Shuru
Apke Nagar Ki App…
MD ANISH KURAISHI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद जालौन के थाना एट क्षेत्र के ग्राम खरुसा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि वर्मा (उम्र 38 वर्ष), पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा, शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे (17 अप्रैल 2026) को खेत में गेहूं की कटाई के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि काम करते समय उनके दाएं पैर की एड़ी में सांप ने काट लिया, जिससे उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो बच्चे हैं— 👦 बेटा आदित्य कुमार (14 वर्ष) 👧 बेटी वैष्णवी (12 वर्ष) वहीं, मृतक के पिता जगदीश प्रसाद वर्मा कई वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित हैं, जिससे परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर है।3
- राजपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में राजपुर थाना क्षेत्र के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शनिवार करीब 3 बजे महिला कांस्टेबल सपना ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, उनके अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जिनमें 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन और 1076 शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ लेने के तरीके भी समझाए गए। सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के व्यवहारिक उपाय बताए गए। अभियान में पॉक्सो एक्ट (बाल यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम), घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- थाना रुरा पुलिस ने मारपीट से संबंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी मानसिंह पुत्र स्व0 जय सिंह निवासी ग्राम सुमेरपुर थाना रुरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- ग्राम चौपाल में उमड़ी भीड़ः सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का किया अन्नप्राशन। *संदलपुर कानपुर देहात में दिनांक 17/04/26 :=* ग्राम विकास विभाग के तत्वाधान में आज विकास खंड संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खालागांव में 'ग्राम चौपाल' का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। *विकास कार्यों का लिया जायजा,सुनीं शिकायतेंः=* चौपाल के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक कर सुना।ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड और जल मिशन के तहत उखड़ी पड़ी सड़कों के मरम्मत जैसी समस्याओं से अवगत कराया।सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।वही ग्राम चौपाल के दौराम कोटेदार की गैर मौजूदगी पर स्पष्टीकरण जारी करने को कहा। *गोदभराई और अन्नप्राशन बना आकर्षणः=* इस अवसर पर पोषण अभियान के तहत सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं तनु देवी पत्नी राज व शानू देवी पत्नी विवेक कुमार की गोदभराई की और उन्हें पौष्टिक आहार की किट भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इसके साथ ही,छह माह की आयु पूर्ण कर चुके छोटे बच्चों प्रियांश व एकांश को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया।सीडीओ ने उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता और कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। *पात्रों को मिली योजनाओं की जानकारीः=* कार्यक्रम में सीडीओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और गांव में चल रहे मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर डीडीओ सुनील कुमार तिवारी,बीडीओ आशुतोष शुक्ला,एडीओ पंचायत रंजीत सिंह,एडीओ आर०डी ० फूलसिंह निरंजन,एडीओ समाज कल्याण शिवम पाल,एडीओ.ए.जी नरेंद्र पाल,बीएमएम आलोक कुमार,सचिव विकास गौतम ग्राम प्रधान गौरव कटियार,सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- रिपोर्टर शुभम साहू *कानपुर,--गुजैनी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा के नेतृत्व मे शांति सुरक्षा बनाये रखने हेतु रामगोपाल चौराहे पर की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग* चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को चेक किया और जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्यवाही की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया गया।1
- घाटमपुर-मुगल रोड स्थित हर बार की तरह शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ।जहां एडीएम सप्लाई राजेश सिंह,एसडीम अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।इधर समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित (48)पुलिस विभाग से संबंधित (20)विकास विभाग से संबंधित (10)नगर पालिका से संबंधित (05)विद्युत विभाग से संबंधित (05)आपूर्ति विभाग से संबंधित (06) चकबंदी विभाग से (03) जल निगम से संबंधित (03) तथा वन विभाग से संबंधित (01 कुल 101 शिकायतें आई।जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा अन्य शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें संतुष्ट किया गया है। बता दें कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही है।1
- जालौन उरई कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 60 वर्षीय किसान कैलाश कुमार की सड़क हादसे में मौत अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक निधन परिवार का एकमात्र सहारा थे मृतक, परिजनों में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस1
- जालौन के कोंच क्षेत्र के भगतसिंह नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 35 साल से दुकान चला रहे किराएदार को प्रशासन ने अचानक बेदखल कर दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई करते हुए किराएदार अशरफ को हिरासत में लेकर दुकान खाली कराई। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के आदेश पर की गई। 35 साल का कारोबार खत्म! अशरफ बीते तीन दशक से अधिक समय से प्लास्टिक के घरेलू सामान बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था—लेकिन एक झटके में सब कुछ उजड़ गया। इलाके में तनाव, लोगों में चर्चा तेज अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हलचल मच गई और कई सवाल खड़े हो गए। वीडियो के आखिर में सुनिए—किराएदार ने क्या कहा? #JalaunBreaking #KonchNews #BigAction #EvictionDrive #UPNews #BreakingAlert #CrimeNews #AdministrationAction #ViralNews #GroundReport #TopHeadlines #UPBreaking #JusticeSystem #LiveUpdate #ShockNews1
- शिकायतकर्ता अरुण कुमार निवासी स्टेशन वार्ड कस्बा व थाना रुरा से झांसे में लेकर एप डाउनलोड करने की बात कहकर एक लिंक भेजकर 10,300 रुपए की साइबर ठगी की गई ।वहीं थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 10,300 हजार रुपए वापस कराए गए।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।1