ड्यूटी से नदारद रहने की बात सामने आई। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार की उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज नहीं रहने को लेकर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। विधायक ने मौके से ही बांका डीएम अंशुल अग्रवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार को मामले से अवगत कराया और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह एवं एक्स-रे डाटा ऑपरेटर पंचानंद कुमार से भी विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। एक्स-रे सेवा के संबंध में विधायक ने जानकारी ली। बताया गया कि एक्स-रे मशीन बिजली से संचालित होने के कारण बिजली रहने पर सेवा उपलब्ध होती है, जबकि बिजली चले जाने पर एक्स-रे सेवा बाधित हो जाती है। इस पर विधायक ने जानकारी ली तो बताया गया कि इस तरह की समस्या की जानकारी उन्हें पूर्व में नहीं मिली थी। निरीक्षण के दौरान समस्या सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी, ताकि एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों को सुचारू रूप से सेवा मिल सके।विधायक मनोज यादव ने कहा कि अब वह जमाना नहीं रहा, जब डॉक्टर ड्यूटी से नदारद रहें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित चिकित्सक एवं कर्मियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों से पूछताछ के दौरान खान-पान एवं अस्पताल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।अस्पताल से मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत के संबंध में विधायक ने कहा कि अब ऐसी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भी चांदन अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि अनावश्यक रूप से मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़े।विधायक ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद एएनएम इंदू कुमारी एवं शिखा कुमारी से प्रसव संबंधी उपलब्धियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रसव सेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक मनोज यादव ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल की कमियों को गंभीरता से लिया जाएगा और अपने स्तर से भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से समन्वय कर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार कराने की बात कही, ताकि चांदन क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

8 hrs ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • विधायक मनोज यादव ने चांदन अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर प्रभारी चिकित्सक को लगाई फटकार. चांदन। बेलहर विधायक मनोज यादव ने मंगलवार, 25 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, दवा भंडारण, एक्स-रे मशीन, लेबर रूम, ओपीडी, प्रसव, महिला बंध्याकरण एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अनुसार कुछ डॉक्टरों के ड्यूटी से नदारद रहने की बात सामने आई। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार की उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज नहीं रहने को लेकर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। विधायक ने मौके से ही बांका डीएम अंशुल अग्रवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार को मामले से अवगत कराया और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह एवं एक्स-रे डाटा ऑपरेटर पंचानंद कुमार से भी विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। एक्स-रे सेवा के संबंध में विधायक ने जानकारी ली। बताया गया कि एक्स-रे मशीन बिजली से संचालित होने के कारण बिजली रहने पर सेवा उपलब्ध होती है, जबकि बिजली चले जाने पर एक्स-रे सेवा बाधित हो जाती है। इस पर विधायक ने जानकारी ली तो बताया गया कि इस तरह की समस्या की जानकारी उन्हें पूर्व में नहीं मिली थी। निरीक्षण के दौरान समस्या सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी, ताकि एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों को सुचारू रूप से सेवा मिल सके।विधायक मनोज यादव ने कहा कि अब वह जमाना नहीं रहा, जब डॉक्टर ड्यूटी से नदारद रहें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित चिकित्सक एवं कर्मियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों से पूछताछ के दौरान खान-पान एवं अस्पताल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।अस्पताल से मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत के संबंध में विधायक ने कहा कि अब ऐसी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भी चांदन अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि अनावश्यक रूप से मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़े।विधायक ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद एएनएम इंदू कुमारी एवं शिखा कुमारी से प्रसव संबंधी उपलब्धियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रसव सेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक मनोज यादव ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल की कमियों को गंभीरता से लिया जाएगा और अपने स्तर से भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से समन्वय कर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार कराने की बात कही, ताकि चांदन क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।
    1
    विधायक मनोज यादव ने चांदन अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर प्रभारी चिकित्सक को लगाई फटकार.
चांदन। बेलहर विधायक मनोज यादव ने मंगलवार, 25 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, दवा भंडारण, एक्स-रे मशीन, लेबर रूम, ओपीडी, प्रसव, महिला बंध्याकरण एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अनुसार कुछ डॉक्टरों के ड्यूटी से नदारद रहने की बात सामने आई। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार की उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज नहीं रहने को लेकर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। विधायक ने मौके से ही बांका डीएम अंशुल अग्रवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार को मामले से अवगत कराया और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह एवं एक्स-रे डाटा ऑपरेटर पंचानंद कुमार से भी विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। एक्स-रे सेवा के संबंध में विधायक ने जानकारी ली। बताया गया कि एक्स-रे मशीन बिजली से संचालित होने के कारण बिजली रहने पर सेवा उपलब्ध होती है, जबकि बिजली चले जाने पर एक्स-रे सेवा बाधित हो जाती है। इस पर विधायक ने जानकारी ली तो बताया गया कि इस तरह की समस्या की जानकारी उन्हें पूर्व में नहीं मिली थी। निरीक्षण के दौरान समस्या सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी, ताकि एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों को सुचारू रूप से सेवा मिल सके।विधायक मनोज यादव ने कहा कि अब वह जमाना नहीं रहा, जब डॉक्टर ड्यूटी से नदारद रहें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित चिकित्सक एवं कर्मियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों से पूछताछ के दौरान खान-पान एवं अस्पताल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।अस्पताल से मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत के संबंध में विधायक ने कहा कि अब ऐसी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भी चांदन अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि अनावश्यक रूप से मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़े।विधायक ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद एएनएम इंदू कुमारी एवं शिखा कुमारी से प्रसव संबंधी उपलब्धियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रसव सेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक मनोज यादव ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल की कमियों को गंभीरता से लिया जाएगा और अपने स्तर से भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से समन्वय कर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार कराने की बात कही, ताकि चांदन क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • एलईडी स्क्रीन से बढ़ेगी बांका की खूबसूरती, पर्यटन और व्यापार का होगा प्रचार-प्रसार।
    1
    एलईडी स्क्रीन से बढ़ेगी बांका की खूबसूरती, पर्यटन और व्यापार का होगा प्रचार-प्रसार।
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • अमरपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का हल्लाबोल, पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना! 📢 अमरपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय में जोरदार धरना दिया। ✊ करीब पांच माह से बकाया मानदेय के भुगतान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी का लाभ, पोशाक राशि के जल्द भुगतान और सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर कर्मियों ने आवाज बुलंद की। 📄 धरना के बाद सेविकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हेमा कुमारी को सौंपा। 👥 धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सचिव पूनम रानी दास सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। 👉 आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। 📍 अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    अमरपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का हल्लाबोल, पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना!
📢 अमरपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय में जोरदार धरना दिया।
✊ करीब पांच माह से बकाया मानदेय के भुगतान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी का लाभ, पोशाक राशि के जल्द भुगतान और सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर कर्मियों ने आवाज बुलंद की।
📄 धरना के बाद सेविकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हेमा कुमारी को सौंपा।
👥 धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सचिव पूनम रानी दास सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।
👉 आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।
📍 अमरपुर, बांका
📰 Banka Today News Digital
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Akshay
    1
    Post by Akshay
    user_Akshay
    Akshay
    Farmer रजाऊं, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • राजद 6 साल का बच्चा को पटना SP से नहीं मिलने दे रहा पटना पुलिस और सम्राट चौधरी का पुलिस प्रशासन 6 साल के बच्चों से ढर गई जब जब मोदी ढरते है पुलिस को आगे करते हैं
    1
    राजद 6 साल का बच्चा को पटना SP से नहीं मिलने दे रहा पटना पुलिस और सम्राट चौधरी का पुलिस प्रशासन 6 साल के बच्चों से ढर गई जब जब मोदी ढरते है पुलिस को आगे करते हैं
    user_Press UpendraYadav 7250559863
    Press UpendraYadav 7250559863
    Farmer चानन, बांका, बिहार•
    32 min ago
  • फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार भागलपुर में साइबर अपराधियों को अवैध तरीके से सिम उपलब्ध कराने वाले POS एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर साइबर थाना के डीएसपी विनय कुमार रंजन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी ने ग्रामीणों की जानकारी के बिना पोर्ट कराने के नाम पर पिछले छह महीनों में करीब 81 सिम कार्ड जारी किए थे। इन सिम का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल के साइबर अपराधियों द्वारा 122 साइबर अपराधों में किया गया। मामले में ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा निवासी मोहम्मद अब्दुल मतीन को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वह अपने सहयोगी मोहम्मद अफताब की मदद से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचता था। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 61/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
    1
    फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार
फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार
भागलपुर में  साइबर अपराधियों को अवैध तरीके से सिम उपलब्ध कराने वाले POS एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर साइबर थाना के डीएसपी विनय कुमार रंजन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी ने ग्रामीणों की जानकारी के बिना पोर्ट कराने के नाम पर पिछले छह महीनों में करीब 81 सिम कार्ड जारी किए थे। इन सिम का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल के साइबर अपराधियों द्वारा 122 साइबर अपराधों में किया गया। मामले में ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा निवासी मोहम्मद अब्दुल मतीन को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वह अपने सहयोगी मोहम्मद अफताब की मदद से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचता था। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 61/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • श्रावणी मेले के अंतिम सोमवार पर कांवर लेकर निकले नन्हे शिवभक्त! सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने ठाकुरबाड़ी में किया महादेव का जलाभिषेक। बोल बम के जयकारों से गूंज उठा सुईया बाजार! 🙏🔱
    1
    श्रावणी मेले के अंतिम सोमवार पर कांवर लेकर निकले नन्हे शिवभक्त!
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने ठाकुरबाड़ी में किया महादेव का जलाभिषेक।
बोल बम के जयकारों से गूंज उठा सुईया बाजार! 🙏🔱
    user_Taklu News
    Taklu News
    News Anchor चानन, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • बांका समाहरणालय में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लिया हिस्सा
    1
    बांका समाहरणालय में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लिया हिस्सा
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.