Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ₹10,300 पीड़ित को कराया वापस शिकायतकर्ता अरुण कुमार निवासी स्टेशन वार्ड कस्बा व थाना रुरा से झांसे में लेकर एप डाउनलोड करने की बात कहकर एक लिंक भेजकर 10,300 रुपए की साइबर ठगी की गई ।वहीं थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 10,300 हजार रुपए वापस कराए गए।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
Arvind sharma kanpur dehat
थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ₹10,300 पीड़ित को कराया वापस शिकायतकर्ता अरुण कुमार निवासी स्टेशन वार्ड कस्बा व थाना रुरा से झांसे में लेकर एप डाउनलोड करने की बात कहकर एक लिंक भेजकर 10,300 रुपए की साइबर ठगी की गई ।वहीं थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 10,300 हजार रुपए वापस कराए गए।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति सहित तीन महिलाओं पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि एक व्यक्ति सहित तीन महिलाओं पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।1
- जालौन ग्राम विकास अधिकारी निलंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही लापरवाही पर डीएम ने निलंबित किया जिला विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई नदीगांव ब्लॉक के प्रशांत दुबे पर कार्रवाई1
- शनिवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाए गए इस सख्त अभियान में बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक्स को खास तौर पर निशाने पर लिया गया। चार वाहन मौके पर सीज, कई के चालान अवैध साइलेंसर उतरवाकर मौके पर ही जब्त गैराज और ऑटो-पार्ट्स दुकानों पर भी छापेमारी अधिकारियों का साफ संदेश—अब नहीं चलेगा ध्वनि प्रदूषण का आतंक! तेज आवाज वाले साइलेंसर सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं, ऐसे में नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर कोई गैराज या दुकानदार इस अवैध मॉडिफिकेशन में शामिल पाया गया तो सीधा लाइसेंस रद्द होगा! जनता से अपील—केवल मानक साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें और शहर को सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग दें। #उरई #जालौन #BreakingNews #TransportAction #साइलेंसर_अभियान #UPPolice #TrafficRules #RoadSafety #NoHooter #BulletBike #ModifiedSilencer #NoisePollution #ActionMode #RTO #UPNews #StrictAction #VehicleCheck #PublicSafety #LawEnforcement #HindiNews1
- 📌पहली बार पकड़े जाने पर होगा 10 हजार रुपये तक का जुर्माना* जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले वाहनों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। आरटीओ विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कई बाइकों और बुलेट पर कार्रवाई की है। जालौन जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन बाइकों और बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि यह अभियान जिलेभर के डीलरों, गैराज संचालकों, वर्कशॉप मालिकों और वाहन चालकों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जो बिना अनुमति वाहनों में अवैध बदलाव कर रहे हैं। आरटीओ ने साफ चेतावनी दी है कि पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं मौके पर ही वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा दोषी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने तक निलंबित किया जा सकता है। बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है। लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल आरटीओ की इस कार्रवाई से तेज आवाज और स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप हुआ है। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- जालौन घर में रखें कीटनाशक से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ादम!! जांच में जुटी पुलिस!!....1
- सरीला। सरीला तहसील क्षेत्र के जिटकरी गांव में मोरम खनन से जुड़े बेलगाम ट्रकों का कहर सामने आया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ‘25/25 खंड’ में मोरम भरने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को समय पर मदद नहीं मिली और करीब एक से डेढ़ घंटे तक तड़पने के बाद अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। गांव निवासी फूल सिंह (55) पुत्र बीरबल खलियान जा रहे थे। तभी खदान मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पास स्थित खदान के कांटे पर मौजूद कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया। बाद में ग्रामीणों ने निजी साधन से उन्हें सीएचसी सरीला पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला, एक पुत्र रमाकांत और दो विवाहित पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ‘25/25 खंड’ समेत कई स्थानों पर दिन-रात मोरम खनन हो रहा है और ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं क्षेत्राधिकारी साहरुख खान ने कहा कि घटना ट्रक से हुई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।3
- थाना रुरा पुलिस ने मारपीट से संबंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी मानसिंह पुत्र स्व0 जय सिंह निवासी ग्राम सुमेरपुर थाना रुरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1