Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर एन एच 45 पर ग्राम पीपलवाली के पास चलती मारुति वेन में लगी भीषण आग कार चालक और पत्नी ने भाग कर बचाई जान
Khbar ki teh tak
सुल्तानपुर एन एच 45 पर ग्राम पीपलवाली के पास चलती मारुति वेन में लगी भीषण आग कार चालक और पत्नी ने भाग कर बचाई जान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर एन एच 45 पर ग्राम पीपलवाली के पास चलती मारुति वेन में लगी भीषण आग कार चालक और पत्नी ने भाग कर बचाई जान1
- रायसेन जिले में वन विभाग द्वारा 'वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता' अभियान के तहत एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वन मंडल परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। डीएफओ प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि आग की घटनाओं के मामले में रायसेन प्रदेश में तीसरे स्थान पर है, जिसे देखते हुए इस वर्ष सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। जंगलों को आग से बचाने के लिए जगह-जगह अग्निशमन सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।1
- “सरकारी पैसे का खेल… 7 लाख से ज़्यादा निकले, ज़मीन पर काम लगभग न के बराबर—ये कहानी है रायसेन की खजुरिया बरामद गढ़ी पंचायत की, जहाँ 2017-18 में आंगनवाड़ी भवन के लिए ₹7,18,436 आहरित किए गए, लेकिन मूल्यांकन में सिर्फ ₹38,646 का काम मिला और ₹3,31,950 की गड़बड़ी सामने आई—अब जिला पंचायत रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम रोजगार सहायक संकेन जैन को कारण बताओ नोटिस थमाया है, साफ कहा गया है कि राशि का दुरुपयोग हुआ, निगरानी में भारी लापरवाही हुई और मामला सीधे वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है—24 मार्च 2026 तक जवाब मांगा गया है, नहीं तो संविदा सेवा खत्म करने की कार्रवाई तय—अब सवाल केके का… पैसा निकला पूरा, काम हुआ आधा भी नहीं, तो जिम्मेदार कौन—सिस्टम सो रहा था या कोई खेल बड़ा था?”1
- Post by ABDUL1
- डोलरिया में 15 दिन के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर डटे रहे किसान, प्रशासन ने मांगा एक दिन का समय नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा नर्मदापुरम के बैनर तले किसानों ने डोलरिया तहसील मुख्यालय पर 15 दिनों के लिए अस्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि गेहूं की खड़ी फसल के दौरान आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने के बाद किसान करीब एक घंटे तक तहसील कार्यालय के बाहर खड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार सुनील गढ़वाल ने किसानों से चर्चा कर उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इस संबंध में निर्णय के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान अपने-अपने घर वापस लौट गए। किसानों ने बताया कि डोलरिया क्षेत्र में यदि कहीं आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड को नर्मदापुरम, इटारसी या सिवनी मालवा से बुलाना पड़ता है। ऐसे में फायर ब्रिगेड के पहुंचने में काफी समय लग जाता है और तब तक किसानों की खड़ी गेहूं को फसल को भारी नुकसान हो जाता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल की सुरक्षा को देखते हुए कम से कम 15 दिनों के लिए डोलरिया तहसील मुख्यालय पर अस्थायी रूप से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कृपाल सिंह राजपूत, मनीष राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।1
- Post by Maherban Belbanshi1
- पिपरिया के आरएनए खेल मैदान पर रात दूधिया रोशनी में खेले गए पीपीएल सीजन-2 के फाइनल में आरसीसी बनखेड़ी ने रोमांचक मुकाबले में शानवी टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी ने 10 ओवर में 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शानवी टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद जीत के करीब पहुंचकर मैच हार गई। विजेता टीम को ₹1,11,111 और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को ₹66,666 व ट्रॉफी दी गई। देर रात तक चले इस मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शकों ने रोमांचक क्रिकेट का आनंद लिया, वहीं कमेंटेटर बादशाह खान की शानदार कमेंट्री ने माहौल को और भी खास बना दिया।1
- नगर के बड़ी बजरिया वार्ड में फैजान उल हक और उनके फैंस क्लब द्वारा रमजान के पावन माह के 24वें रोजे के अवसर पर नगर की सेठ साहब वाली मस्जिद बड़ी बजरिया में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फैजान उल हक ने बताया कि सभी धर्मों का सम्मान करना और जनसेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ रमजान के इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार मुस्लिम भाई इफ्तार में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।4