रेल प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण जांच समाप्त करने की मांग रेल प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण जांच समाप्त करने की मांग लखनऊ लगातार रेलवे कुलियों के जीवन व सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रयासरत राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल को ऑर्डिनेटर के विरुद्ध रेल प्रशासन द्वारा पक्षपात पूर्ण जांच समाप्त करके सभी आरोपों से मुक्त किए जाने की मांग आज चारबाग रेलवे स्टेशन पर शांति पूर्ण ढंग से एकत्रित होकर कुलियों ने उठाई ! इस क्रम में राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल को ऑर्डिनेटर राम सुरेश से जब पूछा गया तो उन्होंने खुद को निर्दोष बताया ! उन्होंने कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है ! इस संदर्भ में राम सुरेश पर लगाए गए प्रमुख आरोपों में राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नाम पर धन उगाही , कोरोना काल में कुलियों से 50 लाख प्राप्त करने सहित अन्य आरोपों का दस्तावेज़ी साक्ष्यों सहित खंडन किया है ! बैंक अकाउंट का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि , मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन और निराधार है ! उन्होंने कहा कि , जांच अधिकारी द्वारा मूल आरोपों से असंबंधित प्रश्न पूछे जा रहे है ! जो न्यायसंगत एवं विधिसम्मत जांच की भावना के विपरीत है ! दरअसल सरकार व रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी तय कराने के लिए राष्ट्रीय कुली मोर्चा द्वारा किए जा रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक प्रयासों को रोकने की कोशिश भी है ! जो लोकतंत्र में उचित नहीं ! इस बाबत राम सुरेश ने उत्तर रेलवे चारबाग लखनऊ रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर गौरव दीक्षित को रेल मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा !
रेल प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण जांच समाप्त करने की मांग रेल प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण जांच समाप्त करने की मांग लखनऊ लगातार रेलवे कुलियों के जीवन व सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रयासरत राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल को ऑर्डिनेटर के विरुद्ध रेल प्रशासन द्वारा पक्षपात पूर्ण जांच समाप्त करके सभी आरोपों से मुक्त किए जाने की मांग आज चारबाग रेलवे स्टेशन पर शांति पूर्ण ढंग से एकत्रित होकर कुलियों ने उठाई ! इस क्रम में राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल को ऑर्डिनेटर राम सुरेश से जब पूछा
गया तो उन्होंने खुद को निर्दोष बताया ! उन्होंने कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है ! इस संदर्भ में राम सुरेश पर लगाए गए प्रमुख आरोपों में राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नाम पर धन उगाही , कोरोना काल में कुलियों से 50 लाख प्राप्त करने सहित अन्य आरोपों का दस्तावेज़ी साक्ष्यों सहित खंडन किया है ! बैंक अकाउंट का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि , मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन और निराधार है ! उन्होंने
कहा कि , जांच अधिकारी द्वारा मूल आरोपों से असंबंधित प्रश्न पूछे जा रहे है ! जो न्यायसंगत एवं विधिसम्मत जांच की भावना के विपरीत है ! दरअसल सरकार व रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी तय कराने के लिए राष्ट्रीय कुली मोर्चा द्वारा किए जा रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक प्रयासों को रोकने की कोशिश भी है ! जो लोकतंत्र में उचित नहीं ! इस बाबत राम सुरेश ने उत्तर रेलवे चारबाग लखनऊ रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर गौरव दीक्षित को रेल मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा !
- मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है। *मलिहाबाद में देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही, वन विभाग की गश्त पर उठे सवाल* मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़ी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए *मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आरा मशीन तक पहुंचाया जा रहा है।* स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात क्षेत्र में वन विभाग की नियमित गश्त नजर नहीं आती। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्रीय वन दरोगा और उड़नदस्ता टीम की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है, जिसके चलते लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रोक-टोक आवागमन करती दिखाई देती हैं। आरोप है कि मलिहाबाद क्षेत्र में लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटान हो रही है और कटान के बाद लकड़ी को विभिन्न आरा मशीनों तक पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार और वन विभाग अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कथित तौर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से देर रात होने वाली लकड़ी की आवाजाही और आरा मशीनों पर पहुंच रही लकड़ी की जांच कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही और आरा मशीनों तक पहुंच रही लकड़ी की जांच कर कार्रवाई करेगा?1
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा 10 अगस्त को एक्सप्रेसवे के 165.8 माइलस्टोन के पास हुआ। मृतक की पहचान कृपापाल पुत्र लोटू, निवासी संसारपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम ने घटना के संबंध में जानकारी दी।1
- एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक। सभी भक्तं मातायें,बहने व बच्चें पद यात्रा नाचते व बाबा भोलेनाथ महादेव का जयघोंष करते हुऐं चिलबिला चौराहें पर बाबा भोलेनाथ महादेव के भक्तों ने माला पहनाकर बाबा भोलेनाथ महादेव का जय घोष पद यात्रा करते हुऐं चले रंजीतपुर चिलबिला चौंहान बस्ती के हिमांशू सिंह प्रयाग राज से दश कलश में एक सौ एक लिटर जल से करेगें बाबा भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेंक ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ खबर दुबग्गा में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अफवाहों पर लगाम जरूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले नगर निगम जोन-6 की टीम ने दुबग्गा क्षेत्र में सड़क किनारे लगे ठेले और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कार्रवाई की। कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों द्वारा वसूली के आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इन आरोपों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नगर निगम की ओर से अभियान को अतिक्रमण हटाने और सड़क व्यवस्था बेहतर करने की कार्रवाई बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और फुटपाथ खाली रहने से राहगीरों को राहत मिली है। ठाकुरगंज नगर निगम की टीम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान सराहनीय कदम माना जा रहा है। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद2
- मोहम्मद आज़म ने आकाश आनंद के बयान पर किया पलटवार कहां - आज विपक्ष में अखिलेश यादव और राहुल गांधी बड़े चेहरे और विपक्ष की धुरी हैं। लखनऊ- सपा प्रवक्ता मोहम्मद आज़म ने आकाश आनंद के बयान पर पलटवार किया। कहा- आज विपक्ष में अखिलेश यादव और राहुल गांधी बड़े चेहरे और विपक्ष की धुरी हैं। मोहम्मद आज़म ने आकाश आनंद को राजनीति में नौसिखिया बताया।।1
- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं मेदांता हॉस्पिटल के मध्य एम ओ यू अनुबंधित आज दिनांक 9-अगस्त 2026 को मेदांता हॉस्पिटल के हाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश कमेटी की तरफ से मेदांता अस्पताल के प्रयास से एक हार्ट व अर्थों का टाक मीटिंग आयोजित किया गया, मेदांता की तरफ से डाक्टर गणेश सिंह हृदय रोगी विशेषज्ञ तथा आर्थों डायरेक्टर डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने विस्तृत रूप से हृदय रोगी कैसे और किन लापरवाही के कारण होता है तथा क्या सावधानी बरतनी चाहिए बताया। इसी तरह अर्थों डाक्टर डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने हड्डी के लोग के सम्बन्ध में विस्तार चित्र के द्बारा रोगों के बारे में समझाया।बाद एक ओर एम यू पर दोनों डाक्टर व प्रदेश श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव सेवा निवृत्त आई पी एस तथा ज्ञान प्रकाश अस्थाना महामंत्री के हस्ताक्षर किए गये । जिसका सभी उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। बैठक में सभी उपस्थित कायस्थों को मेदांता का एक आई कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा,जिससे उन्हें भविष्य में इलाज कराने पर विशेष सुविधा,छूट पायथालोजी छूट मिलेगी ।1
- गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ *गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* *गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से चेहरे पर लौटी मुस्कान, गाजीपुर पुलिस की साइबर टीम ने फिर दिखाया गुड वर्क।”* लखनऊ कमिश्नरेट के थाना गाजीपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और खोए हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये है। थाना गाजीपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल फोनों को ट्रेस किया जा रहा था। तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन में OPPO, VIVO, Samsung, Motorola, OnePlus, Realme, Redmi, POCO, LAVA और itel समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार जताया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक/कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-B आमिर अली खान, कांस्टेबल गौरव शर्मा और कांस्टेबल पूजा शर्मा की भूमिका रही। लखनऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना/साइबर हेल्पडेस्क को सूचना दें और मोबाइल के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं। *लखनऊ कमिश्नर के दिशा निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का ताबड़तोड़ जनता के हित में गुड वर्क, सभी मोबाइल धारकों ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद अदा किया* *समीर नक़वी* |4
- समाजवादी मजदूर संघ और किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया राजधानी लखनऊ में समाजवादी मजदूर संघ और किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।1